पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने आज अपने कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारीके साथ समीक्षक बैठक किया
सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई० शैलेन्द्र ने आज अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के समीक्षा बैठक के क्रम में भागलपुर जिला के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, करने हेतु जिलान्तर्गत सोनबरसा दुमुही चौक से एन०एच० 31 तक ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क को पथ निर्माण विभाग में अधिग्रहण करते हुए चौड़ीकरण किये जाने का निदेश दिया। इसी प्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक, खरीक से भवनपुरा तक पथ निर्माण विभाग की सिंगल लेन सड़क का भी चौड़ीकरण कराये जाने का निदेश दिया। ई० शैलेन्द्र ने बताया कि उक्त दोनों पथों के सिंगल लेन रहने के कारण आम नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है। ऐसी स्थिति में उक्त दोनों पथों को न्यूनतम 2 लेन अथवा अधिक चौड़ाई में चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है। इस क्रम में उन्होंने अपने पत्रांक 790, दिनांक 16.05.2026 द्वारा सचिव, पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर भी निदेशित किया है। ई० शैलेन्द्र ने कहा कि पथ निर्माण मंत्री के रूप में पूरे राज्य की सड़कों को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। इस क्रम में भागलपुर जिला की सड़कों को भी सुदृढ़ किया जाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
पटना के पटेल नगर रोड नंबर 2 के समीप “Bihar Sports Point” का भव्य उद्घाटन किया गया।





पटना के पटेल नगर रोड नंबर 2 के समीप “Bihar Sports Point” का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ वीपी सिंह एवं दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया जी उपस्थित रहे।
अब खेलकूद से जुड़े सामानों के लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई स्पोर्ट्स के बेहतरीन और उम्दा क्वालिटी के सामान उचित कीमतों पर उपलब्ध हैं।
अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं और अच्छे क्वालिटी के स्पोर्ट्स सामान खरीदना चाहते हैं तो एक बार जरूर विजिट करें वही दुकान के प्रोपराइटर ने बताया कि आने वाले समय में खिलाड़ियों से विचार विमर्श करके जरूर की वस्तु को लाया जाएगा ताकि किसी भी खिलाड़ी को एक ही छत के नीचे सब सामान मिल सके
बिहार में आंधी-तूफान के दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर राहत कार्य, निगम और एसडीआरएफ की टीमें हटा रहीं मलबा -



पटना के गायघाट, कंकड़बाग, हार्डिंग रोड, हज भवन, म्यूजियम, सचिवालय, गर्दनीबाग, 96 ऑफिसर्स एनक्लेव, हवाई अड्डा, बेली रोड आदि इलाकों में दिन भर चला राहत कार्य पटना, 09 मई। पटना सहित अन्य जिलों में शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान के बाद राहत एवं बचाव कार्य शनिवार को भी युद्धस्तर पर जारी रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग की टीमें राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से कार्य करती रहीं ताकि आमजन को शीघ्र राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से राहत एवं बचाव कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया जा रहा है। गायघाट, कंकड़बाग, हार्डिंग रोड, हज भवन, सचिवालय, गर्दनीबाग, 96 ऑफिसर्स एनक्लेव, हवाई अड्डा, बेली रोड, पुनाईचक, नेहरू पार्क, पटना म्यूजियम एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई के साथ अवरोध हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को सामान्य बनाने और जनजीवन को सुचारु रूप से बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य एवं संयम बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी नागरिक आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आवश्यक होने पर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। साथ ही किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205 और सहायता नंबर- 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।
पारस हेल्थ, पटना में आधुनिक और उन्नत शिशु रोग विभाग की शुरुआत*
`




पटना। पारस हेल्थ, पटना में आज से “आधुनिक और उन्नत शिशु रोग विभाग (Pediatrics Department)” की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। इस नई सुविधा की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस हेल्थ के जोनल डायरेक्टर श्री अनिल कुमार, निदेशक जेनेरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई एंव निदेशक वं विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक्स डॉ. विवेक रंजन द्वारा की गई। यह विभाग अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और 24x7 सेवाओं के साथ बच्चों को समर्पित बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। नए शिशु रोग विभाग के अंतर्गत 24x7 बाल आपातकालीन सेवाएं, PICU (Pediatric Intensive Care Unit), NICU (Neonatal Intensive Care Unit), सामान्य बाल रोगों का उपचार, टीकाकरण सेवाएं, पोषण एवं विकास परामर्श तथा बुखार, खांसी एवं संक्रमण जैसी समस्याओं का समुचित इलाज उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर *जोनल डायरेक्टर श्री अनिल कुमार* ने कहा कि “पारस हेल्थ, पटना में आधुनिक और उन्नत शिशु रोग विभाग की शुरुआत हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य बिहार के बच्चों को महानगरों जैसी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं यहीं उपलब्ध कराना है। अत्याधुनिक PICU और NICU की सुविधा के साथ अब गंभीर रूप से बीमार नवजात और बच्चों का इलाज पूरी दक्षता और संवेदनशीलता के साथ किया जा सकेगा।” वहीं, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक्स, *डॉ. विवेक रंजन* ने कहा कि “बच्चों का स्वास्थ्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सही समय पर पहचान, रोकथाम और समुचित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हमारे विभाग में अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम 24x7 उपलब्ध रहेगी, ताकि हर बच्चे को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। हमारा लक्ष्य है कि नवजात से किशोरावस्था तक हर आयु वर्ग के बच्चों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं।” पारस हेल्थ, पटना में इस नई पहल से क्षेत्र के अभिभावकों को अपने बच्चों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। *पारस हेल्थ के बारे में* पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।
राजधानी के बापू टावर में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के द्वारा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया








पटना


राष्ट्रीय अध्यक्ष राजधानी के बापू टावर में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के द्वारा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव श्रवण कुमार भी मौजूद थे।उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कायस्थ समाज ने बिहार को सजाया सवारा है।पटना जैसे शहर को भी कायस्थ समाज के लोगो ने सजाया है।उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कायस्थ समाज भला मानुष है और यही से समाज के भला मानुष को देश मे भेजने का काम किया गया है।वही ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रैय अध्यक्ष ने कहा समाज को एक जुट करने और हिस्सेदारी की जरूरत है समाज के लोग लगातार राज्य के विकास मे लगे हुए है।
साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026” में जुटे देशभर के नेत्र-विशेषज्ञ


ग्रामीण भारत में नेत्र-चिकित्सा की पहुँच बढ़ाने पर मंथन गरीबों के लिए निःशुल्क रीडिंग चश्मा वितरण हेतु Restoring Vision, USA के साथ एमओयू अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में रविवार को “साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026” का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव का आयोजन अखंड ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी (AJICO) द्वारा किया गया। इसमें देश के विभिन्न भागों से आए नेत्र-विशेषज्ञ, नेत्र-अस्पतालों के प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें 30 से अधिक नेत्र संस्थानों के 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कॉन्क्लेव का विषय था- “कम्युनिटी केयर ऐज़ मार्केट इंटेलिजेंस: एन्हैंसिंग पेशेंट एक्विज़िशन इन आई केयर सिस्टम”। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य यह समझना था कि ग्रामीण और वंचित समुदायों में नेत्र-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ाई जाए, लोगों में समय पर इलाज कराने की प्रवृत्ति कैसे विकसित की जाए और उन्हें सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती नेत्र-चिकित्सा सेवाओं से बेहतर ढंग से कैसे जोड़ा जाए। कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली, शंकर नेत्रालय, अरविंद आई केयर सिस्टम, संकरा आई फाउंडेशन इंडिया, सीतापुर आई हॉस्पिटल तथा अन्य अनेक अग्रणी नेत्र-संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। इनमें कॉन्क्लेव में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. राजवर्धन आज़ाद- चेयरमैन, क्लिनिकल एंड रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, प्रो. जी.वी.एस. मूर्ति- प्रेसिडेंट, PRASHO Foundation; श्री थुल्सीराज रविल्ला- डायरेक्टर-ऑपरेशंस, अरविंद आई केयर सिस्टम एवं एडवाइज़र-LAICO; डॉ. पार्थ बिस्वास- इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट, AIOS; कर्नल डॉ. मधु भदौरिया- डायरेक्टर एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर, सीतापुर आई हॉस्पिटल; डॉ. कौशिक मुरली- प्रेसिडेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन, क्वालिटी एवं एजुकेशन, संकरा आई फाउंडेशन इंडिया; डॉ. प्रवीण वशिष्ठ- प्रोफेसर एवं ऑफिसर-इन-चार्ज, कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी, डॉ. आर.पी. सेंटर, एम्स; डॉ. आर.आर. सुधीर- हेड, प्रिवेंटिव ऑप्थैल्मोलॉजी, शंकर नेत्रालय समेत कई शामिल रहे। Restoring Vision, USA के साथ हुआ एमओयू इस अवसर पर Restoring Vision, USA और और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये। अखंड ज्योति की ओर से मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत पोद्दार और Restoring Vision, USA की ओर से सीईओ इयान राॅजर्स के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत बिहार के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क रीडिंग चश्मों का वितरण करने में सहयोग दिया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी जो उम्र बढ़ने के साथ निकट दृष्टि संबंधी समस्या से जूझते हैं, लेकिन आर्थिक या भौगोलिक कारणों से समय पर चश्मा नहीं प्राप्त कर पाते। यह समझौता बिहार में रिफ्रैक्टिव एरर और निकट दृष्टि समस्या से पीड़ित गरीब जनता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समुदाय में जाकर जागरूकता और काम करने की जरूरत कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि नेत्र-सेवा प्रणाली को केवल अस्पताल तक सीमित नहीं रखा जा सकता। यदि लोगों को समय पर उपचार दिलाना है तो अस्पतालों और संस्थानों को समुदाय के बीच जाकर काम करना होगा, जागरूकता फैलानी होगी, लोगों की झिझक और डर कम करना होगा और उन्हें यह समझाना होगा कि समय पर जाँच और उपचार से अंधत्व एवं दृष्टिबाधा की गंभीरता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने इस बात पर भी जोर दिया कि रोगी जागरूकता और हेल्थ सीकिंग बिहेवियर को बढ़ाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, विशेषकर ग्रामीण बिहार जैसे क्षेत्रों में, जहाँ बड़ी संख्या में लोग केवल जानकारी के अभाव, दूरी, डर, या आर्थिक आशंका के कारण समय पर अस्पताल तक नहीं पहुँच पाते।
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव।,मुख्यमंत्री, दो-दो उपमुख्यमंत्री में नैतिक साहस और योग्यता है तो इन आंकड़ों व तथ्यों पर मुझसे सार्वजनिक बहस कर





पारस हेल्थ में कैंसर मरीजों के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर व किफायती स्क्रीनिंग पैकेज लॉन्च*
`


पटना। पारस हेल्थ, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 9262261111 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस हेल्पलाइन के माध्यम से मरीज कैंसर से संबंधित जानकारी, अपॉइंटमेंट, जांच, उपचार प्रक्रिया एवं विशेषज्ञ परामर्श से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी आसानी से निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही किफायती कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज भी लॉन्च किए गए। पुरुषों के लिए रु. 8865/- की जांच अब मात्र रु. 3999/- में तथा महिलाओं के लिए रु. 12126/- की जांच मात्र रु. 5999/- में उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय रहते अपनी जांच करवा सकें और कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सके। प्रेस वार्ता में *जोनल डायरेक्टर श्री अनिल कुमार* ने कहा कि यह पहल कैंसर मरीजों को त्वरित, सुलभ एवं विश्वसनीय मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि पारस हेल्थ भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। साथ ही बताया कि कैंसर मरीज आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से पूरी तरह कैशलेस इलाज करा सकते हैं। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर डायरेक्टर एवं एचओडी- मेडिकल ऑन्कोलॉजी *डॉ. अभिषेक आनंद* , सीनियर कंसल्टेंट- मेडिकल ऑन्कोलॉजी *डॉ. अविनाश उपाध्याय* एवं सीनियर कंसल्टेंट- मेडिकल ऑन्कोलॉजी *डॉ. शशांक शेखर दास* उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर की समय पर जांच ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है और नियमित स्क्रीनिंग से रोग का शीघ्र पता लगाकर सफल उपचार संभव है। *पारस हेल्थ पटना के बारे में* पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।
हड़ताली राजस्व अधिकारियों पर सरकार सख्त, 25 मार्च तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम





पटना
उपमुख्यमंत्री बोले, जनहित से समझौता नहीं, समयसीमा के बाद सेवा टूट समेत होगी कड़ी कार्रवाई पटना : राज्य में हड़ताली राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए सामूहिक अवकाश को अवैध करार दिया है। इस संबंध में विभाग के अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज द्वारा जारी विभागीय पत्र के आधार पर माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा 25 मार्च तक कार्य पर नहीं लौटने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार राजस्व सेवा के कुछ पदाधिकारियों द्वारा 9 मार्च 2026 से घोषित सामूहिक अवकाश न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे आम जनता के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा तथा उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाले भूमि सुधार जनकल्याण संवाद जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनज़र राजस्व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे समय में कार्य से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों को 25 मार्च 2026 की संध्या 5:00 बजे तक हर हाल में अपने पद पर योगदान देना होगा। निर्धारित समयसीमा के बाद अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ सेवा टूट, वेतन कटौती और अन्य कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो पदाधिकारी निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पर लौट आते हैं, उनके मामले में अवकाश अवधि के समायोजन पर नियमों के अनुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने अंत में सभी अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे हड़ताल समाप्त कर शीघ्र अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बिहार भाजपा धूमधाम से मनाएगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, एक सप्ताह तक चलेंगे कार्यक्रम* ‎ ‎
‎*

*बाबा साहेब की जयंती की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक* ‎ ‎*बिहार भाजपा 92 हजार बूथों पर मनाएगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* ‎ ‎*14 अप्रैल को जिला, मंडलों में भी मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सुबह निकाली जाएगी प्रभातफेरी* ‎ ‎पटना, 24 मार्च। बिहार भाजपा आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाएगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा तथा जिला से लेकर बूथों तक में जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‎ ‎बाबा साहेब की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेन्द्र पासवान, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान भी उपस्थित रहे। ‎ ‎बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती को भव्य और धूमधाम तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई और बैठक में कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना भी बनाई गई। बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। ‎ ‎बैठक में भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला और मंडल स्तर के अलावा प्रदेश के सभी 92 हजार बूथों पर मनाने का भी फैसला लिया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक प्रतियोगिताएं, शोभायात्रा और समाज सेवा के कार्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ‎ ‎14 अप्रैल को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं और उस स्थल की सफाई का कार्यक्रम चलाया जाएगा। ‎ ‎इस समारोह को सफल बनाने के लिए एससी मोर्चा के कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस जयंती कार्यक्रमों में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। ‎ ‎बैठक में कहा गया कि डॉ. आंबेडकर के विचार समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार व सम्मान दिलाने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए उनकी जयंती को व्यापक रूप से मनाना आवश्यक है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।