वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को तरुण कला संगम पत्रकारिता पुरस्कार
 
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था तरुण कला संगम की तरफ से नवभारत टाइम्स के राजनीतिक संपादक व मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया। चर्चगेट के सम्राट होटल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह और महासचिव दीपक सिंह के हाथों राजकुमार सिंह को बतौर सम्मान एक लाख रुपए, स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल प्रदान किया गया।
         इस मौके पर मंत्री लोढ़ा ने कहा कि 47 साल से सफलतापूर्वक एक संस्था चलाना और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को हर साल सम्मानित करना महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल मंत्र तारीफ के साथ आलोचना करना भी है। जब मैं राजनीति में आया तो पहले पत्रकारों से बहुत डरता था पर धीरे धीरे पत्रकारों के करीब आया। तकनीक की दुनिया में भी प्रिंट जिंदा है। खबरों की खबर आज भी अखबारों में ही मिलती है।
        मंत्री लोढ़ा ने कहा कि हिंदी को लेकर विवाद एक पार्टी का राजनीतिक एजेंडा है। मराठी सबको सीखनी चाहिए पर किसी को अपनी मातृ भाषा में बात करने से रोकना भी गलत है। इस शहर में सब मिलजुल कर रहते हैं। हम सब मिलकर मुंबई को विकसित करेंगे।
            महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव बी राधा ने कहा मैं दक्षिण भारतीय हूं, पर दिल्ली में पढ़ाई करने की वजह से हिंदी से मेरा भी नाता रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को मै लंबे समय से  जानती हूं । उनकी खबरों में गहराई होती है और हम अधिकारियों को भी यह बात पसंद आती है। हम अधिकारियों को पत्रकारों से पता चलता है कि हमारे काम का लोगो के जीवन पर क्या असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
                    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक श्रीकांत भारतीय ने कहा कि मै भी नागपुर में पत्रकार रहा हूं। उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव के दौरान का अपना एक संस्मरण सुनते हुए कहा कि वहां मेरी मुलाकात एक वरिष्ठ पत्रकार से हुई तो उन्होंने कहा कि अब थ्री पी (पत्रकार, पुलिस और पॉलिटिशियन) की भूमिका में बदलाव आ चुका है। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह बात मै महसूस कर रहा हूं कि संवेदनशीलता कम हो रही है। संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि 47 सालों से मैं इस तरह का कार्यक्रम कर रहा हूं और इस कार्य में हिंदी पत्रकारिता जगत का हमेशा साथ मिला। समारोह को विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, मंत्रालय पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, पूर्व नगरसेवक रामबचन मुराई, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान, उद्योगपति राजीव सिंघल, अजय सिंघानिया, निलेश गुप्ता, नवीन पांडे, सुनील मेहरोत्रा, डीपी सिंह, ललित जैन, हरि मृदुल, यूके सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, मनोज दुबे, हरि सिंह राजपुरोहित, अशोक शुक्ला, विजय पांडे, विजय सिंह,ओम प्रकाश पांडे, सूरज पांडे आदि का समावेश रहा। संस्था के संयोजक राधेश्याम मिश्र, अभिषेक सिंह तथा वेदांत सिंह ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। अंत में संस्था के महासचिव दीपक सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मेरे जीवन को संवारने वाले पापा ही मेरे असली हीरो : राहुल तिवारी
भायंदर।  मेरे जीवन को संवारने वाले, मुझे संस्कारित और सुशिक्षित करने वाले मेरे पापा ही मेरे असली हीरो हैं। अपने जन्मदिन पर श्री एलआर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज, मीरा रोड में आयोजित कार्यक्रम के कॉफी टेबल प्रश्नोत्तरी में एक सवाल का जवाब देते हुए देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन में विजेता बनता है। इसलिए हमेशा माता-पिता की सेवा और सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर चेयरमैन लल्लन तिवारी, सह सचिव श्रीमती कृष्णा तिवारी, सीओओ उत्सव तिवारी, जितेंद्र दुबे, श्रीमती सुमन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, देवाशीष शाहा, श्रीदेवी एमएन, मीरा भायंदर महानगरपालिका परिवहन समिति के सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री बृजेश तिवारी, डॉ मयूर दुबे, डॉ संजय मिश्रा, श्वेता चतुर्वेदी, प्रोफेसर एड. महेश काबरा, संतोष शर्मा, संजय दुबे, लल्लू तिवारी, अदालत पांडे, पत्रकार रविंद्र उपाध्याय, जितेंद्र तनवर समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी सुंदर आयोजन किया गया।
पत्रकारिता की दशा और दिशा को लेकर वक्तव्य और सम्मान समारोह संपन्न
लाल
मुंबई। पत्रकारिता क्षेत्र में आये बड़े बदलाव को लेकर साहित्यिक सामाजिक पत्रकारिता जगत में कई नामी गिरामी हस्तियां एकमंच पर इक्ट्ठा हुई। उल्लेखनीय  तौर पर पत्रकार विकास फाउंडेशन की ओर से आयोजित वक्तव्य सम्मान समारोह सहित कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सभी दिग्गजों ने बारी बारी से अपनी राय विचार व्यक्त करते हुए  युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया । तथा सामाज के विभिन्न क्षेत्रों  अपने उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक हस्तियों, पत्रकारों साहित्यिक जगत के धुरंधरों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया ।इतना ही नहीं कार्यक्रम  में आयोजित कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कवियों शायरों तथा कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं, कविताओं और गजलों से कविता प्रेमियों का मन मोह लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार पत्रकार लेखक मधुराज मधु ने किया । वहीं प्रमुख अतिथियों की गैर मौजूदगी में स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी आरएन यादव रहे ।
सम्मानमूर्तियों में प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट पत्रकार अनिल गलगली, हिंदुस्तान अखबार के मालिक सरफराज आरजू साहब ने युवा पत्रकारों को पत्रकारिता की दिशा और दशा पर चर्चा करते हुए कहा कि बदलते पत्रकारिता के माहौल में गलीयो से निकलने वाली खबरें राष्ट्रीय खबरों में तब्दील हो गई हैं । गोदी मीडिया के इस दौर में निष्पक्ष कर्मठ पत्रकारों के चलते आज भी पत्रकारिता जिंदा है । वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही ने भी युवा पत्रकारों सामाजिक हस्तियों का मार्गदर्शन किया, वहीं मंच का संचालन बड़ी ही बखूबी से अंजाम दिया अमर बहादुर पटेल , वरिष्ठ पत्रकार युसूफ राणा ने किया । दूसरी ओर विशेष सम्मान मूर्तियों में शामिल डॉ शशि कला पटेल , कृष्णा श्रीवास्तव, अर्चनावर्मा सिंह ऊषा अशोक ने एक के बाद एक अपनी रचनाओं चिट्ठी से लेकर विभिन्न कविता , गीत ग़ज़लों से कविता प्रेमियों की तालियां बटोरी। उल्लेखनीय तौर पर सभी अतिथियों ने पत्रकार विकास फाउंडेशन व रहमत कमिटी की जानिब से आयोजित की ओर से आयोजित कार्यक्रम की खुले कांठो से सराहना किया । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पत्रकार यशपाल शर्मा और आरिफ खान का तहेदिल से धन्यवाद किया ।
मीरा भायंदर महानगरपालिका के सभागृह नेता बने एड. रवि व्यास
भायंदर। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष तथा मीरा भायंदर विधानसभा चुनाव के प्रमुख रहे एडवोकेट रवि व्यास को मीरा भायंदर महानगरपालिका में सभागृह नेता (Leader of house) की बड़ी जिम्मेदारी दी है। सभागृह नेता महानगरपालिका में सरकार का मुख्य चेहरा होता है, जो प्रशासनिक कार्यों को गति देने और पार्षदों की भूमिका को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिम्मेदार होता है। महानगरपालिका में सभागृह नेता सदन का संचालन और नीति निर्धारण करने के साथ-साथ सत्ता पक्ष का नेतृत्व करता है। पार्टी के सभी पार्षदों के बीच समन्वय और एकता बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भी निर्वहन करता है। शहर के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेता है। सदन में सत्ता पक्ष का नेतृत्व करता है। एड.रवि व्यास को सभागृह नेता बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। मीरा भायंदर की आम जनता ने भी उन्हें सभागृह नेता बनाए जाने का स्वागत किया है। एड व्यास ने दी गई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण तथा विधायक नरेंद्र मेहता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे।
भारत की जनगणना हेतु प्रशिक्षण के साथ पूरी हुई तैयारी
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण विभाग के तत्वावधान 2026-2027 वर्ष भारत की जनगणना करने हेतु जनगणना मास्टर प्रशिक्षक,फिल्ड प्रशिक्षक, सुपरवाइजर एवं जनगणना प्रगणक हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती स्वप्नजा क्षिरसागर सहायक आयुक्त तथा  विभाग जनगणना अधिकारी तथा डॉ विरेंद्र वि.मोहिते स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।जनगणना प्रशिक्षण तीन सत्रों में रखा गया जिसमें प्रथम सत्र 23,24,25 अप्रैल,द्वितीय सत्र 27,28,29 अप्रैल को पूर्ण किया गया। अंतिम तृतीय सत्र 4,5,6 मई 2026 जो ग्लोबमिल मनपा शाला,लोअर परेल मुंबई में आयोजित किया गया।प्रत्येक सत्र में 200 सुपरवाइजर और प्रगणक कुल 600 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। जनगणना 2027 का पहला टप्पा महाराष्ट्र में स्व-गणना 1 मई से 15 मई रखा गया है जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी भरकर पूर्ण करेंगे तथा 16 मई से 14 जून तक घरगणना प्रगणक एवं सुपरवाइजर की निगरानी में किया जाना है।उक्त प्रशिक्षण श्रीमती स्वप्नजा क्षिरसागर सहायक आयुक्त तथा विभाग जनगणना अधिकारी,डॉ विरेंद्र वि.मोहिते स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी,राजेश यादव सहायक अभियंता एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जनगणना सहायक के रूप में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमोल दर्रोई,डॉ मनिष शार्दुल एवं समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे की नियुक्ति हुई है।उक्त प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में गौरव श्रीवास्तव तथा फिल्ड प्रशिक्षक के रूप में प्रीती चौधरी, अमित शिंदे,सविता बोडके किरण पवार, सुमित्रा एमगेकर, मास्टर प्रशिक्षक रेणुका गवळी,महेन्द्र गुप्ता,राम बनकर,दीपक वैष्णव, अरुण शिंदे,वसंत सिद की नियुक्ति की गई है। सहायक आयुक्त तथा विभाग जनगणना अधिकारी श्रीमती स्वप्नजा क्षिरसागर एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी व चार्ज जनगणना अधिकारी डॉ विरेंद्र मोहिते सर ने जी-दक्षिण विभाग में रहने वाले नागरिकों से निवेदन तथा आह्वाहन किया कि भारत सरकार द्वारा 2027 की जनगणना में सहयोग करें।आपके द्वार पर आने वाले जनगणना अधिकारियों का सम्मान करते हुए पूछे गए प्रश्नों के उत्तर शांति पूर्वक देकर अपनी जनगणना एवं घरगणना पूर्ण कीजिए तथा भारत के नागरिक होने का दायित्व का निर्वहन कीजिए।
आज़मगढ़ में होगा राजेश विक्रांत द्वारा संपादित पुस्तक का लोकार्पण

मुंबई। ख्यातिलब्ध व्यंग्यकार एवं लेखक राजेश विक्रांत द्वारा संपादित पुस्तक "जितेन्द्र पाण्डेय: व्यक्तित्व और सृजन" का लोकार्पण मारवाड़ी धर्मशाला, आज़मगढ़ में रविवार 10 मई को अपरान्ह 2 बजे से होने वाला है। यह आयोजन तमसा काव्य मंच और हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी, आज़मगढ़ ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। बता दें कि राजेश विक्रांत की अब तक कुल 22 मौलिक, संपादित व अनुवादित पुस्तकें प्रकाशित हैं। उन्होंने मुंबई महानगर पर केंद्रित 7 महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिनमें 'मुंबई माफिया: एक एनसाइक्लोपीडिया', 'आमची मुंबई', 'आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान', 'स्वातंत्र्य लढ्यातील मुंबईचे योगदान', 'मुंबई और हिंदी', 'आदिज्ञान मुंबई का मूल निवासी कोली समुदाय विशेषांक' तथा 'आमची मुंबई-2' का समावेश है। इन दिनों वे एक महत्त्वपूर्ण परियोजना "साहित्य और मुंबई" पर कार्य कर रहे हैं जिसमें हिंदी, मराठी, गुजराती, अंग्रेजी तथा उर्दू में लिखी मुंबई पर पुस्तकों, उपन्यासों, कहानियों व कविताओं पर फोकस किया गया है। राजेश विक्रांत यशस्वी संपादक एवं स्तंभकार भी हैं। डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय के जीवन और रचना कर्म पर देश के प्रतिष्ठित रचनाकारों एवं संपादकों के लेख इस पुस्तक में संकलित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्यामवृक्ष मौर्य करेंगे जबकि अमरनाथ राय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पुस्तक लोकार्पण एवं परिचर्चा में सुभाषचंद्र तिवारी 'कुंदन' विशिष्ट अतिथि होंगे और हेमलता त्रिपाठी सम्माननीय अतिथि के रूप आमंत्रित हैं। समारोह के मुख्य वक्ता बरुण कुमार पाण्डेय एवं संतोष कुमार सिंह और सौम्या पाण्डेय वक्ता के रूप में पुस्तक पर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु करेंगे। लोकार्पण, परिचर्चा एवं कवि गोष्ठी के संबंध में उक्त जानकारी कवि  लाल बहादुर चौरसिया 'लाल' और कवि राकेश पाण्डेय 'सागर' ने उपलब्ध कराई है।
समरस फाउंडेशन ने किया पत्रकार अविनाश पांडे का सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में लोकप्रिय पोर्टल न्यूज़ नवभारत दर्पण के संचालक पत्रकार अविनाश पांडे का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और स्मृति चिन्ह से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, विधि सलाहकार एड. प्रशांत परदेसी, पूरव गांधी और रामलिंगम उपस्थित रहे। डॉ किशोर सिंह ने अविनाश पांडे के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने किया                             साहित्यकार मुरलीधर पांडेय का सम्मान
भायंदर । देश के प्रख्यात एवं मूर्धन्य हिंदी के गद्य व पद्य विधा के रचनाकार, ' संयोग साहित्य ' के संपादक,  जानेमाने साहित्यकार पंडित मुरलीधर पांडेय का स्वागत भाईंदर ( पूर्व ) निवासी पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने अपने ' कलाकार-निवास ' के प्रांगण में किया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव ने ' पद्मश्री ब्रह्मदेव राम पंडित भोरमबाग से भाईंदर ' पुस्तक भेंट की।
गौरतलब है कि, इस अवसर पर भाईंदर के वरिष्ठ-पत्रकार सुभाष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित के जीवनी पर प्रकाशित भव्य पुस्तक का प्रकाशन बिहार जिला पटना, बिहार कला संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने किया है। पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित की पूरी जीवनी, सम्मान, पुरस्कार, परिवार आदि विविध पहलुओं पर सचित्र रेखांकन किया गया है।
कविता झा एवं रीना धीमान स्वर्ण की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
मुंबई । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था मेघदूत के तत्वावधान में रविवार 3 मई 2026 को हेक्स ब्लाक सभागृह सेक्टर 10 खारघर नवी मुंबई में पुस्तक विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद् डॉ दयानंद तिवारी ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार पवन तिवारी,डॉ अलका पाण्डेय,डॉ कनकलता तिवारी एवं कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदना से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पल्लवी रानी के संचालन एवं अतिथि परिचय से हुआ।उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से श्रीमती कविता ए झा की पुस्तक ' अशोक वाटिका ' एवं श्रीमती रीना धीमान स्वर्ण की पुस्तक ' किचन से कार्पोरेट तक ' का विमोचन कर्तलध्वनि के साथ किया गया तथा पुस्तक समीक्षा सहित पुस्तक के लेखनी की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। लोकार्पण समारोह पश्चात निधी शुक्ल के संचालन में खूबसूरत कविगोष्ठी हुई जिसमें कविता झा,रीना धीमान,काजू निषाद, प्रकाश कुमार,प्रो दयानन्द तिवारी, साहित्यकार पवन तिवारी,डॉ सुजाता उदेसी,डॉ अलका पांडेय,पल्ल्वी रानी, मीनाक्षी शर्मा पंकज, जागृती सिन्हा,डॉ अंजू शर्मा,ताज मोहम्मद सिद्दीकी,रईशा ख़ुमार 'आरज़ू',निधि शुक्ला,आयुष कश्यप,डॉ पूर्णिमा,सीमा त्रिवेदी, विनय शर्मा दीप,दयाराम दर्द, अल्हड़ असरदार,हीरालाल यादव हीरा एवं स्वाती ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में आयोजन समिति ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के लिए दबाई बटन : कृपाशंकर सिंह

मुंबई। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत ने जहां भाजपाइयों को जोश और उत्साह में भर दिया है, वहीं विपक्षी खेमे में निराशा साफ तौर पर दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास ,सुशासन और राष्ट्रहित के लिए बटन दबाया। यह प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास की विजय है। उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी सरकार को जनता ने बंगाल की खाड़ी में डुबो दिया। अब पश्चिम बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस बार टीएमसी के गुंडो की नहीं चली। भाजपा की शानदार जीत ने उनके अत्याचार पर बुलडोजर चला दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरे समय तक चुनाव प्रचार करने वाले कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता जग चुकी है। उद्योग धंधे और विकास की योजनाओं को विनाश करने वाले एक निरंकुश शासन का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि अब लेफ्ट पार्टी की तरह टीएमसी का भी सदा के लिए अंत हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान कृपाशंकर का एक नारा – चार मई, दीदी गई, लोगों के बीच खास लोकप्रिय रहा।