Sambhal लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, सम्भल बार एसोसिएशन का प्रदर्शन
लखनऊ कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सम्भल जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद अशरफी ने आरोप लगाया कि लखनऊ प्रशासन और पुलिस ने अधिवक्ताओं के साथ बर्बरता की है। उन्होंने कहा कि वकीलों को चैंबरों से खींचकर पीटा गया और कई अधिवक्ता घायल हुए हैं। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा घायल अधिवक्ताओं को ₹10-10 लाख मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो पूरे उत्तर प्रदेश के वकील सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। जिला बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष मुख्तार फात्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कानून और न्याय के लिए लड़ने वाले वकीलों की ही सुनवाई नहीं हो रही है। महिला अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटना को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के सचिव सरफराज नवाज़ ने कहा कि लखनऊ कचहरी में करीब 30 वर्षों से अधिवक्ताओं के चैंबर बने हुए थे, लेकिन प्रशासन ने बुलडोजर और पुलिस बल के दम पर कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अधिवक्ताओं तक को नहीं छोड़ा गया और कई वकील अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक और तेज किया जाएगा।

लखनऊ कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सम्भल जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

संभल । भारत सरकार द्वारा जनगणना 2026 का महत्त्वपूर्ण कार्य शुरू होने जा रहा है। यह देश के विकास, योजनाओं और समुदाय के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
संभल । जनपद संभल के पीएमश्री विद्यालय में छात्राओं से धार्मिक प्रार्थना कराने के मामले में तीन शिक्षक निलंबित साथ ही प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पर मुकदमा भी दर्ज।यूपी के संभल स्थित गांव जालब सराय में स्थित पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद, प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज को बीएसए अलका शर्मा ने निलंबित किया है। मुस्लिम शिक्षकों पर आरोप है कि वह विद्यालय में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे और हिंदू छात्रों को टोपी और छात्राओं को हिजाब पहनाते थे। 7 मई को इसका वीडियो वायरल हुआ था।
तरबूज आगे रख कर मासूम बच्चों को बंधक बना कर तालिबानी ढंग से दी सजा बनाई रील की वायरल
Sambhal एसडीएम साहिबा को एक ज्ञापन महाराणा प्रताप पार्क में स्थित महाराणा प्रताप जी के चित्र के साथ छेड़छाड़ को लेकर दिया गया। जिसमें सर्व समाज राजपूत संगठन, प्रजापति संगठन, ब्राह्मण समाज के लोग लोगों ने भागीदारी की, प्रमुख रूप से इंजीनियर अमित पवार, राजा ठाकुर, अभी ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, मंगल प्रजापति, मोहित ठाकुर, आयुष ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रिंस, अवधेश, वंश ठाकुर, मयंक, धर्मवीर, आयुष, परमानंद अमन,अमरीश ठाकुर, गुड्डू पवार, सोनू, ओम ठाकुर, विवेक ठाकुर, इंदप्रताप, अभिषेक अभय, उदय ठाकुर, आशीष, प्रशांत, सिद्धू ठाकुर,बॉबी ठाकुर, लवकेश ठाकुर, सिद्धांत ठाकुर, लाला ठाकुर, गोपी, सागर, शिव, शील ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, तरुण, सुमित, इशू, सूर्यांश, शिवम, नितिन, रमन, सोनू, गोविंदा, वंशज, गोपाल, पप्पू ठाकुर, ललित ठाकुर, रजत ठाकुर आदि ने भाग लिया।
संभल बरेली शहर में हुई बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना, जिसमें मरहूम मौलाना तौसीफ रजा मज़हरी को ट्रेन में सफर करते समय असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया, ने देश भर के गंभीर हलकों की तरह संभल के उलामा में भी गहरा दुख और चिंता पैदा कर दी है।
1 hour and 17 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1