पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
गोण्डा। गोंडा कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष रामप्रताप सिंह पूर्व विधायक एवं शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम कांग्रेस भवन परिसर में स्थित स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कांग्रेस भवन सभागार में "आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह व सभासद /शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि राजीव जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार एवं पंचायती राज व्यवस्था लागू कर देश को सशक्त बनाने का कार्य किया। राजीव जी का मानना था कि भारत की ताकत उसके गांवों में बसती है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कहा कि आज देश में जिस तरह नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, उस दौर में राजीव जी का "सद्भावना" का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राजीव जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ,कंट्रोल रूम इंचार्ज सैयद अब्दुल मुजीब,संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामजन्म वर्मा, मोहम्मद रिजवान पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष, वसीम खान, शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, महबूब अहमद, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष, जलील अहमद खान, शाहबाज खान, आरिफ, विनोद ,वाजिद अली किसान नेता, जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे ।![]()
![]()

गोण्डा। गोंडा कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष रामप्रताप सिंह पूर्व विधायक एवं शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

खरगूपुर (गोंडा)। बकरीद त्योहार को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने कहा कि आगामी 28 मई को बकरीद का त्योहार है, जिसमें परंपरागत पशु की ही कुर्बानी होनी चाहिए। इससे हटकर प्रतिबंधित पशुओं के कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही। शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बैठक में आए सभी लोगों से उक्त पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने में सभी से सहयोग की मांगा। बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, अफसर अली, राजेश सोनी, भूपेंद्र सिंह, नईम हाशमी, विनोद सोनी, लियाकत अली, संतोष श्रीवास्तव सहित कई मुस्लिम धर्म गुरु शामिल रहै।
*अयोध्या में मंडल स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित*
*उच्च न्यायालय से जमानत की शर्तों के उल्लंघन का मामला
*8 सेकेंड में छह बार किया बमबारी
गोंडा।जिले में सरकारी कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे को को लेकर के बड़ी कार्रवाई की गई है। करनैलगंज तहसील और जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर यहां पर अवैध कब्जा करके बनाए गए मकान और अस्थाई निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।यह कार्रवाई करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहारिया कला गांव में की गई। इस दौरान तीन मकान और कुछ अस्थाई निर्माण ध्वस्त किए गए है। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए करनैलगंज और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी।कौड़िया, खरगूपुर और इटियाथोक समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन के अनुसार, अवैध कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया।इन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर रखा था और अस्थाई निर्माण भी किए थे। कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था कई बार शिकायत की गई थी जहां शिकायत के आधार पर ही यह कार्रवाई हुई है।एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने बताया कि यह कब्रिस्तान की जमीन थी, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस के बावजूद कब्जा न हटाने पर यह कार्रवाई की गई। मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों से स्वतः कब्जा हटाने की अपील भी की।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0