विश्व कछुआ दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति, जलज परियोजना के तत्वावधान मे वन्य जीव संरक्षण एवं विश्व कछुआ दिवस पर  जागरूकता कार्यक्रम पांचाल घाट स्थित एस एस कान्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को वन्य जीव संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण,गंगा संरक्षण आदि के लिए जागरूक किया गया।जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया गया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और स्वस्थ वातावरण के लिए वन्यजीवों का संरक्षण करना अति आवश्यक है। विश्व कछुआ दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्व कछुआ दिवस का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य है कि हम कछुए की प्रजातियों को बचाकर अपने पर्यावरण को संतुलित कर सकें।वैसे तो कछुओं की विभिन्न प्रजातियां होती है परंतु एक छोटा सा कछुआ भी हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।इसके साथ ही गंगा में निवास करने वाले अन्य जीव जंतुओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सभी युवाओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में भारतीय वन्य जीव संस्थान के परियोजना सहायक शुभम कटियार ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक मनुष्य का जीवन महत्वपूर्ण होता है उसी तरह से प्रत्येक वन्य जीव का जीवन भी हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।यदि पर्यावरण में वन्य जीव समाप्त हो गए तो हमारा जीवन भी संभव नहीं होगा।अतः हम सभी को मिलकर हमें अपने वन्य जीवों की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वन्य जीव संरक्षण से संबंधित पंपलेट व पोस्टर भी वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक पवन शुक्ला‌, सौम्या,श्वेता एवं अन्य लोग  उपस्थित रहे।
अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने का आरोप, पूर्व अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद l नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को ज्ञापन दिया है जिसमें कहा कि नगर में जो भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है  उस में पक्ष पात किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं है  सभी के साथ एक सा कार्य हो और जो भी  गरीब ठेले और खोंचा वालों का  जो चालान किया जा रहा है उसकी धनराशि इतनी  ज्यादा  है उसमें सहूलियत दी जाए ।
साथ ही नगर के सभी नल कूप और वाटर कूलर  की मरम्मत कराई जाए।
साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता  , शिवाशीष तिवारी उपाध्यक्ष प्रवक्ता, सिमरन सिन्धी , रोहन मिश्रा, आर्यन वर्मा  , अमित वर्मा , आदित्य मिश्रा रक्षित मिश्रा , तन्मय मिश्रा जी , स्पर्श मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
बकाया बिलों की वसूली करने गई विद्युत टीम पर हमला, 14 नामजद 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद l विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला छेद में बिजली बिल वसूली करने पहुंची विद्युत टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया l  घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता अब्दुल मजीद के नेतृत्व में टीजी-2 गोपाल मिश्रा और संविदाकर्मी अनुरोध कुमार, गौरव सिंह, राहुल कुमार और अंकित कुमार की टीम गांव में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए पहुंची थी। टीम ने ग्रामीणों से बिजली बिल जमा करने की अपील कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।आरोप है कि गांव के करू, सौरभ, बबलू, कमलेश, भगत सिंह, विकेश, अजय, नेम सिंह, छोटेलाल, दुधराम, करण सिंह, रामसनेही, पंकज, अरविंद सहित अन्य लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की। स्थिति बिगड़ती देख बिजली कर्मी वहां से निकलने लगे, लेकिन इस दौरान दो बाइकों पर आए कुछ लोगों ने सड़क पर बल्ली डालकर रास्ता रोक लिया। साथ ही आरोपियों ने लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और टीम के एक कर्मी का चश्मा तक तोड़ दिया। साथ ही सरकारी मोबाइल फोन और संविदाकर्मी अनुरोध कुमार का निजी मोबाइल भी लूट लिया है घटना के बाद विद्युत विभाग की ओर से नवाबगंज थाने में तहरीर दी गई है l पुलिस ने 14 नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या बनी रहती है। किसानों ने आरोप लगाया है कि मक्का की सिंचाई प्रभावित हो रही है और लाइन मैंन ठीक करने के नाम पर पैसे मांगते हैं। इस के चलते ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई है l
गंगा दशहरा को लेकर डीएम ने श्रृंगीरामपुर गंगा घाट का निरीक्षण कर दिए व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश


फर्रुखाबाद l श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में आगामी गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले मेले एवं स्नान व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या तथा उन्हें होने वाली संभावित समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद सहित अन्य जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान संचालित होने वाली सभी नावों, नाविकों एवं गोताखोरों के नाम एवं मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके। उन्होंने मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र स्थापित करने, समुचित पी०ए० सिस्टम लगाने तथा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पानी के टैंकर लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था कराने, घाट तक पहुंच मार्ग को दुरुस्त कराने, घाटों पर बैरिकेडिंग कराने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि गंगा दशहरा मेला सकुशल, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप संपन्न कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण मरीज को समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जाए

फर्रुखाबाद lजिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें आज कुल 200 मरीजों के पर्चे बनाए जाना पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रजिस्ट्रेशन के समय प्रत्येक मरीज की आभा आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटल रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखा जा सके।
आयुष ओपीडी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध दवाओं की सूची चस्पा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अस्पताल की बेडशीट एवं बाथरूम गंदे पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में डस्टबिन कलर कोडिंग के अनुसार नहीं पाए गए तथा गंदगी की स्थिति भी पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को दिए जाने वाले दवा पर्चे पर दवाओं का डोज एवं सेवन की अवधि स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। साथ ही ड्रग हाउस में उपलब्ध सभी दवाओं की सूची प्रत्येक चिकित्सक कक्ष में प्रदर्शित करने तथा उपलब्ध दवाओं का संपूर्ण डाटा कम्प्यूटर में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रंजन गौतम सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
गौशाला ऑन में व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए

फर्रुखाबाद l कान्हा गौशाला देवराम गड़िया का डीएम एसपी ने औचक निरीक्षण कर वहां संरक्षित गौवंशों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश सुरक्षित एवं संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए पशु टीकाकरण रजिस्टर, सहभागिता रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पशु चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि सहभागिता योजना के अंतर्गत अब तक 70 गौवंश विभिन्न व्यक्तियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं तथा उनका प्रत्येक माह नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं चेकअप कराया जाता है। साथ ही गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण का समुचित ध्यान रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गौवंशों हेतु लगाए गए कुछ पंखे टूटे हुए पाए गए, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पंखे बदलवाने एवं गौवंशों के लिए समुचित शीतल वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौवंशों को गुड़, चना एवं केले खिलाए गए तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में साफ-सफाई, पेयजल, चारा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर बेहतर बनाए रखी जाएं।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भा कि यू बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन, बिजली अधिकारी को दिया ज्ञापन


फर्रुखाबाद l भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के द्वारा शनिवार को बिजली कटौती एवं अन्य बिजली की समस्याओं को लेकर थाना शमशाबाद के अंतर्गत हजियापुर फीडर का सैकड़ो किसान भाइयों के साथ घेराव कर नारेबाजी की गई शाम 5:00 बजे एसडीओ नवाबगंज के द्वारा मौके पर जाकर सभी समस्याओं का निस्तारण करने के बाद संगठन द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया l  धरने का नेतृत्व प्रदेश सचिव विवेक सिंह राठौर के द्वारा किया गया एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने किया l इस मौके पर पदाधिकारी एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे l
नोटिस पर रोक लगाए जाने की मांग, गैर कानूनी ढंग से हो रहा निर्माण

फर्रुखाबाद l सार्वजनिक तौर पर संकिसा रोड मोहम्मदाबाद पर स्थित मकान, दुकान एवं आवासीय भवनो के अध्यासीन व्यक्तियों को प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग की तरफ से भवनो, दुकानो आदि को तोड लेने अथवा ध्वस्त किये जाने हेतु मात्र तीन दिन का नोटिस दिया गया है जो कि विधिक रूप से गैर कानूनी है। यह कार्य प्रणाली पूर्णतया तानाशाही रवैया का घोतक है नियमानुसार प्रभावित पक्षो के साथ जिला प्रशासन को आम बैठक कर आमराय से निर्णय लिया जाना चाहिए।  निर्णय कब किये गये, किस आधार पर किये गये, तब जिला प्रशासन क्या सो रहा था, अब लाखो करोडो की क्षति हो रही है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरूद्ध है। इससे प्रभावित लोग समस्या का पूरी तरह से हल चाहते है। जिला प्रशासन को भी गम्भीरता से विचार कर हल की दिशा में कार्य करना चाहिए, अन्यथा की स्थिति में प्रभावित लोगो की प्रतिक्रिया और बढ़ जाएगी l
नोटिस पर रोक लगाए जाने की मांग, गैर कानूनी ढंग से हो रहा निर्माण

फर्रुखाबाद l सार्वजनिक तौर पर संकिसा रोड मोहम्मदाबाद पर स्थित मकान, दुकान एवं आवासीय भवनो के अध्यासीन व्यक्तियों को प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग की तरफ से भवनो, दुकानो आदि को तोड लेने अथवा ध्वस्त किये जाने हेतु मात्र तीन दिन का नोटिस दिया गया है जो कि विधिक रूप से गैर कानूनी है। यह कार्य प्रणाली पूर्णतया तानाशाही रवैया का घोतक है नियमानुसार प्रभावित पक्षो के साथ जिला प्रशासन को आम बैठक कर आमराय से निर्णय लिया जाना चाहिए।  निर्णय कब किये गये, किस आधार पर किये गये, तब जिला प्रशासन क्या सो रहा था, अब लाखो करोडो की क्षति हो रही है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरूद्ध है। इससे प्रभावित लोग समस्या का पूरी तरह से हल चाहते है। जिला प्रशासन को भी गम्भीरता से विचार कर हल की दिशा में कार्य करना चाहिए, अन्यथा की स्थिति में प्रभावित लोगो की प्रतिक्रिया और बढ़ जाएगी l
सड़क को लेकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा,फर्जी हस्ताक्षर कराकर सड़क का प्रस्ताव पास कराने का आरोप
सरकारी अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई दो मीटर दर्ज, चार मीटर हो रहा निर्माण

अमृतपुर । फर्रुखाबाद ।  विधानसभा क्षेत्र के गांव जटपुरा में जटपुरा–करनपुर दत्त संपर्क मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई, और मुजहा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यक्रम में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य भी पहुंच गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं और सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई केवल 2 मीटर दर्ज है, जबकि मौके पर प्रस्तावित सड़क को 4 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इससे किसानों की उपजाऊ जमीन और खेतों में खड़ी फसल प्रभावित होगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि या तो किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए या फिर सड़क का निर्माण उसी चौड़ाई में कराया जाए, जो सरकारी कागजों में निर्धारित है।
विरोध के दौरान ग्रामीणों और कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। जटपुरा और मुजहा गांव के लोगों के बीच बहस का माहौल बना रहा। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में पक्षपात किया जा रहा है और केवल एक विशेष बिरादरी के लोगों की बात सुनी जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि फर्जी हस्ताक्षर कराकर सड़क प्रस्ताव को पास कराया गया है।
हंगामे के बावजूद विधायक सुशील शाक्य ने सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि सड़क गांव की सुविधा और विकास के लिए बनाई जा रही है। भूमि संबंधी विवाद अधिकांश सड़क निर्माण कार्यों में सामने आते हैं, लेकिन अंततः सड़क निर्माण नियमों के अनुरूप ही होगा। उन्होंने कहा कि जनता और मानकों के अनुसार विवाद का समाधान कराया जाएगा तथा सड़क निर्माण कार्य पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।