देवघर-नीट- यूजी पेपर लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने या उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने नीट- यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने या उन्हें अविलंब मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। श्री कुमार ने कहा कि पेपर लीक हो जाने के कारण सभी छात्रों एवं छात्राओं के भविष्य के सामने प्रश्न चिन्ह शाह खड़ा हुआ है। यह एक कटु सत्य है कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने देश के लाखों में मेहनती और मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ एक क्रूर मजाक किया है तथा छात्रों एवं छात्राओं के सपनों को कुचलना का काम किया है। श्री कुमार ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर जरा सी भी नैतिकता बची है तो वे छात्र एवं छात्राओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का या तो इस्तीफा लें या उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें। अजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-के कांग्रेस कार्यालय में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
देवघर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास के अध्यक्षता में देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत - रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सह शांतिसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी स्मृति को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था, आज वह देश के विकास की मजबूत नींव के रूप में दिखाई देता है। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने तथा युवाओं को देश निर्माण से जोड़ने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का कार्य किया। सभा में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है तथा महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है। ऐसे समय में राजीव गांधी के विचार, उनकी दूरदृष्टि एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश में भाईचारा, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। इसके उपरांत सदर अस्पताल देवघर में भारी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मरीजों और जरूरतमंद लोगों के बीच में फल एवं पानी वितरण किया गया । इस शांतिसभा कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र नाथ मिश्रा उर्फ दादू जी , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक प्रसाद राय , कांग्रेसी नेता दिनेशानंद झा , पीसीसी कोऑर्डिनेटर मुकुंद दास ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरेंद्र कुमार सोना , कार्यालय प्रभारी गणेश दास , मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम , नगर अध्यक्ष रवि केसरी , स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ अनूप , युवा नेता दीपक कुमार सिंह , सुधीर देव , संजीव कुमार झा , महेश मणि द्वारी , मकसूद आलम, राहुल राज,अब्दुल गफ्फार , सदाशिव राणा , अजय कृष्णा भारती , कुमार बाबा , मोहम्मद शमीम , नुनु खान , सिकंदर यादव , अजय पाठक , रमणिकांत ठाकुर , अनिल चंद्रवंशी , धर्मेंद्र सिंह , नटराज प्रदीप , सुनील कुमार महतो , रिया मिश्रा , आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे ।
देवघर-बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) पर इंटक एवं महिला कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि।
देवघर: आज 21 मई 2026 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देवघर जिला इंटक एवं देवघर जिला महिला कांग्रेस द्वारा संथाली जसीडीह वार्ड नंबर 1 देवघर प्रखंड स्थित अंबेडकर मोहल्ला में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव के अलावा अंबेडकर मोहल्ला के संतोष हरि, संजय हरि, आरती देवी, कमल बाबा, मुकेश, फिरोज, बिहारी हरि, श्रवण कुमार, गौरव हरि, प्राची कुमारी, टुनटुन हरि, समा देवी, शोभा देवी, आरती देवी ,रामबाबू राहुल, धीरज, लक्ष्मी देवी, मनिया देवी, चंदन, पंकज, प्रदीप, सिकंदर, जानी, मुकेश, अजय, विशाल सहित कई और मोहल्ला के वासी प्रमुख थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मोहल्ला वासियों के बीच फल वितरण किया गया। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जिन आदर्शों, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र की एकता का अखंडता के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी आज भी प्रासंगिक है। आज उनके बलिदान दिवस के अवसर पर हम सभी एकजुट होकर उनके सपनों के अनुसार नए भारत के निर्माण में जुड़ जाएं यही उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की जीती जागती प्रतिमूर्ति स्वर्गीय राजीव गांधी ने कभी भी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के नाम पर किसी से कोई समझौता नहीं किया। वे जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रवाद से परे थे। देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी अपने विचारों से देश को आजाद कर वैसे नए भारत का निर्माण करना चाहते थे जो राष्ट्र की एकता व अखंडता का जीता जागता मिसाल हो । अभिषेक सिंह सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक
देवघर के डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 वार्षिक अभिभावक दिवस समारोह – 2026 का भव्य आयोजन।
देवघर: Divine Public School 10+2 द्वारा आयोजित “Annual Parent’s Day Celebration – 2026” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के मध्य आपसी सहयोग, स्नेह एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार (IAS) व अन्य अतिथियों में रीता चौरसिया, प्रेम केशरी प्राइवेट स्कूल असोसिएशन के अध्यक्ष, किडविज़ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज्ञानी मिश्रा, CA आशुतोष कुमार सिंह, फाउंडेशन विथ फन स्कूल की प्रिंसिपल अर्पणा सिन्हा व अर्चना सिन्हा भी सम्मिलित थीं। विद्यालय परिसर उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों एवं आनंदमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण एवं स्वागत गीत “Mann Ki Veena Se…” से हुआ, जिसे विद्यालय के choir group ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मुख्य अतिथियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “Ganesh Vandana” नृत्य ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों की विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। Taekwondo प्रदर्शन (Part–I एवं Part–II) ने दर्शकों को रोमांचित किया तथा विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य एवं समूह गीत प्रस्तुत किए गए, जिनमें “Luka Chuppi…”, “Good for Nothing…”, “Itti Si Hansi Itti Si Khushi…”, तथा “Mamma…” जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। Bollywood Dance एवं संगीतमय प्रस्तुति “Papa Kehte Hai…” ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। समारोह का मुख्य आकर्षण “Ramp Walk” रहा, जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त अभिभावकों के लिए “Know Your Child Through Hand”, “Dumb Charades”, “Blind Hitting”, “Searching for Treasure”, “Shooting”, “Know Your Child Through Eyes” एवं “Musical Chair” जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में आनंद एवं सहभागिता का वातावरण बना रहा। विजेता अभिभावकों के बीच पुरुस्कार वितरित किये गए। विद्यालय कि प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
देवघर-Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित हुए अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ।
देवघर,: बिहार पटना के बापु सभागार में जी न्यूज़ ने z मीडिया भोजपुरी सम्मान 2026 का आयोजन किया गया ।इस भोजपुरी सम्मान समारोह में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी नये पुराने हिरो हिरोइन कलाकार गीतकार संगीतकार गायक गायिका निर्देशक निर्माता साहित्यकार सम्मिलित हुए।  हाल पुरी भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों से भरी हुई थी। इस सम्मन समारोह की शुरुआत बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व्रतमान मन्त्री विजय कुमार सिन्हा एवं भाजपा के पूर्व भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान बिहार सरकार में मंत्री गोरखपुर सांसद भोजपुरी हिरो रवि किशन , भोजपुरी हीरो दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और गीतकार एवं भाजपा विधायक विनय बिहारी और जी न्यूज के चैनल हेड ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कई भोजपुरी कलाकारों ने अपने विचार व्यक्त किए भोजपुरी सिनेमा के दशा दिशा पर। और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया सम्मानित हुऐ रवि किशन शुक्ल, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरूआ ,विनय बिहारी, विरेंद्र पाण्डेय,स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, माही श्रीवास्तव,मनोज टाइगर, यश मिश्रा , सोनु , रत्नाकर इत्यादि । इसी क्रम मे भोजपुरी फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट फिल्म माई के दुलार निर्माण निर्देशन करने और अनेको हिट म्यूज़िक वीडियो अभिनय निर्देशन एवं भोजपुरी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले गवनवा ले जा राजा जी , छठ गीतो के माध्यम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दशा दिशा को बदल ने वाले अभिनेता निदेशक दीप श्रेष्ठ को Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ को सम्मानित किये मशहूर भोजपुरी गीतकार और भाजपा विधायक विनय बिहारी और भोजपुरी सुपरस्टार पुर्व सांसद आज़मगढ़ दिनेश लाल यादव संयुक्त रूप से दीप श्रेष्ठ को सम्मानित किये और पुरस्कार दिये Z मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026। जी मिडिया भोजपुरी समारोह मे भोजपुरी सिनेमा उद्योग और भोजपुरी गीत संगीत की गिरती लोकप्रियता पर चर्चा हुई। और सामूहिक रूप से भोजपुरी के लोकप्रिय पर काम किया जाये। और भोजपुरी बोली ना भाषा इस पर भी चर्चा हुई। दीप श्रेष्ठ ने कहॉ सभी कलाकार सरकार से मॉग करे भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में जल्द सम्मिलित किया जाये। अभिनेता दीप श्रेष्ठ ने कहॉ जी मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 मिलना मेरे लिये गौरव की बात है। यह सम्मान में अपने सभी साथी कलाकारों अपने सभी साथी टेक्नीशियन और मेरे चाहने वाले दर्शकों को समर्पित करता हूँ।
देवघर-के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के छात्र रहे प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवघर से वर्ष 2023 में पास हुए छात्र प्रथम राज ने सिंगापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सफलता पाई। उसका इंटरनेशनल रैंक 74 रहा ।विद्यालय के इस पूर्ववर्ती छात्र ने चयनित होकर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रथम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, डीएवी की शिक्षिका राज रानी और पिता, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, आर मित्रा के शिक्षक डॉ मनोज कुमार ,गुरुजनों तथा नियमित अध्ययन को दिया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने प्रथम को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रथम भविष्य में भी शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी प्रथम को शुभकामनाएँ दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्था के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय हैं। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-कैलाश फाइटर और बादशाह XI ने दर्ज की धमाकेदार जीत, उज्ज्वल और हेमंत यादव बने जीत के हीरो।
देवघर: 18 मई स्थानीय के.के.एन. स्टेडियम में खेली जा रही स्वर्गीय बर्धन खवाड़े ट्रॉफी के सातवें दिन दो बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। आज के मैचों में बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा रहा। पहले मुकाबले में कैलाश फाइटर ने राजा कैटरिंग XI को 5 विकेट से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में बादशाह XI ने पीवीआर पैंथर्स (PVR Panthers) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच 1 उज्ज्वल कुमार की कप्तानी पारी से जीती कैलाश फाइटर दिन के पहले मुकाबले में राजा कैटरिंग XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवरों में राजा कैटरिंग XI ने 8 विकेट खोकर 123 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक ने सर्वाधिक 44 रनों (19 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा सिंह सागर ने 33 और मनीष रंजन ने 22 रनों का योगदान दिया। कैलाश फाइटर की तरफ से धारदार गेंदबाजी करते हुए बिट्टू दुबे और रवि यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलाश फाइटर की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्द ही अपने शुरुआती विकेट गंवा दिए। लेकिन कप्तान उज्जल कुमार ने एक छोर संभाले रखा और महज 29 गेंदों में 9 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 64 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। सुमित कुमार (27 रन) और यश कुमार मिश्रा (20 रन) के उपयोगी योगदान की बदौलत कैलाश फाइटर ने 10वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैच 2 हेमंत यादव के तूफान में उड़े पीवीआर पैंथर्स, बादशाह XI की आसान जीत दूसरे मुकाबले में पीवीआर पैंथर्स (PVR Panthers) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। पीवीआर पैंथर्स की ओर से प्रभात ने अकेले मोर्चा संभालते हुए मात्र 21 गेंदों में 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 55 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेली। प्रभाकर पांडेय ने भी 22 रनों का योगदान दिया। बादशाह XI की तरफ से संजय कुमार और प्रभात ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सफलताएं हासिल कीं। 115 रनों के छोटे लक्ष्य के सामने बादशाह XI के बल्लेबाजों ने मैदान पर कोहराम मचा दिया। सलामी बल्लेबाज प्रतीक ने 30 रनों की सधी हुई पारी खेली, जिसके बाद हेमंत यादव का तूफान देखने को मिला। हेमंत ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए मात्र 23 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से 69 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अंत में सीनियर वर्मा ने भी मात्र 4 गेंदों में 17 रन कूट दिए। बादशाह XI ने केवल 8.2 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 117 रन बना लिए और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। अंतिम मैच में जॉय सारवां ने मां मनसा को हराया । मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को आयोजन समिति के सचिव आशीष झा और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने सम्मानित किया।।इस दौरान आयोजन समिति के कार्यकारी सचिव नीरज झा,धीरज कुमार मौजूद थे ।  टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण: आज के दोनों ही मैचों में हाई-स्कोरिंग चेज़ देखने को मिले, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के अगले दौर के मुकाबले कल इसी मैदान पर खेले जाएंगे।
देवघर-के कालीराखा स्थित नंदन कानन स्कूल का वार्षिकोत्सव “प्रारम्भ” धूमधाम से संपन्न।
देवघर: काली रेखा स्थित नंदन कानन स्कूल में वार्षिकोत्सव “प्रारम्भ” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन “हर बच्चा है खास...” रखा गया, जिसके माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर दिखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर महापौर रवि राउत एवं पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रामनन्दन सिंह, प्रमेश कुमार वर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार सिंह देव उपस्थित थे। इसके साथ ही इन्फेलुऐंसर दीक्षा-मेघना सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका सम्मान विद्यालय की निदेशिका अल्पना भट्टाचार्य और शिल्पी भट्टाचार्य द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महापौर रवी राउत ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि “प्रारम्भ” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का मंच है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
देवघर-के महावीर व्यायाम शाला में मां संतोषी मंदिर की 24वीं वार्षिक पूजा धूमधाम से की गई।
देवघर: में स्थित महावीर व्यामशाला अखाड़ा परिसर में स्थित एक मात्र मां संतोषी मंदिर की 24 वां वार्षिक पुजा स्व विश्वनाथ प्रसाद केशरी, धर्म पत्नी स्व मनोरमा देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा आज बड़े ही धूमधाम धाम के साथ पुरोहितों के द्वारा पुजा श्रुंगार अभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य यजमान अमरनाथ केशरी, बिनोद केशरी, पुत्रबधु सविता केशरी एवं रत्ना केशरी, पौत्र आशिष केशरी, वैभव केशरी द्वारा पुजा किया गया। आचार्य आनंद चरण मिश्रा पुजारी सुमित चरण मिश्रा द्वारा पुजा विधि विधान पूर्वक से सम्पन्न किया गया।पुजा के बाद हवन, कुमारी बटुक भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक बिधुत सज्जा किया गया है इसकी जानकारी संतोषी माता मंदिर के व्यवस्थापक बिनोद केशरी ने दी। इस मौके पर दर्जनों भक्ति पूजा में शामिल हुए।
देवघर: स्व बर्धन खवाड़े ट्रॉफी तीसरे दिन के रोमांचक मुकाबला।
देवघर: स्व: बर्धन खवाड़े ट्रॉफी के तीसरे दिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिला। लीग मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने अपने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। यहाँ आज के प्रमुख मैचों का विवरण दिया गया है। मैच 1 राजा कैटरिंग XI बनाम त्रिकाल XI इस मुकाबले में राजा कैटरिंग XI ने एकतरफा जीत हासिल की। राजा कैटरिंग XI का स्कोर: 142/4 (8.0 ओवर)  अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। इसी पारी के दौरान उन्होंने अपने करियर के 2000 रन भी पूरे किए।  मनीष रंजन ने भी 10 गेंदों में 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।  त्रिकाल XI का स्कोर: 91/7 (8.0 ओवर) लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिकाल XI संघर्ष करती दिखी। ओम प्रकाश ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। विपक्षी गेंदबाज लोकनाथ कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। परिणाम: राजा कैटरिंग XI 51 रनों से विजयी रही। मैच 2: विरंश स्टाइलिश XI बनाम मिश्रा XI एक और रोमांचक मैच में विरंश स्टाइलिश XI ने बाजी मारी। मिश्रा XI का स्कोर: 107/7 (8.0 ओवर) विक्रम राय ने 39 और सुदीप अड्डी ने 27 रनों की पारी खेली। विरंश स्टाइलिश XI के संजू यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। विरंश स्टाइलिश XI का स्कोर: 108/3 (6.1 ओवर) संजू यादव ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और मात्र 13 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन कूट डाले। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। परिणाम विरंश स्टाइलिश XI ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच 3: मुकेश फ्लावर बनाम पैराडाइज सुपर किंग्स इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, जहाँ मुकेश फ्लावर ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पैराडाइज सुपर किंग्स का स्कोर: 107/5 (8.0 ओवर) हसनैन ने 21 गेंदों में 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मुकेश फ्लावर का स्कोर: 113/3 (6.4 ओवर) अंकित पांडे ने 38 रनों की ठोस पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुँचाया। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया।  राज राजपूत (27) और राज झा (26) ने भी उपयोगी रन जोड़े।  परिणाम: मुकेश फ्लावर ने 7 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच को आयोजन समिति के प्रकाश भारद्वाज ,और आशीष झा द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।।इस दौरान आयोजन समिति के अजय खवारे,दीपक दुबे,नीरज झा,पंकज वाजपेई,बीरेंद्र सिंह,ऋषि राज सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।