बाला जी मंदिर में स्थापना दिवस, सवामणी हवन व भजन कार्यक्रम आयोजित
*चौथे बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

गोंडा।जिले में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल को हनुमान मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और जगह जगह भंडारों का आयोजन हुआ जहाँ भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।वहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे ललक गांव स्थित श्री मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में बड़े मंगल के साथ साथ मंदिर का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है।मंगलवार सुबह छ: बजे से ही पूरे ललक स्थित श्री मेंहदीपुर बालाजी मंदिर पर बालाजी महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कड़ी धूप के बावजूद भक्त लंबी कतारों में लगकर दर्शन व प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।मंदिर में पूर्व की भांति इस बार 26वें सवामणी हवन का भी आयोजन किया गया।जिसमें जनपद के सुदूर ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं तथा इसके साथ ही बहराइच, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी श्री बालाजी सरकार के भक्त भी पूरे हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान शाम को भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।जिला मुख्यालय स्थित नई हनुमानगढ़ी मंदिर, पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर,गुरुनानक चौराहा,अंबेडकर चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा सहित पूरे जिले में चौथे बड़े मंगल को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।इन आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सोशल मीडिया पर भी पुलिस द्वारा लगातार नजर रखा जा रहा है।पूरे ललक स्थित श्री बालाजी मंदिर में आयोजित सवामणी हवन व भंडारे के मद्देनजर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा देहात कोतवाली सहित कई थानों की फोर्स तैनात किया गया है तथा मंदिर प्रबंधन द्वारा भी वालंटियर की तैनाती की गई है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आज बड़े मंगल को पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा 02 दहेज हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-175/25, धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 02 दहेज हत्याभियुक्तों-01. मो0 आलम, 02. सबरून निशां को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी करामत अली पुत्र स्व० हसनू निवासी ग्राम कुम्हारन पुरवा, जोकाही बनघुसरा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उसने अपनी पुत्री परमीना बानो की शादी नवम्बर 2025 में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मोहम्मद आलम पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी ग्राम दर्जी पुरवा डिडिसिया कला थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति मोहम्मद आलम व उसकी माँ सबरून दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। दिनांक 25.05.2026 को वादी को सूचना दी गयी कि उसकी पुत्री ने फांसी लगा ली है।

सूचना पर जब वादी अपने परिवार के साथ पुत्री के ससुराल पहुँचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला तथा रोशनदान से देखने पर उसकी पुत्री दुपट्टे के सहारे छत में लगे चुल्ले से लटकी हुई दिखाई दी। वादी का आरोप है कि उसकी पुत्री की हत्या दहेज की मांग को लेकर उसके पति मोहम्मद आलम एवं सास सबरून द्वारा की गयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें आज दिनांक 26.05.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर 02 दहेज हत्याभियुक्तों-01. मो0 आलम, 02. सबरून निशां को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
किसान चक रोड मुक्ति अभियान शुरू, अतिक्रमण हटाकर खेतों तक आसान पहुंच बनाने पर जोर


*चक रोडों से अतिक्रमण हटाने को आयुक्त सख्त, एफआईआर के निर्देश*

*बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर : आयुक्त*


*देवीपाटन मंडल में चक रोड मुक्ति अभियान को आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी रफ्तार*


*गोंडा, 26 मई 2026* - ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खेतों तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक चक रोडों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल में *“किसान चक रोड मुक्ति अभियान”* शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत *मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल* के निर्देशन में की गई। सोमवार को आयुक्त ने वर्चुअल माध्यम से मंडल के सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों एवं अपर जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आयुक्त ने कहा कि चक रोड गांवों में खेतों तक पहुंचने वाले सार्वजनिक मार्ग होते हैं, जिनका उपयोग किसान खेती-बाड़ी, फसल परिवहन, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी एवं अन्य कृषि यंत्रों के आवागमन के लिए करते हैं। ऐसे रास्ते ग्रामीण कृषि व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए इन्हें अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार चकमार्गों का सीमांकन कराते हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा एवं चक रोडों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि चक रोडों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा बार-बार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लेखपालों के माध्यम से एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के अंत तक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, जिसमें अतिक्रमण मुक्त कराए गए चकमार्गों की संख्या, कार्रवाई किए गए अतिक्रमणकारियों का विवरण तथा निर्माण कार्य की प्रगति शामिल हो। आयुक्त ने यह भी कहा कि चक रोडों की मिट्टी पटाई अथवा निर्माण कार्य से पहले और बाद की फोटो एक ही स्थान से ली जाए, ताकि कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का सत्यापन किया जा सके।



*मंडल में चकमार्ग निर्माण कार्य में तेजी*

देवीपाटन मंडल में चकमार्गों की पैमाइश एवं निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। जनपद गोंडा में 613 चकमार्गों की पैमाइश की गई है, जिनमें से 514 चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर उन पर मिट्टी पटाई का कार्य शीघ्र कराया जाएगा। वहीं, बलरामपुर जनपद में 243 चकमार्गों की पैमाइश के बाद मिट्टी पटाई का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। श्रावस्ती में 616 चकमार्गों की पैमाइश पूरी हो चुकी है, जिनमें से 427 चकमार्गों पर मिट्टी पटाई का कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार जनपद बहराइच में 1659 चकमार्गों की पैमाइश की जा चुकी है तथा उन्हें अतिक्रमण मुक्त कर मिट्टी पटाई का कार्य शुरू कराया जाएगा। अंत में आयुक्त ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमणयुक्त चकमार्गों की पैमाइश कर उन्हें तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा जल्द से जल्द मिट्टी पटाई का कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि अगली फसल की बुवाई से पूर्व यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए।
कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग

गोंडा, 25 मई 2026:* शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा शहर अध्यक्ष एवं सभासद *शाहिद अली कुरेशी* के नेतृत्व में महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई जघन्य वारदात के विरोध में आज सिटी मजिस्ट्रेट * पंकज वर्मा* को जिलाधिकारी के माध्यम से  राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने एवं पीड़िता को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महोबा की घटना शर्मनाक है और कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाकर रहेगी।
*ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से* जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, कंट्रोल रूम इंचार्ज सैयद अब्दुल मुजीब,  प्रदुमन शुक्ला एडवोकेट, चांद खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी, संतोष सिंह, राम बदल चतुर्वेदी, मोहम्मद इमरान खान,  रामराज सिंह  एडवोकेट, सगीर खान, अनुपम धर द्विवेदी एडवोकेट, सुभाष चंद्र पांडे, अनिल कुमार कनौजिया एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद रहे।
महिलाओं की समस्याओं पर आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल सख्त, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
*कार्रवाई के निर्देश*



*गोंडा 25 मई 2026* -  देवीपाटन मंडल मुख्यालय में सोमवार को आयोजित “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम के तहत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने 32 महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, उत्पीड़न, अवैध कब्जा, चकमार्ग, आवास, पारिवारिक विवाद तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित महिलाओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई में बहराइच जनपद की थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा निवासी चंद्रकला ने पड़ोसियों पर दीवार गिराने और उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि 27 अप्रैल को विपक्षियों ने उसकी दीवार गिरा दी तथा रास्ते में भैंस बांधकर आवागमन बाधित कर रहे हैं। विरोध करने पर परिवार को धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने एसएचओ विशेश्वरगंज को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी क्रम में तहसील पयागपुर के ग्राम निगोह निवासी मुन्नी पत्नी पप्पू सोनकर ने हरिजन आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने करीब दस वर्षों से आबादी की भूमि पर कब्जा कर निर्माण करा लिया है। पीड़िता के अनुसार तहसीलदार पयागपुर द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के तहत बेदखली आदेश पारित किए जाने के बावजूद अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। महिला ने बताया कि तहसील दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायत करने के बाद भी आदेश का अनुपालन नहीं कराया गया। आयुक्त ने तहसीलदार पयागपुर को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं तहसील मनकापुर क्षेत्र के ग्राम हाजीजोत निवासी कान्ती देवी ने चक नाली पर अवैध कब्जे की शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने गाटा संख्या 304 में दर्ज चक नाली को जोतकर खेत में मिला लिया है, जिससे सिंचाई और आवागमन प्रभावित हो रहा है। महिला ने क्षेत्रीय कानूनगो पर भी पैमाइश न कराने का आरोप लगाया। साथ ही विपक्षियों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की बात कही। मामले में आयुक्त ने एसडीएम मनकापुर को गहन जांच कर चक नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” का उद्देश्य महिलाओं को सीधे प्रशासनिक स्तर पर अपनी समस्याएं रखने का अवसर देना और उन्हें शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है।
जनपद में चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से कराई गई जांच


*चेकिंग के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 7 वाहनों का किया गया चालान-एआरटीओ*


*गोण्डा 25 मई,2026*।
जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एआरटीओ (प्रशासन) गोण्डा श्री आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में परिवहन विभाग  द्वारा अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा असुरक्षित तरीके से वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) श्री आर.सी. भारतीय द्वारा वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई तथा संदिग्ध वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 7 वाहनों का चालान किया गया। इनमें शराब पीकर वाहन चलाना, हेलमेट प्रयोग न करना तथा अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने जैसे मामले शामिल रहे।

इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) श्री आर.सी. भारतीय ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा शराब पीकर वाहन चलाने से पूरी तरह बचें।

अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनंद कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त अमन सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी रानीपुरवा मौजा जानकी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 के तहत श्रीमान जिलाधिकारी महोदया गोण्डा द्वारा दिनांक 17.01.2026 को जिला बदर का आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर किया गया था। इसके बावजूद अभियुक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए पुनः अपने घर पर निवास कर रहा था। मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी  कर्नलगंज श्री अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना करनैलगंज पुलिस टीम द्वारा थाना परसपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 356/2025 धारा 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुस्लिम पुत्र अजीम नि0 सुभानपुरवा अखरेड़ा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को
लखनऊ-गोण्डा मार्ग स्थित सोनहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी मकसूद अली पुत्र दाउद खां निवासी निहालपुरवा अखरेड़ा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 16.08.2025 को वह अपनी पत्नी नाजरीन के साथ गोण्डा से घर वापस जा रहा था। जब वह गरेटी प्राइमरी स्कूल के पास पहुँचा तभी पहले से घात लगाए विपक्षीगण मुस्लिम, कासिम, गुफरान, काले व राजिस निवासी अखरेड़ा थाना करनैलगंज ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली उसकी पत्नी नाजरीन को लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 25.05.2026 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गई आरोपी अभियुक्त मुस्लिम को थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा लखनऊ-गोण्डा मार्ग स्थित सोनहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना कौड़िया पुलिस द्वारा 02 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
*कार्यवाहीः-*
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर कर्नलगंज श्री अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-129/2026 धारा 115(2),351(3),352,109(1),103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ दद्दन पाण्डेय पुत्र मलखान पाण्डेय, 02. उपेन्द्र पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासीगण बिछूूड़ी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को गुदगुदिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 23.05.2026 को वादी अतुल पुत्र चन्दन उर्फ मेवाराम यादव निवासी ग्राम आमाडीह मौजा तेलियाकोट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा थाना कौड़िया पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 23.05.2026 को समय करीब 05ः00 बजे शाम को वादी अपने बाबा कन्हैयालाल पुत्र स्व0 दुखी के साथ ग्राम इमलियाछीटू नहर पुलिया स्थित अपने मड़हा के पास खेत में भैंस चरा रहा था तथा उसकी माता हेनम देवी खेत में घास छील रही थीं। इसी दौरान पूर्व के पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर विपक्षीगण 1. ओमप्रकाश उर्फ दद्दन पाण्डे पुत्र मलखान पाण्डे तथा 2. उपेन्द्र पाण्डे पुत्र राधेश्याम पाण्डे निवासीगण ग्राम बिछूड़ी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा मौके पर आए और वादी पक्ष के लोगों को गाली-गलौज देने लगे। वादी के पिता द्वारा गाली देने से मना करने पर विपक्षीगण उत्तेजित होकर पास में खेत में लगी बांस की बल्ली एवं लाठी-डण्डा उठाकर वादी के पिता को मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर जब वादी, उसकी माता तथा बाबा कन्हैयालाल बीच-बचाव करने पहुंचे तो विपक्षीगण द्वारा हम  लोगों पर भी हमला कर दिया गया। जिसमें कन्हैयालाल पुत्र स्व0 दुखी को गंभीर चोटें आयीं, जिन्हें चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया  है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना कौड़िया पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.05.2026 को घटना कारित करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ दद्दन पाण्डेय पुत्र मलखान पाण्डेय, 02. उपेन्द्र पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासीगण बिछूूड़ी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को गुदगुदिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र में 01 जोड़ा एक साथ रहने को हुए राजीः-
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछडे जोड़ों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण

शशि कुमार भारती, राम मंगल मौर्या,  यशोदानन्दन त्रिपाठी,  उमा सिंह, अनीता यादव (प्रभारी निरीक्षक महिला थाना), उ0नि0बृजेश चौबे, म0आ0 शाहिना बानो, म0आ0 नितांशी शुक्ला आदि उपस्थित रही।