सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा का रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधि विधान से अनावरण किया


लालगंज(मीरजापुर): क्षेत्र के बेलाही गांव में स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा का रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधि विधान से अनावरण किया।उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद दिलाया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधि विधान से सरदार पटेल की पूजा अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोह पुरुष सरदार पटेल भारत के अखंड भारत के रचयिता और एक स्तंभ थे श्रीमती पटेल ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान योजना गरीब एवं मध्यम वर्गी परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है उन्होंने विस्तृत जानकारी देती हुई कहा कि 70 प्लस के सभी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर छानबे की विधायक रिंकी कोल उपस्थिति रही। कार्यक्रम आयोजन विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष पटेल द्वारा किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डॉक्टर एसपी पटेल, लाल बहादुर पटेल, रामवृक्ष बिंद, दिलीप पटेल, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच घनश्याम पटेल, प्रधानाचार्य राजकुमार पटेल, उदय पटेल, संतोष विश्वकर्मा, बसंत लाल पाल,‌अखिलेश बिंद, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष दुबे, रामबली गुप्ता, रामचंद्र पटेल, दिनेश पटेल, महेंद्र पटेल, अमरेश दुबे आदि रहे।
खून से लाल हुई सड़क, ट्रेलर से कुचलकर दम्पति की हुई दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचे मासूम
मीरजापुर। जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना है। जानकारी के मुताबिक अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली गांव के समीप  तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार गौतम 35 पुत्र दुख्खू तथा उनकी पत्नी फूला देवी 29की मौत हो गई है जबकि बेटी ममता व गुलशन बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि सभी बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे कि तभी हादसे के शिकार हो गए। हादसे का मंजर देख कर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे वहीं बाइक से छिटकर दूर गिरे दोनों बच्चों का माता पिता के मौत का मंजर आंखों से देख रो-रोकर बुराहाल हो गया था। हादसे की खबर होने पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी रहीं हैं।
Mirzapur : हीट वेव एवं लू प्रकोप को लेकर ज़िले में अलर्ट*
*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर ने जारी की एडवाइजरी*

मीरजापुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद मीरजापुर में 22 मई 2026 तक हीट वेव संभावित मौसम रह सकता है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी, अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पवन कुमार गंगवार ने आम जनमानस से यह अपील है की हीट वेव के संबंध में निम्न सावधानियों का ध्यान रखते हुए कार्य करें, ताकि इससे बचा जा सके।

*हीट वेव एवं लू प्रकोप के दौरान क्या करें*      

मीरजापुर में नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन से ऑडियो क्लिप के माध्यम से प्रतिदिन हीट वेव जागरूकता के संबंध में ऑडियो चलाया जा रहा है, जिस पर ध्यान देना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, प्यास को बिल्कुल भी टालें नहीं, प्यास लगने पर तत्काल पानी पीयें।


हल्के रंग के पसीना शोषण करने वाले हल्के वस्त्र पहने।

टोपी या सर पर गमछा रख कर धूप में चलें व आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग किया जा सकता है।

अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को हल्के नमी वाली या गीले कपड़े से समय समय पर पोछते रहें और सर को ढक कर ही कार्य करें।


लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटा कर तत्काल सूती गीले कपड़े से पोछें तथा चिकित्सक से संपर्क करें।

यात्रा करते समय पीने का पानी साथ ले जाएं।


ओआरएस, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।


हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हिट क्रैंप के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सर दर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा आदि को पहचानॆं।



अपने घर को ठंडा रखें- पर्दे इत्यादी का उपयोग करें तथा शाम, रात के समय घर को ठंडा करने हेतु कुछ देर को सावधानीपूर्वक सभी खिड़की दरवाजे अवश्य खोल दें।

कार्य स्थल पर पीने हेतु ठंडा पानी अवश्य रखें।

कर्मियों को सीधी सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें।


घर से बाहर होने की स्थिति में आराम करने की समयावधि को बढ़ायें।

*हीट वेव एवं लू प्रकोप के दौरान क्या ना करें*


जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बंद खड़ी गाड़ियों में अकेला ना छोड़े।


गहरे रंग के तथा भारी एवं तंग कपड़े ना पहनें।


जब बाहर का तापमान अधिक हो तब श्रम साध्य कार्य बाहर न करें।

अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य एवं पेय पदार्थ का प्रयोग ना करें। अल्कोहल, चाय व काफी पीने से परहेज करें।

*हीट स्ट्रोक के लक्षण*
शुष्क त्वचा का होना, उच्च रक्तचाप, पसीना ना आना, तेज पल्स होना, श्वास गति में तेजी, सिरदर्द, मितली, थकान और कमजोरी होना, चक्कर आना,  मस्तिष्क में क्षति होना‌
Mirzapur : 151 टीबी मरीजों को भेंट किया गया पोषक पोटली*


मीरजापुर। टीबी मुक्त भारत बनाने के क्रम में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान अंतर्गत कछवां बाजार स्थित एक हॉस्पिटल प्रागंण में 151 टीबी मरीजों को पोषण पोटली भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर विश्राम अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल, मीरजापुर की उपस्थिति में  क्रिश्चियन हॉस्पिटल द्वारा 101, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर पंन्धारी यादव द्वारा 13, रेडक्रास सोसायटी द्वारा 37 एवं स्वयं टीबी चैंपियन राकेश कुमार द्वारा 2 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देते हुए गोद लिया गया। इस दौरान
मुख्य अतिथि डाक्टर विश्राम द्वारा मौजूद मरीजों को खान-पान एवं नियमित दवा सेवन करने पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।
उन्होंने लोगों से नशा से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नशे से किसी भी प्रकार का कोई शारीरिक लाभ तो नहीं संभव है, बल्कि इससे शारीरिक व मानसिक तथा आर्थिक क्षति की ही संभावना के अवसर ज्यादा होते हैं।
कहा टीबी रोग न पहले  असाध्य था ना आज है, बस पहले अज्ञानता थी जिस कारण इसका समाज में एक अलग भय था, लेकिन अब केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के लगातार नए-नए प्रयास व उच्च श्रेणी की सरकारी जांच व दवा आदि उपलब्धता से इस रोग को काफी हदतक समाप्ति वह भयमुक्त के दिशा में कारगर बताया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एलएस मिश्रा, कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव, डाक्टर सीबी पटेल के साथ-साथ क्षय विभाग के दुर्गेश कुमार रावत, अखिलेश कुमार पांडेय, रामपाल आदि मौजूद रहे।
सड़क दुघर्टना में एक की मौत दो घायल
मीरजापुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालगंज-दीपनगर मार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोलकम गांव के सामने हुई, जब तीन युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर पिउरी गांव से लालगंज लौट रहे थे। मृतक की पहचान हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी 19 वर्षीय रमाशंकर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार,लालगंज-दीपनगर मार्ग पर कोलकम गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमाशंकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर सवार अन्य दो युवक, 20 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय आनंद, गंभीर रूप से घायल हो गए।
रमाशंकर अपने चचेरे भाई सुनील और आनंद के साथ संतनगर थाना क्षेत्र के पिउरी गांव में अपनी बहन के घर भांजे के जन्म पर आयोजित बधाव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घटना की सूचना मिलने पर संतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सक डॉ. पंकज ने सुनील और आनंद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
संतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक रमाशंकर अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरियाली अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित
मीरजापुर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज को जागरूक करने के लिए विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हरियाली अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शहर के कजरहवा पोखरा स्थित श्रीवास्तव बाल विद्या समिति में आयोजित किया गया। विद्यालय के कुल 28 बच्चों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक  रत्नेश श्रीवास्तव द्वारा प्रतियोगिता का निर्देशन किया गया।  छात्र आयुष यादव को प्रथम स्थान सिद्धार्थ बिन्द को द्वितीय तथा दिनेश्वर बिन्द को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के शिक्षक शशि श्रीवास्तव, मधु सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, प्रदीप बिंद, प्रियांशु दुबे, मिथिलेश उपाध्याय, मृदुल तिवारी आदि ने प्रतियोगिता में योगदान प्रदान किया
भीषण आग ने मचाई तबाही, फसल सहित अन्य नुकसान

मीरजापुर। राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के कुड़ी गांव में भीषण आग से जले पेड़ पौधे व भूसा, दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर पाया काबू।
बताते चलें कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में शनिवार की दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते आग की तेज लपटें खेतों में रखी गेहूं की फसल की ओर बढ़ने लगीं। बस्ती के समीप उठता धुएं का काला गुबार और आग की भयावह लपटें देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। गांव में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया है, तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था‌।
मीरजापुर : इनामिया असलहा तस्कर को मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार
सिंगरौली मिरर समाचार
मीरजापुर। मीरजापुर जनपद की कछवां थाना पुलिस ने ₹25 हजार के इनामिया एक अवैध असलहा तस्करी गैंग के सरगना को मुठभेड़ में घायल करते हुए गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 पिस्टल 32 बोर, 2 कट्टा (.315 बोर व .303 बोर) मय जिंदा खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर मुनेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष कछवां के रूप कार्यरत सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन कनिष्क आर. जामकर के नेतृत्व में की है।

बताते चलें कि शनिवार, 16 मई 2026 को थाना कछवां पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कछवां का वांछित एक बाइक से भटौली के रास्ते भदोही की तरफ जा रहे हैं जो अपने पास अवैध असलहा रखें है। उक्त सूचना पर थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा केवटावीर के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग जा रही थी कि तभी एक बाइक पर दो लोग सवार आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस से स्वयं को घिरता देखकर बाइक सवार गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे, परन्तु पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी सीमित फायरिंग की गयी, जिसमें एक के पैर में गोली लगी है तथा दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस मुठभेड़ में घायल देवश्वर शुक्ला पुत्र कृपाशंकर निवासी जयवंत सिंह का पुरा थाना पड़री, मीरजापुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कट्टा तथा जिन्दा खोखा कारतूस बरामद कर घायल बदमाश को उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।
वहीं मौके से फरार दूसरे असलहा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इनका आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ थाना मेजा जनपद प्रयागराज में एक, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर में दो तथा थाना सारनाथ जनपद वाराणसी में भी एक मुकदमा कायम है।
संयुक्त निदेशक के निरीक्षण में जेठ की दोपहरी में गो आश्रय स्थल पर खड़े मिले अधिकतर पशु
-गो आश्रय स्थलों पर बिना ईयर टैग लगे पाए गए अधिकतर गोवंशीय पशु

पशुओं के छांव में बैठने के लिए अतिरिक्त टिनशेड लगाए जाने का दिया निर्देश

मीरजापुर। संयुक्त निदेशक (प्रशासन) पशुपालन निदेशालय उत्तर प्रदेश डॉ प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को बीडीओ हलिया विजय शंकर त्रिपाठी के साथ क्षेत्र के महोगढ़ी और गलरा गांव स्थित गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक के निरीक्षण में महोगढ़ी और गलरा गो आश्रय स्थल पर अधिकांश पशु बिना ईयर टैग लगे पाए गए। जिसपर संयुक्त निदेशक ने मौके पर मौजूद पशुचिकित्साधिकारी हलिया कमलेश कुमार व पशुचिकित्साधिकारी बरौंधा नीलम सिंह को गो वंशों की देखभाल में लापरवाही मिलने पर कड़ी फटकार लगाई बिना ईयर टैग वाले गोवंशो को जल्द से जल्द ईयर टैग लगवाने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण में महोगढ़ी गौ आश्रय स्थल पर भूसा और पोषाहार पर्याप्त मात्रा में पाया गया लेकिन हरे चारे का कोई प्रबंध नही मिला। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब गलरा गो आश्रय स्थल पहुंचे संयुक्त निदेशक को अधिकतर गोवंशीय पशु चिलचिलाती धूप में खड़े दिखाई पड़े।जिसे देखकर उन्होंने मौके पर  पशुचिकित्साधिकारी हलिया कमलेश कुमार व ग्राम सचिव मनोज गौतम को जल्द से जल्द से जल्द गो आश्रय स्थल पर अतिरिक्त टिनशेड लगवाकर गोवंशो की सुरक्षा को देखते हुए छांव की समुचित व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिया। संयुक्त निदेशक ने पशुओं की सुरक्षा में लापरवाही नही बरतने की हिदायत दी। संयुक्त निदेशक ने गौ आश्रय स्थल पर पशुओं के हरे चारे के प्रबंध के बारे में पूछा तो प्रधान पति अरूण मिश्र ने बताया कि सुबह शाम पशुओं को हरा चारा खिलाया जाता है। जिसपर संयुक्त निदेशक ने कहा कि मौजूद पशुओं और उनकी चरनी को देखकर तो ऐसा नही लग रहा है कि पशुओं को हरा चारा दिया जाता है। जिसके दस मिनट बाद ज्वार का हरा चारा लेकर गोशाला के कर्मचारी आए और गोवंशो को हरा चारा खाने के लिए डालने लगे। संयुक्त निदेशक के निरीक्षण में गलरा गो आश्रय स्थल पर भूसा और पोषाहार पर्याप्त पाया गया। संयुक्त निदेशक ने गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण और धूप से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।संयुक्त निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि गलरा गो आश्रय स्थल पर गोवंशीय पशुओं के छाया की समुचित व्यवस्था किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
पिता संग थाने पहुंची विवाहिता पति के विरुद्ध कार्रवाई की लगाई गुहार
मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना
क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी विवाहिता ने पति पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम को पति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।दी गई तहरीर में पंडितपुर गांव निवासी खुशी पत्नी रोशन लाल ने आरोप लगाया कि पति दूसरी महिला के चक्कर में मारपीट करता है और कमरे में बंद कर खाना भी नही देता है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति धमकी देता है कि यदि कहीं शिकायत करोगी तो जान से मारकर गायब कर दूंगा। विवाहिता ने पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जाएगी।