देवघर- टैलेंट हंट अभियान के तहत संथाल परगना प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अवधेश प्रजापति को देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ने बधाई दी।
देवघर: टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग में प्रभार संथाल परगना प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अवधेश प्रजापति को देवघर जिला कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि अवधेश प्रजापति लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संथाल परगना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा प्राप्त होगी। जिला कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा टैलेंट हंट अभियान के माध्यम से युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना सराहनीय कदम है। इससे पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने अवधेश प्रजापति को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में दिनेशानंद झा , रविंद्र मिश्रा ,मकसूद आलम ,अमरेंद्र कुमार सोना, गणेश दास , बृजभूषण राम , प्रियांशु कुमार , राहुल राज गोलू कुमार , पप्पू कुमार आदि दर्जनों कांग्रेस जनों ने बधाई दिए।
देवघर- टैलेंट हंट अभियान के तहत संथाल परगना प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अवधेश प्रजापति को देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ने बधाई दी।
देवघर: टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग में प्रभार संथाल परगना प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अवधेश प्रजापति को देवघर जिला कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि अवधेश प्रजापति लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संथाल परगना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा प्राप्त होगी। जिला कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा टैलेंट हंट अभियान के माध्यम से युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना सराहनीय कदम है। इससे पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने अवधेश प्रजापति को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में दिनेशानंद झा , रविंद्र मिश्रा ,मकसूद आलम ,अमरेंद्र कुमार सोना, गणेश दास , बृजभूषण राम , प्रियांशु कुमार , राहुल राज गोलू कुमार , पप्पू कुमार आदि दर्जनों कांग्रेस जनों ने बधाई दिए।
देवघर-जिला इंटक एवं देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि।
देवघर: के कचहरी परिसर में देवघर जिला इंटक एवं देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुन्नम संजय, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, देवघर नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह, कांग्रेस नेता किशोर ठाकुर, तुलसी पोद्दार, सुबोध राय, युवा कांग्रेस के राजकमल यादव एवं अधीर प्रमुख थे। स्वर्गीय नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि आज राष्ट्रों में प्रतिस्पर्धा के कारण सारा विश्व नेहरू के सिद्धांत की पहचान को खोजा जा रहा है पंडित नेहरू के बताएं रास्ते पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुन्नम संजय ने कहा कि देश में धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद एवं लोकतंत्र लाने पंडित नेहरू की भूमिका को भुलाई नहीं जा सकती है। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि स्वर्गीय नेहरू विश्व शांति, मानव मैत्री एवं राजनीतिक मूल्यों के अग्रदूत थे। नेहरू के विश्व शांति सह अस्तित्व जैसे सिद्धांतों को अपनाकर न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के अन्य राष्ट्रों में भी अपने को सुख शांति एवं समृद्धि के शिखर पर पहुंचाया। वर्तमान परिपेक्ष्य में पंडित नेहरू के सिद्धांत प्रासंगिक बन गये हैं। देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में तथा अपने प्रधानमंत्रीत्व कल में विश्व के अन्य देशों के बीच भारत की प्रतिष्ठा को प्रतिष्ठित करने में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। नित्यानंद सेवक अध्यक्ष देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग
देवघर -में पेट्रोल -डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि देश की आम जनता के साथ क्रूर मजाक।
देवघर: संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि न सिर्फ देश की जनता को आर्थिक परेशानियों में डालने वाली है बल्कि देश की आम जनता के साथ क्रूर मजाक भी। श्री कुमार ने कहा कि महंगाई के बोझ तले दबकर देश का निम्न एवं मध्यम वर्ग कराह रहा है मगर इससे मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
देवघर: बैद्यनाथ धाम एवं जसीडीह स्टेशन परिसर में बढ़ते अपराध और पार्किंग कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने की रेल पुलिस अधीक्षक से मांग।
देवघर: जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिकांत यादव ने जसीडीह, बैद्यनाथ धाम और देवघर स्टेशन परिसर में बढ़ते अपराध व पार्किंग कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग रेल पुलिस अधीक्षक से की है। जारी एक संयुक्त बयान में इंटक तथा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस तरह से इन तीनों स्टेशन परिसरों में अपराध व छिनतई जैसी घटनाएं लगतार घटित हो रही है इससे यात्रियों की सुरक्षा के सामने एक प्रश्न चिन्ह सा खड़ा हुआ है। इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इन तीनों स्टेशन परिसरों के पार्किंग कर्मियों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि वे यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूल कर रहे हैं विरोध करने पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है इंटक तथा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि तीनों स्टेशन परिसरों की सुरक्षा एवं पार्किंग कर्मियों की मनमानी के मामले को लेकर इंटक एवं कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही रेल पुलिस अधीक्षक से मिलकर उक्त मामूलों से संबंधित ज्ञापन देगा। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-हॉकी द्वारा “संडे ऑन साइकिल” के तहत साइकल रैली का आयोजन।
देवघर: 24 मई खेल प्राधिकरण भारत के प्राप्त पत्र तथा Hockey India एवं Hockey Jharkhand से मिले निर्देश के आलोक में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे के उपलक्ष्य पर विशेष कॉमनवेल्थ गेम्स थीम आधारित “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 24 मई को हॉकी देवघर द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य साइकल रैली निकाली गई, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य लोगों के बीच फिटनेस, सक्रिय जीवन शैली, खेल भावना तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। हॉकी देवघर के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट आज देश के युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। “संडे ऑन साइकिल” जैसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी देवघर भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। हॉकी देवघर के सचिव प्रमोद प्रसाद यादव ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान देशभर में फिटनेस और खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि साइकल रैली में खिलाड़ियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरूक हो रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया के नारों के साथ लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने तथा खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया।
देवघर भविष्य में और भव्य होगा टूर्नामेंट: डॉ. सुनील खवाड़े - स्व. बर्धन खवाड़े टूर्नामेंट सीजन 2 : विरांश स्टाइलिश -11 बना चैंपियन ।
देवघर: भविष्य में और भव्य होगा टूर्नामेंट: डॉ. सुनील खवाड़े - स्व. बर्धन खवाड़े टूर्नामेंट सीजन 2 विरांश स्टाइलिश -11 बना चैंपियन - फाइनल में बादशाह - 11 को 5 विकेट से रौंदा - आकर्षक आतिशबाजी के बीच केकेएन स्टेडियम में समापन देवघर स्थानीय केकेएन स्टेडियम में खेले गए 'स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी सीजन- 2 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में विरांश स्टाइलिश- 11 ने बादशाह-11 को 5 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच खेला गया खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस अवसर पर अपने संबोधन के क्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से यह क्रिकेट टूर्नामेंट देवघर सहित झारखंड में प्रसिद्ध हो रहा है आने वाले दिनों में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा। खिलाड़ियों के जोश को देखते हुए घोषणा की कि खिलाड़ियों को और बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए अगले साल स्व. बर्धन खवाड़े टूर्नामेंट को और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नकद पुरस्कार राशि भी बढ़ाई जाएगी। कहा कि क्रिकेट सहित अन्य खेलों को भी भी बढ़ावा देने के लिए हमेशा पहल होगी। कोशिश के प्रयासों ने दिलायी जीत :- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बादशाह - 11 की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन विरांश स्टाइलिश 11 की कसी हुई गेंदबाजी के सामने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। बादशाह 11 की ओर से सीनियर वर्मा ने सर्वाधिक 39 रन (24 गेंद) और अभिषेक ने 22 रनों का योगदान दिया। विरांश स्टाइलिश 11 की तरफ से तुपलाला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विरांश स्टाइलिश 11 की शुरुआत बेहद खराब रही और शीर्ष 4 बल्लेबाज मात्र 14 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद कोशिश कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच का पासा ही पलट दिया। कोशिश ने मात्र 31 गेंदों में 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं, मोनू सिंह ने 29 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। विरांश स्टाइलिश 11 ने 11.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 123 रन बनाकर खिताबी जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता पर हुई पैसों की बारिश :- टूर्नामेंट के समापन के बाद मुख्य अतिथि सह टूर्नामेंट के चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े सहित विशिष्ट अतिथि एसबीआई के आरएम प्रशांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से विजेता टीम विरांश स्टाइलिश 11 के कैप्टन को चमचमाती ट्रॉफी और 1 लाख 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार सौंपा। वहीं, उपविजेता टीम बादशाह 11 के कैप्टन व फ्रेंचाइजी को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. निशांत चौरसिया और टोयोटा धनबाद के मैनेजर राजीव रंजन द्वारा उप- विजेता ट्रॉफी और 55 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों का उत्साह भी चरम पर था। कैच पकड़ने वाले दर्शक को 5100 :- चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े द्वारा स्टैंड्स में एक शानदार कैच पकड़ने वाले दर्शक राज को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कार :- - मैन ऑफ द सीरीज :- लोकनाथ (पीवीआर पैंथर) - बेस्ट बैट्समैन :- संजू यादव (विरांश स्टाइलिश 11) - बेस्ट बॉलर :- विशाल (विरांश स्टाइलिश 11) - बेस्ट फील्डर :- अभिषेक (बादशाह 11) इनकी रही भूमिका :- मैच में निर्णायक (अंपायर) की भूमिका लाली और खुशहाल शेख ने निभाई, जबकि राकेश राय, अशोक कुमार, शैलेश कुमार और गौरव ने उद्घोषक के रूप में समां बांधा। कौन-कौन रहे उपस्थित :- मंच पर उपस्थित अतिथियों और कमेटी सदस्यों में आयोजन के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह, रितेश केसरी, धर्मेंद्र देव और ऋषि राज सिंह ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर मुख्य रूप से नवीन शर्मा मुखिया सुशील महथा, दीपक दुबे, अजय खवाड़े, रोहित कुमार, नीरज झा, धीरज और पंकज वाजपेई आदि उपस्थित रहे। डॉल्फ़िन डांस के कलाकारों ने मोहा मन :- डॉल्फिन डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा प्रशिक्षक पल्लवी झा के नेतृत्व में गणेश वंदना सहित अन्य गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
देवघर-बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग।
देवघर: के संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के बीच देवघर शहर में बिजली कटौती पर गंभीर चिंता एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। श्री कुमार ने कहा कि बिजली कटौती के कारण ग्रामीण एवं शहरी जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, खासकर बाहर से देवघर आने वाले श्रद्धालुओं एवं शहर में रहने वाले लोगों को गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री कुमार ने कहा कि बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन शिक्षा कृषि व्यापार तथा उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। श्री कुमार ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था के बावजूद भी बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं नजर आ रही है। न जाने बिजली कटौती की समस्या का समाधान कब होगा। जरूरत है अविलंब बिजली व्यवस्था में सुधार लाने हेतु तत्काल कदम उठाने की। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
देवघर-नीट- यूजी पेपर लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने या उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने नीट- यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने या उन्हें अविलंब मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। श्री कुमार ने कहा कि पेपर लीक हो जाने के कारण सभी छात्रों एवं छात्राओं के भविष्य के सामने प्रश्न चिन्ह शाह खड़ा हुआ है। यह एक कटु सत्य है कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने देश के लाखों में मेहनती और मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ एक क्रूर मजाक किया है तथा छात्रों एवं छात्राओं के सपनों को कुचलना का काम किया है। श्री कुमार ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर जरा सी भी नैतिकता बची है तो वे छात्र एवं छात्राओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का या तो इस्तीफा लें या उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें। अजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-के कांग्रेस कार्यालय में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
देवघर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास के अध्यक्षता में देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत - रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सह शांतिसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी स्मृति को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था, आज वह देश के विकास की मजबूत नींव के रूप में दिखाई देता है। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने तथा युवाओं को देश निर्माण से जोड़ने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का कार्य किया। सभा में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है तथा महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है। ऐसे समय में राजीव गांधी के विचार, उनकी दूरदृष्टि एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश में भाईचारा, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। इसके उपरांत सदर अस्पताल देवघर में भारी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मरीजों और जरूरतमंद लोगों के बीच में फल एवं पानी वितरण किया गया । इस शांतिसभा कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र नाथ मिश्रा उर्फ दादू जी , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक प्रसाद राय , कांग्रेसी नेता दिनेशानंद झा , पीसीसी कोऑर्डिनेटर मुकुंद दास ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरेंद्र कुमार सोना , कार्यालय प्रभारी गणेश दास , मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम , नगर अध्यक्ष रवि केसरी , स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ अनूप , युवा नेता दीपक कुमार सिंह , सुधीर देव , संजीव कुमार झा , महेश मणि द्वारी , मकसूद आलम, राहुल राज,अब्दुल गफ्फार , सदाशिव राणा , अजय कृष्णा भारती , कुमार बाबा , मोहम्मद शमीम , नुनु खान , सिकंदर यादव , अजय पाठक , रमणिकांत ठाकुर , अनिल चंद्रवंशी , धर्मेंद्र सिंह , नटराज प्रदीप , सुनील कुमार महतो , रिया मिश्रा , आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे ।