पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में नवीन आपराधिक कानूनों के अन्तर्गत डिजिटल साक्ष्य संकलन को सुदृढ़ बनाने हेतु गोष्ठी आयोजित
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक  गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 21.05.2026 को जनपद गोण्डा में E-Sakshya प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवीन आपराधिक कानूनों के अन्तर्गत डिजिटल साक्ष्य संकलन को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस लाइन बहुद्देशिय हाल में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में समस्त थानों के विवेचकों एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को E-Sakshya मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल के उपयोग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
सी0सी0टी0एन0एस प्रभारी श्री राजदीप यादव द्वारा गोष्ठी के दौरान बताया गया कि E-Sakshya एक उन्नत डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन प्रणाली है, जिसमें मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेब पोर्टल दोनों सम्मिलित हैं। यह प्रणाली नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप विकसित की गयी है, जिसका उद्देश्य साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, सटीक, पारदर्शी एवं विधिसम्मत बनाना है। विवेचको को E-Sakshya प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से घटनास्थल, साक्ष्य एवं गवाहों के बयान का वीडियो एवं फोटो रियल टाइम में रिकॉर्ड किया जा सकता है। साथ ही रिकॉर्ड किए गए साक्ष्य सुरक्षित रूप से संरक्षित रहते हैं, जिससे उनके साथ छेड़छाड़ की संभावना समाप्त होती है तथा न्यायालय में उनकी विश्वसनीयता बनी रहती है। प्रणाली में डिजिटल ऑथेन्टिकेशन एवं टाइम स्टैम्प की सुविधा उपलब्ध है, जिससे साक्ष्यों की प्रमाणिकता सुनिश्चित होती है। यह प्रणाली केंद्रीकृत वेब पोर्टल से जुड़ी होने के कारण अधिकृत अधिकारी कहीं से भी साक्ष्यों की समीक्षा कर सकते हैं। गोष्ठी में नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत E-Sakshya प्रणाली के उपयोग के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विवेचनाओं में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए डिजिटल साक्ष्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संकलन सुनिश्चित किया जाए तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन किया जाए। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए E-Sakshya प्रणाली के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जनगणना कार्य के समयबद्ध व सफल संचालन को लेकर सभी अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

*जनगणना कार्य में सभी अधिकारियों व कर्मचारी समपर्ण भाव के साथ करें कार्य-जिलाधिकारी*

*गोण्डा 21 मई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आगामी जनगणना कार्य के सफल संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारीगण, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा कार्य की रूपरेखा को अंतिम रूप देना था।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की योजनाओं और विकास की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाएं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराएं।
बैठक में जनगणना कार्य के विभिन्न चरणों, कर्मचारियों की तैनाती, प्रशिक्षण व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं क्षेत्रवार जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनगणना कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा कार्य में शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया तथा कहा कि यह कार्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी इसे पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपादित करें।
ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर डीएम व एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक

*त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में सोशल मीडिया एवं फर्जी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस व प्रशासन की रहेगी नजर*

*गोण्डा 21 मई, 2026* ।
आगामी आयोजित होने वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई। बैठक जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं पूर्वी तथा समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारीगण व सभी थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरू और सम्भ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरु सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर डीएम व एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक

*त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में सोशल मीडिया एवं फर्जी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस व प्रशासन की रहेगी नजर*

*गोण्डा 21 मई, 2026* ।
आगामी आयोजित होने वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई। बैठक जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं पूर्वी तथा समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारीगण व सभी थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरू और सम्भ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरु सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
गोण्डा। गोंडा कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष रामप्रताप सिंह पूर्व विधायक एवं शहर  अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम कांग्रेस भवन परिसर में स्थित स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कांग्रेस भवन सभागार में "आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह व सभासद /शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि राजीव जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार एवं पंचायती राज व्यवस्था लागू कर देश को सशक्त बनाने का कार्य किया। राजीव जी का मानना था कि भारत की ताकत उसके गांवों में बसती है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कहा कि आज देश में जिस तरह नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, उस दौर में राजीव जी का "सद्भावना" का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राजीव जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ,कंट्रोल रूम इंचार्ज सैयद अब्दुल मुजीब,संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामजन्म वर्मा, मोहम्मद रिजवान पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष, वसीम खान, शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, महबूब अहमद, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष, जलील अहमद खान, शाहबाज खान, आरिफ, विनोद ,वाजिद अली किसान नेता, जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे ।
बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील
खरगूपुर (गोंडा)। बकरीद त्योहार को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने कहा कि आगामी 28 मई को बकरीद का त्योहार है, जिसमें परंपरागत पशु की ही कुर्बानी होनी चाहिए। इससे हटकर प्रतिबंधित पशुओं के कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही। शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बैठक में आए सभी लोगों से उक्त पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने में सभी से सहयोग की मांगा। बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, अफसर अली, राजेश सोनी, भूपेंद्र सिंह, नईम हाशमी, विनोद सोनी, लियाकत अली, संतोष श्रीवास्तव सहित कई मुस्लिम धर्म गुरु शामिल रहै।
खरीफ 2026 में रिकॉर्ड उत्पादन का लक्ष्य, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
*अयोध्या में मंडल स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित*

*आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय : दुर्गा शक्ति नागपाल*

*गोण्डा 20 मई 2026* - जनपद अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को *मंडल स्तरीय (अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल) खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, समय से बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सिंचाई प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के व्यापक प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में किसानों की आय बढ़ाने तथा खरीफ 2026 में रिकॉर्ड उत्पादन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के *कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी* ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा उपस्थित कृषक बंधुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने, उन्नत बीजों के प्रयोग तथा आधुनिक तकनीकों को खेतों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव कृषि ने अपने सम्बोधन में कहा कि भूमि की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता कम कर हरी खाद एवं जैविक खाद को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक संसाधनों आधारित खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। उन्होंने किसानों को  गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य जैविक विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में सरकार की किसी भी कृषि योजना, अनुदान अथवा सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। उन्होंने किसानों से समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने की अपील करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
इस अवसर पर देवीपाटन मंडल की *आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल* ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जी के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव देवीपाटन मंडल के लगभग 18 लाख किसानों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जी के मार्गदर्शन में किसानों को योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है।

आयुक्त ने कहा कि कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव कृषि के दिशा-निर्देशों तथा नियमित मॉनिटरिंग से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। सरकार की प्राथमिकता किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद एवं सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए मंडल स्तर पर सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारियां की जा रही हैं ताकि किसानों की फसलों एवं आजीविका को सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि कृषि, सिंचाई, विद्युत एवं राजस्व विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही ड्रोन तकनीक, मृदा परीक्षण एवं वैज्ञानिक खेती जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक पात्र किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है।

कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार, कुलपति डॉ. पी.एस. प्रामाणिक, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के निदेशक टी.एम. त्रिपाठी तथा अपर निदेशक कृषि रक्षा आशुतोष मिश्र सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
जेल से रिहाई के बाद काफिला निकालना पड़ा भारी,पुलिस ने सपा नेता के हत्यारे को भेजा जेल
*उच्च न्यायालय से जमानत की शर्तों के उल्लंघन का मामला

गोंडा।जिले के वरिष्ठ सपा नेता ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी व भारतीय जनता पार्टी के सभासद उदयभान सिंह को पुलिस ने एक बार पुनः गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उदयभान सिंह पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली जमानत की शर्तों का उल्लंघन का आरोप लगाया है।जेल से छूटने के बाद उदयभान सिंह ने गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला था,जिसका वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गयी।उदयभान सिंह को 15 अप्रैल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा सशर्त जमानत दी गई थी।जमानत मिलने के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित मंडलीय कारागार से अपने घर परसपुर राजा टोला तक लग्जरी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों का काफिला निकाला था।स्ट्रीट बुज द्वारा 18 अप्रैल को इस पूरे काफिले को लेकर प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया था।यह काफिला मृतक सपा नेता ओम प्रकाश सिंह के घर के सामने से भी गुजरा,जिसके कारण उनके परिवार के लोगों में दहशत फैल गयी।काफिले के दौरान नारेबाजी करते हुए लापरवाही से वाहन चलाने का भी आरोप है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए परसपुर थाने की पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे।जांच के बाद उदयभान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी आरोपी इस तरह से करेंगे उनके खिलाफ भी इसी तरीके से कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी आरोपी जेल से छूटते हैं,उन्हें शर्तों के आधार पर जमानत दी जाती है।उदयभान सिंह ने उच्च न्यायालय से मिली जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया,जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।परसपुर थाने की पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की छूट नहीं प्रदान की गई है।जिन शर्तों पर जमानत मिली है उसका पालन करना अनिवार्य है।
पुलिस व बमबाजों में मुठभेड़,एक के पैर लगी गोली,मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार
*8 सेकेंड में छह बार किया बमबारी

गोंडा।जिले में पुलिस व बमबाजी के आरोपियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।मुठभेड़ के दौरान चली गोली में एक आरोपी देवेंद्र श्रीवास्तव के दाहिने पैर में गोली लगी है,जिसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देवेंद्र श्रीवास्तव,बमबाजी का मास्टरमाइंड अर्पित पाण्डेय और एक बाल अपचारी शामिल है।पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा और बमबाजी में इस्तेमाल की गई एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है।यह सभी आरोपी बीते 18 मई की देर रात लगभग 9.30 बजे जानकी नगर मवैया तालाब के पास स्थित रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह के घर पर बमबाजी की घटना में शामिल थे।उन्होंने 8सेकेंड के अंदर छह बम फेंके थे,जिससे इलाके में दहशत फैल गयी थी।इस घटना के बाद रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह की पत्नी डाली सिंह ने नगर कोतवाली में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बमबाजी का मुकदमा दर्ज कराया था।नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई पुलिस टीमों का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले का खुलासा किया है।मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जानकी नगर में हुई बमबाजी की घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।उन्होंने बताया कि देर रात हुई मुठभेड़ में बमबाजी में शामिल देवेंद्र श्रीवास्तव को गोली लगी,इसके साथ ही उसके दो साथी मास्टरमाइंड अर्पित पाण्डेय और एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक, बैंकर्स अधिकारियों को लंबित आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

*बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की की गई गहन समीक्षा*

*गोण्डा 19 मई,2026*।
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) एवं बैंकर्स अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बैंकर्स से कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया, डीडीयूजीवाई, किसान फसल बीमा, एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की समयबद्ध जांच एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त होना चाहिए, जिससे कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को रोजगार और आर्थिक सहायता मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसुनवाई पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन, और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों व आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब की स्थिति कतई स्वीकार्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे बैंकर्स के साथ समन्वय बनाते हुए लाभार्थियों को समय से सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रभावशीलता तभी सिद्ध होगी जब उनका लाभ वास्तव में पात्र लोगों तक पहुंचे।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित सभी योजनाओं की मासिक समीक्षा की जाएगी और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में लीड बैंक मैनेजर जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्री विनोद तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, डीडीएम नाबार्ड सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।