उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु तथा श्रम बन्धुओं की समस्याओं का समय से करें समाधान-जिलाधिकारी

*उद्योग, व्यापार तथा श्रम बन्धुओं द्वारा अवगत कराये गये समस्याओं का समय से करें समाधान-जिलाधिकारी*

*गोण्डा 19 मई, 2026*। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व व्यापार बन्धुओं की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। उद्योग बन्धु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी गयी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय।

सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया जाय। 
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बन्धुओं व श्रम बन्धुओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय से करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपायुक्त उद्योग व अन्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें।

बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर समस्या का समय से समाधान करायें।
बैठक में युवा रोजगार योजना, इन्वेस्टर्स समिट सहित सभी अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में अतिक्रमण से जाम की बहुत बड़ी समस्या है जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करें और एक टीम तैयार करके अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों से जाम की समस्याओं से निजात मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, एलडीएम विनोद तिवारी, आयकर विभाग के अधिकारीगण सहित उद्योग, व्यापार, श्रम बन्धु के पदाधिकारीगण अन्य सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
टीवी 9 भारतवर्ष के डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने जनकवि अदम गोंडवी को बताया व्यवस्था से टकराने वाला शायर

परसपुर (गोण्डा)। टीवी9 भारतवर्ष के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने जनकवि अदम गोंडवी पर विस्तृत लेख लिखते हुए उन्हें व्यवस्था और समाज के बीच संघर्ष की सबसे सशक्त आवाज बताया है। उन्होंने लिखा कि समाज हमेशा बदलाव चाहता है जबकि सत्ता यथास्थिति बनाए रखना चाहती है। ऐसे में जो व्यक्ति व्यवस्था को चुनौती देता है, वह सत्ता के लिए विद्रोही और समाज के लिए नायक बन जाता है। हेमंत शर्मा ने कहा कि अदम गोंडवी की कविता में कबीर का विद्रोह, धूमिल की जनपक्षधरता, दुष्यंत का अंदाजे बयां और मुक्तिबोध की अभिव्यक्ति दिखाई देती है। उनकी गजलें प्रेम और सौंदर्य नहीं बल्कि भूख, गरीबी, मुफलिसी और आमजन की पीड़ा को आवाज देती हैं। उन्होंने कहा कि अदम गोंडवी की भाषा खुरदुरी लेकिन सीधी चोट करने वाली थी, जिसमें शोषित और पीड़ित वर्ग की वेदना साफ दिखाई देती है। हेमंत शर्मा ने कहा कि हिंदी साहित्य और अकादमिक संस्थानों ने अदम गोंडवी के साथ न्याय नहीं किया और उन्हें वह स्थान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कवि एवं आलोचक डॉ. जय नारायण बुधवार की पुस्तक ‘जनकवि अदम गोंडवी’ की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक अदम गोंडवी को उनके समय और समाज के साथ समझने का गंभीर प्रयास है। लेख में हेमंत शर्मा ने अदम गोंडवी की कई प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी कविता व्यवस्था के खिलाफ जनता की सबसे सच्ची गवाही है। उन्होंने अदम गोंडवी को कबीर परंपरा का आखिरी बड़ा रचनाकार बताते हुए कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक ढोंग, सामाजिक विषमता, जातिवाद और राजनीतिक पाखंड पर खुलकर चोट की। हेमंत शर्मा ने कहा कि अदम गोंडवी केवल कवि नहीं बल्कि जनता की आवाज थे, जिन्हें संस्थानों ने भुलाने की कोशिश की लेकिन जनता आज भी उन्हें याद करती है। लेख के अंत में उन्होंने डॉ. जय नारायण बुधवार के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सच्चा साहित्य अंततः अपना रास्ता बना ही लेता है और अदम गोंडवी की गजलें आने वाले समय में भी प्रतिरोध और जनचेतना की आवाज बनी रहेंगी।
सरकारी कब्रिस्तान की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया
गोंडा।जिले में सरकारी कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे को को लेकर के बड़ी कार्रवाई की गई है। करनैलगंज तहसील और जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर यहां पर अवैध कब्जा करके बनाए गए मकान और अस्थाई निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।यह कार्रवाई करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहारिया कला गांव में की गई। इस दौरान तीन मकान और कुछ अस्थाई निर्माण ध्वस्त किए गए है। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए करनैलगंज और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी।कौड़िया, खरगूपुर और इटियाथोक समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन के अनुसार, अवैध कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया।इन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर रखा था और अस्थाई निर्माण भी किए थे। कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था कई बार शिकायत की गई थी जहां शिकायत के आधार पर ही यह कार्रवाई हुई है।एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने बताया कि यह कब्रिस्तान की जमीन थी, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस के बावजूद कब्जा न हटाने पर यह कार्रवाई की गई। मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों से स्वतः कब्जा हटाने की अपील भी की।
देवीपाटन मंडल के विकास का नया खाका तैयार
*कृषि, पर्यटन और रोजगार पर फोकस, देवीपाटन मंडल में जनपदवार विकास योजना होगी तैयार*

*स्थानीय जरूरतों के अनुसार होगा विकास, आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मांगे जिलों से सुझाव*


*देवीपाटन मण्डल गोण्डा 19 मई 2026* - देवीपाटन मंडल के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवागत आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों से उनके जनपदों की प्रमुख चुनौतियों, संभावनाओं तथा उनके प्रभावी निराकरण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट एवं सुझाव मांगे हैं। यह पहल मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनपद आधारित विकास मॉडल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियाँ अलग हैं, इसलिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने कृषि, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं सकारात्मक परिवर्तन आमजन को देखने को मिलेंगे।

श्रावस्ती जनपद ने अपनी रिपोर्ट में बौद्ध पर्यटन, खेल एवं जैविक खेती की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित किया है। जेतवन विहार सहित ऐतिहासिक स्थलों के विकास, खेल अवसंरचना निर्माण एवं कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की योजनाएँ प्रस्तावित की गई हैं। वहीं बाढ़, परिवहन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की चुनौतियों के समाधान हेतु रेलवे, एयरपोर्ट विस्तार, तटबंध सुदृढ़ीकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर कार्य किया जा रहा है।

गोंडा जनपद ने कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण एवं धार्मिक पर्यटन को भविष्य की प्रमुख संभावनाओं के रूप में चिन्हित किया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट, कौशल विकास कार्यक्रम तथा सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया है। घाघरा एवं सरयू नदी से होने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान हेतु भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

बहराइच जनपद ने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार एवं आधारभूत संरचना को प्रमुख आवश्यकता बताया है। स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग, कृषि आधारित उद्योग, सड़क संपर्क एवं रेलवे ओवरब्रिज निर्माण जैसी योजनाओं को विकास का आधार माना गया है। तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास प्रस्तावित हैं।

बलरामपुर जनपद ने बाढ़ नियंत्रण, जनजातीय विकास, स्वास्थ्य एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी है। थारू जनजाति की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन, ऑर्गेनिक खेती एवं फूड प्रोसेसिंग को जनपद की प्रमुख संभावनाओं के रूप में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही फ्लड अलर्ट सिस्टम, मोबाइल न्यूट्रिशन वैन, डिजिटल शिक्षा एवं ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार जैसी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों में स्थानीय संसाधनों एवं संभावनाओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास कर रोजगार, निवेश एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, जिससे मंडल को प्रदेश के अग्रणी विकास क्षेत्रों में स्थापित किया जा सके।
थाना छपिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त मु०अ०सं० 207/2026 धारा 74/191(2)/115(2)/352/351(3) बी०एन०एस० व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 207/2026 धारा 74/191(2)/115(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुख्य नामित अभियुक्त अजीत यादव पुत्र रामतौल यादव निवासी ग्राम सुकरौली (सिसहनी) थाना छपिया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा ग्राम ढढ़ौवा मेहनिया निवासी एक छात्रा के स्कूल से घर वापस जाते समय रास्ते में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की घटना कारित की गयी थी । घटना के उपरान्त अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना छपिया पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को उ0नि0 श्रीराम प्रसाद मय हमराह पुलिस बल के साथ अभियुक्त की तलाश एवं पतारसी/सुरागरसी में रवाना थे। दौरान तलाश अभियुक्त अजीत यादव को जनपद गोण्डा-बस्ती सीमा पर स्थित सागरगंज चौराहे के पास से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही हेतु सरकारी वाहन से थाना लाया जा रहा था कि रास्ते में परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के पास अभियुक्त अचानक वाहन का पिछला दरवाजा खोलकर कूद गया तथा रेलवे ट्रैक की तरफ भागने लगा। भागने के दौरान अभियुक्त रेलवे ट्रैक किनारे लगी लोहे की बाड़ को फांदने का प्रयास करने लगा, जिसमें फंस जाने के कारण उसके दाहिने पैर में चोट लग गयी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त को पुनः हिरासत में लेकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया भेजा गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज का किया गया वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा आज थाना मोतीगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर पहुंचकर गार्द की सलामी ली गयी। तत्पश्चात थाना परिसर, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार एवं अन्य शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर कोलाल स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने, कार्यालयके अभिलेखों को अद्यावधिक बनाए रखने तथा अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शस्त्रों को खोलकर एवं बन्द कराकर उनकी कार्यक्षमता की जांच करायी गयी। साथ ओही भोजनालय कक्ष में पुलिस कर्मियों हेतु गुणवत्तायुक्त एवं पोषणयुक्त भोजन तैयार किए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति कक्ष एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा घरेलू हिंसा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग के दौरान उनकी भूमिका, शिकायतकर्ता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को और अधिक गति प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही बीट आरक्षियों की बीट बुक चेक कर उनके दायित्वों एवं क्षेत्रीय गतिविधियों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा, प्र0नि0 मोतीगंज सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-370/26 धारा 85,80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- राजन शुक्ला पुत्र प्रभुनाथ शुक्ला नि0 पूरे उदई थाना को0देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी अंजनी कुमार चौबे पुत्र राघवराम चौबे निवासी ग्राम भैसहा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री ज्योति का विवाह दिनांक 18.06.2021 को राजन शुक्ला पुत्र प्रभुनाथ शुक्ला निवासी ग्राम पूरे उदई थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा के साथ किया था। विवाह में अपनी सामर्थ्य अनुसार अपाची मोटरसाइकिल, ₹3,00,000 नगद, सोने की अंगूठियां, जंजीर व अन्य घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि पति राजन शुक्ला, सास ममता शुक्ला, ससुर प्रभुनाथ शुक्ला तथा देवर अमन शुक्ला दहेज से संतुष्ट नहीं थे तथा अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन व दो तोला सोने की जंजीर की मांग करते हुए ज्योति को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दिनांक 04.05.2026 को उक्त सभी आरोपियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर ज्योति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 18.05.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त राजन शुक्ला पुत्र प्रभुनाथ शुक्ला नि0 पूरे उदई थाना को0देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना छपिया पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-201/2026 धारा 131, 115(2), 351(3), 109(1), 191(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 203/2026 धारा 109(1), 352, 351(3), 191(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला, 02. विकास पाण्डेय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक16.05.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं में विपक्षीगणों द्वारा वादियों के परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया। प्रथम घटना में वादी सरजू प्रसाद पुत्र मोतीलाल निवासी बेलहरी बुजुर्ग के पुत्र युवराज को बनकटवा गाँव में विपक्षी विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला, सदानन्द पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, अभय तिवारी व दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी-डण्डा व राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में वादी सतीश सिंह पुत्र राजदेव सिंह निवासी सिसहनी के भाई भूपेन्द्र सिंह पर सुकरौली गाँव में दीपक शुक्ला उर्फ विक्रान्त शुक्ला, विकास पाण्डेय व दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोटें पहुँचायी गयीं। दोनों घटनाओं में विपक्षीगणों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी तथा स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर मौके से फरार हो गये। वादीगण की लिखित तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना छपिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.05.2026 को घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों-01. विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला, 02. विकास पाण्डेय को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित “माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” में महिलाओं ने रखीं समस्याएं

*भूमि विवाद, रास्ता अवरोध, मारपीट एवं उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

*“माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” में महिलाओं की समस्याओं पर आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल सख्त, त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

*“माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” में महिलाओं को मिला न्याय का भरोसा, आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*


*देवीपाटन मण्डल गोण्डा 18 मई 2026* -   आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त कार्यालय में आयोजित “माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” महिला विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रास्ता अवरुद्ध किए जाने, मारपीट, उत्पीड़न एवं पुलिस द्वारा समय से कार्यवाही न किए जाने से संबंधित 27 प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में ग्राम चौरी, थाना कोतवाली करनैलगंज निवासी अन्नपूर्णा पत्नी हनुमन्त लाल गुप्ता ने नाली विवाद को लेकर मारपीट किए जाने तथा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। प्रार्थिनी ने बताया कि विपक्षियों द्वारा नाली बंद कर दी गई, विरोध करने पर लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पांच दिवस में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में थाना खोड़ारे क्षेत्र की जुगुना पत्नी स्व. रामलाल ने फर्जी बैनामा एवं भूमि कब्जेदारी की शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन का फर्जी बैनामा कर कब्जा कर लिया तथा विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। मामले में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गोण्डा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम ठाकुर पुरवा, मौजा पिपरा पदुम निवासी रीचा सिंह पत्नी अजय सिंह ने लगभग 50 वर्षों पुराने रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत की। प्रार्थिनी ने बताया कि विपक्षियों द्वारा रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी गई तथा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं धमकी दी जा रही है। मामले में उपजिलाधिकारी सदर को जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं ग्राम पपरहवा, मौजा लोहराडांड़, तहसील तरबगंज निवासी लक्ष्मी पत्नी राम बहादुर ने भी वर्षों पुराने आवागमन मार्ग को जोतकर बंद किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। प्रार्थिनी ने बताया कि उनका एकमात्र रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे आवागमन में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। मामले में संबंधित एसडीएम तरबगंज एवं बीडीओ वजीरगंज को जांच कर रास्ता खुलवाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नगर पंचायत कटरा बाजार निवासी नीलम जायसवाल पत्नी संतोष कुमार ने परिवार की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास, उत्पीड़न एवं जानमाल की धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिनी ने बताया कि उनके बीमार पति के उपचार में भी बाधा उत्पन्न की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पांच दिवस के भीतर आख्या अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।
आरटीई योजना के तहत 2752 सीटें खाली,जागरूकता की कमी मुख्य कारण

*4000 में से मात्र 1248 बच्चों का हुआ प्रवेश

गोंडा।जिले में शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं,कुल 4000 सीटों में से अबतक केवल 1248 बच्चों का ही प्रवेश हो पाया है,जिसके कारण 2752 सीटें रिक्त पड़ी हैं।जिले के 800 विद्यालयों को इस योजना के तहत मैप किया गया है।योजना के तहत तीन लाटरी चरणों में कुल 1376 बच्चों का चयन किया गया था,इनमें से 1248 विद्यार्थियों ने विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश ले लिया है।हालांकि 128 बच्चों का प्रवेश अभी तक नहीं हो पाया है।इन 128 बच्चों के दाखिले न होने के कई कारण सामने आए हैं,जिनमें अभिभावकों की अनिच्छा,कुछ विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव और प्रि प्राइमरी मान्यता न होना शामिल है।इसके अतिरिक्त व्यापक स्तर पर सीटों के खाली रहने का मुख्य कारण योजना के प्रति जागरूकता की कमी बताया जा रहा है।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पर्याप्त जागरूकता अभियान न चलाए जाने से जरूरतमंद लाभ से वंचित रह गये।इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन चरणों की लाटरी से 1376 बच्चे नामांकित हुए थे,जिनमें से 1248 का प्रवेश हो चुका है।उन्होंने कहा कि शेष 128 बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालयों में प्रक्रिया जारी है और अभिभावकों से लगातार सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम योजना के तहत नामांकित सभी बच्चों को एक साथ बैठाकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।बड़े पैमाने पर सीटें खाली हैं और इसके मद्देनजर आप लोग क्या कर रहे हैं जैसे सवाल का जबाब देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि हमारी जो भी सीटें खाली हैं उनके लिए हमलोग निरंतर जागरूकता अभियान चला रहे हैं और आगामी भविष्य में अधिक से अधिक विद्यालयों की मैपिंग कराई जाएगी और जागरूकता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।उन्होंने बताया कि यदि कुछ शिकायतें मिलती हैं तो उसके समाधान के लिए कार्यालय से हमलोग उसका निरंतर समाधान कर रहे हैं,अभिभावकों से हमलोग लगातार बात भी कर रहे हैं तथा साथ ही एक कार्यालय आदेश भी हमने जारी किया है कि यदि किसी को कोई दिक्कत हो तो उसकी शिकायत करें जिससे उक्त शिकायत का समाधान कराया जा सके।