देवघर-राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर की जाने वाली विभागीय कार्यों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।
देवघर:
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज 02 मई 2026 को आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने श्रावणी मेला के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कार्य योजना तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश बाबा बैद्यनाथधाम पहुचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं विभागों की बिन्दुवार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा कांवरिया पथ महीन बालू बिछाव, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, साफ-सफाई, आवासन, रुटलाइन में पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, साज-सज्जा कार्य आदि को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें,
ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान की प्रस्थान करें। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया गया कि अभी से हीं श्रावणी मेले की तैयारियों में जुट जायें, ताकि मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाय। साथ हीं उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने विभाग को अभी से हीं पत्राचार कर मेले से जुड़ी आवंटन राशि की कमी को पूरा कर लें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजश बिठाकर कार्य करने का निदेश दिया गया, जिससे कि श्रावणी मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को देवनगरी आने की एक अच्छी अनुभूति मिल सके। आगे उपायुक्त ने श्रावणी मेला, 2026 को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेले में सुरक्षा, स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली ,पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित सारी व्यवस्थाएं पुख्ता होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर तैयारियों को ससमय अंतिम रूप दें, ताकि मेला के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, बिजली के तारों को सुरक्षित और व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दुम्मा बॉर्डर से कांवरिया पथ में आने वाले बिजली के पोल को ससमय शिफ्ट करने का निर्देश दिया। बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत संचरण प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी व डीएमएफटी की टीम उपस्थित थे।

मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन AIPWA एवम् ऑल इंडिया स्कीम वर्कर फेडरेशन AICCTU के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मंडल के नेतृत्व में पुराना सदर अस्पताल से प्रतिरोध मार्च निकला गया प्रतिरोध मार्च के माध्यम से केंद्र के मजदूर विरोधी एवं महिला विरोधी नारा के साथ जुलूस निकाला गया और कचहरी परिसर सूचना भवन के सामने सभा का आयोजन किया गया सभा का अध्यक्षता झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की जिला सचिव मीनू देवी ने की एवं संचालन निर्माण मजदूर के नेता कॉम अशोक महतो ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता मंडल ने कहा 1 अप्रैल 2026 मजदूर विरोधी एवं मालिक पक्षीय श्रम _संहिता को लागू कर दिया है।
इसे निरस्त कर पुराना श्रम कानून को पुनर्बहाल करने की मांग किया गया ,केंद्र की मोदी सरकार महिला आरक्षण का झूठा प्रचार फैलाया हुआ है जबकि 2023 में ही महिला आरक्षण पारित किया गया है इसे तुरंत लागू करे और आदिवासी,दलित और पिछड़ा वर्ग के महिलाओं को भी आरक्षण मिले केंद्र सरकार को यदि महिलाओं के प्रति सहानुभूति है तो देश में एक करोड़ से अधिक महिलाएं रसोइया,सहिया,सेविका,सहायिका,जलसहिया आदि अन्य अनुबंध महिला कर्मचारियों के जीविकोपार्जन के लिए लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का बिल पारित करे या नहीं तो जबतक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं तब तक सम्मानजनक मानदेय कम_से_कम 26 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय भुगतान करने की गारंटी करे तब मोदी सरकार का महिलावादी का असली चरित्र सामने आएगा।
कार्यक्रम को भाकपा माले जिला सचिव कॉम रघुपति पंडित,जिला कमिटी सदस्य जयदेव सिंह,शंभू तुरी,रसोइया संघ की जिला उपाध्यक्ष चिंता देवी,अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिला उपाध्यक्ष चमेली ने संबोधित किया इसके अलावा मुनि देवी,सुनीता किस्कु,सरस्वती देवी,पुतुल देवी,चंपा देवी,जगदंबा देवी,कविता देवी,लीला देवी,रिंकू देवी,sumiya देवी,मोना देवी,सुनीता देवी,रंजू देवी,सोनू भारती,लक्ष्मण मंडल,शंकर पंडित आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज 30 अप्रैल 2026 को सूचना भवन सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए इस बार जनगणना की प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाया गया है। आगे उन्होंने कहा कि पहला चरण मकान सूचीकरण 16 मई से 14 जून 2026 तक होगा, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न किया जायेगा।
इसके अलावा प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रथम चरण में मकानों की स्थिति, घर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं (जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय) और संपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान जातिगत डेटा या व्यक्तिगत दस्तावेजों की मांग नहीं की जा रही है, बल्कि यह केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए है।
आगे उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र के निर्माण और भविष्य की योजनाओं के निर्धारण का आधार है। मैं जिले के समस्त नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे 'स्व-गणना' पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें और प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी देकर इस पहल को सफल बनाएँ। आगे उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना के लिए 04 चार्ज पदाधिकारी 11, जनगणना अपर चार्ज पदाधिकारी 11, एचएलबी 3577, प्रगणक 2312 तथा पर्यवेक्षक 383 नियुक्त किये गये हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बार नागरिकों की सुविधा के लिए स्वगणना की व्यवस्था भी की गयी है, जो मकान सूचीकरण से 15 दिन पूर्व यानी एक मई से 15 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। साथ ही नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे और उन्हें एक विशेष आइडी प्राप्त होगी, जिसका उपयोग प्रगणक द्वारा सत्यापन के समय किया जायेगा। आगे जिले में होने वाली जनगणना को लेकर सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी श्री चौरसिया ने एवं नगर आयुक्त ने विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। *स्व-गणना (Self-Enumeration): नागरिकों के लिए विशेष सुविधा....* उपायुक्त ने जानकारी दी कि झारखंड में 01 मई से 15 मई 2026 तक 'स्व-गणना' की विशेष अवधि निर्धारित की गई है। *प्रक्रिया: नागरिक आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर अपने परिवार का विवरण स्वयं भर सकते हैं।* *लाभ: इससे नागरिकों को प्रगणक के आने का इंतज़ार नहीं करना होगा और वे अपनी सुविधा के अनुसार सटीक जानकारी दर्ज कर सकेंगे।* *SE ID और प्रगणकों का घर-घर दौरा (16 मई से)....* स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम द्वारा एक SE ID (Self-Enumeration ID) जेनरेट की जाएगी, जो नागरिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। सत्यापन: 16 मई 2026 से प्रगणक (Enumerators) मोबाइल ऐप के साथ घर-घर जाएंगे। अनिवार्यता: जिन परिवारों ने स्व-गणना कर ली है, उन्हें प्रगणक के आने पर केवल अपनी SE ID साझा करनी होगी। प्रगणक उस आईडी को अपने ऐप में दर्ज कर डेटा का मिलान और सत्यापन करेंगे। इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
जिले के इन्डोर स्टेडियम एवं केकेएन स्टेडियम में आयोजित अस्मिता सिटी लीग अंडर-14 एवं अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन बेहद उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस बहु-खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे पांच प्रमुख खेलों का आयोजन किया गया,
जिसमें जिले के युवा महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उप विकास आयुक्त पीयूष सिंहा एवं विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार,जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर एक खास पहल देखने को मिली, जहां मुख्य अतिथि द्वारा छोटी बच्चियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक था, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सकारात्मक संदेश भी दे गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इसके बाद प्रतियोगिताओं का विधिवत आरंभ हुआ। बैडमिंटन परिणाम (U-14): डबल्स विजेता: आरोही एवं सौम्या उपविजेता: अनुशा एवं सौम्या सिंगल्स विजेता: आरोही उपविजेता: आन्या बैडमिंटन परिणाम (U-17): डबल्स विजेता: लाड़ली एवं सृष्टि उपविजेता: लावण्या एवं नेहा सिंगल्स विजेता: लाड़ली उपविजेता: सृष्टि वॉलीबॉल परिणाम: U-17 विजेता: DAV उपविजेता: सेंट मेरी U-14 विजेता: सेंट मेरी A उपविजेता: सेंट मेरी B कबड्डी (U-14): विजेता: भारती विद्यापीठ उपविजेता: लीला नंद पागल बाबा इस आयोजन में जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, बैडमिंटन सचिव कनिष्क कश्यप, संयुक्त सचिव अंकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही कोच सोनाली दुबे, राहुल साहा, अभिषेक, हर्ष, गिरधारी, प्रवीर राय, नीतेश पंडित समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और खेल के प्रति समर्पण देखने लायक रहा।
इस प्रतियोगिता ने न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि खेलों के प्रति जागरूकता और प्रेरणा भी बढ़ाई।
रविवार को देवघर प्रीमियर लीग सीजन 13 का भव्य फाइनल मैच 'ब्लैक रायल्स' बनाम 'पिंक पैंथर' के बीच दुधिया रोशनी में खेला गया। खेले गए इस रोमांचक मैच में 'ब्लैक रायल्स' की दहाड़ के आगे पिंक पैंथर के योद्धा ढेर हो गये। 'ब्लैक रायल्स' ने 'पिंक पैंथर' को 7 विकेट से हराकर डीपीएल -13 का ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिंक पैंथर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाये।
आनंद प्रकाश ने 26 रन (30 गेंद), आर्यन ने 24 रन और गौरव ने 22 रन का योगदान दिया. ब्लैक रॉयल्स की ओर से साहिल शेख ने घातक गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट झटके और पिंक पैंथर को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक रॉयल्स की टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम ने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सुधांशु ने 28 गेंदों में 41 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए मैच को झटका लिया।सिद्धांत ने 33 रन और परवेज ने 22 रन बनाये। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता ब्लैक रॉयल्स और उपविजेता पिंक पैंथर टीम को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। विजेता को दो लाख और उपविजेता को 1.50 लाख का चेक भी सौंपा गया।
25 अप्रैल शुक्रवार को प्रफुल्ल कनकलता सिकदार स्मृति न्यास, नयाचितकाठ मोहनपुर, देवघर की और से दीनबंधु उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किए गए थे। उच्च विद्यालय में वर्ग सप्तम से दशम वर्ग तक 66 छात्र छात्राएं और मध्य विद्यालय में षष्ठ सर्ग से अष्टम वर्ग तक 25 छात्र छात्राएं भागीदारी निभाई। दीनबंधु उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से यह प्रतियोगिता कार्य सम्पन्न हुआ। आनेवाले 2 मई 2026 शनिवार को सुबह 9 बज दीनबंधु उच्च विद्यालय के रबीन्द्र सभागार में दोनों विद्यालय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को मोमेंटो और प्रथम स्थान से दशम स्थान पाने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उम्मीद की जाती है कि मुख्य अतिथि के रूप में देवघर नगर निगम के माननीय महापौर रवि कुमार राऊत और विशिष्ट अतिथि के रूप में देवघर नगर निगम पार्षद अनुप कुमार वरनवाल के अलावे संस्था के माननीय अध्यक्ष संदीप कुमार गोस्वामी, सचिव दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार, प्रोफेसर रामननदन सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव, दीनबंधु उच्च विद्यालय के अध्यक्ष डॉ निमाई चन्द्र गांधी, देवघर प्रसून वसु के अलावे और भी गण्य मान्य व्यक्ति , दीनबंधु उच्च विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राएं उपस्थित उपस्थित रहेंगे।
के इनर व्हील क्लब की ओर से अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में क्लब के नियमित प्रोजेक्ट “अन्नपूर्णा” के तहत सदर अस्पताल में एक सराहनीय सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से लगभग 300 मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। यह विशेष भोजन सेवा इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा उनके वर्षगांठ के अवसर पर दिए गए सहयोग से आयोजित की गई, जो एक अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल रही। इनर व्हील क्लब का अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट एक नियमित सेवा कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन सेवा प्रदान की जाती है।
इस कार्य में शील फाउंडेशन भोजन सेवा केन्द्र का निरंतर सहयोग सराहनीय रहा है। इस अवसर पर शील फाउंडेशन के राकेश कुमार वर्मा ने इनर व्हील क्लब की उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा सहित सचिव कंचन मूर्ति साह, सरिता अग्रवाल रूपा छवछारिया, सुरभि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में एनसीसी के 36 झारखण्ड बटालियन , धनबाद के अंतर्गत कैडेट्स के चयन हेतु एक विशेष प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी कर्नल संजय कंदवाल के दिशा निर्देश में चयन प्रक्रिया पूरी हुई ।
उनके सहयोगी के रूप में नायब सूबेदार शर्मेल सिंह, एवं हवलदार सुरेंद्र सिंह और पवन सिंह मौजूद थे। विद्यालय की ओर से एसोसियेट एनसीसी ऑफिसर परेश ब्रह्मा सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।यह चयन 2026-27 सत्र के लिए हुआ। इस चयन प्रक्रिया में विद्यालय के 253 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों का शारीरिक परीक्षण, दौड़, वजन, लंबाई एवं साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 50 सफल अभ्यर्थियों का एनसीसी कैडेट के रूप में चयन किया गया। ये सभी 391/36 ट्रुप के कैडेट्स हैं। प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि बच्चों को एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा, अनुशासन, नेतृत्व कौशल एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित कैडेट्स भविष्य में विद्यालय एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा जिला कार्यालय देवघर में प्रेस वार्ता के माध्यम से महिलाओं के बीच नारी शक्ति बंधन अधिनियम बिल को बारे में बतायी की किस तरह कांग्रेस इंडी गठबंधन के नेताओं ने महिला बिल का विरोध किया और सदन में उसे पास नहीं होने दिया अब देश की महिला या अच्छी तरह से जान चुकी है।
कि कांग्रेस जय में हिंदी गठबंधन के नेता पहले से ही महिला वीर का विरोध करते आया है और अब जब सम्मान देने की बात आई थी उसे बिल का सदन में विरोध करने का काम किया देश की यशस्वी प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा की महिलाओं को सदन में हिस्सेदारी के लिए आने दीजिए महिलाओं को आगे बढ़ाने दीजिए इसको नेतृत्व करने का अधिकार दीजिए ताकि महिलाओं के लिए जो आधी आबादी कहते हैं।
इसको पूर्ण रूप से हक अधिकार मिल सके लेकिन कांग्रेस के लोग महिलाओं के आगे बढ़ना अच्छा नहीं लग रहा है। यह हमेशा महिला आरक्षण हो या ओबीसी आरक्षण हो इसका हमेशा यह कांग्रेस के लोग विरोध करते रहे हैं और सदन में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी इसका पुरजोर विरोध किया था मंडल कमीशन जो बिहार ओबीसी आरक्षण के लिए मंडल कमीशन लागू किया गया था उसको भी दबाने का काम कांग्रेस के लोगों ने किया था आज महिला आरक्षण का भी विरोध करके सदन में बिल पास नहीं होने दिया है।
देश की महिला जान चुकी है और इसकी नियत पहचान चुकी है आने वाले समय में देश की महिला इनको हर जगह हर रास्ते पर हिंदी के नेताओं को विरोध करने का काम करेगी। देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि महिलाओं के लिए हम जो लड़ाई झाडे हैं वह आगे तक भी हम इसको ले जाएंगे हम चुप नहीं बैठेंगे।
महिलाओं की हिस्सेदारी की बात जो हमने रखा है वह आगे भी हम इसको करेंगे सभी जगह कांग्रेस गठबंधन के प्रति महिलाओं का कड़ा विरोध हो रहा है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, ममता देवी पूर्व महिला आयोग सदस्य रीता चौरसिया विशाखा सिंह विजया सिंह मुकेश पाठक धनंजय तिवारी उमाशंकर एवं काफी संख्या में महिला उपस्थित थी।
1 hour and 13 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k