आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित “माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” में महिलाओं ने रखीं समस्याएं

*भूमि विवाद, रास्ता अवरोध, मारपीट एवं उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

*“माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” में महिलाओं की समस्याओं पर आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल सख्त, त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

*“माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” में महिलाओं को मिला न्याय का भरोसा, आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*


*देवीपाटन मण्डल गोण्डा 18 मई 2026* -   आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त कार्यालय में आयोजित “माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” महिला विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रास्ता अवरुद्ध किए जाने, मारपीट, उत्पीड़न एवं पुलिस द्वारा समय से कार्यवाही न किए जाने से संबंधित 27 प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में ग्राम चौरी, थाना कोतवाली करनैलगंज निवासी अन्नपूर्णा पत्नी हनुमन्त लाल गुप्ता ने नाली विवाद को लेकर मारपीट किए जाने तथा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। प्रार्थिनी ने बताया कि विपक्षियों द्वारा नाली बंद कर दी गई, विरोध करने पर लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पांच दिवस में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में थाना खोड़ारे क्षेत्र की जुगुना पत्नी स्व. रामलाल ने फर्जी बैनामा एवं भूमि कब्जेदारी की शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन का फर्जी बैनामा कर कब्जा कर लिया तथा विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। मामले में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गोण्डा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम ठाकुर पुरवा, मौजा पिपरा पदुम निवासी रीचा सिंह पत्नी अजय सिंह ने लगभग 50 वर्षों पुराने रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत की। प्रार्थिनी ने बताया कि विपक्षियों द्वारा रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी गई तथा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं धमकी दी जा रही है। मामले में उपजिलाधिकारी सदर को जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं ग्राम पपरहवा, मौजा लोहराडांड़, तहसील तरबगंज निवासी लक्ष्मी पत्नी राम बहादुर ने भी वर्षों पुराने आवागमन मार्ग को जोतकर बंद किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। प्रार्थिनी ने बताया कि उनका एकमात्र रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे आवागमन में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। मामले में संबंधित एसडीएम तरबगंज एवं बीडीओ वजीरगंज को जांच कर रास्ता खुलवाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नगर पंचायत कटरा बाजार निवासी नीलम जायसवाल पत्नी संतोष कुमार ने परिवार की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास, उत्पीड़न एवं जानमाल की धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिनी ने बताया कि उनके बीमार पति के उपचार में भी बाधा उत्पन्न की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पांच दिवस के भीतर आख्या अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।
आरटीई योजना के तहत 2752 सीटें खाली,जागरूकता की कमी मुख्य कारण

*4000 में से मात्र 1248 बच्चों का हुआ प्रवेश

गोंडा।जिले में शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं,कुल 4000 सीटों में से अबतक केवल 1248 बच्चों का ही प्रवेश हो पाया है,जिसके कारण 2752 सीटें रिक्त पड़ी हैं।जिले के 800 विद्यालयों को इस योजना के तहत मैप किया गया है।योजना के तहत तीन लाटरी चरणों में कुल 1376 बच्चों का चयन किया गया था,इनमें से 1248 विद्यार्थियों ने विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश ले लिया है।हालांकि 128 बच्चों का प्रवेश अभी तक नहीं हो पाया है।इन 128 बच्चों के दाखिले न होने के कई कारण सामने आए हैं,जिनमें अभिभावकों की अनिच्छा,कुछ विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव और प्रि प्राइमरी मान्यता न होना शामिल है।इसके अतिरिक्त व्यापक स्तर पर सीटों के खाली रहने का मुख्य कारण योजना के प्रति जागरूकता की कमी बताया जा रहा है।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पर्याप्त जागरूकता अभियान न चलाए जाने से जरूरतमंद लाभ से वंचित रह गये।इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन चरणों की लाटरी से 1376 बच्चे नामांकित हुए थे,जिनमें से 1248 का प्रवेश हो चुका है।उन्होंने कहा कि शेष 128 बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालयों में प्रक्रिया जारी है और अभिभावकों से लगातार सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम योजना के तहत नामांकित सभी बच्चों को एक साथ बैठाकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।बड़े पैमाने पर सीटें खाली हैं और इसके मद्देनजर आप लोग क्या कर रहे हैं जैसे सवाल का जबाब देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि हमारी जो भी सीटें खाली हैं उनके लिए हमलोग निरंतर जागरूकता अभियान चला रहे हैं और आगामी भविष्य में अधिक से अधिक विद्यालयों की मैपिंग कराई जाएगी और जागरूकता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।उन्होंने बताया कि यदि कुछ शिकायतें मिलती हैं तो उसके समाधान के लिए कार्यालय से हमलोग उसका निरंतर समाधान कर रहे हैं,अभिभावकों से हमलोग लगातार बात भी कर रहे हैं तथा साथ ही एक कार्यालय आदेश भी हमने जारी किया है कि यदि किसी को कोई दिक्कत हो तो उसकी शिकायत करें जिससे उक्त शिकायत का समाधान कराया जा सके।
भाजपा नेता गोलीकांड का 28 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा,4 आरोपी नामजद
*परिजनों नें सरकार से लगाई न्याय की गुहार

गोंडा।जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह पर हुए जानलेवा हमले के 28 दिन बाद भी पुलिस घटना का खुलासा करने में असफल साबित हो रही है।बताते चलें कि 20 अप्रैल की रात में कार्यक्रम में जाते समय उनकी स्कार्पियो गाड़ी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें उनके पेट में गोली लगी थी।घटना के बाद परिजनों ने घर के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।इसके बावजूद परसपुर पुलिस की चार जांच टीमें अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं।भूपेंद्र सिंह का इलाज अभी भी लखनऊ में चल रहा है।उनकी पत्नी अनामिका सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं।मामले में लगातार विलंब होने से परेशान परिजनों ने सरकार व पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग किया है।मामले में परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह” का किया गया भव्य आयोजन

*जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय का डेमो चेक का मंत्री जी द्वारा किया गया वितरण*

*गोण्डा 17 मई,2026*।
जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश, श्री दानिश आजाद अंसारी जी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र, l विधायक मनकापुर श्री रमापति शास्त्री,  विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायन, विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी, सांसद गोण्डा के प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्र, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि श्री संजीव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को भी सामूहिक रूप से सुना, जिसमें अनुदेशकों के योगदान और उनके मानदेय वृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में उपस्थित अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डेमो चेक वितरित किए गए। इस दौरान अतिथियों ने अनुदेशकों के समर्पण, निष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अनुदेशकों के सम्मान से जुड़ा यह पहल उनके मनोबल को बढ़ाने वाला बताया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रयासों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर गोण्डा जितेंद्र गौतम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 16 अभियुक्त गिरफ्तार
₹2,01,600 रुपये नकद व ताश की 02 गड्डी बरामद


गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

16.05.2026 को उ0नि0 रणविजय सिंह मय हमराह पुलिस बल के ग्राम बहादुरा क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बहादुरा में सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई, जहां 16 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

6के  ₹2,01,600/- नकद तथा 52 ताश के पत्तों की 02 गड्डी बरामद हुई। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों की जामा तलाशी से कुल ₹6,840/- नकद बरामद किये गये। बरामद समस्त धनराशि एवं ताश की गड्डियों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना वजीरगंज में धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
परिवार परामर्श केन्द्र में 02 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजीः-
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछडे जोड़ों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 02 जोड़ों को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण-
शशि कुमार भारती,राम मंगल मौर्या,  यशोदानन्दन त्रिपाठी, अनीता यादव (प्रभारी निरीक्षक महिला थाना), उ0नि0बृजेश चौबे, म0आ0 शाहिना बानो, म0आ0 अनुप्रिया सिंह, म0आ0 नेहा सिंह आदि उपस्थित रहे।
गोण्डा: तरबगंज क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सौर ऊर्जा संयंत्र और “कर्तव्य वाटिका” का उद्घाटन
गोण्डा।  तरबगंज क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय गोण्डा के सहयोग से स्थापित 5 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र और 101 औषधीय एवं फलदार वृक्षों से सुसज्जित “कर्तव्य वाटिका” का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सौर ऊर्जा और वृक्षारोपण जैसी पहलें न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने “कर्तव्य वाटिका” में लगाए गए पौधों की सराहना की और सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में लगाए गए 101 औषधीय और फलदार पौधों का अवलोकन किया और सौर ऊर्जा संयंत्र की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संवर्धन हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)  राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश प्रभात सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक गोण्डा  राजकुमार द्विवेदी, मुख्य प्रबंधक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा अमदही गोण्डा  देवव्रत गुप्ता सहित पुलिस विभाग और बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा कठउवा नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त करन यादव पुत्र मुन्ना यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी बेलवा सुल्तानजोत थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .32 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

आज दिनांक17.05.2026 को उ0नि0 सत्य नारायण यादव मय हमराह के साथ कठउवा नहर पुलिया के पासके संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आर्यनगर की तरफ से आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .32 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम करन यादव बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा कठउवा नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त करन यादव पुत्र मुन्ना यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी बेलवा सुल्तानजोत थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .32 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

आज दिनांक17.05.2026 को उ0नि0 सत्य नारायण यादव मय हमराह के साथ कठउवा नहर पुलिया के पासके संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आर्यनगर की तरफ से आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .32 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम करन यादव बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अवैध अतिक्रमण के मद्देनजर बुल्डोजर एक्शन, तोड़ी गई दीवार,कई बार दी गई थी नोटिस
*अब बनेगा बारात घर

गोंडा।जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाकर हटवाया गया है।तहसील तरबगंज के बड़नापुर गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया गया और अब इस जमीन पर बारात घर का निर्माण किया जाएगा।सरकारी अभिलेखों में दर्ज इस रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी की गई थी।तरबगंज तहसील प्रशासन द्वारा इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया था परन्तु कब्जेदार द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।नोटिस का पालन न होने पर तरबगंज तहसील प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुल्डोजर की मदद से दीवार को तोड़कर सरकारी जमीन को खाली कराया।खाली कराई गई यह बेशकीमती जमीन अब ग्राम प्रधान को सौंप दी गई है।इस जमीन पर बारात घर का निर्माण होगा,जिससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।तरबगंज तहसील प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आगामी भविष्य में पुनः अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि कुछ लोगों ने रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया था जिससे पीछे सरकारी जमीन पर लोग नहीं जा पा रहे थे और अब यहाँ पर ग्राम प्रधान द्वारा बारात घर का निर्माण कराया जाएगा।पुनः यदि किसी ने इस पर अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे,तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय,थानाध्यक्ष उमरिबेगमगंज चंदन कुमार,राजस्व निरीक्षक अवधेश द्विवेदी,लेखपाल अंकित, सुशील व विजय प्रकाश तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।