अवैध अतिक्रमण के मद्देनजर बुल्डोजर एक्शन, तोड़ी गई दीवार,कई बार दी गई थी नोटिस
*अब बनेगा बारात घर

गोंडा।जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाकर हटवाया गया है।तहसील तरबगंज के बड़नापुर गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया गया और अब इस जमीन पर बारात घर का निर्माण किया जाएगा।सरकारी अभिलेखों में दर्ज इस रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी की गई थी।तरबगंज तहसील प्रशासन द्वारा इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया था परन्तु कब्जेदार द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।नोटिस का पालन न होने पर तरबगंज तहसील प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुल्डोजर की मदद से दीवार को तोड़कर सरकारी जमीन को खाली कराया।खाली कराई गई यह बेशकीमती जमीन अब ग्राम प्रधान को सौंप दी गई है।इस जमीन पर बारात घर का निर्माण होगा,जिससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।तरबगंज तहसील प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आगामी भविष्य में पुनः अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि कुछ लोगों ने रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया था जिससे पीछे सरकारी जमीन पर लोग नहीं जा पा रहे थे और अब यहाँ पर ग्राम प्रधान द्वारा बारात घर का निर्माण कराया जाएगा।पुनः यदि किसी ने इस पर अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे,तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय,थानाध्यक्ष उमरिबेगमगंज चंदन कुमार,राजस्व निरीक्षक अवधेश द्विवेदी,लेखपाल अंकित, सुशील व विजय प्रकाश तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट खेल कौशल

गोण्डा। गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय जूडो क्लस्टर (जूडो, वुशु, ताइक्वाण्डो, कराटे एवं पेंचक सिलाट) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का सफल समापन राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल, पुलिस लाइन गोण्डा में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 14.05.2026 से 16.05.2026 तक आयोजित की गयी, जिसमें गोरखपुर जोन के कुल 11 जनपदों की टीमों को प्रतिभाग करना था। इनमें 10 जनपदों— गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, गोण्डा, बहराइच एवं कुशीनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में कुल 234 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार मुकाबले प्रस्तुत करते हुए कुल 72 पुरुष एवं 57 महिला गोल्ड एवं सिल्वर मेडल अर्जित किये।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्राप्त परिणाम निम्नवत रहे—
*जूडो पुरुष वर्ग-* में जनपद गोण्डा ने 54 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद बहराइच ने 24 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*जूडो महिला वर्ग*- में जनपद गोण्डा ने 50 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने 28 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*पेंचक सिलाट पुरुष वर्ग* में जनपद गोरखपुर ने 47 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद बस्ती ने 34 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*पेंचक सिलाट महिला वर्ग* में जनपद बस्ती ने 57 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद देवरिया ने 17 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*ताइक्वाण्डो पुरुष वर्ग* में जनपद सिद्धार्थनगर ने 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद संतकबीरनगर ने 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*ताइक्वाण्डो महिला वर्ग* में जनपद गोण्डा ने 57 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*कराटे पुरुष वर्ग* में जनपद कुशीनगर ने 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद गोण्डा ने 20 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*कराटे महिला वर्ग* में जनपद सिद्धार्थनगर ने 40 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने 14 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*वुशु पुरुष वर्ग* में जनपद बस्ती ने 40 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद महाराजगंज ने 30 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*वुशु महिला वर्ग* में जनपद देवरिया ने 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा जनपद गोरखपुर ने 24 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर *मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक* उपस्थित रहे। उनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की गयीं।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में निर्णायक मण्डल के सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक, क्षेत्राधिकारी लाइन अभिषेक दावच्या, क्षेत्राधिकारी सदर  शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षकअजय प्रताप सिंह सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष योगदान दिया गया।
मोटरसाइकिल व पिकअप की टक्कर में टाइल्स लगाने जा रहे दो युवकों की मौत
गोंडा।जिले में पिकअप व मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई।यह घटना शनिवार पूर्वान्ह लगभग 11 बजे मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर के सामने हुई।मृतकों की पहचान राम अवतार (20) व अंकित (18) के रूप में हुई।स्थानीय सूत्रों द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिला मुख्यालय टाइल्स लगाने जा रहे थे।बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर के सामने गोंडा की तरफ से मनकापुर जा रहे पिकअप वाहन और झिलाही से गोंडा जा रही उनकी मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई,जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गये और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक अंकित अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था और टाइल्स लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था,तो वहीं थाम अवतार पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था और वह भी मजदूरी करके परिवार की मदद करता था।दोनों युवक पिछले कई दिनों से इसी तरह प्रतिदिन मोटरसाइकिल से गोंडा जिला मुख्यालय टाइल्स लगाने जाते थे और देर रात घर लौटते थे।मामले में मोतीगंज थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जिलाधिकारी तथा ने तहसील तरबगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-जिलाधिकारी*


*सम्पूर्ण समाधान तरबगंज में 158 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*

*गोण्डा 16 मई, 2026*।
शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील तरबगंज में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान तहसील तरबगंज में कुल 158 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।  

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, तहसीलदार आशुतोष पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गोंडा में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गोंडा: शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सभासद शाहिद अली कुरेशी ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार महंगाई को रोकने का वादा करती थी, लेकिन अब 2026 में पेट्रोल 100 रुपये, डीजल 90 रुपये और गैस सिलेंडर 900 रुपये पार कर चुका है।

कुरेशी ने आरोप लगाया

"2014 में कच्चा तेल 110 डॉलर था और पेट्रोल 70 रुपये था। आज तेल 75 डॉलर का है, फिर भी पेट्रोल 100 रुपये। यह सरकार की खुली लूट है।"
केंद्र सरकार पेट्रोल पर 32 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है और विज्ञापनों पर अरबों रुपये खर्च कर रही है।
उन्होंने कहा कि आम जनता, किसान और युवा महंगाई की मार झेल रहे हैं, जबकि सरकार जनता की जेब से पैसा निकालकर खजाना भर रही है।

मांगें और चेतावनी

पेट्रोल-डीजल को GST में लाया जाए।
एक्साइज ड्यूटी को आधा किया जाए।
कुरेशी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कदम नहीं उठाए, तो जनता आने वाले चुनाव में हिसाब लेगी।

उन्होंने कहा, "लोकतंत्र जुमलों से नहीं चलता, सस्ते राशन और सस्ते तेल से चलता है। गोंडा की सड़कों पर अब महंगाई के खिलाफ आंदोलन होगा।"
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा “एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

*गोण्डा 16 मई,2026*।
तहसील तरबगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा “एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वानन किया।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचे। इसी उद्देश्य से खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि आमजन को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा अन्य स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना तथा लोगों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तरबगंज श्री प्रदीप कुमार सिंह, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री महेंद्र कुमार मिश्रा, जिला सेवा योजना अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में पेंचक सिलाट, कराटे, बुशु एवं ताइक्वान्डो प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले सम्पन्न
गोण्डा। आज दिनांक 15.05.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित 51वीं अन्तर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पेंचक सिलाट, कराटे, बुशु एवं ताइक्वान्डो प्रतियोगिताओं के पुरुष एवं महिला वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जनपद गोण्डा के जान मोहम्मद, गोरखपुर के नरेन्द्र, अक्षय कुमार एवं जयसूर्या, बस्ती के तवरेज आलम एवं रामदरश तथा सिद्धार्थनगर के कृष्ण मोहन साहनी ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जनपद का गौरव बढ़ाया। जूडो महिला वर्ग में कुल 08 मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक बनाया। इस प्रतियोगिता में बस्ती की शीतल देवी, सीमा गुप्ता, अनुराधा, सविता राय एवं महेलखां खान, देवरिया की सुनीता तथा बहराइच की अनुप्रिया ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताइक्वान्डो पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के अतुल पटेल एवं संदीप सिंह, बहराइच के गिरजाशंकर तथा संतकबीरनगर के अंजेश गुप्ता एवं आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में गोण्डा की अंशिका भारती, संध्या रावत एवं रूचि यादव, कुशीनगर की क्षमा सिंह तथा बस्ती की शालू वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। कराटे पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में गोण्डा के धर्मेन्द्र कुमार एवं ओंकार विश्वकर्मा तथा कुशीनगर के सुजीत पटेल एवं महेन्द्र यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला कराटे प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की संगीता निषाद, सुषमा रावत, कीर्ति सिंह एवं संगीता देवी विजेता रहीं। बुशु पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के सतीश मौर्या, अजीत यादव,  संतकबीरनगर के सन्नी जायसवाल एवं दुर्गेश कुमार, महराजगंज के शत्रुधन तथा बस्ती के राकेश यादव व रोमित यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बुशु महिला प्रतियोगिता में देवरिया की ममता, सीमा मौर्या एवं सरिता, कुशीनगर की खुशबू सिंह तथा गोरखपुर की शशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आपसी समन्वय की भावना को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
जिला पंचायत सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन*

*बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले कार्यों, प्रस्तावों तथा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रभावी रणनीति तैयार करना*

*बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, प्रस्तावों एवं सुझावों को किया प्रस्तुत*

*गोण्डा 15 मई, 2026*।
जिला पंचायत सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले कार्यों, प्रस्तावों तथा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रभावी रणनीति तैयार करना।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र ने की। इस दौरान  विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायन पाण्डेय, विधायक मेहनौन श्री विनय कुमार द्विवेदी, मा० विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा,  विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, सांसद प्रतिनिधि गोण्डा श्री रमाशंकर मिश्र, सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज श्री संजीव सिंह,  विधायक मनकापुर प्रतिनिधि श्री वेद प्रकाश दूबे, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अकबाल बहादुर तिवारी अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने तटबंधों, नालों एवं जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी, संवेदनशील गांवों में राहत शिविरों की पूर्व पहचान, नावों एवं राहत सामग्री की उपलब्धता, साथ ही स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, प्रस्तावों एवं सुझावों को रखा गया। उन्होंने तटबंधों की मरम्मत, जलभराव की समस्या, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति तथा समय पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था एवं राहत कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी गई।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र अमल में लाई जाएगी, ताकि बाढ़ की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके और आमजन को सुरक्षित रखा जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संत लाल पटेल, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, समस्त उपजिलाधिकारीगण, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीपीआरओ, सीवीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एक्सईएएन बाढ़ खण्ड जय सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन*

*बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले कार्यों, प्रस्तावों तथा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रभावी रणनीति तैयार करना*

*बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, प्रस्तावों एवं सुझावों को किया प्रस्तुत*

*गोण्डा 15 मई, 2026*।
जिला पंचायत सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले कार्यों, प्रस्तावों तथा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रभावी रणनीति तैयार करना।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र ने की। इस दौरान  विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायन पाण्डेय, विधायक मेहनौन श्री विनय कुमार द्विवेदी, मा० विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा,  विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, सांसद प्रतिनिधि गोण्डा श्री रमाशंकर मिश्र, सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज श्री संजीव सिंह,  विधायक मनकापुर प्रतिनिधि श्री वेद प्रकाश दूबे, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अकबाल बहादुर तिवारी अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने तटबंधों, नालों एवं जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी, संवेदनशील गांवों में राहत शिविरों की पूर्व पहचान, नावों एवं राहत सामग्री की उपलब्धता, साथ ही स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, प्रस्तावों एवं सुझावों को रखा गया। उन्होंने तटबंधों की मरम्मत, जलभराव की समस्या, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति तथा समय पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था एवं राहत कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी गई।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र अमल में लाई जाएगी, ताकि बाढ़ की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके और आमजन को सुरक्षित रखा जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संत लाल पटेल, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, समस्त उपजिलाधिकारीगण, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीपीआरओ, सीवीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एक्सईएएन बाढ़ खण्ड जय सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
*थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा रगडगंज चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अक्रूर उर्फ अद्दू पुत्र बैंकटेश्वर दत्त पाण्डेय निवासी ग्राम भानपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 14.05.2026 को उ0नि0 राकेश कुमार पाण्डेय मय हमराह के साथ रगड़गंज चौराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोण्डा की तरफ से आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1570/- रुपये नगद तथा एक अदद नोकिया कम्पनी का काले रंग का की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अक्रूर उर्फ अद्दू पुत्र बैंकटेश्वर दत्त पाण्डेय निवासी ग्राम भानपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।