भीषण गर्मी से बचाव को लेकर छात्राओं को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

हीट वेव जागरूकता अभियान में 90 छात्राओं ने लिया हिस्सा , BLS और फर्स्ट एड की दी गई जानकारी ।

गोण्डा । लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए राधे फाउण्डेशन द्वारा सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज में हीटवेव जागरूकता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गिरिजा मिश्रा ने की । कार्यक्रम में प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने छात्राओं को लू से बचाव , हीटस्ट्रोक के लक्षणों की पहचान, प्राथमिक उपचार तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट की महत्वपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान थोड़ी सी सावधानी और सही समय पर प्राथमिक सहायता किसी की जान बचा सकती है।
           प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्राओं को शरीर में पानी की कमी से बचने , तेज धूप में आवश्यक सावधानियां बरतने , हीटस्ट्रोक पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सहायता देने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए । प्रशिक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवनरक्षक प्रशिक्षण भी दिया जाना आवश्यक है , जिससे वे समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता भी कर सकें । प्रधानाचार्या गिरिजा मिश्रा ने राधे फाउण्डेशन के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को आत्मविश्वासी , जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं प्रतिभा त्रिपाठी , सरिता सिंह एवं प्रतिभा वर्मा की सक्रिय सहभागिता रही । वहीं छात्राओं में तनवी कश्यप , ऋचा शुक्ला , तहसीन फातिमा , संस्कृति पाण्डेय एवं मुस्कान सहित लगभग 90 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने हीट वेव से बचाव एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया ।
जनपद के समस्त गो आश्रय स्थलों पर साफ सफाई, स्वच्छता बरतने के निर्देश-मा० उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग

*छोटे तथा बड़े गोवंश को अलग-अलग रखने की की जाय व्यवस्था-मा० उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग*


*गोण्डा 14 मई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में उपाध्यक्ष उ०प्र० गो सेवा आयोग उ०प्र० लखनऊ श्री अतुल सिंह तथा सदस्य श्री राजेश सिंह सेंगर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद ने प्रतिभाग किया।

बैठक में समस्त गो आश्रय स्थलों पर हरे चारे की व्यवस्था पाई गयी जिस पर  उपाध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी की प्रशन्सा की गई तथा निर्देशित किया गया कि जिन गो आश्रय स्थल पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां साइलेज खिलाया जाय तथा समय से हरा चारा/साइलेज, भूसा तथा पशुआहार समय से कराया जाय।

गोवंश को पीने हेतु पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा पानी की चरही की नियमित साफ-सफाई की जाय। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चरही की ऊंचाई ऐसी हो कि बड़े पशुओं के साथ-साथ छोटे पशुओं को भी पानी पीने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

कृषकों को जैविक खेती / प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए, जिससे खाद्य सामग्रियों में होने वाले रासायनिक खाद के प्रयोग को रोक कर जहर मुक्त अनाज, फल एवं सब्जियों का उत्पादन किया जा सके। स्थानीय स्तर पर खेतों में रासायनिक खाद के बदले कम्पोस्ट / जैविक खाद के उपयोग हेतु जागरूकता फैलाया जाय।

गो आश्रय स्थलों को स्वावलम्बी बनाने के लिए नवचार किया जाए। गोशाला में उपलब्ध गोबर तथा गो मूत्र से उपयोगी वस्तुओं यथा, गोबर के गमले, दिये आदि का उत्पादन कराया जाये। जनपद के नर्सरियों में गोबर से बने गमलों के इस्तेमाल से जहां एक ओर गोबर का सदुपयोग होगा, वहीं दूसरी तरफ पालीथिन के उपयोग में व्यापक रूप से कमी आयेगी तथा यूरिया पर निर्भरता घटेगी।

उन्होंने कहा है कि प्रत्येक गो आश्रय स्थल में बीमार तथा अशक्त गोवंश को पृथक रखने के लिए सिकवार्ड बनाये जायें तथा उनकी विशेष देखभाल की जाय। सिकवार्ड को चारों तरफ से ढक कर बीमार एवं अशक्त गोवंशों को पक्षियों आदि से बचाव सुनिश्चित किया जाय।

समस्त अस्थाई / स्थाई गो आश्रय स्थलों में छायादार वृक्षों का रोपण अवश्य कराया जाय, जिससे गोवंश को गर्मी के मौसम में आवश्यक छाया मिल सके। राज्य सरकार द्वारा गो आश्रय स्थलों को दिये जाने वाले धनराशि का पूरी ईमानदारी के साथ सदुपयोग किया जाय। सभी संबंधित अधिकारीगण गोशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायें तथा इसका अकंन निरीक्षण आख्या में भी करें।

गो आश्रय स्थलों में गोबर गैस प्लान्ट लगवाये जाये जिससे वैकल्पिक ऊर्जा उत्पन्न हो तथा वर्तमान की संकट का समाधान हो सकें। गाय का दूध अमृत के सामान है। ऐसे में पूज्यनीय महाराज जी की मंशानुसार स्वदेशी नस्ल की दुधारू गायों का सवर्धन किया जाय। इस क्रम में सभी लोगों के द्वारा सकारात्मक सोच एवं पूरी तन्मयता के साथ गो संवर्धन का कार्य किया जाय।

बैठक के दौरान अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग देवीपाटन मण्डल गोण्डा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गो सेवकों सहित समिति के समस्त पदाधिकारी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी / पशुचिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
आपसी विवाद में दबंगों ने की मारपीट,पांच घायल
*मांगलिक कार्यक्रम के दौरान विवाद से भड़की हिंसा

गोंडा।जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकियां पुरवा गांव में देर रात आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई।इस घटना में अली अहमद व उसकी मां शमा समेत कुल पांच लोग घायल हो गए,जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,गांव के ही मोहब्बत अली,सज्जन और रिजवान सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप है कि उन्होंने अली अहमद के घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट किया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर भी चले,जिससे कई लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि अली अहमद के घर के पास एक मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था कि इसी दौरान खड़े होने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही मारपीट में बदल गई।घटना के बाद अली अहमद की मां शमा ने खरगूपुर थाने में तहरीर दिया है,जिसमें मोहब्बत अली, सज्जाद और रिजवान सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पुलिस ने वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया है।खरगूपुर थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है।वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
आपसी विवाद में दबंगों ने की मारपीट,पांच घायल
*मांगलिक कार्यक्रम के दौरान विवाद से भड़की हिंसा

गोंडा।जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकियां पुरवा गांव में देर रात आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई।इस घटना में अली अहमद व उसकी मां शमा समेत कुल पांच लोग घायल हो गए,जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,गांव के ही मोहब्बत अली,सज्जन और रिजवान सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप है कि उन्होंने अली अहमद के घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट किया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर भी चले,जिससे कई लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि अली अहमद के घर के पास एक मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था कि इसी दौरान खड़े होने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही मारपीट में बदल गई।घटना के बाद अली अहमद की मां शमा ने खरगूपुर थाने में तहरीर दिया है,जिसमें मोहब्बत अली, सज्जाद और रिजवान सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।पुलिस ने वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया है।खरगूपुर थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है।वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार *

कार्यवाहीः-*
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 154/2026 धारा 191(1),115(2),333,352,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. शिव कुमार सिंह पुत्र स्व0 दूधनाथ उर्फ राजेन्द्र सिंह, 02. सत्यम सिंह पुत्र बब्बू सिंह उम्र करीब नि0 रघुनाथपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
जनपद गोण्डा के थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रघुनाथपुर निवासी हरिकृष्ण मिश्र पुत्र हौसिला प्रसाद मिश्र द्वारा थाना नवाबगंज पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि भूमि कब्जेदारी को लेकर विपक्षीगणों से मुकदमेबाजी चल रही है। इसी रंजिश को लेकर दिनांक 11.05.2026 को सुबह करीब 08ः00 बजे विपक्षीगण राजू, शिव कुमार, शिव पूजन, जगदीश सिंह, सत्यम, शिवम, आशीष, आदित्य व अभय आदि लाठी-डण्डों से लैस होकर उनके घर में घुस आये तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विपक्षीगणों द्वारा नन्दनी पत्नी रामकृष्ण मिश्र, गुंजन पत्नी हरिकृष्ण मिश्र, ममता पत्नी चन्द्रमणि मिश्र तथा अखिलेश पुत्री हौसिला प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।  आज दिनांकप 13.05.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण 01. शिव कुमार सिंह पुत्र स्व० दूधनाथ उर्फ राजेन्द्र सिंह तथा 02. सत्यम सिंह पुत्र बब्बू सिंह निवासीगण ग्राम रघुनाथपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा 02 आरोपी दहेज हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 322/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित नामजद आरोपी अभियुक्तों - 01. नूरे उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र जुमई, 02. सफीना पत्नी नूरे उर्फ नूर मोहम्मद  को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली वादिनी द्वारा थाना कोतवाली देहात को लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होने अपनी लड़की की शादी21 मई वर्ष 2025 में लल्लू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम मेडईपुरवा थाना को0देहात से की थी । शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा दहेज मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर दिनांक 22.04.2026 को वादिनी की लड़की ने फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 12.05.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्तों - 01. नूरे उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र जुमई, 02. सफीना पत्नी नूरे उर्फ नूर मोहम्मद  को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
प्रयागराज। 12 मई 2026, मंगलवार को प्रातः काल राम जानकी मंदिर बक्शी बांध, दारागंज के प्रांगण में अथर्वन संस्था द्वारा दंपति सपना सिंह एवं डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह आईएएस के 31 वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर विशेष पर महंत आनन्ददास के हाथों छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए गए। महंत आनन्ददास ने आराध्य भक्तप्रवर हनुमान से दंपति के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की तथा उपस्थित जनसमूह में प्रसाद वितरित किया। इस अवसर कार्यक्रम संयोजक अश्वनी तिवारी, राजेश मिश्रा निर्वाचन विभाग, एडवोकेट प्रदीप कुमार, अर्पित, मनोज श्रीवास्तव,दयाल यादव उपस्थित रहे।
बृजभूषण ने विनेश फोगाट पर कसा तंज,बोले देवी जी का फैलाया रायता निपटा रहा हूँ
*स्टालिन जैसे लोग रावण के वंशज

गोंडा।जिले के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे व तमिलनाडु विधान सभा के सदस्य उदयनिधि स्टालिन के बयान पर पलटवार किया है।स्टालिन ने कहा था कि सनातन लोगों को बांटता है और अलग थलग करता है, इसलिए इसे खत्म कर देना चाहिए।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्टालिन को रावण और हिरण्यकश्यप का वंशज बताया।बृजभूषण सिंह ने कहा कि सनातन को हर युग से चुनौती मिली है,चाहे वह सतयुग, त्रेता, द्वापर या कलियुग हो।उन्होंने स्टालिन जैसे लोगों को आसुरी शक्तियां बताते हुए कहा कि सनातन ही सत्य है और इसे कोई मिटा नहीं सकता।उन्होंने यह भी कहा कि ये थोड़े से बचे हुए लोग जल्द समाप्त हो जाएंगे।वहीं विनेश फोगाट के गोंडा आने और उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में भी बृजभूषण शरण सिंह ने अपना पक्ष रखा।उन्होंने कहा कि मेरे लिए यै जो रायता फैला गई हैं देवी जी,हम उसी को निपट रहे हैं इस समय अदालत में।कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाडियों के खेलने पर उन्होंने कहा कि यह वर्तमान कुश्ती संघ का विषय है।पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष के रूप में अपने अनुभव का हवाला देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती संघ कभी किसी खिलाड़ी को खेलने से नहीं रोकती,क्योंकि यह खिलाड़ियों के लिए ही बनी है।उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी खिलाड़ी को खेलने से रोका गया होगा तो खिलाड़ी को उसका कारण भी बताया होगा।
थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार, 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर  शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 422/2026 धारा 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 01 शातिर वाहन चोर - राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र रामप्यारे  को बगाही मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

आज दिनांक 12.05.2026 को थाना इटियाथोक के उ0नि0 अविनाश कुमार विद्यार्थी मय फोर्स शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था व संदिग्ध वाहनों/वस्तुओं की चेंकिगं में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर गोण्डा बलरामपुर मार्ग बगाही मोड़ के पास से 01 संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुआ जिसके आधार पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र रामप्यारे को बगाही मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा 01 आरोपी दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 108/2026 धारा 85(2)/80 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त - 01. शिवकुमार पुत्र छविलाल को रामगढ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी श्री खरजू पुत्र दयाराम निवासी वीरुपुरवा मौजा भेडियारी थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना कटराबाजार को लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होने अपनी बहन की शादी 09 मई वर्ष 2022 में विपक्षी शिवकुमार पुत्र छबिलाल निवासी सूबेदार रामगढ थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा से की थी । शादी के बाद से ही उनकी बहन को उसके पति द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर दिनांक 10.05.2026 को वादी की बहन ने फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 12.05.2026 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त- 01. शिवकुमार पुत्र छविलाल को रामगढ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।