एसपी के आदेश पर आत्महत्या के मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
बीस दिन पूर्व पत्नी की बेवफाई से दुखी युवक ने लगाई थी फांसी

रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना के ग्राम कोरिगावा के मजरा झबरा पुरवा में गांव के बाहर बीस दिन पूर्व युवक द्वारा लगाई गई फांसी की घटना के मामले में मृतक के पिता की गुहार पर एसपी ने मझिला पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच करने के आदेश दिए हैँ।
      मृतक के पिता रामकिशोर पुत्र मिहीलाल के अनुसार उसके पुत्र शिवाय रतन का विवाह करीब पंद्रह वर्ष पूर्व नन्ही के साथ हुआ था। नन्ही के अवैध संबंध पड़ोस गांव रामभजन पुरवा निवासी प्रदीप पुत्र विश्राम के साथ बन गए जिसका पता पुत्र शिव रतन को चल गया उसके बाद आये दिन लड़ाई झगड़ा होने लगा नन्ही अपने पति के साथ मारपीट करने लगी। 28 अप्रैल की रात करीब बारह बजे शिव रतन ने अपनी पत्नी नन्ही को विपक्षी के साथ हम बिस्तर रंगे हाथ पकड़ लिया। विपक्षी के चाचा पंचम उसके साथ था।नन्ही ने दोनों के साथ मिलकर पति शिवरतन को काफ़ी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। नन्ही विपक्षी प्रदीप के साथ घर से चली गई। शिव रतन ने अपनी पत्नी को काफ़ी तलाश किया न मिलने पर दुखी होकर 29 अप्रैल को गांव के बाहर रामपाल पंडित के बाग़ में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस द्वारा उसके पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मशहूर ऐतिहासिक रौजा सदर उर्स मेला कल
*आस्था, उल्लास और तरबूज वाले इस मेले की है अलग पहचान*

*हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक मेला,*


बबलू प्रजापति
पिहानी के ऐतिहासिक स्थल रौजा सदर, जो अपनी पुरख़ेनी तारीख और आध्यात्मिक अहमियत के लिए जाना जाता है, इस रविवर उर्स का भव्य आयोजन करेगा। इसे तरबूज वाला मेला भी कहते हैं, जहां दूर-दराज से लोग दरगाह पर आते हैं और सदर जहां व बदल जहां पर चादरपोशी करते हैं। उर्स के इस मौके पर अकीदतमंद अपनी दुआओं और मन्नतों के साथ दरगाह की रौनक बढ़ाते हैं। शाम को चिराग जलाए जाते हैं, और हर तरफ रोशनी और भक्ति का माहौल होता है। मेले में स्वादिष्ट चाट, पकौड़ी, तरह-तरह के झूले और दुकानों का मज़हब भरपूर संगम देखने को मिलता है। यह केवल एक धार्मिक दरगाह नहीं, बल्कि मुगलकालीन इतिहास, सूफी संस्कृति, स्थापत्य कला और गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवित मिसाल माना जाता है।
इतिहासकारों के अनुसार, “सदर जहाँ” मुगल बादशाह हुमायूं के शासनकाल से जुड़े एक उच्च पदाधिकारी या सूबेदार बताए जाते हैं। माना जाता है कि जब शेरशाह सूरी और हुमायूं के बीच संघर्ष चल रहा था, उस समय हुमायूं ने अवध क्षेत्र के कई स्थानों में शरण ली थी। उसी दौर में पिहानी का क्षेत्र घने जंगलों और छोटी बस्तियों से घिरा था। कहा जाता है कि बाद में सदर जहाँ को यह इलाका जागीर के रूप में मिला और उन्होंने यहां प्रशासनिक तथा धार्मिक केंद्र स्थापित कराया।

स्थानीय जनश्रुतियों के मुताबिक, सदर जहाँ ने यहां एक विशाल रौजा, मस्जिद और खानकाह का निर्माण कराया। उस समय यह स्थान इस्लामी शिक्षा, सूफी परंपरा और सामाजिक मेलजोल का प्रमुख केंद्र बन गया था। दूर-दराज से फकीर, आलिम और अकीदतमंद यहां आते थे। धीरे-धीरे इस स्थल के आसपास आबादी बढ़ी और पिहानी कस्बे का विस्तार हुआ।
रौजा परिसर में बनी प्राचीन इमारतों में मुगलकालीन स्थापत्य कला की झलक आज भी दिखाई देती है। मेहराबदार दरवाजे, ऊंची दीवारें, पुरानी ईंटों की बनावट और गुंबद उस दौर की वास्तुकला को दर्शाते हैं। कई इतिहास प्रेमी इसे हरदोई जनपद की महत्वपूर्ण धरोहर मानते हैं।

यह भी कहा जाता है कि यहां स्थित “मस्जिद-ए-दमिश्क” का निर्माण मध्य एशियाई शैली से प्रेरित था। पुराने समय में यहां कुरान की तालीम, सूफी महफिलें और सामाजिक पंचायतें भी आयोजित होती थीं।
थाना समाधान दिवस में पहुंचे एएसपी, सुनीं फरियादें।

छोटे मामलों का मौके पर कराया निस्तारण, पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश

बबलू प्रजापति
पिहानी। शनिवार को थाना पिहानी परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, रास्ता, आपसी कहासुनी एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए। एडिशनल एसपी ने छोटे एवं सामान्य मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि गंभीर मामलों में संबंधित कर्मचारी को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय बनाकर विवादित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में थाना प्रभारी छोटेलाल, कानूनगो संजय मिश्रा लेखपाल आशीष बाजपेई  समेत राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
भाई से झगड़े के बाद खुद को लगाई आग,युवक की दर्दनाक मौत...

रितेश मिश्रा
हरदोई  अतरौली थाना क्षेत्र के नरोईया गांव में बाइक को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया। शुक्रवार शाम नशे की हालत में बड़ा भाई शेरू बाइक मांगने दुकान पहुंचा, लेकिन छोटे भाई निखिल ने उसकी हालत देखते हुए बाइक देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में पहले बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। जब आग बुझाने की कोशिश हुई तो विवाद और बढ़ गया।
कुछ ही देर बाद निखिल ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे युवक को गंभीर हालत में सीएचसी भरावन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से, जनगणना अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ।

रितेश मिश्रा
हरदोई:- भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य का जनपद हरदोई मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप पर आवास एवं परिवार सम्बन्धी विवरण का संकलन प्रारम्भ किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों तथा नीतियों के क्रियान्वयन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय है अतः जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर, इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त करते हुए अपर जिला अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के माध्यम से क्षेत्र के सभी भवनों, आवासों एवं परिवारों का विवरण संकलित किया जाएगा, जिससे आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्य राष्ट्रीय परिषद्/क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला जनगणना प्रभारी विनय कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएन राणा, तकनीकी सहायक सत्यम प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रगणक मोनेन्द्र यादव व् प्रगणक कंकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से, जनगणना अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ।

रितेश मिश्रा
हरदोई:- भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य का जनपद हरदोई मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप पर आवास एवं परिवार सम्बन्धी विवरण का संकलन प्रारम्भ किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों तथा नीतियों के क्रियान्वयन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय है अतः जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर, इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त करते हुए अपर जिला अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के माध्यम से क्षेत्र के सभी भवनों, आवासों एवं परिवारों का विवरण संकलित किया जाएगा, जिससे आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्य राष्ट्रीय परिषद्/क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला जनगणना प्रभारी विनय कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएन राणा, तकनीकी सहायक सत्यम प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रगणक मोनेन्द्र यादव व् प्रगणक कंकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के संविदा चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों ने वेतन न मिलने तक किया कार्य बहिष्कार।
विनोद गुप्ता
टड़ियावां हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां  में आर बी एस के टीम में तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों  ने वेतन न मिलने से नाराज होकर सभी कार्यों का बहिष्कार कर दिया, डॉ0 आर एल गुप्ता अनुज के नेतृत्व में आज गुरुवार के दिन सीएचसी टड़ियावां परिसर में धरना प्रदर्शन कर अधीक्षक डॉ सुशील कनौजिया को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।
भीषण अग्निकांड, 8 दुकानें जलकर खाक
रितेश मिश्रा
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन फल मंडी गेट के पास भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर करीब 8 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बंद कार में थम गईं मासूम की सांसें,पसरा मातम,हर माता-पिता के लिए एक गंभीर चेतावनी
रितेश मिश्रा
हरदोई में कोतवाली कछौना क्षेत्र के टिकारी गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई,जहां 5 वर्षीय मासूम अभय की कार के भीतर दम घुटने से मौत हो गई।हौद में नहाने निकला मासूम पास ही खड़ी एक कार में खेल-खेल में बैठ गया।कार ऑटोमैटिक लॉक होने और भीषण गर्मी में बंद रहने के कारण अंदर का तापमान 'भट्टी' जैसा हो गया। जब कई घंटों बाद परिजनों ने खोजबीन की, तो कार की पिछली सीट पर मासूम का झुलसा हुआ शव मिला।यह सिर्फ एक हादसा नहीं,बल्कि हर उस परिवार के लिए एक चेतावनी है जो बच्चों की हरकतों पर पैनी नजर नहीं रखते।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, नहाने के बाद बच्चा कार के अंदर चला गया और दरवाजा बंद होने पर वह खुद को बाहर नहीं निकाल पाया।धूप में खड़ी गाड़ी के भीतर 'ग्रीनहाउस इफेक्ट' के कारण चंद मिनटों में ही तापमान बाहर के मुकाबले अधिक हो जाता है,बाहर का तापमान भले ही 40 डिग्री हो लेकिन कार के अंदर तापमान 60 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।जिससे ऑक्सीजन का स्तर तेजी से गिरता है।विशेषज्ञों के मुताबिक,ऐसे बंद माहौल में बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में तीन से पांच गुना तेजी से गर्म होता है,जिससे हीट स्ट्रोक और दम घुटने से मौत हो जाती है।यह घटना हमें सिखाती है कि घर के आसपास खड़ी गाड़ियों को हमेशा लॉक करके रखना चाहिए और उनकी चाबियां बच्चों की पहुंच से दूर रखनी चाहिए।

एक जागरूक समाज के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चों को अकेले वाहनों के पास न खेलने दें।यदि आपके पास कार है,तो उसे हमेशा लॉक रखें,भले ही वह आपके अपने आंगन या सुरक्षित परिसर में क्यों न खड़ी हो।बच्चों को बचपन से ही यह सिखाएं कि गाड़ी कोई खिलौना नहीं है। आज अभय हमारे बीच नहीं है, लेकिन उसकी यह दर्दनाक विदाई हमारे समाज की आंखें खोलने के लिए काफी है ताकि भविष्य में किसी और मां की गोद सूनी न हो।
बेटियों ने रचा इतिहास,जिले व विद्यालय में पाया स्थान, ग्राम प्रधान ने किया पुरस्कृत*
रितेश मिश्रा
हरदोई। "हौसलों से उड़ान होती है" इस बात को बालामऊ की होनहार छात्राओं ने सच कर दिखाया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणामों में एस.बी.एस. इंटर कॉलेज,कलौली रोड बालामऊ की मेधावी छात्रा ग्राम बालामऊ निवासी भावना त्रिवेदी पुत्री नृपेंद्र कुमार त्रिवेदी ने इस परीक्षा में अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान,अदिति पटेल पुत्री अखिलेश पटेल ने द्वितीय,पल्लवी पटेल पुत्री राम-लखन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। उनकी इस बड़ी सफलता की खबर मिलते ही बालामऊ गांव के ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन वर्मा  ने प्रथम स्थान दस हजार रुपए, द्वितीय स्थान पांच हजार रुपए व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को स्मृति चिन्ह,पेन डायरी देकर सम्मानित किया साथ ही आयुष पुत्र सेवक राम, आर्यन पुत्र विपिन , शिवांश पुत्र विनोद कुमार सहित विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बालामऊ ग्राम प्रधान ने सैकड़ों छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व अंकपत्र देकर प्रोत्साहित कर प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी सफलता का श्रेय भावना ,अदिति, शिवांश ने अपने माता-पिता के अटूट सहयोग और विद्यालय के गुरुजनों के सही मार्गदर्शन को दिया है। ग्राम प्रधान ने बच्चों व अभिवावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। ग्रामीण अंचल की मेधावी छात्राओं ने यह साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी आसमान छूने का जज्बा रखती हैं। एस.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज प्रशासन ने इस ऐतिहासिक पल पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सदैव तत्पर है। बेटियों की सफलता से प्रेरित होकर विद्यालय के अन्य छात्र छात्रों में भी एक नया उत्साह देखने को मिला। वहीं भावना त्रिवेदी व अदिति की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बालामऊ गांव के लिए यह गौरव का क्षण है! स्कूल स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने भावना त्रिवेदी व अदिति पटेल को भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं देते हुए ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन वर्मा व विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि जिले व विद्यालय में टापर्श छात्र छात्राओं को हमेशा सहयोग मिलता रहेगा।।