मानसिक मंदित आश्रय गृह का तीन दिवसीय सोशल ऑडिट हुआ संपन्न
![]()
संभल । जनपद में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा अनुदानित सर्व हिताय संस्थान, मोहल्ला गणेश कॉलोनी चंदौसी में संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह-प्रशिक्षण केन्द्र का सोशल आडिट जिलाधिकारी महोदय, सम्भल द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम द्वारा किया गया.जिसमें अनुपमा सिंह, अध्यक्ष द्वारकाधीस प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति बनियाखेड़ा की अध्य्क्षयता में टीम के सदस्य सुरेन्द्र पाल- ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर बनियाखेड़ा, संगीता भार्गव- सोशल वर्कर, पिंकी- सोशल आडिट टीम सदस्य, ज्योति- बैंक सखी ने संस्था द्वारा वर्ष 2025-26 में प्राप्त अनुदान का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप हुआ है या नहीं व लाभार्थियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं तथा अभिलेखों एवं वित्तीय विवरणों की सत्यता एवं पारदर्शिता एवं संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन जैसे बिन्दुओं पर किया गया।
संगीता भार्गव द्वारा पाया गया कि केन्द्र का संचालन किराये के भवन में किया जा रहा है। जो संवासी के लिये सुविधाजनक है। केन्द्र में निवासरत संवासियों के नाश्ता भोजन के सम्बन्ध में पाया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन सभी संवारियों को प्रतिदिन सुबह शाम निर्धारित समय पर दिया जाता है। मेन्यू किचेन की दीवार पर लगा हुआ पाया गया। भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण कुछ संवासियों से पूछकर किया गया जो कि सन्तोषजनक बताया गया रसोईघर के निरीक्षण में आवश्यक उपकरण एवं हरी सब्जिया, चीनी, मसाले, दालें व राशन आदि उपलब्ध पाये गये। पूछने पर रसोईया द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त निवासरत सवासियों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के आधार पर ताजा गर्म व शुद्ध भोजन दिया जाता है।
निवासरत संवासियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, मनोरंजन भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मौके पर 01 कार्यालय, 03 हाल बेडरूम, 01 स्टाफ रूम, 01 रसोईघर, 03 बाथरूम 04 शौचालय एवं साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया जो कि सन्तोषजनक पाया गया। संवासियों के संवासियों के घूमने हेतु बड़ा आँगन भी है। संस्था समन्वयक को सुझाव किया गया कि संस्था मे नियमित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है पानी की टंकी के पास समय-समय पर चूने का प्रयोग किया जाय व इस व्यवस्था को निरतंर जारी रखा जाये। केन्द्र में बायोमैट्रिक, एल०ई०डी०टी०वी०, डिश कनेक्शन, आर०ओ० वाटर प्यूरीफायर, वाशिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध है और फर्स्ट एण्ड बाक्स, अग्निशमन यंत्र, सी०सी०टी०वी० कैमरे, फ्रिज, इन्वर्टर एवं वाशिंग मशीन भी लगे पाए गए। संवासियों के शयन कक्षों का निरीक्षण किया गया जिसमें शयन कक्ष हवादार व प्रकाश युक्त तथा प्रत्येक संवासी के लिए आवश्यक फर्नीचर, तख्त, बिस्तर गद्दे तकिया व चादर की व्यवस्था होने के अतिरिक्त बिजली-पंखे, कूलर चालू हालत में पाये गये। संवासियों के लिए उचित व्यवस्था पायी गयी।
संगीता भार्गव ने निर्देशित किया physiotherapist को दिन मे बुलाया जाए. तिरपाल. आदि की जरूरत है...अभिलेखों के निरीक्षण में यह पाया गया कि संस्था सोसायटी एक्ट व दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत है। संस्था राज्य मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम, 2017 के अंतर्गत पंजीकृत है। संस्था में कार्यरत उपस्थित कार्मिको संवासियों की उपस्थिति पंजिका आय व्यय पंजिका, बिल वाउचर, राशन पंजिका, अनुदान पंजिका, चिकित्सा पंजिका, स्टॉक पंजिका एवं विजिटर्स रजिस्टर आदि अभिलेख बने हुए है व अभिलेखों का रख रखाव भी अच्छा पाया गया। निरीक्षण में बताया गया कि सभी संवासियों के यू०डी०आई०डी० कार्ड बनबाने हेतु समय-समय पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व मुख्य चिकित्सा कार्यालय के सहयोग से शत-प्रतिशत यू०डी०आई०डी० कार्ड बनबाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं ।![]()
![]()
![]()


संभल । भारत सरकार द्वारा जनगणना 2026 का महत्त्वपूर्ण कार्य शुरू होने जा रहा है। यह देश के विकास, योजनाओं और समुदाय के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
संभल । जनपद संभल के पीएमश्री विद्यालय में छात्राओं से धार्मिक प्रार्थना कराने के मामले में तीन शिक्षक निलंबित साथ ही प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पर मुकदमा भी दर्ज।यूपी के संभल स्थित गांव जालब सराय में स्थित पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद, प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज को बीएसए अलका शर्मा ने निलंबित किया है। मुस्लिम शिक्षकों पर आरोप है कि वह विद्यालय में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे और हिंदू छात्रों को टोपी और छात्राओं को हिजाब पहनाते थे। 7 मई को इसका वीडियो वायरल हुआ था।
तरबूज आगे रख कर मासूम बच्चों को बंधक बना कर तालिबानी ढंग से दी सजा बनाई रील की वायरल
Sambhal एसडीएम साहिबा को एक ज्ञापन महाराणा प्रताप पार्क में स्थित महाराणा प्रताप जी के चित्र के साथ छेड़छाड़ को लेकर दिया गया। जिसमें सर्व समाज राजपूत संगठन, प्रजापति संगठन, ब्राह्मण समाज के लोग लोगों ने भागीदारी की, प्रमुख रूप से इंजीनियर अमित पवार, राजा ठाकुर, अभी ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, मंगल प्रजापति, मोहित ठाकुर, आयुष ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रिंस, अवधेश, वंश ठाकुर, मयंक, धर्मवीर, आयुष, परमानंद अमन,अमरीश ठाकुर, गुड्डू पवार, सोनू, ओम ठाकुर, विवेक ठाकुर, इंदप्रताप, अभिषेक अभय, उदय ठाकुर, आशीष, प्रशांत, सिद्धू ठाकुर,बॉबी ठाकुर, लवकेश ठाकुर, सिद्धांत ठाकुर, लाला ठाकुर, गोपी, सागर, शिव, शील ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, तरुण, सुमित, इशू, सूर्यांश, शिवम, नितिन, रमन, सोनू, गोविंदा, वंशज, गोपाल, पप्पू ठाकुर, ललित ठाकुर, रजत ठाकुर आदि ने भाग लिया।
संभल बरेली शहर में हुई बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना, जिसमें मरहूम मौलाना तौसीफ रजा मज़हरी को ट्रेन में सफर करते समय असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया, ने देश भर के गंभीर हलकों की तरह संभल के उलामा में भी गहरा दुख और चिंता पैदा कर दी है।
Sambhal भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) जनपद संभल से एक प्रतिनिधि मंडल सुधीर कुमार सागर पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी के नेतृत्व में ग्राम अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ़ बड़ागांव थाना बनियाठेर तेजपाल जी के परिवार से मिलने गया सुधीर कुमार सागर पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी के अनुसार कल दिनांक 29. 4. 26 को अलीपुर बुजुर्ग ग्राम निवासी तेजपाल जी की बेटी की बारात चढ़ रही थी तभी गांव के ठाकुर समाज से रामबहादुर पुत्र पोती, अजय पुत्र खेमपाल, अमन पुत्र सुभाष, बबलू पुत्र दीनू, प्रेमपाल पुत्र जगपाल निवासीगढ़ अलीपुर बुजुर्ग ने बाबा साहब के गानों का विरोध करने लगे और बारात रोककर उनकी पिटाई की, पथराव किया व जातीसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां दी जिस पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद शादी की रस्मो को दबाव मानते हुए चुपके से पूरा किया गया इन्हीं सब बातों को लेकर भीम आर्मी की पूरी टीम पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव जाकर मुलाकात की और पीड़ित परिवार को पूरी तरह से विश्वास दिलाया और उनकी हर संभव मदद का आश्बासन दिया कि भीम आर्मी अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ी है उसके बाद थाना बनियाठेर जाकर कार्यवाही के विषय में जानकारी ली और पंजीकृत FIR के आधार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन थाना बनिया ठेर के अधिकारियों ने दिया इस विषय को लेकर सुधीर कुमार सागर पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस गांव में पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है लेकिन अब भीम आर्मी आ चुकी है अब इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब जिला प्रशासन को इन घटनाओं को पर कार्रवाई करनी होगी इस अवसर पर राजीव कुमार पूर्व जिला संयोजक, धीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, संजय कुमार भारतीय जिला उपाध्यक्ष,नदीम मलिक ब्लॉक अध्यक्ष, प्रशांत, गुलाम मोहम्मद, राजकुमार, रिंकू, गुरप्रीत सिंह, अभिषेक, शाहरुख, अजीत सिंह, आकाश आदि शामिल है
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1