देवघर-के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के छात्र रहे प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवघर से वर्ष 2023 में पास हुए छात्र प्रथम राज ने सिंगापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सफलता पाई। उसका इंटरनेशनल रैंक 74 रहा ।विद्यालय के इस पूर्ववर्ती छात्र ने चयनित होकर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रथम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, डीएवी की शिक्षिका राज रानी और पिता, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, आर मित्रा के शिक्षक डॉ मनोज कुमार ,गुरुजनों तथा नियमित अध्ययन को दिया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने प्रथम को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रथम भविष्य में भी शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी प्रथम को शुभकामनाएँ दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्था के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय हैं। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-कैलाश फाइटर और बादशाह XI ने दर्ज की धमाकेदार जीत, उज्ज्वल और हेमंत यादव बने जीत के हीरो।
देवघर: 18 मई स्थानीय के.के.एन. स्टेडियम में खेली जा रही स्वर्गीय बर्धन खवाड़े ट्रॉफी के सातवें दिन दो बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। आज के मैचों में बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा रहा। पहले मुकाबले में कैलाश फाइटर ने राजा कैटरिंग XI को 5 विकेट से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में बादशाह XI ने पीवीआर पैंथर्स (PVR Panthers) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच 1 उज्ज्वल कुमार की कप्तानी पारी से जीती कैलाश फाइटर दिन के पहले मुकाबले में राजा कैटरिंग XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवरों में राजा कैटरिंग XI ने 8 विकेट खोकर 123 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक ने सर्वाधिक 44 रनों (19 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा सिंह सागर ने 33 और मनीष रंजन ने 22 रनों का योगदान दिया। कैलाश फाइटर की तरफ से धारदार गेंदबाजी करते हुए बिट्टू दुबे और रवि यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलाश फाइटर की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्द ही अपने शुरुआती विकेट गंवा दिए। लेकिन कप्तान उज्जल कुमार ने एक छोर संभाले रखा और महज 29 गेंदों में 9 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 64 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। सुमित कुमार (27 रन) और यश कुमार मिश्रा (20 रन) के उपयोगी योगदान की बदौलत कैलाश फाइटर ने 10वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैच 2 हेमंत यादव के तूफान में उड़े पीवीआर पैंथर्स, बादशाह XI की आसान जीत दूसरे मुकाबले में पीवीआर पैंथर्स (PVR Panthers) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। पीवीआर पैंथर्स की ओर से प्रभात ने अकेले मोर्चा संभालते हुए मात्र 21 गेंदों में 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 55 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेली। प्रभाकर पांडेय ने भी 22 रनों का योगदान दिया। बादशाह XI की तरफ से संजय कुमार और प्रभात ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सफलताएं हासिल कीं। 115 रनों के छोटे लक्ष्य के सामने बादशाह XI के बल्लेबाजों ने मैदान पर कोहराम मचा दिया। सलामी बल्लेबाज प्रतीक ने 30 रनों की सधी हुई पारी खेली, जिसके बाद हेमंत यादव का तूफान देखने को मिला। हेमंत ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए मात्र 23 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से 69 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अंत में सीनियर वर्मा ने भी मात्र 4 गेंदों में 17 रन कूट दिए। बादशाह XI ने केवल 8.2 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 117 रन बना लिए और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। अंतिम मैच में जॉय सारवां ने मां मनसा को हराया । मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को आयोजन समिति के सचिव आशीष झा और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने सम्मानित किया।।इस दौरान आयोजन समिति के कार्यकारी सचिव नीरज झा,धीरज कुमार मौजूद थे ।  टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण: आज के दोनों ही मैचों में हाई-स्कोरिंग चेज़ देखने को मिले, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के अगले दौर के मुकाबले कल इसी मैदान पर खेले जाएंगे।
देवघर-के कालीराखा स्थित नंदन कानन स्कूल का वार्षिकोत्सव “प्रारम्भ” धूमधाम से संपन्न।
देवघर: काली रेखा स्थित नंदन कानन स्कूल में वार्षिकोत्सव “प्रारम्भ” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन “हर बच्चा है खास...” रखा गया, जिसके माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर दिखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर महापौर रवि राउत एवं पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रामनन्दन सिंह, प्रमेश कुमार वर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार सिंह देव उपस्थित थे। इसके साथ ही इन्फेलुऐंसर दीक्षा-मेघना सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका सम्मान विद्यालय की निदेशिका अल्पना भट्टाचार्य और शिल्पी भट्टाचार्य द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महापौर रवी राउत ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि “प्रारम्भ” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का मंच है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
देवघर-के महावीर व्यायाम शाला में मां संतोषी मंदिर की 24वीं वार्षिक पूजा धूमधाम से की गई।
देवघर: में स्थित महावीर व्यामशाला अखाड़ा परिसर में स्थित एक मात्र मां संतोषी मंदिर की 24 वां वार्षिक पुजा स्व विश्वनाथ प्रसाद केशरी, धर्म पत्नी स्व मनोरमा देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा आज बड़े ही धूमधाम धाम के साथ पुरोहितों के द्वारा पुजा श्रुंगार अभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य यजमान अमरनाथ केशरी, बिनोद केशरी, पुत्रबधु सविता केशरी एवं रत्ना केशरी, पौत्र आशिष केशरी, वैभव केशरी द्वारा पुजा किया गया। आचार्य आनंद चरण मिश्रा पुजारी सुमित चरण मिश्रा द्वारा पुजा विधि विधान पूर्वक से सम्पन्न किया गया।पुजा के बाद हवन, कुमारी बटुक भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक बिधुत सज्जा किया गया है इसकी जानकारी संतोषी माता मंदिर के व्यवस्थापक बिनोद केशरी ने दी। इस मौके पर दर्जनों भक्ति पूजा में शामिल हुए।
देवघर: स्व बर्धन खवाड़े ट्रॉफी तीसरे दिन के रोमांचक मुकाबला।
देवघर: स्व: बर्धन खवाड़े ट्रॉफी के तीसरे दिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिला। लीग मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने अपने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। यहाँ आज के प्रमुख मैचों का विवरण दिया गया है। मैच 1 राजा कैटरिंग XI बनाम त्रिकाल XI इस मुकाबले में राजा कैटरिंग XI ने एकतरफा जीत हासिल की। राजा कैटरिंग XI का स्कोर: 142/4 (8.0 ओवर)  अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। इसी पारी के दौरान उन्होंने अपने करियर के 2000 रन भी पूरे किए।  मनीष रंजन ने भी 10 गेंदों में 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।  त्रिकाल XI का स्कोर: 91/7 (8.0 ओवर) लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिकाल XI संघर्ष करती दिखी। ओम प्रकाश ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। विपक्षी गेंदबाज लोकनाथ कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। परिणाम: राजा कैटरिंग XI 51 रनों से विजयी रही। मैच 2: विरंश स्टाइलिश XI बनाम मिश्रा XI एक और रोमांचक मैच में विरंश स्टाइलिश XI ने बाजी मारी। मिश्रा XI का स्कोर: 107/7 (8.0 ओवर) विक्रम राय ने 39 और सुदीप अड्डी ने 27 रनों की पारी खेली। विरंश स्टाइलिश XI के संजू यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। विरंश स्टाइलिश XI का स्कोर: 108/3 (6.1 ओवर) संजू यादव ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और मात्र 13 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन कूट डाले। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। परिणाम विरंश स्टाइलिश XI ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच 3: मुकेश फ्लावर बनाम पैराडाइज सुपर किंग्स इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, जहाँ मुकेश फ्लावर ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पैराडाइज सुपर किंग्स का स्कोर: 107/5 (8.0 ओवर) हसनैन ने 21 गेंदों में 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मुकेश फ्लावर का स्कोर: 113/3 (6.4 ओवर) अंकित पांडे ने 38 रनों की ठोस पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुँचाया। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया।  राज राजपूत (27) और राज झा (26) ने भी उपयोगी रन जोड़े।  परिणाम: मुकेश फ्लावर ने 7 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच को आयोजन समिति के प्रकाश भारद्वाज ,और आशीष झा द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।।इस दौरान आयोजन समिति के अजय खवारे,दीपक दुबे,नीरज झा,पंकज वाजपेई,बीरेंद्र सिंह,ऋषि राज सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
देवघर-में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70 वां जन्मोत्सव पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित।
देवघर: 13 मई : आज आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर देवघर में विभिन्न सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, देवघर द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत देवघर सदर ब्लड बैंक (टावर चौक) में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु भक्तों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा कुल 11 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा एवं परोपकार का संदेश दिया गया। रक्तदाताओं के रूप में निशांत कुमार, नीलम कुमार, कन्हैया, रचना झा, गीता सिंह, देबाशीष रॉय, राम शंकर , गुरु प्रसाद, देवरत्न सिन्हा, अभय कुमार सिंह, किरणजीत मन्ना सहित अनेक गुरु भक्तों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन एवं अर्चना भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत टावर चौक पर आमजन के बीच फल, जूस, मिल्कशेक एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। संध्या में शहर के मध्य स्थित मंगलम इन रिसॉर्ट में सत्संग, भजन, संगीत एवं ध्यान कार्यक्रम के साथ गुरुदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बैंगलोर से आए गायक एवं संगीतज्ञों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैकड़ों की संख्या में गुरु भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आर्ट ऑफ लिविंग विश्व की एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक एवं सेवा संस्था है, जिसकी स्थापना गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने की है। संस्था ध्यान, योग, सुदर्शन क्रिया एवं मानव सेवा के माध्यम से विश्वभर में शांति, प्रेम एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश दे रही है। आज यह संस्था 183 देशों में सक्रिय है और करोड़ों लोगों तक आध्यात्मिकता एवं सेवा का संदेश पहुँचा चुकी है। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, नशामुक्ति अभियान, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास जैसे अनेक सामाजिक एवं सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य तनावमुक्त एवं हिंसामुक्त समाज का निर्माण करना है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में लाखों स्वयंसेवक सेवा, साधना और मानव कल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि निशांत कुमार ने बताया कि गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव को विश्वभर में सेवा, साधना एवं सत्संग के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने करोड़ों लोगों को ध्यान, मौन एवं सुदर्शन क्रिया के माध्यम से जीवन जीने की नई दिशा दी है। आज विश्वभर में करोड़ों लोग उनके साथ ध्यान कर जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरुजी के जन्मोत्सव पर इस प्रकार का सेवा कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है। वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि समाज में सेवा, सद्भाव एवं मानवता की भावना को मजबूत करने में इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की तैयारी एवं सफलता में निशांत कुमार, नीलम, राम शंकर, गुरु प्रसाद, गौतम, कन्हैया, रणधीर, गीता, रीना, रचना सहित अनेक गुरु भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवघर-स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी: दूसरा दिन अंकित पांडेय का ऑलराउंड धमाल, मिश्रा इलेवन को मिली करारी शिकस्त।
देवघर: स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट के महाकुंभ स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी के दूसरे दिन मैदान पर रनों की बारिश और रोमांचक मुकाबलों का बोलबाला रहा। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण अंकित पांडेय का तूफानी प्रदर्शन रहा, जिनकी बदौलत मुकेश फ्लावर ने एकतरफा जीत दर्ज की। मैचों का लेखा-जोखा अंकित की पावर-हिटिंग से दहली विपक्षी टीम आज के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मुख्य आकर्षणों का विवरण इस प्रकार है। मुकेश फ्लावर बनाम मिश्रा इलेवन इस मैच में अंकित पांडेय का बल्ला आग उगलता नजर आया। अंकित ने मात्र 37 गेंदों में 92 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल थे। बल्लेबाजी के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा और 3 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से मुकेश फ्लावर ने मिश्रा इलेवन को 97 रनों के विशाल अंतर से हराया। मां मनसा ऑरेंज लायंस बनाम राजा कैटरिंग एक बेहद करीबी मुकाबले में ऑरेंज लायंस ने राजा कैटरिंग को 3 विकेट से मात देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। वीरांश स्टाइलिश बनाम बादशाह इलेवन वीरांश स्टाइलिश की टीम ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए बादशाह इलेवन को 13 रनों से पराजित किया। त्रिकाल इलेवन बनाम जोई इलेवन सारवा त्रिकाल इलेवन ने मैच में दबदबा बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिकाल इलेवन ने 141 रन बनाए, जिसके जवाब में जोई इलेवन मात्र 37 रनों पर ढेर हो गई। त्रिकाल इलेवन की ओर से लोकनाथ और प्रवीण ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए। जोई इलेवन की ओर से केवल कुणाल मिश्रा ही दहाई के आंकड़े तक पहुँच सके। खिलाड़ियों का सम्मान और आयोजन मैच के समापन पर आयोजन समिति के सचिव आशिष झा और कार्यकारी सचिव नीरज झा ने सभी 'मैन ऑफ द मैच' विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक दुबे, अजय खवाड़े सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टेनिस बॉल क्रिकेट: प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम टेनिस बॉल क्रिकेट मात्र एक खेल नहीं, बल्कि जमीनी स्तर के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मंच है। इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट यह साबित करते हैं कि यदि सही अवसर मिले, तो गलियों से निकले खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल दिखा सकते हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, ऐसे आयोजन खेल जगत के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। यह खेल की सादगी और रोमांच ही है जो हजारों दर्शकों को मैदान की ओर खींच लाता है।
देवघर के डीएवी भंडारकोला के विद्यार्थियों ने बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर लहराया परचम।
देवघर: गीता देवी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं वाणिज्य कला संकाय में बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विज्ञान संकाय में 91.4 प्रतिशत अंक के साथ सुंदरम प्रथम स्थान, 85 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम राज दूसरे और 84 प्रतिशत अंक के साथ मो असजद अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में 90.6 प्रतिशत अंक के साथ ओम भारद्वाज प्रथम, 86.6 प्रतिशत अंक के साथ ऋचा सिंह दूसरे और 83.6 प्रतिशत अंक के साथ क्रमशः श्रेयश कुमार और निधि कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों की समर्पित शिक्षण पद्धति का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
देवघर- स्वर्गीय वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू, एसडीओ और डॉ. सुनील खवाड़े ने किया उद्घाटन।
देवघर: स्वर्गीय वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन सोमवार को केकेएन स्टेडियम में सदर एसडीओ रवि कुमार और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के चेयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने पहले ट्रॉफी का अनावरण किया। फिर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त पिच पर बैटिंग भी की। एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन नए खिलाड़ियों के लिए एक मंच के समान है, अपने खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं। मैच का लाइव प्रसारण दर्शकों को रोमांचित भी करेगा। डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि ऐसे आयोजन के पीछे हम लोगों का उद्देश्य है कि यहां खेल से जुड़े युवा आगे बढ़े। ओलंपिक एसोसिएशन भी इसमें लगातार प्रयासरत है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस टूर्नामेंट में सारे खिलाड़ी देवघर के ही हैं। हमारे देवघर के खिलाड़ी जिला, राज्य, देश और देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले, यही हम लोगों का सपना है और इसको आगे बढ़ने का काम निरंतर जारी रहेगा। पहले दिन तीन मैच खेले गए। वैसे रोजाना 3 मैच खेले जाएंगे, जो 10-10 ओवर का होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 15 ओवर का खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों नकदी राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े ने बताया कि केकेएन स्टेडियम में सारा आयोजन होगा। इसमें कुल 12 फ्रैंचाइजी टीम हैं जिनको दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप 2-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। कुल 204 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया के जरिये हो रहा है। दर्शकों के लिए भी इनामों की बारिश होगी। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख 10 हजार और उपविजेता को पचपन हजार रुपए मिलेंगे। उद्घाटन के मौके पर आयोजन समिति के सीईओ संजय मालवीय, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, आयोजन समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज सिंह, निर्मल कुमार, जोगी तिवारी, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, कार्यकारी सचिव नीरज झा, कोषाध्यक्ष पंकज वाजपेयी, राकेश राय, रितेश केसरी,जिम्मी समेत सुशील महत्ता,दीपक दुबे,अजय खवारे,टुनटुन राउत,रोहित पाण्डेय, चांद मणि बलियासे,,किशोर यादव, ब्रहमदेव राउत, कई लोग मौजूद थे।उद्घोषक अशोक कुमार थे।। पहले दिन खेले गए तीन मैच पहला मैच कैलाशा फाइटर और मोहनपुर टाइगर्स के बीच खेला गया, जिसमें मोहनपुर टाइगर ने कैलासा फाइटर को 4 विकेट से हराया। दूसरा मैच वीरांश स्टाइलिश इलेवन और पीवीआर पैंथर का हुआ, जिसमें वीरांश एलेवन ने पीवीआर पैंथर को 25 रन से हराया। तीसरा मैच बादशाह और पैराडाइज बीच खेला गया। लेकिन बारिश की वजह से मैच बीच में बाधित हो गया। इस कारण दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया गया। निर्णायक की भूमिका में खुशहाल शेख और ऋषि कुमार थे।।
देवघर-भारतीय जनता पार्टी ने राज्य स्तरीय प्रदर्शन पानी बिजली एवं स्वास्थ्य के लिए विशाल जुलूस निकाला।
देवघर: भारतीय जानता पार्टी के राज्य स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत देवघर जिला में भी जानता के मूलभूत समस्याओं बिजली पानी नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त गंदगी जैसी समस्या होमगार्ड बहाली आदि को लेकर देवघर जिला उपायुक्त समक्ष प्रदर्शन के लिए जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व के सेकड़ो कार्यकर्ताओं जिसमें महिला और युवाओं की बड़ी संख्या थी जुलूस के सक्ल में स्थानीय शिवलोक परिसर से निकली पूरे रास्ते में इस गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। हेमंत सोरेन और जेएमएम सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाप नारेबाज़ी करते हुवे उपायुक्त कार्यालय पहुचे जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का परिचय देते हुवे वहाँ उपस्थित जिला प्रशासन के प्रतिनिधि का आग्रह स्वीकार करते हुवे केवल दस लोग ही अंदर गए परंतु जिला प्रशासन ने काफ़ी इंतज़ार कराने के बाद भी केवल दो लोगो के ही मिलने की बात कह कर भाजपा जिला प्रतिनिधि मंडल को बिना ज्ञापन लिए वापस लौटा दिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री  गणेश मिश्रा  उपस्थित थे मुख्य वक्ता के रूप ने पूर्व सारथ विधायक  रणधीर सिंह देवघर के पूर्व देवघर विधायक नारायण दास रीता चौरसिया उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला महामंत्री अभय अनन्द झा सुनीता सिंह जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया मुकेश पाठक मनोज पप्पू यादव मिश्रा विजया सिंह सुलोचना देवी अलका सोनी विशाखा सिंह दिवाकर गुप्ता संजय यादव जय कांत मंडल सोना धारी झा संजय गुप्ता विपिन देव संतोष उपाध्या सौरभ पाठक राहुल झा सौरभ सुमन सुनील यादव काशी मंडल जय कुमार मिश्रा चंद्र नारायण दुबे निर्मल मिश्रा अमरजीत दुबे मनीष सिंह हरि ओम शरण सुमित रवानी काशी मंडल शांति देवी दिगंबर पांडेय अजय सिंह मोहन मंडल अशोक यादव बिनीता पासवान कुंदन झा दीपक केशरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे