Mirzapur: बीजेपी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा मिलता है डॉ शिवकुमार सिंह पटेल
मीरजापुर। देश के ताज़ा हालात तथा बढ़ती मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। सोमवार को मीरजापुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मीरजापुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पेट्रोल एवं डीजल, सीएनजी गैस के महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल, सीएनजी गैस का रेट बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जनता एवं किसान विरोधी सरकार है। यह सिर्फ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। कहा कि 1 लाख 32 हजार करोड़ के कच्चे तेल का देश ने तमाम देशों से आयात किया और ₹52000 हजार करोड़ रुपए का निर्यात किया। अगर देश में तेल की कमी है तो मोदी जी विदेशों में सप्लाई क्यों दे रहे हैं। देश के जनता को क्यों गुमराह कर रहे हैं? देश और प्रदेश में बढ़ रहे महंगाई एवं बेरोजगारी से युवाओं किसानों और आम जनता परेशान है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल एवं डीजल और गैस के दाम की निन्दा करता हूं।
प्रवक्ता छोटे खान ने कहा की केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश और प्रदेश की जनता एवं किसानों मजदूर और नौजवानों परेशान है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सत्ता में जब-जब बीजेपी आती है उद्योगपतियों को फायदा मिलता है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन दीपचन्द्र जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाब चन्द पांडेय, दुर्गा प्रसाद चौधरी, कांग्रेस नेता राजधर दुबे, रामनाथ दुबे, मनीष दुबे, कमलेश दुबे, कपिल कुमार सोनकर, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, राम लखन मास्टर, राजेंद्र विश्वकर्मा, राकेश त्रिपाठी, मधु सैलानी, डॉ दिनेश चौधरी, विवेक सिंह, प्रमोद गुप्ता, रितेश मिश्रा, कन्हैया लाल पाठक, संतोष यादव, छोटू चौबे, रितेश मिश्रा, शिबू पांडे, अशोक कुमार, विजय दुबे पहाड़ी, रामराज भारती, विनोद भारती, रोशन अंसारी, सैफुद्दीन, अशोक पटेल, अमिताभ पांडे, विवेक सिंह, मनोज पटेल, दिनेश विश्वकर्मा, संतोष बियार उपस्थित रहे।
1 hour and 39 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k