भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वृषांक सुपर मार्केट प्रतिष्ठान पर पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा का भव्य स्वागत

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय प्रताप सिंह के वृषांक सुपर मार्केट प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी की विजय के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महासभा के महामंत्री संजीव राणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राणा का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर ठाकुर विजय प्रताप सिंह के पूज्य पिता ठाकुर किरणपाल सिंह ने पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं ठाकुर विजय प्रताप सिंह, संजीव राणा एवं सुमित पुंडीर ने पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की। पूर्व मंत्री ठाकुर सुरेश राणा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की विजय देशहित, विकास और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

स्वागत समारोह का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर)

मीरापुर। सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
11 मई की देर शाम जनपद बिजनौर की आवास विकास कालोनी निवासी  नवीन कुमार मुजफ्फरनगर से अपनी स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। स्कूटी  सवार जैसे ही दिल्ली पौड़ी राजमार्ग मीरापुर बाईपास के समीप पहुंचा तो स्कूटी में पीछे से आ रही एक ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी थी जिस कारण स्कूटी सवार गंभीर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जा रही थी। रास्ते मे ही घायल की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की देर रात मृतक के पुत्र अमन ने ईको गाड़ी संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध तेजी व लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है
तेज बाइक सवार ने बच्चे को मारी टक्कर भूम्मा निवासी गंभीर रूप से घायल
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

जनपद मुज़फ्फरनगर मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव भूम्मा में बृहस्पतिवार को समय लगभग 12बजे एक सड़क  हादसा हो गया। स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौटते समय  6 वर्षीय बालक  गणेश पुत्र अमित निवासी भूम्मा को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार अमित का बेटा गणेश गणेश पर करीब 12:00 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर अपने घर लौट रहा था तभी युवक ने बालक गणेश को आगे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का पहिया पैर के ऊपर निकल गया और जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हादसेका शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए होने को आते थे बाइक सवार अपनी बाइक से लेकर मौके से फरार हो गया।
थानों की कार्यप्रणाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सीओ ऋषिका सिंह

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ। पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ ने गुरुवार को कोतवाली परिसर में पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

सीओ ऋषिका सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने व्यवहार को जनहितैषी रखें तथा फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, अवैध गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं पर विशेष नजर रखी जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए।बैठक के दौरान सीओ ऋषिका सिंह ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा हिस्ट्रीशीटर एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त के दौरान सतर्क रहने, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए।इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन, वर्दी की मर्यादा तथा जनता के प्रति शालीन व्यवहार बनाए रखने की सीख दी गई। सीओ ने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच बेहतर होनी चाहिए और प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से करे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना की सत्यता जांचने के बाद ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक के अंत में सीओ ऋषिका सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपील की।इस दौरान मुख्य रूप से इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामवीर सिंह,कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र चौहान उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, आदि के अलावा अन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल 27 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वर्गीय नेकीराम गर्ग को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के 27 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में स्वर्गीय नेकीराम गर्ग को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन जयवीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमित गर्ग, अनिल कंसल, अचिंत मित्तल सहित व्यापार संघ के सभी व्यापारी नेता एवं सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संजय मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा प्रतिवर्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग जी की स्मृति में आयोजित किए जाने वाले दो प्रमुख सामाजिक कार्यक्रम — रक्तदान शिविर एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर — समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल हैं।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
डग्गामार वाहन खम्बे से टकराया युवक घायल

विपिन राठौर मीरापुर (मुज़फ्फरनगर)
मीरापुर।संवाददाता-गांव कुतुबपुर में एक डग्गामार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खम्बे से जा टकराया।इस दौरान वाहन में सवार एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया।

मीरापुर क्षेत्र में पुलिस व परिवहन विभाग की मिलीभगत से मीरापुर से फलावदा तक डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है।उक्त डग्गामार वाहन अपनी छतों के ऊपर तक सवारियों को बैठाकर ले जाते है ।आय दिन इन डग्गामार वाहनों से कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है।जिस कारण नागरिक इनके संचालन पर रोक लगाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके है किंतु मिलीभगत के चलते पुलिस या परिवहन विभाग इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही करता। इस कारण ये बैखौफ होकर लापरवाही से वाहन चलाते है जो कि कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकते है।मंगलवार की सुबह मीरापुर से फलावदा जा रहे एक डग्गामार वाहन(टाटा मैजिक) का चालक बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था।चालक की लापरवाही के चलते वाहन कुतुबपुर गांव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक खम्बे से जा टकराया।इस दौरान डग्गामार वाहन के अन्दर खिड़की के समीप बैठा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी युवक बिलाल पुत्र अख्तर(35) गंभीररूप से घायल हो गया।लोगों ने बामुश्किल उसे बाहर निकाला।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भिजवाया।