डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
प्रयागराज। 12 मई 2026, मंगलवार को प्रातः काल राम जानकी मंदिर बक्शी बांध, दारागंज के प्रांगण में अथर्वन संस्था द्वारा दंपति सपना सिंह एवं डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह आईएएस के 31 वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर विशेष पर महंत आनन्ददास के हाथों छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए गए। महंत आनन्ददास ने आराध्य भक्तप्रवर हनुमान से दंपति के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की तथा उपस्थित जनसमूह में प्रसाद वितरित किया। इस अवसर कार्यक्रम संयोजक अश्वनी तिवारी, राजेश मिश्रा निर्वाचन विभाग, एडवोकेट प्रदीप कुमार, अर्पित, मनोज श्रीवास्तव,दयाल यादव उपस्थित रहे।
बृजभूषण ने विनेश फोगाट पर कसा तंज,बोले देवी जी का फैलाया रायता निपटा रहा हूँ
*स्टालिन जैसे लोग रावण के वंशज

गोंडा।जिले के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे व तमिलनाडु विधान सभा के सदस्य उदयनिधि स्टालिन के बयान पर पलटवार किया है।स्टालिन ने कहा था कि सनातन लोगों को बांटता है और अलग थलग करता है, इसलिए इसे खत्म कर देना चाहिए।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्टालिन को रावण और हिरण्यकश्यप का वंशज बताया।बृजभूषण सिंह ने कहा कि सनातन को हर युग से चुनौती मिली है,चाहे वह सतयुग, त्रेता, द्वापर या कलियुग हो।उन्होंने स्टालिन जैसे लोगों को आसुरी शक्तियां बताते हुए कहा कि सनातन ही सत्य है और इसे कोई मिटा नहीं सकता।उन्होंने यह भी कहा कि ये थोड़े से बचे हुए लोग जल्द समाप्त हो जाएंगे।वहीं विनेश फोगाट के गोंडा आने और उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में भी बृजभूषण शरण सिंह ने अपना पक्ष रखा।उन्होंने कहा कि मेरे लिए यै जो रायता फैला गई हैं देवी जी,हम उसी को निपट रहे हैं इस समय अदालत में।कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाडियों के खेलने पर उन्होंने कहा कि यह वर्तमान कुश्ती संघ का विषय है।पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष के रूप में अपने अनुभव का हवाला देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती संघ कभी किसी खिलाड़ी को खेलने से नहीं रोकती,क्योंकि यह खिलाड़ियों के लिए ही बनी है।उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी खिलाड़ी को खेलने से रोका गया होगा तो खिलाड़ी को उसका कारण भी बताया होगा।
थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार, 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर  शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 422/2026 धारा 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 01 शातिर वाहन चोर - राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र रामप्यारे  को बगाही मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

आज दिनांक 12.05.2026 को थाना इटियाथोक के उ0नि0 अविनाश कुमार विद्यार्थी मय फोर्स शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था व संदिग्ध वाहनों/वस्तुओं की चेंकिगं में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर गोण्डा बलरामपुर मार्ग बगाही मोड़ के पास से 01 संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुआ जिसके आधार पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ अन्नू कश्यप पुत्र रामप्यारे को बगाही मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा 01 आरोपी दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 108/2026 धारा 85(2)/80 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त - 01. शिवकुमार पुत्र छविलाल को रामगढ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी श्री खरजू पुत्र दयाराम निवासी वीरुपुरवा मौजा भेडियारी थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना कटराबाजार को लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होने अपनी बहन की शादी 09 मई वर्ष 2022 में विपक्षी शिवकुमार पुत्र छबिलाल निवासी सूबेदार रामगढ थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा से की थी । शादी के बाद से ही उनकी बहन को उसके पति द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर दिनांक 10.05.2026 को वादी की बहन ने फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 12.05.2026 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त- 01. शिवकुमार पुत्र छविलाल को रामगढ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
दीवाल उठाने को लेकर दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों ने पुलिस को दिया तहरीर
*महिला समेत कई लोग घायल

गोंडा।जिले के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिखलौल ग्राम पंचायत के मजरे मर्दन पुरवा गांव में दीवाल निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।घायलों में एक महिला व एक युवती भी शामिल है।इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सूत्रों की मानें तो यह घटना बीते सोमवार सुबह की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,मर्दन पुरवा गांव के सेखुई धानेपुर मार्ग पर स्थित एक भूमिधरि नंबर को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था।सोमवार को एक पक्ष के बब्लू सिंह द्वारा विवादित जमीन पर दीवाल का निर्माण करवाया जा रहा था,कि तभी दूसरे पक्ष की कांति सिंह द्वारा इसका विरोध किया गया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते कहासुनी पहले गाली गलौज और फिर मारपीट में तब्दील हो गई।ग्रामीणों के बीच बचाव करने तक राम कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह,हिम्मत सिंह, कांति सिंह और बिन्नू घायल हो चुके थे।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया।सभी घायलों को इलाज के बाद मेडिकल कालेज से छुट्टी दे दिया गया है।मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने इटियाथोक कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।मामले में इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह जमीन विवाद से जुड़ा मामला है।दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।पुलिस तहरीर, मेडिकल रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
दो गुटों के बीच मारपीट, महिला व नाबालिग घायल
*ई रिक्शा किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित बालपुर बाजार में किराए को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई।इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं,जिन्हें जिला मुख्यालय स्थित में मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार दिया गया।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालपुर कस्बा निवासी प्रेम कुमार तिवारी के भाई राजू तिवारी का रविवार देर शाम देशी शराब ठेके के पास ई रिक्शा चालक से किराए को लेकर विवाद हो गया था।आरोप है कि ई रिक्शा चालक अधिक पैसा मांग रहा था और गाली गलौज कर रहा था,जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई।मामले की जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद लगभग दर्जन भर लोग राजू तिवारी के घर पहुंच गये और वहां गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया।हमलावरों ने लाठी डंडों तथा लात घूंसों से मारपीट किया।इस दौरान राजू तिवारी के नाबालिग बेटे गौरव तिवारी व उनकी पत्नी सुमन तिवारी घायल हो गये।शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गये।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामले में करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है।पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।कोतवाल ने कहा कि घायलों का उपचार करवाया गया है और प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*जिलाधिकारी के निर्देश पर भारत गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, ₹3 लाख जुर्माना प्रस्तावित*
*गोंडा में गैस एजेंसी की जांच में स्टॉक मिसमैच और सिलेंडर डायवर्जन उजागर*

*उपभोक्ता शिकायत पर प्रशासन सख्त, भारत गैस वितरक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू*

*एलपीजी वितरण में अनियमितता पर प्रशासन की कार्रवाई, एजेंसी को कड़ी चेतावनी जारी*

*गोंडा, 11 मई 2026* ।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद गोंडा स्थित मे० मंगलम भारत गैस प्रतिष्ठान, आवास विकास कॉलोनी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच कराई गई, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर दंडात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी को प्रेषित आख्या के अनुसार जांच के दौरान प्रतिष्ठान का भौतिक स्टॉक सत्यापन एवं उपभोक्ता सर्वे कराया गया। जांच में प्रतिष्ठान के अभिलेखों एवं वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया गया। साथ ही कुछ एलपीजी सिलेंडरों के डायवर्जन से संबंधित तथ्य भी स्थापित हुए।

उपभोक्ता सर्वेक्षण में वितरण प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण में भी अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट में इन कमियों को मार्केट डिसिप्लिन गाइडलाइंस (MDG) के तहत गंभीर प्रकृति का माना गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच आख्या के आधार पर एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मार्केट डिसिप्लिन गाइडलाइंस के अनुसार स्टॉक मिसमैच एवं सिलेंडर डायवर्जन के आधार पर लगभग ₹3 लाख की आर्थिक दंडात्मक राशि अधिरोपित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

इसके अतिरिक्त संबंधित वितरक को भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न करने के लिए कड़ी चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन द्वारा एजेंसी की संचालन व्यवस्था की सतत निगरानी भी की जा रही है।
*"सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अवसर पर हनुमानगढ़ी मालवीय नगर से दुःखहरण नाथ मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा*

"सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अवसर पर दुःखहरण नाथ मंदिर पर डीएम व सीडीओ ने की जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना

जनपद के सभी शिव मंदिरों पर आयोजित किये गए भव्य सांस्कृतिक भजन कीर्तन तथा अन्य कार्यक्रम

गोण्डा 11 मई,2026

"सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत जनपद में सोमवार को सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलाभिषेक, भजन-कीर्तन, महाआरती एवं पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पूजन कर जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के क्रम में हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर से बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा शिव भजनों एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर, गोण्डा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानन्द प्रसाद ने पहुंचकर कलश यात्रा में सहभागिता की तथा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सोमनाथ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। उपस्थित अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना एवं कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों, जिनमें बाबा दुःखहरण नाथ महादेव मंदिर गोण्डा, बाबा पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर खरगूपुर, बाबा बरखण्डी नाथ महादेव मंदिर करनैलगंज, बाबा बालेश्वर नाथ महादेव मंदिर वजीरगंज तथा महादेव शिव मंदिर मनकापुर सहित अन्य शिवालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, महाआरती, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी तथा पूरे जनपद में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा श्री जितेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार सदर श्री चन्दन जायसवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री महेंद्र मिश्र, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वन्दना पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

चेकिंग के दौरान मॉडिफाई साइलेंसर से अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहनों को किया गया चिन्हित

*जनपद में चेकिंग के दौरान कुल 32 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही तथा 3 को किया गया सीज*

*गोण्डा 11 मई,2026*।
जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एआरटीओ (प्रशासन) श्री आर.सी. भारतीय द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 32 बुलेट वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त यातायात एवं परिवहन विभाग के नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 3 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान मॉडिफाई साइलेंसर से अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहनों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया, जिससे आमजन को होने वाली असुविधा एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

एआरटीओ (प्रशासन) श्री आर.सी. भारतीय ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले तथा वाहन मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉडिफाई साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि यह सड़क सुरक्षा मानकों के भी विपरीत हैं। ऐसे वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि सभी लोग अपने वाहनों में मानक अनुरूप उपकरणों का ही प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और नियमों का पालन कर ही सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
अभिलेख समय से उपलब्ध कराकर ऑडिट आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया जाय सुनिश्चित-जिलाधिकारी

*ऑडिट आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 11 मई,2026*।
जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला पंचायत एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित ऑडिट आपत्तियों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायत सचिवों एवं अधिकारियों के स्तर पर ऑडिट कार्य लंबित है, उनसे तत्काल संपर्क स्थापित कर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं तथा ऑडिट आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप वित्तीय पारदर्शिता एवं प्रशासनिक उत्तरदायित्व बनाए रखना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं तथा जिन मामलों में अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही बरती गई या समय से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए, तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनी रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानन्द प्रसाद, जिला विकास अधिकारी श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री लालजी दूबे, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।