यज्ञ-कथा अनुष्ठान सनातन धर्म के आधार- प्रेमावती
रितेश मिश्रा
हरदोई पंचनद कटरी के गाँव अंतूपूरवा खद्दीपुरराजा स्थित दुर्गा देवी मंदिर पर चल रही दशदिवसात्मक श्रीशतचंडी महायज्ञ के साथ श्रीरामकथा एवं श्रीमद्भागवतकथा में धर्म कर्म के विभिन्न प्रसंगों से भक्ति-श्रद्धा और आध्यात्म का संगम हिलोरें ले उठा. अनुष्ठान में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने यजमान संतोष त्रिवेदी के साथ यज्ञवेदी की परिक्रमा कर फूल फलों और दक्षिणा से व्यासपीठ का पूजन करते हुए कहा ग्रामीण अँचलों में ऐसे सुन्दर अनुष्ठान सनातन धर्म के आधार और संवर्धन में सहायक हैं.
श्रीरामकथा व्यास शिवस्वरूप अग्निहोत्री ने मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श चरित्र का वर्णन कर पाण्डाल को भक्ति से भर दिया. कहा श्रीराम का अवतार ऋषि-मुनियों और यज्ञ-वैदिक संस्कृति की रक्षा के साथ धर्म की स्थापना के लिया. जनकपुर गमन में गौतम ऋषि पत्नी अहिल्या का उद्धार, धनुष-यज्ञ आदि विभिन्न प्रसंगों को श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और रामायण के श्लोकों की व्याख्या के साथ किया. श्रीमद्भागवतकथा व्यास पं. शिवम अग्निहोत्री ने विभिन्न पौराणिक प्रसंगों से धर्म गँगा प्रवाहित की. प्रात:कालीन वेला में यजमानों ने नैमिषधाम के यज्ञाचार्य निर्दोष अग्निहोत्री ने पँचकुण्डीय यज्ञवेदियों का पूजन कराया.
अनुष्ठान में पहुँचीं जिला पँचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा का स्वागत राकेश अग्निहोत्री, जितेंद्र अग्निहोत्री, बीडीसी रोहित अग्निहोत्री, रोहित अग्निहोत्री, ब्रजेश अग्निहोत्री, सारिका अग्निहोत्री ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया. कथा में यजमान श्यामाकुमार त्रिवेदी, रामलखन मिश्र, मोहित अग्निहोत्री, सोनू अवस्थी, कामेश आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे.
चार बच्चों की माँ प्रेमी सँग फरार, आरोपी पर रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।मझिला थाना के एक गांव निवासी चार बच्चों की माँ अपने रिश्ते के जीजा के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति की लिखित तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
         पीड़ित पति के अनुसार 15 मई की शाम को 5 बजे पाली थाने के ग्राम बैजूपुर निवासी रिश्ते के साढ़ू के भाई प्रदीप कुमार पुत्र फुल्लू के साथ अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ चली गई।दो पुत्रीयों और एक पुत्र को घर पर ही छोड़ गई।घर पर रखे बारह हजार रूपए भी अपने साथ ले गई।
      एस ओ सतेंद्र कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।महिला को तलाश किया जा रहा है शीघ्र ही बरामदगी कर ली जाएगी।
एसपी के आदेश पर आत्महत्या के मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
बीस दिन पूर्व पत्नी की बेवफाई से दुखी युवक ने लगाई थी फांसी

रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना के ग्राम कोरिगावा के मजरा झबरा पुरवा में गांव के बाहर बीस दिन पूर्व युवक द्वारा लगाई गई फांसी की घटना के मामले में मृतक के पिता की गुहार पर एसपी ने मझिला पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच करने के आदेश दिए हैँ।
      मृतक के पिता रामकिशोर पुत्र मिहीलाल के अनुसार उसके पुत्र शिवाय रतन का विवाह करीब पंद्रह वर्ष पूर्व नन्ही के साथ हुआ था। नन्ही के अवैध संबंध पड़ोस गांव रामभजन पुरवा निवासी प्रदीप पुत्र विश्राम के साथ बन गए जिसका पता पुत्र शिव रतन को चल गया उसके बाद आये दिन लड़ाई झगड़ा होने लगा नन्ही अपने पति के साथ मारपीट करने लगी। 28 अप्रैल की रात करीब बारह बजे शिव रतन ने अपनी पत्नी नन्ही को विपक्षी के साथ हम बिस्तर रंगे हाथ पकड़ लिया। विपक्षी के चाचा पंचम उसके साथ था।नन्ही ने दोनों के साथ मिलकर पति शिवरतन को काफ़ी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। नन्ही विपक्षी प्रदीप के साथ घर से चली गई। शिव रतन ने अपनी पत्नी को काफ़ी तलाश किया न मिलने पर दुखी होकर 29 अप्रैल को गांव के बाहर रामपाल पंडित के बाग़ में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस द्वारा उसके पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मशहूर ऐतिहासिक रौजा सदर उर्स मेला कल
*आस्था, उल्लास और तरबूज वाले इस मेले की है अलग पहचान*

*हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक मेला,*


बबलू प्रजापति
पिहानी के ऐतिहासिक स्थल रौजा सदर, जो अपनी पुरख़ेनी तारीख और आध्यात्मिक अहमियत के लिए जाना जाता है, इस रविवर उर्स का भव्य आयोजन करेगा। इसे तरबूज वाला मेला भी कहते हैं, जहां दूर-दराज से लोग दरगाह पर आते हैं और सदर जहां व बदल जहां पर चादरपोशी करते हैं। उर्स के इस मौके पर अकीदतमंद अपनी दुआओं और मन्नतों के साथ दरगाह की रौनक बढ़ाते हैं। शाम को चिराग जलाए जाते हैं, और हर तरफ रोशनी और भक्ति का माहौल होता है। मेले में स्वादिष्ट चाट, पकौड़ी, तरह-तरह के झूले और दुकानों का मज़हब भरपूर संगम देखने को मिलता है। यह केवल एक धार्मिक दरगाह नहीं, बल्कि मुगलकालीन इतिहास, सूफी संस्कृति, स्थापत्य कला और गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवित मिसाल माना जाता है।
इतिहासकारों के अनुसार, “सदर जहाँ” मुगल बादशाह हुमायूं के शासनकाल से जुड़े एक उच्च पदाधिकारी या सूबेदार बताए जाते हैं। माना जाता है कि जब शेरशाह सूरी और हुमायूं के बीच संघर्ष चल रहा था, उस समय हुमायूं ने अवध क्षेत्र के कई स्थानों में शरण ली थी। उसी दौर में पिहानी का क्षेत्र घने जंगलों और छोटी बस्तियों से घिरा था। कहा जाता है कि बाद में सदर जहाँ को यह इलाका जागीर के रूप में मिला और उन्होंने यहां प्रशासनिक तथा धार्मिक केंद्र स्थापित कराया।

स्थानीय जनश्रुतियों के मुताबिक, सदर जहाँ ने यहां एक विशाल रौजा, मस्जिद और खानकाह का निर्माण कराया। उस समय यह स्थान इस्लामी शिक्षा, सूफी परंपरा और सामाजिक मेलजोल का प्रमुख केंद्र बन गया था। दूर-दराज से फकीर, आलिम और अकीदतमंद यहां आते थे। धीरे-धीरे इस स्थल के आसपास आबादी बढ़ी और पिहानी कस्बे का विस्तार हुआ।
रौजा परिसर में बनी प्राचीन इमारतों में मुगलकालीन स्थापत्य कला की झलक आज भी दिखाई देती है। मेहराबदार दरवाजे, ऊंची दीवारें, पुरानी ईंटों की बनावट और गुंबद उस दौर की वास्तुकला को दर्शाते हैं। कई इतिहास प्रेमी इसे हरदोई जनपद की महत्वपूर्ण धरोहर मानते हैं।

यह भी कहा जाता है कि यहां स्थित “मस्जिद-ए-दमिश्क” का निर्माण मध्य एशियाई शैली से प्रेरित था। पुराने समय में यहां कुरान की तालीम, सूफी महफिलें और सामाजिक पंचायतें भी आयोजित होती थीं।
थाना समाधान दिवस में पहुंचे एएसपी, सुनीं फरियादें।

छोटे मामलों का मौके पर कराया निस्तारण, पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश

बबलू प्रजापति
पिहानी। शनिवार को थाना पिहानी परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, रास्ता, आपसी कहासुनी एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए। एडिशनल एसपी ने छोटे एवं सामान्य मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि गंभीर मामलों में संबंधित कर्मचारी को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय बनाकर विवादित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में थाना प्रभारी छोटेलाल, कानूनगो संजय मिश्रा लेखपाल आशीष बाजपेई  समेत राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
भाई से झगड़े के बाद खुद को लगाई आग,युवक की दर्दनाक मौत...

रितेश मिश्रा
हरदोई  अतरौली थाना क्षेत्र के नरोईया गांव में बाइक को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया। शुक्रवार शाम नशे की हालत में बड़ा भाई शेरू बाइक मांगने दुकान पहुंचा, लेकिन छोटे भाई निखिल ने उसकी हालत देखते हुए बाइक देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में पहले बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। जब आग बुझाने की कोशिश हुई तो विवाद और बढ़ गया।
कुछ ही देर बाद निखिल ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे युवक को गंभीर हालत में सीएचसी भरावन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से, जनगणना अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ।

रितेश मिश्रा
हरदोई:- भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य का जनपद हरदोई मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप पर आवास एवं परिवार सम्बन्धी विवरण का संकलन प्रारम्भ किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों तथा नीतियों के क्रियान्वयन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय है अतः जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर, इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त करते हुए अपर जिला अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के माध्यम से क्षेत्र के सभी भवनों, आवासों एवं परिवारों का विवरण संकलित किया जाएगा, जिससे आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्य राष्ट्रीय परिषद्/क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला जनगणना प्रभारी विनय कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएन राणा, तकनीकी सहायक सत्यम प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रगणक मोनेन्द्र यादव व् प्रगणक कंकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से, जनगणना अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ।

रितेश मिश्रा
हरदोई:- भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य का जनपद हरदोई मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप पर आवास एवं परिवार सम्बन्धी विवरण का संकलन प्रारम्भ किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों तथा नीतियों के क्रियान्वयन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय है अतः जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर, इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त करते हुए अपर जिला अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के माध्यम से क्षेत्र के सभी भवनों, आवासों एवं परिवारों का विवरण संकलित किया जाएगा, जिससे आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्य राष्ट्रीय परिषद्/क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला जनगणना प्रभारी विनय कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएन राणा, तकनीकी सहायक सत्यम प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रगणक मोनेन्द्र यादव व् प्रगणक कंकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के संविदा चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों ने वेतन न मिलने तक किया कार्य बहिष्कार।
विनोद गुप्ता
टड़ियावां हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां  में आर बी एस के टीम में तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों  ने वेतन न मिलने से नाराज होकर सभी कार्यों का बहिष्कार कर दिया, डॉ0 आर एल गुप्ता अनुज के नेतृत्व में आज गुरुवार के दिन सीएचसी टड़ियावां परिसर में धरना प्रदर्शन कर अधीक्षक डॉ सुशील कनौजिया को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।
भीषण अग्निकांड, 8 दुकानें जलकर खाक
रितेश मिश्रा
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन फल मंडी गेट के पास भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर करीब 8 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।