जिला पंचायत सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन*

*बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले कार्यों, प्रस्तावों तथा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रभावी रणनीति तैयार करना*

*बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, प्रस्तावों एवं सुझावों को किया प्रस्तुत*

*गोण्डा 15 मई, 2026*।
जिला पंचायत सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले कार्यों, प्रस्तावों तथा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रभावी रणनीति तैयार करना।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र ने की। इस दौरान  विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायन पाण्डेय, विधायक मेहनौन श्री विनय कुमार द्विवेदी, मा० विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा,  विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, सांसद प्रतिनिधि गोण्डा श्री रमाशंकर मिश्र, सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज श्री संजीव सिंह,  विधायक मनकापुर प्रतिनिधि श्री वेद प्रकाश दूबे, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अकबाल बहादुर तिवारी अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने तटबंधों, नालों एवं जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी, संवेदनशील गांवों में राहत शिविरों की पूर्व पहचान, नावों एवं राहत सामग्री की उपलब्धता, साथ ही स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, प्रस्तावों एवं सुझावों को रखा गया। उन्होंने तटबंधों की मरम्मत, जलभराव की समस्या, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति तथा समय पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था एवं राहत कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी गई।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र अमल में लाई जाएगी, ताकि बाढ़ की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके और आमजन को सुरक्षित रखा जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संत लाल पटेल, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, समस्त उपजिलाधिकारीगण, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीपीआरओ, सीवीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एक्सईएएन बाढ़ खण्ड जय सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

*थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा रगडगंज चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अक्रूर उर्फ अद्दू पुत्र बैंकटेश्वर दत्त पाण्डेय निवासी ग्राम भानपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 14.05.2026 को उ0नि0 राकेश कुमार पाण्डेय मय हमराह के साथ रगड़गंज चौराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोण्डा की तरफ से आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1570/- रुपये नगद तथा एक अदद नोकिया कम्पनी का काले रंग का की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अक्रूर उर्फ अद्दू पुत्र बैंकटेश्वर दत्त पाण्डेय निवासी ग्राम भानपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप: उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे सिलेंडर, फर्जी डिलीवरी दिखाकर ब्लैक में बिक्री का आरोप

गोण्डा। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला एक बार फिर सामने आया है। नगर क्षेत्र की साईं सिद्धि गैस एजेंसी, बस स्टाप पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए आयुक्त देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी गोण्डा तथा गैस कंपनी के सक्षम अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में एजेंसी संचालक दीपक सिंह व उनके स्टाफ शशिकांत पर बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर उपलब्ध न कराने तथा फर्जी तरीके से “डिलीवर” दर्ज कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता पंकज दीक्षित पुत्र मुन्ना लाल दीक्षित निवासी परेड सरकार, गोण्डा ने बताया कि उनके व उनके सास सुमन त्रिपाठी के नाम से साईं सिद्धि गैस एजेंसी में गैस कनेक्शन है। आरोप है कि दिनांक 29 मई 2026 को सिलेंडर बुक कराया गया, लेकिन कई बार अनुरोध करने के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके विपरीत एजेंसी की ओर से रिकॉर्ड में सिलेंडर डिलीवर दर्शा दिया गया। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी गैस कालाबाजारी की शिकायत की गई थी, जिस पर एजेंसी संचालक द्वारा बाद में सिलेंडर पहुंचाकर बैक डेट में रिसीविंग लेने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास सुरक्षित हैं। आरोप है कि पिछले तीन-चार महीनों में कई बार सिलेंडर बुक किए गए, लेकिन अधिकांश सिलेंडरों को कथित रूप से ब्लैक में बेच दिया गया और केवल एक बार काफी देरी से सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में पोर्टरगंज निवासी उपभोक्ता बेबी मिश्रा के मामले का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि उनके नाम का सिलेंडर भी फर्जी तरीके से डिलीवर दिखाकर बेच दिया गया और लगातार शिकायत के बावजूद गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
शिकायत में आगे बताया गया कि पंकज दीक्षित के नाम से 14 मई 2026 को पुनः गैस बुकिंग कराई गई। आरोप है कि एजेंसी संचालक और स्टाफ ने सिलेंडर डिलीवरी में 15 से 20 दिन लगने की बात कही, लेकिन जब शिकायतकर्ता ने अपने स्टाफ को भेजा तो उसी एजेंसी से कथित रूप से 2500 रुपये लेकर ब्लैक में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया। पीड़ित ने पूरे मामले की अभिलेखीय एवं भौतिक सत्यापन के साथ उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही एजेंसी द्वारा किए गए सभी कथित फर्जी डिलीवरी एंट्री, उपभोक्ता रिकॉर्ड और गैस वितरण व्यवस्था की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले ने जिले की गैस वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन होगा, बल्कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में भी माना जा सकता है।
नवविवाहिता मृत्यु प्रकरण में अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित विवेचना एवं आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

गोण्डा। जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्ज नवविवाहिता मृत्यु प्रकरण ने पुलिस के लचर रवैये से मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई  है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है , जिससे परिवार भय और मानसिक तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि थाना कोतवाली देहात के पूरे उदई गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं, जिसका उल्लेख पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होने का दावा किया गया है। परिवार का आरोप है कि यह मामला सामान्य मृत्यु न होकर अत्यंत गंभीर एवं संदिग्ध प्रतीत होता है। इसके चलते परिजन लगातार न्याय की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, व परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों द्वारा सुलह समझौता करने का हम पर दबाव बनाया जा रहा है। परिवार ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मामले को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है।  पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित विवेचना कराते हुए सभी नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके।इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है, और आरोपियों को गिरफ्तार करता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
नशे में धुत् बैंक मैनेजर ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा, आरोपी गिरफ्तार
*देर रात गश्त पर निकले थे आरोपी सिपाही

गोंडा।जिले में देर रात गश्त पर निकले दो बाइक सवार सिपाहियों को नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक बैंक मैनेजर ने टक्कर मार दिया।इस हादसे में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गये,जिन्हें लखनऊ किंग जार्ज चिकित्सा महाविद्यालय लखनऊ स्थित ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया है।पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक व कार चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया है।हादसा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोनवा गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात लगभग एक बजे हुई।करनैलगंज कोतवाली में तैनात आरक्षी हिमांशु प्रजापति और अनिल कुमार गुप्ता चौरी चौराहा की तरफ गश्त पर जा रहे थे।पुलिस ने मौके से ही कार चालक को दबोच लिया।आरोपी की पहचान शीशामऊ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह के रुप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में धुत् था,जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच जा रही है।यहाँ गौरतलब है कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे दोनों सिपाही सड़क पर दूर जा गिरे।राहगीरों की सूचना पर कोतवाल करनैलगंज नरेंद्र प्रताप राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,जहाँ से घायल सिपाहियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया,स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर अनुज कुमार व फार्मासिस्ट अशोक वर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।सिपाहियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज व उसके बाद लखनऊ स्थित ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया।पुलिस द्वारा घटनास्थल से ही कार चालक को दबोच लिया गया।आरोपी की पहचान सीसामऊ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में धुत था,जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।कोतवाल के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ई टिकटिंग अवैध कारोबारी जिला बदर घोषित,घर पर कराई गई डुग्गी मुनादी
*गुंडा एक्ट के तहत छ: महीने के लिए हुई कार्रवाई

गोंडा।जिले में ई टिकटिंग के अवैध कारोबारी शमशेर आलम को जिला बदर कर दिया गया है।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के न्यायालय ने शमशेर आलम को गुंडा एक्ट के अंतर्गत दोषी घोषित करते हुए छ: माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद खोंड़ारे थाने की पुलिस शमशेर आलम के कोल्हुई गरीब गांव स्थित घर पहुंच गई और डुग्गी मुनादी कराकर उन्हें जिलाबदर किए जाने की जानकारी दी।आदेश के अनुसार,शमशेर आलम अगले छ: महीने तक गोंडा जिले के सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे और उन्हें किसी अन्य जिले में रहना होगा।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के रिपोर्ट पर की गई है।आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि शमशेर आलम एक शातिर अपराधी है,जिसका समाज में इतना भय और आतंक व्याप्त है कि कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने या न्यायालय में साक्ष्य देने की हिम्मत नहीं कर पाता।शमशेर आलम बड़े पैमाने पर फर्जी आईबोल और रेडबोल जैसे साफ्टवेयर तथा यूट्यूब का उपयोग करके रेलवे टिकट की वेबसाइट को हैक कर ई टिकट का अवैध कारोबार करता था।उसे रेलवे पुलिस और कई जांच एजेंसियों द्वारा पहले भी कई बार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,इसके बावजूद वह लगातार अवैध गतिविधियों में लिप्त रहा।खोंड़ारे थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर शमशेर आलम को छ: माह के लिए जिलाबदर किया गया है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शमशेर आलम उक्त छ: माह के दौरान गोंडा जिले की सीमा में पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यहाँ यह बताना आवश्यक है कि कई बार रेलवे पुलिस और अन्य एजेंसियों के द्वारा शमशेर आलम के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई थी,परन्तु उसके बावजूद भी इसके द्वारा बड़े पैमाने पर इस तरीके से कार्य किया जा रहा है।कई राज्य में और कई जगहों पर शमशेर आलम के खिलाफ अवैध टिकट कारोबार को  लेकर के भी मुकदमा दर्ज है।जिसकी जांच कई एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
बियर के पैसे’ न देने पर छात्र को रास्ते में रोककर हमला, सीसीटीवी वीडियो वायरल

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के एसपी इलेक्ट्रॉनिक आवास विकास के सामने यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय छात्र प्रखर श्रीवास्तव अपना एडमिट कार्ड निकलवाने के लिए एक साइबर कैफे जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खुद को ‘छोटी सेना’ गैंग से जुड़ा बताने वाले युवकों ने छात्र से बीयर पीने के लिए 2 हजार रुपये की मांग की। जब छात्र ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अर्पित पांडेय, अभिषेक कश्यप, देवेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य युवकों ने मिलकर छात्र के साथ हाथापाई की। वायरल सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ युवक छात्र को सड़क पर रोकते और उसके साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद एक युवक ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन विवाद बढ़ता गया। घटना के बाद हमलावरों में से एक युवक कथित तौर पर पीड़ित की मोटरसाइकिल पर बैठकर आगे चला गया। पीड़ित छात्र के पिता आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
भीषण गर्मी से बचाव को लेकर छात्राओं को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

हीट वेव जागरूकता अभियान में 90 छात्राओं ने लिया हिस्सा , BLS और फर्स्ट एड की दी गई जानकारी ।

गोण्डा । लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए राधे फाउण्डेशन द्वारा सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज में हीटवेव जागरूकता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गिरिजा मिश्रा ने की । कार्यक्रम में प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने छात्राओं को लू से बचाव , हीटस्ट्रोक के लक्षणों की पहचान, प्राथमिक उपचार तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट की महत्वपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान थोड़ी सी सावधानी और सही समय पर प्राथमिक सहायता किसी की जान बचा सकती है।
           प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्राओं को शरीर में पानी की कमी से बचने , तेज धूप में आवश्यक सावधानियां बरतने , हीटस्ट्रोक पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सहायता देने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए । प्रशिक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवनरक्षक प्रशिक्षण भी दिया जाना आवश्यक है , जिससे वे समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता भी कर सकें । प्रधानाचार्या गिरिजा मिश्रा ने राधे फाउण्डेशन के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को आत्मविश्वासी , जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं प्रतिभा त्रिपाठी , सरिता सिंह एवं प्रतिभा वर्मा की सक्रिय सहभागिता रही । वहीं छात्राओं में तनवी कश्यप , ऋचा शुक्ला , तहसीन फातिमा , संस्कृति पाण्डेय एवं मुस्कान सहित लगभग 90 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने हीट वेव से बचाव एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया ।