डग्गामार वाहन खम्बे से टकराया युवक घायल

विपिन राठौर मीरापुर (मुज़फ्फरनगर)
मीरापुर।संवाददाता-गांव कुतुबपुर में एक डग्गामार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खम्बे से जा टकराया।इस दौरान वाहन में सवार एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया।

मीरापुर क्षेत्र में पुलिस व परिवहन विभाग की मिलीभगत से मीरापुर से फलावदा तक डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है।उक्त डग्गामार वाहन अपनी छतों के ऊपर तक सवारियों को बैठाकर ले जाते है ।आय दिन इन डग्गामार वाहनों से कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है।जिस कारण नागरिक इनके संचालन पर रोक लगाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके है किंतु मिलीभगत के चलते पुलिस या परिवहन विभाग इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही करता। इस कारण ये बैखौफ होकर लापरवाही से वाहन चलाते है जो कि कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकते है।मंगलवार की सुबह मीरापुर से फलावदा जा रहे एक डग्गामार वाहन(टाटा मैजिक) का चालक बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था।चालक की लापरवाही के चलते वाहन कुतुबपुर गांव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक खम्बे से जा टकराया।इस दौरान डग्गामार वाहन के अन्दर खिड़की के समीप बैठा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी युवक बिलाल पुत्र अख्तर(35) गंभीररूप से घायल हो गया।लोगों ने बामुश्किल उसे बाहर निकाला।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भिजवाया।

मंडी समिति कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने की मुलाकात तथा मंडी की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। मंडी समिति में डिप्टी डायरेक्टर सहारनपुर देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल, पूर्व सचिव कुलदीप सिंह एवं निर्माण विभाग के जेई से घटना स्थल व मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की तथा मंडी की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान मंडी में आग लगने से प्रभावित दुकान एवं उसके आसपास क्षतिग्रस्त दुकानों का जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग रखी गई। साथ ही तिकोनी मंडी में शेष रह रहे फड़ों, मंडी की टूटी एवं अधूरी सड़कों के छोटे-छोटे हिस्सों के निर्माण, प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी गई।
अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा तथा आवश्यक निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किए जाएंगे।

इस अवसर पर संजय मिश्रा एवं मनीष चौधरी ने भी अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों ने स्वागत किया
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )आज भारतीय जनता पार्टी  जिला मुज़फ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार औऱ जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी का मीरापुर मंडल में पधारने पर मैक्स मिलियन तिराहा पर कस्बे के पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष व मंत्री को तीन राज्यों में भाजपा गठबंधन सरकार बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उसके उपरांत शाम 6 बजे मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर 3 राज्यो में सरकार बनने की खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ,अभिषेक चौधरी ,अमरजीत गूर्जर, प्रधुम्न शर्मा,नवीन सैनी,रामकुमार सैनी ,रूप सिंह प्रजापति,इन्दर सिंह कश्यप, चन्द्रपाल चौहान ,संदीप शर्मा,रकम सिंह,अभिषेक गर्ग,प्रतीक सैनी,विकास शर्मा आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुरः क्षेत्र के ग्राम जमालपुर बांगर में स्थित नव निर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को विधि विधान पूर्वक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
सिकरेडा गांव में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग चौडीकरण की जद में आए श्री शिवमंदिर को विस्थापित किया गया है। सोमवार को मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव जमालुपर बांगर में सभी ग्रामीण महिलाओं ने बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव में स्थित देव स्थान से प्रारंभ होकर नव निर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहंुची। जहां पर पं. सतीश पालिवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। जिसके बाद मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई तथा इसके बाद भंडारे का आयोजन किय गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता अमित राठी, अभिषेक चौधरी, रालोद के वरिष्ठ नेता अमरनाथ पाल समेत हजारों लोग शामिल हुए।
डेढ़ माह तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म व अवैध धंधा कराने वाली बहन व भाई गिरफ्तार

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। डेढ़ माह तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म कराने व अवैध धंधा कराने वाली एक महिला सहित उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है
थाना खतौली के मौहल्ला भूड़ निवासी एक महिला ने 19 अप्रैल को उच्चाधिकारियों के आदेश पर कस्बे की खतौली रोड नई बस्ती निवासी महिला मन्नो, उसके पति खालिद भाई इमरान गांव कैथोडा निवासी इकरार व कस्बा निवासी नीरज पर बहला फुसलाकर मीरापुर बुलाने और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व डेढ़ माह तक बंधक बनाकर अवैध धंधा कराने  व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और किसी को बताने पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में वांछित चल रही आरोपी महिला मन्नो को उसके घर से और भाई इमरान को भूम्मा रोड से गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशे जारी है
युवती को बहला फुसलाकर में जाने का आरोप

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर। थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का ही आलिम पुत्र सादाब बहला फुसलाकर नकदी और सोने चांदी के जेवरात के साथ ले गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर फरार युवक व युवती की बरामदगी के लिए टीमें लगा दी गई है।
मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

मीरापुर। गांव हाशमपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र जयकरण ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 28 अप्रैल की रात वह अपने घर के पास बबलू की दुकान पर सामान लेने गए थे। उसी दौरान गांव निवासी दिनेश पुत्र प्रेम सिंह और उसका बेटा तुषार वहां आ गए। आरोपियों ने अशोक कुमार से कहा कि वह अक्षय का बहुत साथ देता है और उसे गाली-गलौज करने लगे अशोक द्वारा  विरोध किया तो दिनेश और तुषार ने लाठी-डंडों और सरिया से उस पर हमला कर दिया  जिससे उसे काफी चोटें आई। सौर सुनकर गांव निवासी नवीन पुत्र कुलदीप उर्फ काकू मौके पर पहुंचे और उन्होंने अशोक को बचाया। हमलावर जाते-जाते अशोक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है