Mirzapur : हीट वेव एवं लू प्रकोप को लेकर ज़िले में अलर्ट*
![]()
*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर ने जारी की एडवाइजरी*
मीरजापुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद मीरजापुर में 22 मई 2026 तक हीट वेव संभावित मौसम रह सकता है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी, अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पवन कुमार गंगवार ने आम जनमानस से यह अपील है की हीट वेव के संबंध में निम्न सावधानियों का ध्यान रखते हुए कार्य करें, ताकि इससे बचा जा सके।
*हीट वेव एवं लू प्रकोप के दौरान क्या करें*
मीरजापुर में नगर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन से ऑडियो क्लिप के माध्यम से प्रतिदिन हीट वेव जागरूकता के संबंध में ऑडियो चलाया जा रहा है, जिस पर ध्यान देना चाहिए।
पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, प्यास को बिल्कुल भी टालें नहीं, प्यास लगने पर तत्काल पानी पीयें।
हल्के रंग के पसीना शोषण करने वाले हल्के वस्त्र पहने।
टोपी या सर पर गमछा रख कर धूप में चलें व आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग किया जा सकता है।
अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को हल्के नमी वाली या गीले कपड़े से समय समय पर पोछते रहें और सर को ढक कर ही कार्य करें।
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटा कर तत्काल सूती गीले कपड़े से पोछें तथा चिकित्सक से संपर्क करें।
यात्रा करते समय पीने का पानी साथ ले जाएं।
ओआरएस, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।
हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हिट क्रैंप के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सर दर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा आदि को पहचानॆं।
अपने घर को ठंडा रखें- पर्दे इत्यादी का उपयोग करें तथा शाम, रात के समय घर को ठंडा करने हेतु कुछ देर को सावधानीपूर्वक सभी खिड़की दरवाजे अवश्य खोल दें।
कार्य स्थल पर पीने हेतु ठंडा पानी अवश्य रखें।
कर्मियों को सीधी सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें।
घर से बाहर होने की स्थिति में आराम करने की समयावधि को बढ़ायें।
*हीट वेव एवं लू प्रकोप के दौरान क्या ना करें*
जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बंद खड़ी गाड़ियों में अकेला ना छोड़े।
गहरे रंग के तथा भारी एवं तंग कपड़े ना पहनें।
जब बाहर का तापमान अधिक हो तब श्रम साध्य कार्य बाहर न करें।
अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य एवं पेय पदार्थ का प्रयोग ना करें। अल्कोहल, चाय व काफी पीने से परहेज करें।
*हीट स्ट्रोक के लक्षण*
शुष्क त्वचा का होना, उच्च रक्तचाप, पसीना ना आना, तेज पल्स होना, श्वास गति में तेजी, सिरदर्द, मितली, थकान और कमजोरी होना, चक्कर आना, मस्तिष्क में क्षति होना


*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर ने जारी की एडवाइजरी*

मीरजापुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालगंज-दीपनगर मार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोलकम गांव के सामने हुई, जब तीन युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर पिउरी गांव से लालगंज लौट रहे थे। मृतक की पहचान हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी 19 वर्षीय रमाशंकर के रूप में हुई है।
मीरजापुर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज को जागरूक करने के लिए विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हरियाली अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शहर के कजरहवा पोखरा स्थित श्रीवास्तव बाल विद्या समिति में आयोजित किया गया। विद्यालय के कुल 28 बच्चों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश श्रीवास्तव द्वारा प्रतियोगिता का निर्देशन किया गया। छात्र आयुष यादव को प्रथम स्थान सिद्धार्थ बिन्द को द्वितीय तथा दिनेश्वर बिन्द को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के शिक्षक शशि श्रीवास्तव, मधु सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, प्रदीप बिंद, प्रियांशु दुबे, मिथिलेश उपाध्याय, मृदुल तिवारी आदि ने प्रतियोगिता में योगदान प्रदान किया
सिंगरौली मिरर समाचार
-गो आश्रय स्थलों पर बिना ईयर टैग लगे पाए गए अधिकतर गोवंशीय पशु
मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना
*शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप, गंगा नदी में बना पीपा पुल भी टूटा*
1 hour and 38 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k