पुलिस के सामने बजरंगियों की गुंडागर्दी, लगाए आपत्तिजनक नारे
• लव जिहाद मिटाने ठेकेदार बन निकले सड़कों पर, कर रहे खुली गुंडागर्दी
भोपाल। राजधानी भोपाल में हिंदूवादी संगठन बजरंग दल की खुली गुंडागर्दी सामने आई है। स्वेच्छा से लिव इन में रहने वाले एक युवक और युवती को लेकर यह खुद ही पुलिस बनकर छापेमारी भी कर रहे हैं, उनके कुसूर को साबित करने वाले जज भी बन गए और जल्लाद बनकर सजा देने के लिए भी खुद ही खड़े हो गए। इनकी गुंडागर्दी की चश्मदीद पुलिस खुद ही बनी है, लेकिन गूंगे बहरों की तरह किसी गुंडागर्दी को इनसे रोका नहीं गया। लड़की द्वारा लड़के के साथ को अपनी मर्जी से आने का कहने पर भी इस गुंडा सेना ने युवक की बुरी तरह सार्वजनिक पिटाई की और उसके मुंह पर कालिख पोती। इस दौरान इन आतंकियों ने अल्लाह को लेकर भी अनर्गल बातें कहीं और भड़काऊ नारे लगाए।
मामला राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर स्थित एक होटल में घटा। जहां कुछ कथित बजरंग दल के गुंडों ने यह आतंक मचाया। उन्होंने होटल के कमरे में घुसकर 27 वर्षीय आरिफ खान को बुरी तरह पीटा, उसे अर्ध-नग्न अवस्था में सड़क पर घसीटा, चेहरे पर स्याही और गाय का गोबर पोता तथा अपमानित करने के लिए पूरे इलाके में जुलूस निकाला।। इस दौरान युवक को भद्दी गालियां दी गईं और उसके धर्म व अल्लाह को लेकर भी अनर्गल बातें कहीं।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने न सिर्फ हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया बल्कि भीड़ से टकराने वाले एक सिपाही को भी दबाया गया।
युवती ने कहा वह लिव इन में
युवती ने स्पष्ट रूप से पुलिस के सामने कहा कि वह आरिफ खान के साथ पिछले पांच वर्षों से अपनी पूरी मर्जी से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और किसी भी प्रकार के जबरन धर्मांतरण या दबाव से इनकार किया।
हर तरफ नाराजगी
बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा की गई इस खुली गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठने लगी हैं।
भाकपा (माले) रेड स्टार, मध्यप्रदेश के राज्य सचिव विजय कुमार ने इस फासीवादी हमले की घोर निंदा की है। उसने कहा कि सरकार की शरण में किए जा रहे इस तरह के कृत्यों से यह साबित होता है कि “लव जिहाद” नाम का अभियान मुस्लिम युवकों को प्रताड़ित करने, अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल बनाने और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने का हिंदुत्ववादी फासीवादी हथियार है। शहर के कई पार्षदों ने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने आरोपियों पर जमानती धारा लगा कर अप्रत्यक्ष रूप से मदद की है। उन्होंनेआरोपियों पर आजमानती धारा लगा कर गिरफ़्तारी की जाने की मांग की है।
शहर काजी ने जताया रोष
मामले को लेकर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की। उलेमाओं ने इस मुलाकात में स्पष्ट किया कि इस तरह की जुबान और जहरीले लफ़्ज़ कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने इसके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोताही बरती तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले के सभी गुनहगारों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
यह मांग भी उठी :
- बजरंग दल के सभी शामिल गुंडों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
- घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच कर उन्हें बर्खास्त किया जाए।
- पीड़ित आरिफ खान को उचित मुआवजा, सुरक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।
- पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
- “लव जिहाद” जैसे झूठे प्रचार के आधार पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वाले संगठनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।















1 hour and 18 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k