देवघर-के महावीर व्यायाम शाला में मां संतोषी मंदिर की 24वीं वार्षिक पूजा धूमधाम से की गई।
देवघर: में स्थित महावीर व्यामशाला अखाड़ा परिसर में स्थित एक मात्र मां संतोषी मंदिर की 24 वां वार्षिक पुजा स्व विश्वनाथ प्रसाद केशरी, धर्म पत्नी स्व मनोरमा देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा आज बड़े ही धूमधाम धाम के साथ पुरोहितों के द्वारा पुजा श्रुंगार अभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य यजमान अमरनाथ केशरी, बिनोद केशरी, पुत्रबधु सविता केशरी एवं रत्ना केशरी, पौत्र आशिष केशरी, वैभव केशरी द्वारा पुजा किया गया। आचार्य आनंद चरण मिश्रा पुजारी सुमित चरण मिश्रा द्वारा पुजा विधि विधान पूर्वक से सम्पन्न किया गया।पुजा के बाद हवन, कुमारी बटुक भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक बिधुत सज्जा किया गया है इसकी जानकारी संतोषी माता मंदिर के व्यवस्थापक बिनोद केशरी ने दी। इस मौके पर दर्जनों भक्ति पूजा में शामिल हुए।
देवघर: स्व बर्धन खवाड़े ट्रॉफी तीसरे दिन के रोमांचक मुकाबला।
देवघर: स्व: बर्धन खवाड़े ट्रॉफी के तीसरे दिन मैदान पर जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिला। लीग मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने अपने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। यहाँ आज के प्रमुख मैचों का विवरण दिया गया है। मैच 1 राजा कैटरिंग XI बनाम त्रिकाल XI इस मुकाबले में राजा कैटरिंग XI ने एकतरफा जीत हासिल की। राजा कैटरिंग XI का स्कोर: 142/4 (8.0 ओवर)  अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। इसी पारी के दौरान उन्होंने अपने करियर के 2000 रन भी पूरे किए।  मनीष रंजन ने भी 10 गेंदों में 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।  त्रिकाल XI का स्कोर: 91/7 (8.0 ओवर) लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिकाल XI संघर्ष करती दिखी। ओम प्रकाश ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। विपक्षी गेंदबाज लोकनाथ कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। परिणाम: राजा कैटरिंग XI 51 रनों से विजयी रही। मैच 2: विरंश स्टाइलिश XI बनाम मिश्रा XI एक और रोमांचक मैच में विरंश स्टाइलिश XI ने बाजी मारी। मिश्रा XI का स्कोर: 107/7 (8.0 ओवर) विक्रम राय ने 39 और सुदीप अड्डी ने 27 रनों की पारी खेली। विरंश स्टाइलिश XI के संजू यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। विरंश स्टाइलिश XI का स्कोर: 108/3 (6.1 ओवर) संजू यादव ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और मात्र 13 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन कूट डाले। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। परिणाम विरंश स्टाइलिश XI ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच 3: मुकेश फ्लावर बनाम पैराडाइज सुपर किंग्स इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, जहाँ मुकेश फ्लावर ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पैराडाइज सुपर किंग्स का स्कोर: 107/5 (8.0 ओवर) हसनैन ने 21 गेंदों में 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मुकेश फ्लावर का स्कोर: 113/3 (6.4 ओवर) अंकित पांडे ने 38 रनों की ठोस पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुँचाया। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया।  राज राजपूत (27) और राज झा (26) ने भी उपयोगी रन जोड़े।  परिणाम: मुकेश फ्लावर ने 7 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच को आयोजन समिति के प्रकाश भारद्वाज ,और आशीष झा द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।।इस दौरान आयोजन समिति के अजय खवारे,दीपक दुबे,नीरज झा,पंकज वाजपेई,बीरेंद्र सिंह,ऋषि राज सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
देवघर-में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70 वां जन्मोत्सव पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित।
देवघर: 13 मई : आज आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर देवघर में विभिन्न सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, देवघर द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत देवघर सदर ब्लड बैंक (टावर चौक) में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु भक्तों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा कुल 11 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा एवं परोपकार का संदेश दिया गया। रक्तदाताओं के रूप में निशांत कुमार, नीलम कुमार, कन्हैया, रचना झा, गीता सिंह, देबाशीष रॉय, राम शंकर , गुरु प्रसाद, देवरत्न सिन्हा, अभय कुमार सिंह, किरणजीत मन्ना सहित अनेक गुरु भक्तों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन एवं अर्चना भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत टावर चौक पर आमजन के बीच फल, जूस, मिल्कशेक एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। संध्या में शहर के मध्य स्थित मंगलम इन रिसॉर्ट में सत्संग, भजन, संगीत एवं ध्यान कार्यक्रम के साथ गुरुदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बैंगलोर से आए गायक एवं संगीतज्ञों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैकड़ों की संख्या में गुरु भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आर्ट ऑफ लिविंग विश्व की एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक एवं सेवा संस्था है, जिसकी स्थापना गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने की है। संस्था ध्यान, योग, सुदर्शन क्रिया एवं मानव सेवा के माध्यम से विश्वभर में शांति, प्रेम एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश दे रही है। आज यह संस्था 183 देशों में सक्रिय है और करोड़ों लोगों तक आध्यात्मिकता एवं सेवा का संदेश पहुँचा चुकी है। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, नशामुक्ति अभियान, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास जैसे अनेक सामाजिक एवं सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य तनावमुक्त एवं हिंसामुक्त समाज का निर्माण करना है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में लाखों स्वयंसेवक सेवा, साधना और मानव कल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि निशांत कुमार ने बताया कि गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव को विश्वभर में सेवा, साधना एवं सत्संग के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने करोड़ों लोगों को ध्यान, मौन एवं सुदर्शन क्रिया के माध्यम से जीवन जीने की नई दिशा दी है। आज विश्वभर में करोड़ों लोग उनके साथ ध्यान कर जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरुजी के जन्मोत्सव पर इस प्रकार का सेवा कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है। वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि समाज में सेवा, सद्भाव एवं मानवता की भावना को मजबूत करने में इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की तैयारी एवं सफलता में निशांत कुमार, नीलम, राम शंकर, गुरु प्रसाद, गौतम, कन्हैया, रणधीर, गीता, रीना, रचना सहित अनेक गुरु भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवघर-स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी: दूसरा दिन अंकित पांडेय का ऑलराउंड धमाल, मिश्रा इलेवन को मिली करारी शिकस्त।
देवघर: स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट के महाकुंभ स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी के दूसरे दिन मैदान पर रनों की बारिश और रोमांचक मुकाबलों का बोलबाला रहा। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण अंकित पांडेय का तूफानी प्रदर्शन रहा, जिनकी बदौलत मुकेश फ्लावर ने एकतरफा जीत दर्ज की। मैचों का लेखा-जोखा अंकित की पावर-हिटिंग से दहली विपक्षी टीम आज के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मुख्य आकर्षणों का विवरण इस प्रकार है। मुकेश फ्लावर बनाम मिश्रा इलेवन इस मैच में अंकित पांडेय का बल्ला आग उगलता नजर आया। अंकित ने मात्र 37 गेंदों में 92 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल थे। बल्लेबाजी के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा और 3 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से मुकेश फ्लावर ने मिश्रा इलेवन को 97 रनों के विशाल अंतर से हराया। मां मनसा ऑरेंज लायंस बनाम राजा कैटरिंग एक बेहद करीबी मुकाबले में ऑरेंज लायंस ने राजा कैटरिंग को 3 विकेट से मात देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। वीरांश स्टाइलिश बनाम बादशाह इलेवन वीरांश स्टाइलिश की टीम ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए बादशाह इलेवन को 13 रनों से पराजित किया। त्रिकाल इलेवन बनाम जोई इलेवन सारवा त्रिकाल इलेवन ने मैच में दबदबा बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिकाल इलेवन ने 141 रन बनाए, जिसके जवाब में जोई इलेवन मात्र 37 रनों पर ढेर हो गई। त्रिकाल इलेवन की ओर से लोकनाथ और प्रवीण ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए। जोई इलेवन की ओर से केवल कुणाल मिश्रा ही दहाई के आंकड़े तक पहुँच सके। खिलाड़ियों का सम्मान और आयोजन मैच के समापन पर आयोजन समिति के सचिव आशिष झा और कार्यकारी सचिव नीरज झा ने सभी 'मैन ऑफ द मैच' विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक दुबे, अजय खवाड़े सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टेनिस बॉल क्रिकेट: प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम टेनिस बॉल क्रिकेट मात्र एक खेल नहीं, बल्कि जमीनी स्तर के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मंच है। इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट यह साबित करते हैं कि यदि सही अवसर मिले, तो गलियों से निकले खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल दिखा सकते हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, ऐसे आयोजन खेल जगत के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। यह खेल की सादगी और रोमांच ही है जो हजारों दर्शकों को मैदान की ओर खींच लाता है।
देवघर के डीएवी भंडारकोला के विद्यार्थियों ने बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर लहराया परचम।
देवघर: गीता देवी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं वाणिज्य कला संकाय में बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विज्ञान संकाय में 91.4 प्रतिशत अंक के साथ सुंदरम प्रथम स्थान, 85 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम राज दूसरे और 84 प्रतिशत अंक के साथ मो असजद अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में 90.6 प्रतिशत अंक के साथ ओम भारद्वाज प्रथम, 86.6 प्रतिशत अंक के साथ ऋचा सिंह दूसरे और 83.6 प्रतिशत अंक के साथ क्रमशः श्रेयश कुमार और निधि कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों की समर्पित शिक्षण पद्धति का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
देवघर- स्वर्गीय वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू, एसडीओ और डॉ. सुनील खवाड़े ने किया उद्घाटन।
देवघर: स्वर्गीय वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन सोमवार को केकेएन स्टेडियम में सदर एसडीओ रवि कुमार और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के चेयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने पहले ट्रॉफी का अनावरण किया। फिर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त पिच पर बैटिंग भी की। एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन नए खिलाड़ियों के लिए एक मंच के समान है, अपने खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं। मैच का लाइव प्रसारण दर्शकों को रोमांचित भी करेगा। डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि ऐसे आयोजन के पीछे हम लोगों का उद्देश्य है कि यहां खेल से जुड़े युवा आगे बढ़े। ओलंपिक एसोसिएशन भी इसमें लगातार प्रयासरत है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस टूर्नामेंट में सारे खिलाड़ी देवघर के ही हैं। हमारे देवघर के खिलाड़ी जिला, राज्य, देश और देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले, यही हम लोगों का सपना है और इसको आगे बढ़ने का काम निरंतर जारी रहेगा। पहले दिन तीन मैच खेले गए। वैसे रोजाना 3 मैच खेले जाएंगे, जो 10-10 ओवर का होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 15 ओवर का खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों नकदी राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े ने बताया कि केकेएन स्टेडियम में सारा आयोजन होगा। इसमें कुल 12 फ्रैंचाइजी टीम हैं जिनको दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप 2-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। कुल 204 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया के जरिये हो रहा है। दर्शकों के लिए भी इनामों की बारिश होगी। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख 10 हजार और उपविजेता को पचपन हजार रुपए मिलेंगे। उद्घाटन के मौके पर आयोजन समिति के सीईओ संजय मालवीय, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, आयोजन समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज सिंह, निर्मल कुमार, जोगी तिवारी, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, कार्यकारी सचिव नीरज झा, कोषाध्यक्ष पंकज वाजपेयी, राकेश राय, रितेश केसरी,जिम्मी समेत सुशील महत्ता,दीपक दुबे,अजय खवारे,टुनटुन राउत,रोहित पाण्डेय, चांद मणि बलियासे,,किशोर यादव, ब्रहमदेव राउत, कई लोग मौजूद थे।उद्घोषक अशोक कुमार थे।। पहले दिन खेले गए तीन मैच पहला मैच कैलाशा फाइटर और मोहनपुर टाइगर्स के बीच खेला गया, जिसमें मोहनपुर टाइगर ने कैलासा फाइटर को 4 विकेट से हराया। दूसरा मैच वीरांश स्टाइलिश इलेवन और पीवीआर पैंथर का हुआ, जिसमें वीरांश एलेवन ने पीवीआर पैंथर को 25 रन से हराया। तीसरा मैच बादशाह और पैराडाइज बीच खेला गया। लेकिन बारिश की वजह से मैच बीच में बाधित हो गया। इस कारण दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया गया। निर्णायक की भूमिका में खुशहाल शेख और ऋषि कुमार थे।।
देवघर-भारतीय जनता पार्टी ने राज्य स्तरीय प्रदर्शन पानी बिजली एवं स्वास्थ्य के लिए विशाल जुलूस निकाला।
देवघर: भारतीय जानता पार्टी के राज्य स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत देवघर जिला में भी जानता के मूलभूत समस्याओं बिजली पानी नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त गंदगी जैसी समस्या होमगार्ड बहाली आदि को लेकर देवघर जिला उपायुक्त समक्ष प्रदर्शन के लिए जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व के सेकड़ो कार्यकर्ताओं जिसमें महिला और युवाओं की बड़ी संख्या थी जुलूस के सक्ल में स्थानीय शिवलोक परिसर से निकली पूरे रास्ते में इस गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। हेमंत सोरेन और जेएमएम सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाप नारेबाज़ी करते हुवे उपायुक्त कार्यालय पहुचे जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का परिचय देते हुवे वहाँ उपस्थित जिला प्रशासन के प्रतिनिधि का आग्रह स्वीकार करते हुवे केवल दस लोग ही अंदर गए परंतु जिला प्रशासन ने काफ़ी इंतज़ार कराने के बाद भी केवल दो लोगो के ही मिलने की बात कह कर भाजपा जिला प्रतिनिधि मंडल को बिना ज्ञापन लिए वापस लौटा दिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री  गणेश मिश्रा  उपस्थित थे मुख्य वक्ता के रूप ने पूर्व सारथ विधायक  रणधीर सिंह देवघर के पूर्व देवघर विधायक नारायण दास रीता चौरसिया उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला महामंत्री अभय अनन्द झा सुनीता सिंह जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया मुकेश पाठक मनोज पप्पू यादव मिश्रा विजया सिंह सुलोचना देवी अलका सोनी विशाखा सिंह दिवाकर गुप्ता संजय यादव जय कांत मंडल सोना धारी झा संजय गुप्ता विपिन देव संतोष उपाध्या सौरभ पाठक राहुल झा सौरभ सुमन सुनील यादव काशी मंडल जय कुमार मिश्रा चंद्र नारायण दुबे निर्मल मिश्रा अमरजीत दुबे मनीष सिंह हरि ओम शरण सुमित रवानी काशी मंडल शांति देवी दिगंबर पांडेय अजय सिंह मोहन मंडल अशोक यादव बिनीता पासवान कुंदन झा दीपक केशरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे
देवघर-के डीएवी भंडारकोला में माँ के त्याग और स्नेह को बच्चों ने गीत, कविता और नृत्य के माध्यम से किया नमन।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला,देवघर में अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे के पुनीत अवसर पर भावपूर्ण एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को उजागर करना तथा बच्चों के मन में अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात क्लास 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने माँ के प्रेम, त्याग और स्नेह को दर्शाते हुए गीत की प्रस्तुति से वातावरण को मधुर एवं भावनात्मकता से सराबोर कर दिया,माइम की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माँ के सम्मान में भावपूर्ण कविता पाठ भी प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों को भावविभोर कर दिया। एलकेजी के बच्चों ने माँ की तस्वीर को रंग करके, क्लास 1 के बच्चों ने बुके बनाकर, क्लास 2 के बच्चों ने पर्स बनाकर, क्लास 3 से 5 तक के बच्चों ने कोलाज और ग्रीटिंग कार्ड बनाकर तथा क्लास 5 से 7 के बच्चों ने गायन की प्रस्तुति कर मातृशक्ति के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने अपने संबोधन में कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का यह एक सुंदर प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों अभिषेक सूर्य, निशा किरण, दीपिका सिन्हा, नीलम चौधरी, राज रानी, मीनू चौधरी, कार्तिक राज, उर्वशी वत्स,संगीता बनर्जी,निधि तथा क्लास एलकेजी से दो तक की सभी वर्ग शिक्षिका एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर के डीएवी भंडारकोला में विश्वगुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनाई गई।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवघर में आज गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का 165वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद, शिक्षक पार्थ गुहा, अभिषेक सूर्य ,शिक्षिका नीलम चौधरी एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्य, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर केवल एक दूरदर्शी कवि ही नहीं, बल्कि दार्शनिक, शिक्षाविद् , मानवतावादी विचारक और नोबेल पुरस्कार विजेता भी थे, जिनके शब्द आज भी हृदय और मस्तिष्क को आलोकित करते हैं।उनके विचार आज भी विद्यार्थियों को सृजनशीलता, नैतिकता एवं राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देते हैं। उनके विचार हमें ज्ञान प्राप्त करने,रचनात्मकता को संजोने और एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों का अनुसरण करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरुदेव की रचनाओं का पाठ किया तथा उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं को साझा किया। अंत में सभी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर- की मदर टच स्कूल में मदर्स डे समारोह धूमधाम से मनाया गया।
देवघर: के मदर्स टच स्कूल में मदर्स डे बड़े हर्ष, उत्साह और भावनात्मक गर्मजोशी के साथ मनाया गया। इस वर्ष का समारोह विशेष रूप से दिव्यांग एवं विशेष बच्चों को समर्पित था, जिसका उद्देश्य समाज में समावेशिता, संवेदनशीलता और स्वीकार्यता के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में सिस्टर अनीला, सिस्टर एक्नोस, डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, रीता चौरसिया एवं वीणा पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने समारोह को और भी प्रेरणादायक एवं विशेष बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण विशेष बच्चों की माताओं का सम्मान समारोह रहा। आयुष, संतोषी, सान्वी, निधि राज एवं महावती टुड्डू की माताओं को उनके प्रेम, समर्पण, धैर्य और निस्वार्थ देखभाल के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही जियरमुनी मुर्मू को भी उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति और योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इन भावुक पलों ने उपस्थित सभी लोगों के हृदय को छू लिया और मातृत्व की सच्ची भावना को दर्शाया। माताओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। गायन प्रतियोगिता में पुरब झा की माता एवं कियान्श की माता विजेता रहीं, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में कियान्श की माता ने जीत हासिल की। श्रुति मिश्रा एवं किट्टाख द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं पुरब झा की माता को श्लोक विजेता के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रुही, अनुष्का, आरुषी, साक्षी, दृष्टिना, लाव्या, रोशनी, अनन्या, सोनम एवं शिवांगी की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को और भी जीवंत एवं यादगार बना दिया। मदर्स टच स्कूल, सानिया, प्रिया, पूजा आर्या झा, स्वेतसांश, सोनम झा, डॉ. रूपाश्री, तृप्ति पांडेय, अमन अमिताभ एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। यह समारोह मातृत्व, करुणा, समावेशिता और एकता की भावना का सुंदर प्रतीक बनकर उभरा।