पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों ने स्वागत किया
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )आज भारतीय जनता पार्टी जिला मुज़फ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार औऱ जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी का मीरापुर मंडल में पधारने पर मैक्स मिलियन तिराहा पर कस्बे के पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष व मंत्री को तीन राज्यों में भाजपा गठबंधन सरकार बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उसके उपरांत शाम 6 बजे मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर 3 राज्यो में सरकार बनने की खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ,अभिषेक चौधरी ,अमरजीत गूर्जर, प्रधुम्न शर्मा,नवीन सैनी,रामकुमार सैनी ,रूप सिंह प्रजापति,इन्दर सिंह कश्यप, चन्द्रपाल चौहान ,संदीप शर्मा,रकम सिंह,अभिषेक गर्ग,प्रतीक सैनी,विकास शर्मा आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
1 hour and 55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0