मेले में खरीददारी करने गए युवक की बाइक चोरी
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली छेत्र के ग्राम लोनी में लगे मेले में खरीददारी करने गए युवक की बाइक अज्ञात चोर लेकर चम्पत हो गया।पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। मझिला थाना के ग्राम चठिया निवासी श्यामू पुत्र प्रमोद यादव के अनुसार वह 16 मई को ग्राम लोनी में मेला देखने गया था। मेले के बाहर अपनी बाइक संख्या यूपी 34बीएच 4627 ख़डी कर कुछ सामान खरीदने लगा वापस आने पर उसकी बाइक कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
गर्म हवा व लू से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

लू से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपायों को अपनाएं जनसामान्य

रितेश मिश्रा
हरदोई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लगातार बढ़ रही गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव के उपाय बताए गए हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशन में एडवाइजरी जारी की गई है।
   अपर जिलाधिकारी(वि ०/रा०)/प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान दिनांक 18.05.2026 के अनुसार दिनांक 20,21 और 22.05.2026 को उष्ण लहर लू चलने की अधिक संभावना और आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और  तापमान में वृद्धि रहने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को हीटवेब से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं। उन्होंने हीटवेब से बचाव को लेकर जनसामान्य के बीच जागरूता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जब वातावरण का तापमाप 37 डिग्री सेल्सियस से 3-4 डिग्री अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेब या लू कहते हैं।
आपदा विशेषज्ञ ज्ञान दीप शर्मा ने बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर, जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आतीं हैं, काले परदे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के ताप से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।
उन्होंने बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि धूप में खड़े वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें। खाना बनाते समय घर के खिड़की दरवाजे आदि खुले रखें जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीले पदार्थों, शराब अथवा अल्कोहल से बचें। उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा बासी भोजन कतई न इस्तेमाल करें इसके साथ ही संतुलित व हल्का आहार लें। दोपहर के समय यदि बहुत आवश्यक हो तभी घर से धूप में बाहर निकलें अन्यथा धूप में जाने से बचें और यदि जाना ही पड़े तो सिर को जरूर ढकें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छांछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना इत्यादि का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि अभी आगे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा इसलिए गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न उपायों को अपनाना चाहिए।

कब लगती है लू

गर्मी में शरीर के द्रव्य बाॅडी फ्ल्यूड सूखने लगते हैं। शरीर में पानी, नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। शराब की लत, हृदय रोग, पुानरी बीमारी, मोटापा, पार्किंसस रोग, अधिक उम्र, अनियंत्रित मधुमेह वाले व्यक्तियों को लू से विशेष बचाव करने की जरूरत है। इसके अलावा डाॅययूरेटिक, एंटीस्टिमिनक, मानसिक रोग की औषधि का उपयोग करने वाले व्यक्ति भी लू से सवाधान रहें।
लू के लक्षण
गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना, तेज पल्स होना, उल्टे श्वास गति में  तेजी,व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति, सिरदर्द, मिचली, थकान और कमजोरी का होना या चक्कर आना, मूत्र न होना  अथवा इसमें कमी आदि मुख्य लक्षण हैं। इन लक्षणों के चलते मनुष्यों के शरीर के उच्च तापमान से आंतरिक अंगों, विशेष रूप से मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर में उच्च रक्तचाप उत्पन्न हो जाता है।
प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को  सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

चुनाव समय से न होने पर प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की उठाई मांग


बबलू प्रजापति
पिहानी, हरदोई। अखिल भारतीय प्रधान संगठन विकासखंड पिहानी के ब्लॉक अध्यक्ष मेवाराम राठौर ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन विकासखंड अधिकारी के माध्यम से भेजकर पंचायत चुनाव समय से न होने की स्थिति में वर्तमान जनप्रतिनिधियों को ही प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनाव समय से होना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है।
प्रधान संगठन ने कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए तो पंचायतें जनप्रतिनिधि विहीन हो जाएंगी, जिससे विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और जनहित के कार्य बाधित हो जाएंगे। संगठन ने मांग की कि विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए वर्तमान प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाकर उन्हें प्रशासक नियुक्त किया जाए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि पंचायतों में सरकारी प्रशासक नियुक्त किए गए तो जनहित के कार्य प्रभावित होंगे और ग्रामीण विकास की गति धीमी पड़ जाएगी। साथ ही पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी कराने की भी मांग की गई।
प्रधान संगठन ने अपने ज्ञापन में वर्ष 2010 का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया था। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जनहित को देखते हुए पुनः प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।
इसके अतिरिक्त संगठन ने सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग भी उठाई है। ज्ञापन के अंत में मुख्यमंत्री से सातों बिंदुओं पर विचार कर शीघ्र आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।
बिजली पासी के नाम से जाना जाएगा जिंदपीर चौराहा*
नितिन अग्रवाल जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान  हुआ चौराहा*

बिजली पासी की मूर्ति लगने से विरोधियों के मुंह पर लगा ताला*

रितेश मिश्रा
हरदोई। नगर के जिन्दपीर चौराहे पर महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया दोपहर में भीम आर्मी के विरोध के कारण पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। रेलवे गंज के प्रमुख व्यवसायी एवं नरेश अग्रवाल के निकटस्थ प्रकाश गुप्ता ने जोरदार आतिशबाजी की व्यवस्था की तथा  मंत्री जी को 51 किलो की माला और शाल उढ़ाकर उनका सम्मान किया।
  प्रतिमा स्थापना को लेकर दिनभर राजनीतिक और सामाजिक हलचल बनी रही। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को लेकर विरोध जताते हुए महाराज मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई।
विरोध को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने कुछ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया, जबकि कई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल के आसपास घेराबंदी कर रोके रखा गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।
कड़ी सुरक्षा और विरोध के बीच प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराया और महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, प्रकाश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रतिमा अनावरण को लेकर दिनभर शहर में चर्चाओं का माहौल बना रहा और सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी रही।
जिन्दपीर चौराहे पर प्रतिमा लगने से पहले बढ़ा विवाद .
रितेश मिश्रा
हरदोई: शहर के जिंदपीर चौराहे पर बनने वाले नए चौराहे और वहां स्थापित की गई प्रतिमा को लेकर विवाद गहराने लगा है। शाम छह बजे प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से पहले ही विरोध के स्वर तेज हो गए। दोपहर के समय अचानक चौराहे पर बड़ी संख्या में भीम आर्मी और मदारी पासी जागृति मंच से जुड़े लोग पहुंच गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
दरअसल, पिछले कई दिनों से शहर में यह चर्चा चल रही थी कि जिंदपीर चौराहे पर किस महापुरुष की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा को अब तक कपड़े से ढंका रखा गया है, जिससे लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच विरोध कर रहे संगठनों ने दावा किया कि इस स्थान पर मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। उनका कहना था कि यदि किसी अन्य व्यक्ति की प्रतिमा लगाई गई तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
ऑटो-बाइक की भीषण टक्कर से 5 लोग घायल।
बबलू प्रजापति
, हरदोई: पिहानी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्ध महिला समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठी सवारियां सड़क पर गिर गई ।हादसे में कुल 5 लोग घायल हुए। इनमें एक वृद्ध महिला और दो पुरुष शामिल हैं। अरुण पुत्र भैयालाल, उम्र 28 वर्ष, व सुधीर पुत्र सियाराम, निवासी महमदपुर थाना पाली आशीष सिंह पुत्र दिग्विजय सिंह, निवासी कोटरा, कोतवाली पिहानी।सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पिहानी ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर बताई है ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार की लापरवाही से यह हादसा हुआ। मौके पर नरेंद्र कुमार व कांस्टेबल लवलेश ने घायलों को सीएचसी पिहानी भेजा
बीएसए दफ़्तर के लापरवाह लिपिक पवन कुमार कश्यप निलंबित
रितेश मिश्रा
हरदोई: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक पवन कुमार कश्यप को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा 13 मई 2026 को किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई।

निरीक्षण के दौरान परिषदीय शिक्षकों के समायोजन, अंतरजनपदीय स्थानांतरण और गांधी आवासीय विद्यालयों से संबंधित फाइलों के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आई। आरोप है कि संबंधित कार्यों का समय से निस्तारण नहीं किया गया, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे।
आदेश के अनुसार, पवन कुमार कश्यप द्वारा कार्यों में उदासीनता बरतने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने को उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन माना गया है। बीएसए डॉ. अजीत सिंह ने   घोर लापरवाही पर उक्त लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र भरावन से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी संडीला को सौंपी गई है।
वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने पति की  लंबी उम्र सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने की पूजा अर्चना
रितेश मिश्रा
हरदोई शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सज-धज कर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन कर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की।
महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा धागा लपेटते हुए पूजा-अर्चना की तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनकर परिवार की खुशहाली की दुआ मांग रही है। मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा कार्यक्रम भी आयोजित किए किए जा रहे हैं।
पूजन के दौरान महिलाओं ने फल, फूल, मिठाई, भीगा चना, पूड़ी-पकवान आदि अर्पित किए। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में पहुंचीं महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं भी दे रही है।
मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप और संकल्प से यमराज से पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। इसी आस्था के चलते सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखकर पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की कामना करती हैं।
मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी ने आम के पेड़ से लटककर दी जान

रितेश मिश्रा
शाहाबाद(हरदोई) शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नरहाई गांव में 17 वर्षीय किशोरी माधुरी पुत्री ऋषिपाल ने बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शुक्रवार दोपहर एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम नरहाई निवासी ऋषिपाल की 17 वर्षीय पुत्री माधुरी घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने ही बाग में पहुंची, जहां उसने दुपट्टे के सहारे आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब किशोरी का शव पेड़ से लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल परिजनों को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गांव के प्रधान डॉ. रामरूप ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, मौका मुआयना किया और शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार मृतका माधुरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिवक्ता बहनों ने सामूहिक रूप से हर्ष उल्लास के साथ महिलाअधिवक्ता खुशबू शेख का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया
रितेश मिश्रा
हरदोई आज अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद हित चिंतक महिला अधिवक्ता श्रीमती खुशबू शेख के पावन जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्ट परिसर में एकत्रित होकर सम्मानित अधिवक्ता बहनों एवं भाइयों ने संयुक्त रूप से मिलकर हर्षोल्लाह के साथ केक काटकर माला पहनकर और मीठा करा कर खुशबू  को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रभु से की गई
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव,राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता संजीव अवस्थी, संयुक्त अधिवक्ता परिषद युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता हरिओम गुप्ता, प्रवक्ता राम बाहरण मिश्रा, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, अधिवक्ता संघ की प्रशासन मंत्री अनुराधा अग्रवाल, अधिवक्ता नीलमशुक्ला दीदी, संयुक्त अधिवक्ता परिषद की महिलाजिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रशासन मंत्री अधिवक्ता प्रतिमा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता अमृता सिंह यादव एवं अधिवक्ता अंजली मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विजय गुप्ता, जिला महामंत्री अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता,जिला मंत्री अधिवक्ता अमर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुमित पाठक, अधिवक्ता मोइन खान, अधिवक्ता अशफाक खान, शिव शंकर त्रिवेदी अधिवक्ता सहित दर्जन ऑन अधिवक्ता भाई बहनों ने हर्ष उल्लासके साथ खुशबू जी का जन्म दिवस मनाया और बधाई प्रेषित की