गौशाला ऑन में व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए
![]()
फर्रुखाबाद l कान्हा गौशाला देवराम गड़िया का डीएम एसपी ने औचक निरीक्षण कर वहां संरक्षित गौवंशों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश सुरक्षित एवं संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए पशु टीकाकरण रजिस्टर, सहभागिता रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पशु चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि सहभागिता योजना के अंतर्गत अब तक 70 गौवंश विभिन्न व्यक्तियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं तथा उनका प्रत्येक माह नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं चेकअप कराया जाता है। साथ ही गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण का समुचित ध्यान रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गौवंशों हेतु लगाए गए कुछ पंखे टूटे हुए पाए गए, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पंखे बदलवाने एवं गौवंशों के लिए समुचित शीतल वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौवंशों को गुड़, चना एवं केले खिलाए गए तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में साफ-सफाई, पेयजल, चारा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर बेहतर बनाए रखी जाएं।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


सरकारी अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई दो मीटर दर्ज, चार मीटर हो रहा निर्माण
फर्रुखाबाद l जनपद के किसानो सुविधा एवं उनके वाहनों से संबंधित आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 23 मई 2026 को एक विशेष किसान ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी इटावा-बरेली मार्ग, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा।
48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1