गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट खेल कौशल
गोण्डा। गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय जूडो क्लस्टर (जूडो, वुशु, ताइक्वाण्डो, कराटे एवं पेंचक सिलाट) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का सफल समापन राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल, पुलिस लाइन गोण्डा में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 14.05.2026 से 16.05.2026 तक आयोजित की गयी, जिसमें गोरखपुर जोन के कुल 11 जनपदों की टीमों को प्रतिभाग करना था। इनमें 10 जनपदों— गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, गोण्डा, बहराइच एवं कुशीनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में कुल 234 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार मुकाबले प्रस्तुत करते हुए कुल 72 पुरुष एवं 57 महिला गोल्ड एवं सिल्वर मेडल अर्जित किये।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्राप्त परिणाम निम्नवत रहे—
*जूडो पुरुष वर्ग-* में जनपद गोण्डा ने 54 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद बहराइच ने 24 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*जूडो महिला वर्ग*- में जनपद गोण्डा ने 50 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने 28 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*पेंचक सिलाट पुरुष वर्ग* में जनपद गोरखपुर ने 47 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद बस्ती ने 34 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*पेंचक सिलाट महिला वर्ग* में जनपद बस्ती ने 57 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद देवरिया ने 17 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*ताइक्वाण्डो पुरुष वर्ग* में जनपद सिद्धार्थनगर ने 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद संतकबीरनगर ने 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*ताइक्वाण्डो महिला वर्ग* में जनपद गोण्डा ने 57 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*कराटे पुरुष वर्ग* में जनपद कुशीनगर ने 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद गोण्डा ने 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*कराटे महिला वर्ग* में जनपद सिद्धार्थनगर ने 40 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने 14 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*वुशु पुरुष वर्ग* में जनपद बस्ती ने 40 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद महाराजगंज ने 30 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*वुशु महिला वर्ग* में जनपद देवरिया ने 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद गोरखपुर ने 24 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर *मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक* उपस्थित रहे। उनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की गयीं।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में निर्णायक मण्डल के सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक, क्षेत्राधिकारी लाइन अभिषेक दावच्या, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षकअजय प्रताप सिंह सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष योगदान दिया गया।
1 hour and 13 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1