तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर रामराज में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटे लड्डू
मेरठ। बहसूमा।पांच राज्यों में हुए आम चुनावों में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में बहसूमा क्षेत्र के रामराज में जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विपेंद्र सुधा वाल्मीकि और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री रोहित बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर तथा लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र और गरीब कल्याण की जनहितकारी योजनाओं पर जनता ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनना और अन्य राज्यों में भाजपा को समर्थन मिलना, जनता के विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने तीनों प्रदेशों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब इन राज्यों में विकास की गति और तेज होगी।
इस मौके पर रोहित बंसल, राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह, मास्टर ब्रह्मचारी सिंह, विपिन मनचंदा, डॉ. श्रीपाल कोहली, सुदर्शन गोयल, आशीष उपाध्याय, विकास बंसल, ठाकुर सतबीर चौहान, मास्टर रमेश वाल्मीकि, धीरेंद्र सुधा वाल्मीकि, आकाश कोहली सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
May 04 2026, 19:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k