देवघर के डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 वार्षिक अभिभावक दिवस समारोह – 2026 का भव्य आयोजन।
देवघर: Divine Public School 10+2 द्वारा आयोजित “Annual Parent’s Day Celebration – 2026” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के मध्य आपसी सहयोग, स्नेह एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार (IAS) व अन्य अतिथियों में रीता चौरसिया, प्रेम केशरी प्राइवेट स्कूल असोसिएशन के अध्यक्ष, किडविज़ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज्ञानी मिश्रा, CA आशुतोष कुमार सिंह, फाउंडेशन विथ फन स्कूल की प्रिंसिपल अर्पणा सिन्हा व अर्चना सिन्हा भी सम्मिलित थीं। विद्यालय परिसर उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों एवं आनंदमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण एवं स्वागत गीत “Mann Ki Veena Se…” से हुआ, जिसे विद्यालय के choir group ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मुख्य अतिथियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “Ganesh Vandana” नृत्य ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों की विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। Taekwondo प्रदर्शन (Part–I एवं Part–II) ने दर्शकों को रोमांचित किया तथा विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य एवं समूह गीत प्रस्तुत किए गए, जिनमें “Luka Chuppi…”, “Good for Nothing…”, “Itti Si Hansi Itti Si Khushi…”, तथा “Mamma…” जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। Bollywood Dance एवं संगीतमय प्रस्तुति “Papa Kehte Hai…” ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। समारोह का मुख्य आकर्षण “Ramp Walk” रहा, जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त अभिभावकों के लिए “Know Your Child Through Hand”, “Dumb Charades”, “Blind Hitting”, “Searching for Treasure”, “Shooting”, “Know Your Child Through Eyes” एवं “Musical Chair” जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में आनंद एवं सहभागिता का वातावरण बना रहा। विजेता अभिभावकों के बीच पुरुस्कार वितरित किये गए। विद्यालय कि प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
देवघर-Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित हुए अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ।
देवघर,: बिहार पटना के बापु सभागार में जी न्यूज़ ने z मीडिया भोजपुरी सम्मान 2026 का आयोजन किया गया ।इस भोजपुरी सम्मान समारोह में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी नये पुराने हिरो हिरोइन कलाकार गीतकार संगीतकार गायक गायिका निर्देशक निर्माता साहित्यकार सम्मिलित हुए।  हाल पुरी भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों से भरी हुई थी। इस सम्मन समारोह की शुरुआत बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व्रतमान मन्त्री विजय कुमार सिन्हा एवं भाजपा के पूर्व भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान बिहार सरकार में मंत्री गोरखपुर सांसद भोजपुरी हिरो रवि किशन , भोजपुरी हीरो दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और गीतकार एवं भाजपा विधायक विनय बिहारी और जी न्यूज के चैनल हेड ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कई भोजपुरी कलाकारों ने अपने विचार व्यक्त किए भोजपुरी सिनेमा के दशा दिशा पर। और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया सम्मानित हुऐ रवि किशन शुक्ल, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरूआ ,विनय बिहारी, विरेंद्र पाण्डेय,स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, माही श्रीवास्तव,मनोज टाइगर, यश मिश्रा , सोनु , रत्नाकर इत्यादि । इसी क्रम मे भोजपुरी फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट फिल्म माई के दुलार निर्माण निर्देशन करने और अनेको हिट म्यूज़िक वीडियो अभिनय निर्देशन एवं भोजपुरी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले गवनवा ले जा राजा जी , छठ गीतो के माध्यम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दशा दिशा को बदल ने वाले अभिनेता निदेशक दीप श्रेष्ठ को Zee मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ को सम्मानित किये मशहूर भोजपुरी गीतकार और भाजपा विधायक विनय बिहारी और भोजपुरी सुपरस्टार पुर्व सांसद आज़मगढ़ दिनेश लाल यादव संयुक्त रूप से दीप श्रेष्ठ को सम्मानित किये और पुरस्कार दिये Z मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026। जी मिडिया भोजपुरी समारोह मे भोजपुरी सिनेमा उद्योग और भोजपुरी गीत संगीत की गिरती लोकप्रियता पर चर्चा हुई। और सामूहिक रूप से भोजपुरी के लोकप्रिय पर काम किया जाये। और भोजपुरी बोली ना भाषा इस पर भी चर्चा हुई। दीप श्रेष्ठ ने कहॉ सभी कलाकार सरकार से मॉग करे भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में जल्द सम्मिलित किया जाये। अभिनेता दीप श्रेष्ठ ने कहॉ जी मिडिया भोजपुरी सम्मान 2026 मिलना मेरे लिये गौरव की बात है। यह सम्मान में अपने सभी साथी कलाकारों अपने सभी साथी टेक्नीशियन और मेरे चाहने वाले दर्शकों को समर्पित करता हूँ।
देवघर-के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के छात्र रहे प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवघर से वर्ष 2023 में पास हुए छात्र प्रथम राज ने सिंगापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सफलता पाई। उसका इंटरनेशनल रैंक 74 रहा ।विद्यालय के इस पूर्ववर्ती छात्र ने चयनित होकर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रथम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, डीएवी की शिक्षिका राज रानी और पिता, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, आर मित्रा के शिक्षक डॉ मनोज कुमार ,गुरुजनों तथा नियमित अध्ययन को दिया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने प्रथम को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रथम भविष्य में भी शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी प्रथम को शुभकामनाएँ दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्था के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय हैं। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-कैलाश फाइटर और बादशाह XI ने दर्ज की धमाकेदार जीत, उज्ज्वल और हेमंत यादव बने जीत के हीरो।
देवघर: 18 मई स्थानीय के.के.एन. स्टेडियम में खेली जा रही स्वर्गीय बर्धन खवाड़े ट्रॉफी के सातवें दिन दो बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। आज के मैचों में बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा रहा। पहले मुकाबले में कैलाश फाइटर ने राजा कैटरिंग XI को 5 विकेट से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में बादशाह XI ने पीवीआर पैंथर्स (PVR Panthers) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच 1 उज्ज्वल कुमार की कप्तानी पारी से जीती कैलाश फाइटर दिन के पहले मुकाबले में राजा कैटरिंग XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवरों में राजा कैटरिंग XI ने 8 विकेट खोकर 123 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक ने सर्वाधिक 44 रनों (19 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा सिंह सागर ने 33 और मनीष रंजन ने 22 रनों का योगदान दिया। कैलाश फाइटर की तरफ से धारदार गेंदबाजी करते हुए बिट्टू दुबे और रवि यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलाश फाइटर की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्द ही अपने शुरुआती विकेट गंवा दिए। लेकिन कप्तान उज्जल कुमार ने एक छोर संभाले रखा और महज 29 गेंदों में 9 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 64 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। सुमित कुमार (27 रन) और यश कुमार मिश्रा (20 रन) के उपयोगी योगदान की बदौलत कैलाश फाइटर ने 10वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैच 2 हेमंत यादव के तूफान में उड़े पीवीआर पैंथर्स, बादशाह XI की आसान जीत दूसरे मुकाबले में पीवीआर पैंथर्स (PVR Panthers) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। पीवीआर पैंथर्स की ओर से प्रभात ने अकेले मोर्चा संभालते हुए मात्र 21 गेंदों में 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 55 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेली। प्रभाकर पांडेय ने भी 22 रनों का योगदान दिया। बादशाह XI की तरफ से संजय कुमार और प्रभात ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सफलताएं हासिल कीं। 115 रनों के छोटे लक्ष्य के सामने बादशाह XI के बल्लेबाजों ने मैदान पर कोहराम मचा दिया। सलामी बल्लेबाज प्रतीक ने 30 रनों की सधी हुई पारी खेली, जिसके बाद हेमंत यादव का तूफान देखने को मिला। हेमंत ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए मात्र 23 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से 69 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अंत में सीनियर वर्मा ने भी मात्र 4 गेंदों में 17 रन कूट दिए। बादशाह XI ने केवल 8.2 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 117 रन बना लिए और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। अंतिम मैच में जॉय सारवां ने मां मनसा को हराया । मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को आयोजन समिति के सचिव आशीष झा और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने सम्मानित किया।।इस दौरान आयोजन समिति के कार्यकारी सचिव नीरज झा,धीरज कुमार मौजूद थे ।  टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण: आज के दोनों ही मैचों में हाई-स्कोरिंग चेज़ देखने को मिले, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के अगले दौर के मुकाबले कल इसी मैदान पर खेले जाएंगे।
देवघर-के कालीराखा स्थित नंदन कानन स्कूल का वार्षिकोत्सव “प्रारम्भ” धूमधाम से संपन्न।
देवघर: काली रेखा स्थित नंदन कानन स्कूल में वार्षिकोत्सव “प्रारम्भ” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन “हर बच्चा है खास...” रखा गया, जिसके माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर दिखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर महापौर रवि राउत एवं पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रामनन्दन सिंह, प्रमेश कुमार वर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार सिंह देव उपस्थित थे। इसके साथ ही इन्फेलुऐंसर दीक्षा-मेघना सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका सम्मान विद्यालय की निदेशिका अल्पना भट्टाचार्य और शिल्पी भट्टाचार्य द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महापौर रवी राउत ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि “प्रारम्भ” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का मंच है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
देवघर-के महावीर व्यायाम शाला में मां संतोषी मंदिर की 24वीं वार्षिक पूजा धूमधाम से की गई।
देवघर: में स्थित महावीर व्यामशाला अखाड़ा परिसर में स्थित एक मात्र मां संतोषी मंदिर की 24 वां वार्षिक पुजा स्व विश्वनाथ प्रसाद केशरी, धर्म पत्नी स्व मनोरमा देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा आज बड़े ही धूमधाम धाम के साथ पुरोहितों के द्वारा पुजा श्रुंगार अभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य यजमान अमरनाथ केशरी, बिनोद केशरी, पुत्रबधु सविता केशरी एवं रत्ना केशरी, पौत्र आशिष केशरी, वैभव केशरी द्वारा पुजा किया गया। आचार्य आनंद चरण मिश्रा पुजारी सुमित चरण मिश्रा द्वारा पुजा विधि विधान पूर्वक से सम्पन्न किया गया।पुजा के बाद हवन, कुमारी बटुक भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक बिधुत सज्जा किया गया है इसकी जानकारी संतोषी माता मंदिर के व्यवस्थापक बिनोद केशरी ने दी। इस मौके पर दर्जनों भक्ति पूजा में शामिल हुए।
देवघर: स्व बर्धन खवाड़े ट्रॉफी तीसरे दिन के रोमांचक मुकाबला।
देवघर: स्व: बर्धन खवाड़े ट्रॉफी के तीसरे दिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिला। लीग मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने अपने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। यहाँ आज के प्रमुख मैचों का विवरण दिया गया है। मैच 1 राजा कैटरिंग XI बनाम त्रिकाल XI इस मुकाबले में राजा कैटरिंग XI ने एकतरफा जीत हासिल की। राजा कैटरिंग XI का स्कोर: 142/4 (8.0 ओवर)  अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। इसी पारी के दौरान उन्होंने अपने करियर के 2000 रन भी पूरे किए।  मनीष रंजन ने भी 10 गेंदों में 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।  त्रिकाल XI का स्कोर: 91/7 (8.0 ओवर) लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिकाल XI संघर्ष करती दिखी। ओम प्रकाश ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। विपक्षी गेंदबाज लोकनाथ कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। परिणाम: राजा कैटरिंग XI 51 रनों से विजयी रही। मैच 2: विरंश स्टाइलिश XI बनाम मिश्रा XI एक और रोमांचक मैच में विरंश स्टाइलिश XI ने बाजी मारी। मिश्रा XI का स्कोर: 107/7 (8.0 ओवर) विक्रम राय ने 39 और सुदीप अड्डी ने 27 रनों की पारी खेली। विरंश स्टाइलिश XI के संजू यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। विरंश स्टाइलिश XI का स्कोर: 108/3 (6.1 ओवर) संजू यादव ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और मात्र 13 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन कूट डाले। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। परिणाम विरंश स्टाइलिश XI ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच 3: मुकेश फ्लावर बनाम पैराडाइज सुपर किंग्स इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, जहाँ मुकेश फ्लावर ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पैराडाइज सुपर किंग्स का स्कोर: 107/5 (8.0 ओवर) हसनैन ने 21 गेंदों में 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मुकेश फ्लावर का स्कोर: 113/3 (6.4 ओवर) अंकित पांडे ने 38 रनों की ठोस पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुँचाया। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया।  राज राजपूत (27) और राज झा (26) ने भी उपयोगी रन जोड़े।  परिणाम: मुकेश फ्लावर ने 7 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच को आयोजन समिति के प्रकाश भारद्वाज ,और आशीष झा द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।।इस दौरान आयोजन समिति के अजय खवारे,दीपक दुबे,नीरज झा,पंकज वाजपेई,बीरेंद्र सिंह,ऋषि राज सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
देवघर-में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70 वां जन्मोत्सव पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित।
देवघर: 13 मई : आज आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर देवघर में विभिन्न सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, देवघर द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत देवघर सदर ब्लड बैंक (टावर चौक) में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु भक्तों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा कुल 11 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा एवं परोपकार का संदेश दिया गया। रक्तदाताओं के रूप में निशांत कुमार, नीलम कुमार, कन्हैया, रचना झा, गीता सिंह, देबाशीष रॉय, राम शंकर , गुरु प्रसाद, देवरत्न सिन्हा, अभय कुमार सिंह, किरणजीत मन्ना सहित अनेक गुरु भक्तों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन एवं अर्चना भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत टावर चौक पर आमजन के बीच फल, जूस, मिल्कशेक एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। संध्या में शहर के मध्य स्थित मंगलम इन रिसॉर्ट में सत्संग, भजन, संगीत एवं ध्यान कार्यक्रम के साथ गुरुदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बैंगलोर से आए गायक एवं संगीतज्ञों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैकड़ों की संख्या में गुरु भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आर्ट ऑफ लिविंग विश्व की एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक एवं सेवा संस्था है, जिसकी स्थापना गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने की है। संस्था ध्यान, योग, सुदर्शन क्रिया एवं मानव सेवा के माध्यम से विश्वभर में शांति, प्रेम एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश दे रही है। आज यह संस्था 183 देशों में सक्रिय है और करोड़ों लोगों तक आध्यात्मिकता एवं सेवा का संदेश पहुँचा चुकी है। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, नशामुक्ति अभियान, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास जैसे अनेक सामाजिक एवं सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य तनावमुक्त एवं हिंसामुक्त समाज का निर्माण करना है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में लाखों स्वयंसेवक सेवा, साधना और मानव कल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि निशांत कुमार ने बताया कि गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव को विश्वभर में सेवा, साधना एवं सत्संग के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने करोड़ों लोगों को ध्यान, मौन एवं सुदर्शन क्रिया के माध्यम से जीवन जीने की नई दिशा दी है। आज विश्वभर में करोड़ों लोग उनके साथ ध्यान कर जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरुजी के जन्मोत्सव पर इस प्रकार का सेवा कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है। वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि समाज में सेवा, सद्भाव एवं मानवता की भावना को मजबूत करने में इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की तैयारी एवं सफलता में निशांत कुमार, नीलम, राम शंकर, गुरु प्रसाद, गौतम, कन्हैया, रणधीर, गीता, रीना, रचना सहित अनेक गुरु भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवघर-स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी: दूसरा दिन अंकित पांडेय का ऑलराउंड धमाल, मिश्रा इलेवन को मिली करारी शिकस्त।
देवघर: स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट के महाकुंभ स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी के दूसरे दिन मैदान पर रनों की बारिश और रोमांचक मुकाबलों का बोलबाला रहा। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण अंकित पांडेय का तूफानी प्रदर्शन रहा, जिनकी बदौलत मुकेश फ्लावर ने एकतरफा जीत दर्ज की। मैचों का लेखा-जोखा अंकित की पावर-हिटिंग से दहली विपक्षी टीम आज के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मुख्य आकर्षणों का विवरण इस प्रकार है। मुकेश फ्लावर बनाम मिश्रा इलेवन इस मैच में अंकित पांडेय का बल्ला आग उगलता नजर आया। अंकित ने मात्र 37 गेंदों में 92 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल थे। बल्लेबाजी के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा और 3 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से मुकेश फ्लावर ने मिश्रा इलेवन को 97 रनों के विशाल अंतर से हराया। मां मनसा ऑरेंज लायंस बनाम राजा कैटरिंग एक बेहद करीबी मुकाबले में ऑरेंज लायंस ने राजा कैटरिंग को 3 विकेट से मात देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। वीरांश स्टाइलिश बनाम बादशाह इलेवन वीरांश स्टाइलिश की टीम ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए बादशाह इलेवन को 13 रनों से पराजित किया। त्रिकाल इलेवन बनाम जोई इलेवन सारवा त्रिकाल इलेवन ने मैच में दबदबा बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिकाल इलेवन ने 141 रन बनाए, जिसके जवाब में जोई इलेवन मात्र 37 रनों पर ढेर हो गई। त्रिकाल इलेवन की ओर से लोकनाथ और प्रवीण ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए। जोई इलेवन की ओर से केवल कुणाल मिश्रा ही दहाई के आंकड़े तक पहुँच सके। खिलाड़ियों का सम्मान और आयोजन मैच के समापन पर आयोजन समिति के सचिव आशिष झा और कार्यकारी सचिव नीरज झा ने सभी 'मैन ऑफ द मैच' विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक दुबे, अजय खवाड़े सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टेनिस बॉल क्रिकेट: प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम टेनिस बॉल क्रिकेट मात्र एक खेल नहीं, बल्कि जमीनी स्तर के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मंच है। इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट यह साबित करते हैं कि यदि सही अवसर मिले, तो गलियों से निकले खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल दिखा सकते हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, ऐसे आयोजन खेल जगत के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। यह खेल की सादगी और रोमांच ही है जो हजारों दर्शकों को मैदान की ओर खींच लाता है।
देवघर के डीएवी भंडारकोला के विद्यार्थियों ने बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर लहराया परचम।
देवघर: गीता देवी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं वाणिज्य कला संकाय में बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विज्ञान संकाय में 91.4 प्रतिशत अंक के साथ सुंदरम प्रथम स्थान, 85 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम राज दूसरे और 84 प्रतिशत अंक के साथ मो असजद अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में 90.6 प्रतिशत अंक के साथ ओम भारद्वाज प्रथम, 86.6 प्रतिशत अंक के साथ ऋचा सिंह दूसरे और 83.6 प्रतिशत अंक के साथ क्रमशः श्रेयश कुमार और निधि कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों की समर्पित शिक्षण पद्धति का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।