बच्चों की माताओं के लिए “यम्मी यम्मी नॉन स्टोव कुकिंग प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन
![]()
संभल/चंदौसी । एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में अध्यापक-अभिभावक बैठक के दौरान बच्चों की माताओं के लिए “यम्मी यम्मी नॉन स्टोव कुकिंग प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं उनके स्नेहपूर्ण योगदान को सम्मान देना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी माताओं ने अत्यंत उत्साह, उमंग और खुशी के साथ भाग लिया तथा बिना गैस या आग का उपयोग किए स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
मदर्स डे मां के प्रेम, त्याग, ममता और समर्पण को सम्मान देने का विशेष अवसर होता है। मां बच्चों के जीवन की पहली गुरु होती है, जो अपने संस्कारों, स्नेह और मार्गदर्शन से उनके जीवन को उज्ज्वल बनाती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए विद्यालय द्वारा माताओं के लिए इस विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे माताओं को अपनी रचनात्मकता और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो सके।
विद्यालय की संचालिका श्रीमती संगीता भार्गव ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को भी विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय समय-समय पर बच्चों और माताओं के लिए रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि “मां के हाथों के भोजन में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि प्रेम और अपनापन भी शामिल होता है, जो हर व्यंजन को विशेष बना देता है।”
प्रतियोगिता में माताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए गए। इनमें बर्गर, चना जोर गरम, सैंडविच, भेलपुरी, आलू चाट, रूसी सलाद, अंकुरित चाट, अंकुरित सलाद, फ्रूट क्रीम, मटर चाट, ड्राई फ्रूट लड्डू, चना चाट, पापड़ी चाट, पिज़्ज़ा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। विशेष बात यह रही कि सभी व्यंजन बिना गैस का उपयोग किए तैयार किए गए, जिससे माताओं की रचनात्मक सोच और पाक कला की प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रतियोगिता स्थल पर सजे सुंदर एवं रंग-बिरंगे व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों ने भी माताओं के प्रयासों की सराहना की। बच्चों ने अपनी माताओं के द्वारा बनाए गए व्यंजनों को देखकर खुशी व्यक्त की तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह एवं आनंद से भर गया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती शीतल सूरी तथा गरिमा जी द्वारा किया गया।
निर्णायकों ने व्यंजनों की सजावट, स्वाद, स्वच्छता, रचनात्मकता एवं प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिकाओं काजल, प्रिया, शालू, इशिता, सरिता, सोनम, रूपाली, दीक्षा, सिल्की, संतोष, मीनू, नीरज, मंतशा, लक्षिता, हुमा, निशा सिल्की शिल्पा मनप्रीत रक्षा अर्शी कुमुद वंशिका हुमा दीपा आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं तथा खुशी के साथ केक काटने की प्रकिया हुई भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय की गतिविधियों में सहभागिताव्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में विद्यालय प्रशासन स्कूल संचालिका संगीता भार्गव जी , श्रीमती पद्मा भार्गव तथा सुमन भार्गव द्वारा सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय की गतिविधियों में सहभागिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने सभी के मन में उत्साह, प्रेम और सम्मान की सुंदर भावना उत्पन्न की।![]()
![]()


तरबूज आगे रख कर मासूम बच्चों को बंधक बना कर तालिबानी ढंग से दी सजा बनाई रील की वायरल
Sambhal एसडीएम साहिबा को एक ज्ञापन महाराणा प्रताप पार्क में स्थित महाराणा प्रताप जी के चित्र के साथ छेड़छाड़ को लेकर दिया गया। जिसमें सर्व समाज राजपूत संगठन, प्रजापति संगठन, ब्राह्मण समाज के लोग लोगों ने भागीदारी की, प्रमुख रूप से इंजीनियर अमित पवार, राजा ठाकुर, अभी ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, मंगल प्रजापति, मोहित ठाकुर, आयुष ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रिंस, अवधेश, वंश ठाकुर, मयंक, धर्मवीर, आयुष, परमानंद अमन,अमरीश ठाकुर, गुड्डू पवार, सोनू, ओम ठाकुर, विवेक ठाकुर, इंदप्रताप, अभिषेक अभय, उदय ठाकुर, आशीष, प्रशांत, सिद्धू ठाकुर,बॉबी ठाकुर, लवकेश ठाकुर, सिद्धांत ठाकुर, लाला ठाकुर, गोपी, सागर, शिव, शील ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, तरुण, सुमित, इशू, सूर्यांश, शिवम, नितिन, रमन, सोनू, गोविंदा, वंशज, गोपाल, पप्पू ठाकुर, ललित ठाकुर, रजत ठाकुर आदि ने भाग लिया।
संभल बरेली शहर में हुई बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना, जिसमें मरहूम मौलाना तौसीफ रजा मज़हरी को ट्रेन में सफर करते समय असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया, ने देश भर के गंभीर हलकों की तरह संभल के उलामा में भी गहरा दुख और चिंता पैदा कर दी है।
Sambhal भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) जनपद संभल से एक प्रतिनिधि मंडल सुधीर कुमार सागर पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी के नेतृत्व में ग्राम अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ़ बड़ागांव थाना बनियाठेर तेजपाल जी के परिवार से मिलने गया सुधीर कुमार सागर पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी के अनुसार कल दिनांक 29. 4. 26 को अलीपुर बुजुर्ग ग्राम निवासी तेजपाल जी की बेटी की बारात चढ़ रही थी तभी गांव के ठाकुर समाज से रामबहादुर पुत्र पोती, अजय पुत्र खेमपाल, अमन पुत्र सुभाष, बबलू पुत्र दीनू, प्रेमपाल पुत्र जगपाल निवासीगढ़ अलीपुर बुजुर्ग ने बाबा साहब के गानों का विरोध करने लगे और बारात रोककर उनकी पिटाई की, पथराव किया व जातीसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां दी जिस पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद शादी की रस्मो को दबाव मानते हुए चुपके से पूरा किया गया इन्हीं सब बातों को लेकर भीम आर्मी की पूरी टीम पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव जाकर मुलाकात की और पीड़ित परिवार को पूरी तरह से विश्वास दिलाया और उनकी हर संभव मदद का आश्बासन दिया कि भीम आर्मी अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ी है उसके बाद थाना बनियाठेर जाकर कार्यवाही के विषय में जानकारी ली और पंजीकृत FIR के आधार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन थाना बनिया ठेर के अधिकारियों ने दिया इस विषय को लेकर सुधीर कुमार सागर पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस गांव में पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है लेकिन अब भीम आर्मी आ चुकी है अब इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब जिला प्रशासन को इन घटनाओं को पर कार्रवाई करनी होगी इस अवसर पर राजीव कुमार पूर्व जिला संयोजक, धीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, संजय कुमार भारतीय जिला उपाध्यक्ष,नदीम मलिक ब्लॉक अध्यक्ष, प्रशांत, गुलाम मोहम्मद, राजकुमार, रिंकू, गुरप्रीत सिंह, अभिषेक, शाहरुख, अजीत सिंह, आकाश आदि शामिल है
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोग घरों से निकलने में भी परेशान हैं, वहीं सम्भल के सईद अख्तर इंसानियत की एक मिसाल बनकर सामने आए हैं। तापमान लगातार बढ़ने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बच्चे स्कूल जाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं और सड़कों पर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में सईद अख्तर ने न सिर्फ इंसानों बल्कि बेजुबान परिंदों का भी ख्याल रखने की अनोखी पहल की है।
उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां करीब 12,135 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। इस फैसले के बाद हज़ारों मुतवल्लियों और संबंधित लोगों में चिंता बढ़ गई है।
जनपद संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई दो घंटे तक फैक्ट्री आग से धधकी रही दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है.
सम्भल नगर पालिका परिषद की बजट बैठक इस बार काफी गरमाई रही। अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी ने इसे “ऐतिहासिक बजट” बताते हुए बताया कि इस बार कुल प्रस्तावित बजट 185 करोड़ 52 लाख रुपये का रखा गया है, जबकि आय और व्यय करीब 167 करोड़ 88 लाख रुपये के आसपास है। उनके मुताबिक यह बजट पूरी तरह जनता केंद्रित है, जिसमें सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, तीर्थ पर्यटन और आउटसोर्स कर्मचारियों तक सभी को शामिल किया गया है।
2 hours and 12 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1