मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंडल के समग्र विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप
![]()
*कृषि, पर्यटन और रोजगार पर फोकस, आयुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी देवीपाटन मंडल विकास की व्यापक योजना*
*देवीपाटन मंडल को नई पहचान दिलाने की तैयारी, आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया विजन प्लान*
*सीएम ने विजन प्लान की सराहना, बोले जल्द लागू करें विजनरी प्लान*
*गोण्डा, 22 मई* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार शाम को उनके सरकारी आवास पर देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट की। साथ ही मुख्यमंत्री को देवीपाटन मंडल के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास के बारे में विस्तृत बताया। मुलाकात के दौरान मंडलायुक्त ने सीएम के सामने मंडल के चारों जनपदों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती की संभावनाओं, प्रमुख चुनौतियों तथा उनके समाधान के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसके साथ विकास का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने काफी सराहना की और इसे जल्द लागू करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने सीएम को बहराइच के ओडीओपी उत्पात गिफ्ट किया।
*कतर्नियाघाट क्षेत्र में इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रस्तुत की कार्ययोजना*
आयुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि देवीपाटन मंडल कृषि, धार्मिक पर्यटन, वन एवं प्राकृतिक संसाधनों, सीमा क्षेत्रीय व्यापार तथा सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि यदि योजनाबद्ध तरीके से आधारभूत संरचना, सिंचाई, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में कार्य किया जाए तो मंडल को प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में विकसित किया जा सकता है।उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि गोण्डा, श्रावस्ती एवं बलरामपुर जैसे जनपद बौद्ध एवं धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं रखते हैं। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क, होटल एवं यात्री सुविधाओं के विकास से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जा सकता है। वहीं बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
*कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार*
आयुक्त ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मंडल में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके साथ ही आयुक्त ने मुख्यमंत्री को देवीपाटन मंडल में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स की प्रगति से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने मंडल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा उनकी प्रगति की जानकारी दी। प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के विकास को लेकर प्रस्तुत योजनाओं एवं सुझावों की सराहना की तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
*आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : आयुक्त*
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए मंडल के समग्र विकास के लिए शासन स्तर से निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप देवीपाटन मंडल को विकास, सुशासन, रोजगार, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।


गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 21.05.2026 को जनपद गोण्डा में E-Sakshya प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवीन आपराधिक कानूनों के अन्तर्गत डिजिटल साक्ष्य संकलन को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस लाइन बहुद्देशिय हाल में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में समस्त थानों के विवेचकों एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को E-Sakshya मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल के उपयोग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
गोण्डा। गोंडा कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष रामप्रताप सिंह पूर्व विधायक एवं शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
खरगूपुर (गोंडा)। बकरीद त्योहार को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने कहा कि आगामी 28 मई को बकरीद का त्योहार है, जिसमें परंपरागत पशु की ही कुर्बानी होनी चाहिए। इससे हटकर प्रतिबंधित पशुओं के कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही। शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बैठक में आए सभी लोगों से उक्त पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने में सभी से सहयोग की मांगा। बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, अफसर अली, राजेश सोनी, भूपेंद्र सिंह, नईम हाशमी, विनोद सोनी, लियाकत अली, संतोष श्रीवास्तव सहित कई मुस्लिम धर्म गुरु शामिल रहै।
*अयोध्या में मंडल स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित*
35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1