कविता झा एवं रीना धीमान स्वर्ण की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
मुंबई । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था मेघदूत के तत्वावधान में रविवार 3 मई 2026 को हेक्स ब्लाक सभागृह सेक्टर 10 खारघर नवी मुंबई में पुस्तक विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद् डॉ दयानंद तिवारी ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार पवन तिवारी,डॉ अलका पाण्डेय,डॉ कनकलता तिवारी एवं कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदना से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पल्लवी रानी के संचालन एवं अतिथि परिचय से हुआ।उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से श्रीमती कविता ए झा की पुस्तक ' अशोक वाटिका ' एवं श्रीमती रीना धीमान स्वर्ण की पुस्तक ' किचन से कार्पोरेट तक ' का विमोचन कर्तलध्वनि के साथ किया गया तथा पुस्तक समीक्षा सहित पुस्तक के लेखनी की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। लोकार्पण समारोह पश्चात निधी शुक्ल के संचालन में खूबसूरत कविगोष्ठी हुई जिसमें कविता झा,रीना धीमान,काजू निषाद, प्रकाश कुमार,प्रो दयानन्द तिवारी, साहित्यकार पवन तिवारी,डॉ सुजाता उदेसी,डॉ अलका पांडेय,पल्ल्वी रानी, मीनाक्षी शर्मा पंकज, जागृती सिन्हा,डॉ अंजू शर्मा,ताज मोहम्मद सिद्दीकी,रईशा ख़ुमार 'आरज़ू',निधि शुक्ला,आयुष कश्यप,डॉ पूर्णिमा,सीमा त्रिवेदी, विनय शर्मा दीप,दयाराम दर्द, अल्हड़ असरदार,हीरालाल यादव हीरा एवं स्वाती ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में आयोजन समिति ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के लिए दबाई बटन : कृपाशंकर सिंह

मुंबई। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत ने जहां भाजपाइयों को जोश और उत्साह में भर दिया है, वहीं विपक्षी खेमे में निराशा साफ तौर पर दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास ,सुशासन और राष्ट्रहित के लिए बटन दबाया। यह प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास की विजय है। उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी सरकार को जनता ने बंगाल की खाड़ी में डुबो दिया। अब पश्चिम बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस बार टीएमसी के गुंडो की नहीं चली। भाजपा की शानदार जीत ने उनके अत्याचार पर बुलडोजर चला दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरे समय तक चुनाव प्रचार करने वाले कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता जग चुकी है। उद्योग धंधे और विकास की योजनाओं को विनाश करने वाले एक निरंकुश शासन का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि अब लेफ्ट पार्टी की तरह टीएमसी का भी सदा के लिए अंत हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान कृपाशंकर का एक नारा – चार मई, दीदी गई, लोगों के बीच खास लोकप्रिय रहा।
प्रधानमंत्री मोदी के विकास सुशासन और राष्ट्रवाद का जनादेश : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई। पश्चिम बंगाल असम और पुंडुचेरी में भाजपा को मिली शानदार विजय को ऐतिहासिक बताते हुए श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बंगाल जितना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। बंगाल की जनता ने एक निरंकुश शासन का अंत करते हुए प्रधानमंत्री के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुना। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अत्याचार, अनाचार और मुस्लिम तुष्टिकरण को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा। उद्योग धंधों को बढ़ावा मिलेगा और लोग निडर होकर जीवन यापन करेंगे।
श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के शिक्षक विंदुकुमार मिश्र का सेवानिवृत्ति सम्मान
मुंबई। श्री राजस्थानी सेवा संघ द्वारा संचालित श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के माध्यमिक विभाग के शिक्षक विंदुकुमार छोटेलाल मिश्र के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा 30 अप्रैल को श्रीनिवास बगड़का कॉलेज सभागृह में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्र ने किया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल विनोद टिबड़ेवाला, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती वनश्री वालेचा, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य दिलीप दुबे, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संदीप पोद्दार और विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने किया। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, प्राथमिक विभाग की प्रधानाचार्या हेमलता गुप्ता,सुविधा हाई स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू तिवारी, समाज सेवक चंदा शेट्टी तथा राजाराम यादव ने अपने विचार रखें। सभी वक्ताओं ने बिंदुकुमार मिश्र को विद्यालय तथा बच्चों के प्रति समर्पित शिक्षक बताया। अशोक कुमार मिश्र ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एक अच्छे शिक्षक होने के साथ-साथ विंदुकुमार  मिश्र एक अच्छे समाजसेवी भी हैं। सेवानिवृत होने के बाद वे अपने अच्छे कार्यों से समाज को मजबूती देने का काम करेंगे।
श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के शिक्षक विंदुकुमार मिश्र का सेवानिवृत्ति सम्मान
मुंबई। श्री राजस्थानी सेवा संघ द्वारा संचालित श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के माध्यमिक विभाग के शिक्षक विंदुकुमार छोटेलाल मिश्र के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा 30 अप्रैल को श्रीनिवास बगड़का कॉलेज सभागृह में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्र ने किया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल विनोद टिबड़ेवाला, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती वनश्री वालेचा, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य दिलीप दुबे, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संदीप पोद्दार और विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने किया। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, प्राथमिक विभाग की प्रधानाचार्या हेमलता गुप्ता,सुविधा हाई स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू तिवारी, समाज सेवक चंदा शेट्टी तथा राजाराम यादव ने अपने विचार रखें। सभी वक्ताओं ने बिंदुकुमार मिश्र को विद्यालय तथा बच्चों के प्रति समर्पित शिक्षक बताया। अशोक कुमार मिश्र ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एक अच्छे शिक्षक होने के साथ-साथ विंदुकुमार  मिश्र एक अच्छे समाजसेवी भी हैं। सेवानिवृत होने के बाद वे अपने अच्छे कार्यों से समाज को मजबूती देने का काम करेंगे।
एड.राजकुमार मिश्रा ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव : लल्लन तिवारी

भायंदर। उत्तर भारतीय समाज का युवा और बौद्धिक चेहरा कहे जाने वाले एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भायंदर महानगरपालिका परिवहन समिति का निर्विरोध सभापति बनाए जाने के बाद, देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा नवघर रोड स्थित मुख्य कार्यालय पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। श्री तिवारी ने कहा कि राजकुमार मिश्रा मेहनती, ईमानदार और समाज के लिए हमेशा खड़े रहने वाले व्यक्ति हैं। ऐसे व्यक्ति को परिवहन समिति का सभापति बनाए जाने पर मीरा भायंदर का उत्तर भारतीय समाज भी गौरव की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजकुमार मिश्रा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और कर्तव्य भावना के साथ करेंगे। उन्होंने विधायक नरेंद्र मेहता के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक सही व्यक्ति को सही स्थान तक पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे भी उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि मीरा भायंदर महानगरपालिका के गठन के बाद एडवोकेट राजकुमार मिश्रा पहले वह उत्तर भारतीय हैं, जिन्हें इतना बड़ा पद और सम्मान प्राप्त हुआ है।
अदब की महफिल, शब्दों के आईने में दिखा 'हमारा समाज' और ‘अर्थबोध'

भायंदर। मीरा रोड (पूर्व) स्थित विरंगुला केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में कवयित्री एवं लेखिका रीता दास राम की दो नई कृतियों—काव्य संग्रह 'अर्थबोध के सान्निध्य में' और लेख संग्रह 'हमारा समाज और हम' (वैभव प्रकाशन)—का लोकार्पण संपन्न हुआ। जनवादी लेखक संघ, 'अनभै' पत्रिका और स्वर संगम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि, आलोचक एवं चिंतक विजय कुमार ने की। उन्होंने लेखिका की रचनात्मक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि रीता दास की संवेदना का दायरा अत्यंत विस्तृत है। उन्होंने मोहन राकेश के नाटक का संदर्भ देते हुए मार्मिक टिप्पणी की कि एक पुरुष शायद ही कभी स्त्री के मन के उस 'तहखाने' और उसकी पीड़ा को पूरी तरह समझ पाए, जिसे रीता दास ने अपनी कविताओं में अभिव्यक्त किया है।कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि रमन मिश्र ने किया, जिनकी प्रस्तुति और विद्वानों के विचारों को सूत्रबद्ध करने की शैली अंत तक श्रोताओं को बांधे रही।काव्य संग्रह 'अर्थबोध के सान्निध्य में' पर बोलते हुए वरिष्ठ कवि हूबनाथ पांडेय ने बताया कि रीता की कविताएं 'देह से उठकर समाज की ओर' बढ़ती हैं और वे एक स्त्री होकर 'मनुष्य की तरह' कविता लिखती हैं। प्रशांत जैन ने शीर्षक की सार्थकता और मुखपृष्ठ की विशिष्टता पर प्रकाश डाला, वहीं संध्या यादव ने कविताओं में मौजूद ज्वलंत सामाजिक चिंताओं को रेखांकित किया। लेख संग्रह 'हमारा समाज और हम' पर अनिल गौड़ की समीक्षा (जिसका पाठ राकेश शर्मा ने किया) के अनुसार, ये लेख समाज की जटिलताओं को परत-दर-परत खोलते हैं। अवधेश राय ने इन लेखों को वर्जनाओं और शोषण के खिलाफ एक 'दस्तावेज़' करार दिया।वरिष्ठ कवि विनोद दास और अनूप सेठी ने कविताओं के सौंदर्य बोध और उसमें छिपे द्वंद्वात्मक रिश्तों की सराहना की। हृदयेश मयंक ने लेखिका की बहुआयामी रचनात्मकता को सराहा, जबकि शैलेश सिंह ने उन्हें अन्याय के विरुद्ध सजगता से खड़ी होने वाली रचनाकार बताया। अभिलाष अवस्थी ने भी लेखिका के रचना-प्रयासों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। समारोह के अंत में राजीव रोहित ने सभी अतिथियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद गुप्ता शलभ, मुख्तार खान, दिनेश शाकुल, अजय रोहिल्ला, आभा बोधिसत्व, इरफ़ान ख़ान, श्री भौमिक, अशोक विद्यार्थी, आमना आज़मी, सोनी सिंह, सर्वेश यादव, प्रमोद यादव, अल्ताफ़ खान, विनीता दास, रहमान अब्बास, पुष्पा चौधरी सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और लेखिका के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल पुस्तकों के लोकार्पण का माध्यम बना, बल्कि स्त्री विमर्श और सामाजिक यथार्थ पर एक गंभीर संवाद का गवाह भी रहा।
समरस फाउंडेशन कार्यालय में कृष्णकुमार यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक कृष्णकुमार यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पांडे, अनिल धोबी, भोला वर्मा, मुनीराम तिवारी, संदीप पांडे तथा रामप्रसाद कुर्मी उपस्थित रहे।
दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण
मुंबई। महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस के अवसर पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर तथा कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रुग्ण साथी संस्था एवं साहस चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एड. प्रफुल्ल नवार तथा रुग्ण मित्र विनोद साडविलकर की पहल पर शेठ चिमणलाल नथुराम हाईस्कूल, सांताक्रूज़ (पूर्व), मुंबई में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री आशिष शेलार उपस्थित रहे। उनके हाथों दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं डॉ. व्यास की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रुग्ण मित्र साथी जयश्री मोहितेनवार, रमेश चव्हाण, गोविंद मोरे, चारुदत्त पावसकर, गणेश पवार, दिनेश राणे, उदय साटम, नरसिंहराव होटगे, कमलेश साळकर, श्रद्धा अष्टीवकर, रुपाली कापसे, शशीप्रभा जाधव, एड. पूजा जाधव, हर्षल जाधव, रेहाना शेख, विपुल जैन, सलीम राज खान, इम्तियाज अली शेख तथा साहस चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी, शुभचिंतक एवं सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सामाजिक प्रतिबद्धता निभाते हुए दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने वाला यह उपक्रम उत्कृष्ट नियोजन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंतिम बिस्तर...
–डॉ रमाकांत क्षितिज, वरिष्ठ साहित्यकार

जीवन भर अच्छे अच्छे फर्नीचर बनाते बनवाते रहे
जैसे जैसे जीवन में धन आया
वैसे वैसे फर्नीचर अपडेट कराते रहे
ब्रांडेड पर ब्रांडेड चढ़ते गए
शरीर इस बीच बुढ़ा होता गया
ईश्वर की बनाई ब्रांड को बिगाड़ते गए
वैसे संभाल भी लेते
तो क्या कर लेते
एक दिन तो ब्रांड बिगड़ना ही है
ब्रांड कोई भी हो
घर वापसी से बच नहीं सकते
जीवन भर रहा तामझाम
तामझाम के लिए संघर्ष करते रहे
अंत में सादगी ही साथ गई
दो बांस से अर्थी बन गई
बांस का बिस्तर साथ निभा पाया
बाकी घर के भीतर तक़ ही साथ निभाया
कुछ बांस के हिस्से
कुछ फूल अगरबत्ती
थोड़ी सी अबीर हल्दी
कुछ मीटर कपड़ा
वह भी रंग हीन सफ़ेद
जीवन भर तरह तरह के रंग से रंगते रहे
जाति धर्म वेश भाषा  पर लड़ते रहे
अंत में न भाषा न जाति न धर्म
सिर्फ मुरदा कहलाये
एक छोटी हंडी एक बड़ी हंडी
कुछ रस्सी थोड़ी सी आग
थोड़ी सी उपली
ही काम आई
वाह रे इंसान तेरी कमाई
कुछ लोग साथ
अब कह रहे हैं
राम नाम सत्य है
कह तो रहे हैं मुरदे के लिए
पर सच उनके लिए जो साथ जा रहे हैं
जीवित लोग मुरदे को बता रहे हैं
राम नाम सत्य है
कहीं मुरदा तो नही ज़िंदो
को बता रहा की
राम नाम ही सत्य हैं
अब क्या एक मिट्टी अथवा
पीतल ताँबे के एक लोटे
में भरे जाओगे
तुम्हारा पूरा भौतिक जीवन
एक लोटे में समा जायेगा
एक लोटे में भरे जाने के लिए
इतना संघर्ष...