संभल में बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू ने लिया किसान हित के संघर्ष का संकल्प
![]()
संभल । भारतीय किसान यूनियन (बी आर एस एस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा शुक्रवार को ग्राम - चमरौआ में जिला महासचिव अनमोल कुमार के नेतृत्व में किसान मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील संरक्षक सेवक सैनी ने की, जबकि संचालन युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने किया।
जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और प्रमुख किसान नेता बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 15 मई को मनाई जाती है। उनका निधन 15 मई 2011 को हुआ था। वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सिसौली के निवासी थे और उन्हें किसानों का "मसीहा" माना जाता था। इस दिन को किसानों की समस्याओं पर चर्चा और याद करते हुए मनाया जाता है। बाबा टिकैत को 1980 और 90 के दशक में किसानों के अधिकारों के लिए बड़े आंदोलनों के लिए जाना जाता है। बाबा टिकैत ने जीवनभर किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही किसान अपना हक ले सकते हैं। किसान एकता पर जोर देते हुए कहा कि बिखरे हुए किसान कुछ हासिल नहीं कर सकते। अंत में सभी किसानों ने एकजुट होकर किसान हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्य रूप से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी, जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी, जिला महासचिव अनमोल कुमार, जिला मंत्री सुफियान पाशा (अ. मो.), तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेहंदी हसन, ब्लाक महासचिव धीरेन्द्र त्यागी, तहसील प्रभारी राजीव कुमार, श्रीपाल यादव ब्लॉक महासचिव पवासा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मो. हसन, हुकम सिंह सैनी सुरेन्द्र भाटी, अंकुल कुमार, यामीन मलिक, चन्द्रसेन सैनी, फरमान अली, मो. ताहिर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।![]()


संभल । जनपद संभल के पीएमश्री विद्यालय में छात्राओं से धार्मिक प्रार्थना कराने के मामले में तीन शिक्षक निलंबित साथ ही प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पर मुकदमा भी दर्ज।यूपी के संभल स्थित गांव जालब सराय में स्थित पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद, प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज को बीएसए अलका शर्मा ने निलंबित किया है। मुस्लिम शिक्षकों पर आरोप है कि वह विद्यालय में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे और हिंदू छात्रों को टोपी और छात्राओं को हिजाब पहनाते थे। 7 मई को इसका वीडियो वायरल हुआ था।
तरबूज आगे रख कर मासूम बच्चों को बंधक बना कर तालिबानी ढंग से दी सजा बनाई रील की वायरल
Sambhal एसडीएम साहिबा को एक ज्ञापन महाराणा प्रताप पार्क में स्थित महाराणा प्रताप जी के चित्र के साथ छेड़छाड़ को लेकर दिया गया। जिसमें सर्व समाज राजपूत संगठन, प्रजापति संगठन, ब्राह्मण समाज के लोग लोगों ने भागीदारी की, प्रमुख रूप से इंजीनियर अमित पवार, राजा ठाकुर, अभी ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, मंगल प्रजापति, मोहित ठाकुर, आयुष ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रिंस, अवधेश, वंश ठाकुर, मयंक, धर्मवीर, आयुष, परमानंद अमन,अमरीश ठाकुर, गुड्डू पवार, सोनू, ओम ठाकुर, विवेक ठाकुर, इंदप्रताप, अभिषेक अभय, उदय ठाकुर, आशीष, प्रशांत, सिद्धू ठाकुर,बॉबी ठाकुर, लवकेश ठाकुर, सिद्धांत ठाकुर, लाला ठाकुर, गोपी, सागर, शिव, शील ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, तरुण, सुमित, इशू, सूर्यांश, शिवम, नितिन, रमन, सोनू, गोविंदा, वंशज, गोपाल, पप्पू ठाकुर, ललित ठाकुर, रजत ठाकुर आदि ने भाग लिया।
संभल बरेली शहर में हुई बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना, जिसमें मरहूम मौलाना तौसीफ रजा मज़हरी को ट्रेन में सफर करते समय असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया, ने देश भर के गंभीर हलकों की तरह संभल के उलामा में भी गहरा दुख और चिंता पैदा कर दी है।
Sambhal भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) जनपद संभल से एक प्रतिनिधि मंडल सुधीर कुमार सागर पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी के नेतृत्व में ग्राम अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ़ बड़ागांव थाना बनियाठेर तेजपाल जी के परिवार से मिलने गया सुधीर कुमार सागर पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी के अनुसार कल दिनांक 29. 4. 26 को अलीपुर बुजुर्ग ग्राम निवासी तेजपाल जी की बेटी की बारात चढ़ रही थी तभी गांव के ठाकुर समाज से रामबहादुर पुत्र पोती, अजय पुत्र खेमपाल, अमन पुत्र सुभाष, बबलू पुत्र दीनू, प्रेमपाल पुत्र जगपाल निवासीगढ़ अलीपुर बुजुर्ग ने बाबा साहब के गानों का विरोध करने लगे और बारात रोककर उनकी पिटाई की, पथराव किया व जातीसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां दी जिस पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद शादी की रस्मो को दबाव मानते हुए चुपके से पूरा किया गया इन्हीं सब बातों को लेकर भीम आर्मी की पूरी टीम पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव जाकर मुलाकात की और पीड़ित परिवार को पूरी तरह से विश्वास दिलाया और उनकी हर संभव मदद का आश्बासन दिया कि भीम आर्मी अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ी है उसके बाद थाना बनियाठेर जाकर कार्यवाही के विषय में जानकारी ली और पंजीकृत FIR के आधार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन थाना बनिया ठेर के अधिकारियों ने दिया इस विषय को लेकर सुधीर कुमार सागर पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस गांव में पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है लेकिन अब भीम आर्मी आ चुकी है अब इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब जिला प्रशासन को इन घटनाओं को पर कार्रवाई करनी होगी इस अवसर पर राजीव कुमार पूर्व जिला संयोजक, धीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, संजय कुमार भारतीय जिला उपाध्यक्ष,नदीम मलिक ब्लॉक अध्यक्ष, प्रशांत, गुलाम मोहम्मद, राजकुमार, रिंकू, गुरप्रीत सिंह, अभिषेक, शाहरुख, अजीत सिंह, आकाश आदि शामिल है
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोग घरों से निकलने में भी परेशान हैं, वहीं सम्भल के सईद अख्तर इंसानियत की एक मिसाल बनकर सामने आए हैं। तापमान लगातार बढ़ने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बच्चे स्कूल जाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं और सड़कों पर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में सईद अख्तर ने न सिर्फ इंसानों बल्कि बेजुबान परिंदों का भी ख्याल रखने की अनोखी पहल की है।
उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां करीब 12,135 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। इस फैसले के बाद हज़ारों मुतवल्लियों और संबंधित लोगों में चिंता बढ़ गई है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1