आइजीआरएस के निस्तारण में लापरवाह दो दर्जन अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश
![]()
जिला अधिकारी ने तीन दिन का दिया अल्टीमेटम, सुधार ना होने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
फर्रुखाबाद l आई0जी0आर0एस0 में एक से 26 मई तक के संदर्भों की जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में अत्यंत लापरवाही, शिथिलता एवं शासनादेशों की अवहेलना पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की।
समीक्षा में पाया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फर्रुखाबाद/नगर पंचायत मोहम्मदाबाद, पूर्ति निरीक्षक कायमगंज, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता विद्युत ग्रामीण, नगरीय एवं कायमगंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कमालगंज, शमसाबाद, कायमगंज, नवाबगंज एवं राजेपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, उप निदेशक कृषि, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बढ़पुर, कायमगंज, शमसाबाद, राजेपुर, नवाबगंज, कमालगंज एवं मोहम्मदाबाद, तथा खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुर, कमालगंज एवं राजेपुर द्वारा आई0जी0आर0एस0 संदर्भों के निस्तारण में स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक पाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा में पाया गया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा न तो आई0जी0आर0एस0 संदर्भों की नियमित समीक्षा की जा रही है और न ही शिकायतों का निस्तारण शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। साथ ही, शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत संपर्क स्थापित न किए जाने के कारण मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है तथा शासन स्तर पर जनपद की छवि धूमिल हो रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 प्रणाली शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है तथा मुख्यमंत्री द्वारा जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण को विशेष महत्व दिया गया है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता न बरतना अनुशासनहीनता, कार्य के प्रति शिथिलता, अकर्मण्यता एवं प्रशासनिक अक्षमता का परिचायक है परिस्थितियों को अत्यंत गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों का माह मई 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सुसंगत स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित कर शासनादेशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए।


अल्ट्रासाउंड में उजागर हुई चिकित्सक की लापरवाही, महिला ने डीएम से चिकित्सक के खिलाफ की कार्रवाई करने की गुहार
फर्रुखाबाद l सोमवार को लैंड जिहाद के खिलाफ दर्जनों नागरिकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है जिसमें कहा है जनपद भर में लैंड जिहादी का अभी भी कब्जा चला आ रहा है जबकि जिला प्रशासन और शासन लैंड जिहाद के खिलाफ बराबर करवाई कर रहा है, फ़िर भी हजारों बीघा भूमि पर जिहादियों का कब्जा चला आ रहा है प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक इनके खिलाफ एक तरफा कार्रवाई नहीं होगी तब तक जिहादियों का अंत नहीं होगा क्योंकि लैंड जिहादी प्रदेश में नासूर बन चुके हैं जिनको खत्म करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह आए दिन कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं।
फर्रुखाबाद l गंगा दशहरा पर जनपद के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे और पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा तटों पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा अपने जीवन को पुण्य के लिए दिया।गंगा स्नान के लिए जिले के पांचालघाट, बरगदिया घाट , सिंगीरामपुर, ढाईघाट (शमशाबाद), दुर्वासा आश्रम जैसे प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। न केवल शहर के ही नहीं बल्कि बरेली, बदायूं, मैनपुरी, शिकोहाबाद, हरदोई आदि जनपदों से भी श्रद्धालु गंगा स्नान हेत पहुंचे।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल, पुलिस गोताखोरों की तैनाती की थी। बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद l जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा तथा निजी चिकित्सालयों के संचालन में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई की जा रही है। 23 मई, 2026 को एस०एस० हॉस्पिटल, निकट मसेनी चौराहा, फतेहगढ़ में उपचार के दौरान एक महिला मरीज श्वेता पत्नी अश्वनी निवासी ग्राम राजेपुर, थाना राजेपुर की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण को जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए गए।
1 hour and 10 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k