थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार *
![]()
कार्यवाहीः-*
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 154/2026 धारा 191(1),115(2),333,352,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. शिव कुमार सिंह पुत्र स्व0 दूधनाथ उर्फ राजेन्द्र सिंह, 02. सत्यम सिंह पुत्र बब्बू सिंह उम्र करीब नि0 रघुनाथपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
जनपद गोण्डा के थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रघुनाथपुर निवासी हरिकृष्ण मिश्र पुत्र हौसिला प्रसाद मिश्र द्वारा थाना नवाबगंज पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि भूमि कब्जेदारी को लेकर विपक्षीगणों से मुकदमेबाजी चल रही है। इसी रंजिश को लेकर दिनांक 11.05.2026 को सुबह करीब 08ः00 बजे विपक्षीगण राजू, शिव कुमार, शिव पूजन, जगदीश सिंह, सत्यम, शिवम, आशीष, आदित्य व अभय आदि लाठी-डण्डों से लैस होकर उनके घर में घुस आये तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विपक्षीगणों द्वारा नन्दनी पत्नी रामकृष्ण मिश्र, गुंजन पत्नी हरिकृष्ण मिश्र, ममता पत्नी चन्द्रमणि मिश्र तथा अखिलेश पुत्री हौसिला प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांकप 13.05.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण 01. शिव कुमार सिंह पुत्र स्व० दूधनाथ उर्फ राजेन्द्र सिंह तथा 02. सत्यम सिंह पुत्र बब्बू सिंह निवासीगण ग्राम रघुनाथपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


प्रयागराज। 12 मई 2026, मंगलवार को प्रातः काल राम जानकी मंदिर बक्शी बांध, दारागंज के प्रांगण में अथर्वन संस्था द्वारा दंपति सपना सिंह एवं डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह आईएएस के 31 वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर विशेष पर महंत आनन्ददास के हाथों छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए गए। महंत आनन्ददास ने आराध्य भक्तप्रवर हनुमान से दंपति के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की तथा उपस्थित जनसमूह में प्रसाद वितरित किया। इस अवसर कार्यक्रम संयोजक अश्वनी तिवारी, राजेश मिश्रा निर्वाचन विभाग, एडवोकेट प्रदीप कुमार, अर्पित, मनोज श्रीवास्तव,दयाल यादव उपस्थित रहे।
*स्टालिन जैसे लोग रावण के वंशज
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 422/2026 धारा 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 01 शातिर वाहन चोर - राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र रामप्यारे को बगाही मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई ।
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 108/2026 धारा 85(2)/80 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त - 01. शिवकुमार पुत्र छविलाल को रामगढ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
*महिला समेत कई लोग घायल
*ई रिक्शा किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद
*गोंडा में गैस एजेंसी की जांच में स्टॉक मिसमैच और सिलेंडर डायवर्जन उजागर*
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0