देवघर-उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास की गणना को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज 30 अप्रैल 2026 को सूचना भवन सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए इस बार जनगणना की प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाया गया है। आगे उन्होंने कहा कि पहला चरण मकान सूचीकरण 16 मई से 14 जून 2026 तक होगा, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न किया जायेगा। इसके अलावा प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रथम चरण में मकानों की स्थिति, घर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं (जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय) और संपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान जातिगत डेटा या व्यक्तिगत दस्तावेजों की मांग नहीं की जा रही है, बल्कि यह केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए है। आगे उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र के निर्माण और भविष्य की योजनाओं के निर्धारण का आधार है। मैं जिले के समस्त नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे 'स्व-गणना' पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें और प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी देकर इस पहल को सफल बनाएँ। आगे उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना के लिए 04 चार्ज पदाधिकारी 11, जनगणना अपर चार्ज पदाधिकारी 11, एचएलबी 3577, प्रगणक 2312 तथा पर्यवेक्षक 383 नियुक्त किये गये हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बार नागरिकों की सुविधा के लिए स्वगणना की व्यवस्था भी की गयी है, जो मकान सूचीकरण से 15 दिन पूर्व यानी एक मई से 15 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। साथ ही नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे और उन्हें एक विशेष आइडी प्राप्त होगी, जिसका उपयोग प्रगणक द्वारा सत्यापन के समय किया जायेगा। आगे जिले में होने वाली जनगणना को लेकर सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी श्री चौरसिया ने एवं नगर आयुक्त ने विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। *स्व-गणना (Self-Enumeration): नागरिकों के लिए विशेष सुविधा....* उपायुक्त ने जानकारी दी कि झारखंड में 01 मई से 15 मई 2026 तक 'स्व-गणना' की विशेष अवधि निर्धारित की गई है। *प्रक्रिया: नागरिक आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर अपने परिवार का विवरण स्वयं भर सकते हैं।* *लाभ: इससे नागरिकों को प्रगणक के आने का इंतज़ार नहीं करना होगा और वे अपनी सुविधा के अनुसार सटीक जानकारी दर्ज कर सकेंगे।* *SE ID और प्रगणकों का घर-घर दौरा (16 मई से)....* स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम द्वारा एक SE ID (Self-Enumeration ID) जेनरेट की जाएगी, जो नागरिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। सत्यापन: 16 मई 2026 से प्रगणक (Enumerators) मोबाइल ऐप के साथ घर-घर जाएंगे। अनिवार्यता: जिन परिवारों ने स्व-गणना कर ली है, उन्हें प्रगणक के आने पर केवल अपनी SE ID साझा करनी होगी। प्रगणक उस आईडी को अपने ऐप में दर्ज कर डेटा का मिलान और सत्यापन करेंगे। इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
देवघर-अस्मिता सिटी लीग में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, दीप प्रज्वलन में बच्चियों की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र।
देवघर: जिले के इन्डोर स्टेडियम एवं केकेएन स्टेडियम में आयोजित अस्मिता सिटी लीग अंडर-14 एवं अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन बेहद उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस बहु-खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे पांच प्रमुख खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के युवा महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उप विकास आयुक्त पीयूष सिंहा एवं विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार,जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर एक खास पहल देखने को मिली, जहां मुख्य अतिथि द्वारा छोटी बच्चियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक था, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सकारात्मक संदेश भी दे गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रतियोगिताओं का विधिवत आरंभ हुआ। बैडमिंटन परिणाम (U-14): डबल्स विजेता: आरोही एवं सौम्या उपविजेता: अनुशा एवं सौम्या सिंगल्स विजेता: आरोही उपविजेता: आन्या बैडमिंटन परिणाम (U-17): डबल्स विजेता: लाड़ली एवं सृष्टि उपविजेता: लावण्या एवं नेहा सिंगल्स विजेता: लाड़ली उपविजेता: सृष्टि वॉलीबॉल परिणाम: U-17 विजेता: DAV उपविजेता: सेंट मेरी U-14 विजेता: सेंट मेरी A उपविजेता: सेंट मेरी B कबड्डी (U-14): विजेता: भारती विद्यापीठ उपविजेता: लीला नंद पागल बाबा इस आयोजन में जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, बैडमिंटन सचिव कनिष्क कश्यप, संयुक्त सचिव अंकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही कोच सोनाली दुबे, राहुल साहा, अभिषेक, हर्ष, गिरधारी, प्रवीर राय, नीतेश पंडित समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और खेल के प्रति समर्पण देखने लायक रहा। इस प्रतियोगिता ने न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि खेलों के प्रति जागरूकता और प्रेरणा भी बढ़ाई।
देवघर-डीपीएल 13 का शहंशाह बना ब्लैक रायल्स ब्लैक रायल्स की दहाड़ के आगे पिंक पैंथर के योद्धा हुए ढेर।
देवघर:डीपीएल 13 का शहंशाह बना ब्लैक रायल्स ब्लैक रायल्स की दहाड़ के आगे पिंक पैंथर के योद्धा हुए ढेर।

ब्लैक रायल्स की कुशल रणनीति, सधी गेंदबाजी और बेहतरीन फिल्डिंग के आगे बेबस दिखे पिंक पैंथर।

देवघर: रविवार को देवघर प्रीमियर लीग सीजन 13 का भव्य फाइनल मैच 'ब्लैक रायल्स' बनाम 'पिंक पैंथर' के बीच दुधिया रोशनी में खेला गया। खेले गए इस रोमांचक मैच में 'ब्लैक रायल्स' की दहाड़ के आगे पिंक पैंथर के योद्धा ढेर हो गये। 'ब्लैक रायल्स' ने 'पिंक पैंथर' को 7 विकेट से हराकर डीपीएल -13 का ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिंक पैंथर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाये। आनंद प्रकाश ने 26 रन (30 गेंद), आर्यन ने 24 रन और गौरव ने 22 रन का योगदान दिया. ब्लैक रॉयल्स की ओर से साहिल शेख ने घातक गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट झटके और पिंक पैंथर को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक रॉयल्स की टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम ने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुधांशु ने 28 गेंदों में 41 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए मैच को झटका लिया।सिद्धांत ने 33 रन और परवेज ने 22 रन बनाये। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता ब्लैक रॉयल्स और उपविजेता पिंक पैंथर टीम को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। विजेता को दो लाख और उपविजेता को 1.50 लाख का चेक भी सौंपा गया। इस अवसर पर एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा और विशिष्ट अतिथि डॉ. जेसी राज सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए। मौके पर देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से विजय झा ,संजय मालवीय, हिमांशु सिंह उर्फ मन्ना, अभय गुप्ता ,अनिल झा , इफ्तिखार शेख , नीरज सिन्हा,आलोक राज हंस , रिपुसूदन, शैलेश, राकेश, ( गोरे ) अमरिंदर, ज्ञान सिंह ,और जिला क्रिकेट संघ के सभी मेंबर उपस्थित थे।
देवघर- दीनबंधु उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित।
देवघर: 25 अप्रैल शुक्रवार को प्रफुल्ल कनकलता सिकदार स्मृति न्यास, नयाचितकाठ मोहनपुर, देवघर की और से दीनबंधु उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किए गए थे। उच्च विद्यालय में वर्ग सप्तम से दशम वर्ग तक 66 छात्र छात्राएं और मध्य विद्यालय में षष्ठ सर्ग से अष्टम वर्ग तक 25 छात्र छात्राएं भागीदारी निभाई। दीनबंधु उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से यह प्रतियोगिता कार्य सम्पन्न हुआ। आनेवाले 2 मई 2026 शनिवार को सुबह 9 बज दीनबंधु उच्च विद्यालय के रबीन्द्र सभागार में दोनों विद्यालय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को मोमेंटो और प्रथम स्थान से दशम स्थान पाने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उम्मीद की जाती है कि मुख्य अतिथि के रूप में देवघर नगर निगम के माननीय महापौर रवि कुमार राऊत और विशिष्ट अतिथि के रूप में देवघर नगर निगम पार्षद  अनुप कुमार वरनवाल के अलावे संस्था के माननीय अध्यक्ष संदीप कुमार गोस्वामी, सचिव दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कान्ति सिकदार, प्रोफेसर रामननदन सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव, दीनबंधु उच्च विद्यालय के अध्यक्ष डॉ निमाई चन्द्र गांधी, देवघर प्रसून वसु के अलावे और भी गण्य मान्य व्यक्ति , दीनबंधु उच्च विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राएं उपस्थित उपस्थित रहेंगे।
देवघर-की इनर व्हील क्लब की ओर से सदर अस्पताल में 300 लोगों को निशुल्क भोजन कराया।
देवघर: के इनर व्हील क्लब की ओर से अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में क्लब के नियमित प्रोजेक्ट “अन्नपूर्णा” के तहत सदर अस्पताल में एक सराहनीय सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से लगभग 300 मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। यह विशेष भोजन सेवा इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा उनके वर्षगांठ के अवसर पर दिए गए सहयोग से आयोजित की गई, जो एक अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल रही। इनर व्हील क्लब का अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट एक नियमित सेवा कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन सेवा प्रदान की जाती है। इस कार्य में शील फाउंडेशन भोजन सेवा केन्द्र का निरंतर सहयोग सराहनीय रहा है। इस अवसर पर शील फाउंडेशन के राकेश कुमार वर्मा ने इनर व्हील क्लब की उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा सहित सचिव कंचन मूर्ति साह, सरिता अग्रवाल रूपा छवछारिया, सुरभि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
देवघर-डीएवी भंडारकोला में एनसीसी कैडेट्स का चयन।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में एनसीसी के 36 झारखण्ड बटालियन , धनबाद के अंतर्गत कैडेट्स के चयन हेतु एक विशेष प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी कर्नल संजय कंदवाल के दिशा निर्देश में चयन प्रक्रिया पूरी हुई । उनके सहयोगी के रूप में नायब सूबेदार शर्मेल सिंह, एवं हवलदार सुरेंद्र सिंह और पवन सिंह मौजूद थे। विद्यालय की ओर से एसोसियेट एनसीसी ऑफिसर परेश ब्रह्मा सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।यह चयन 2026-27 सत्र के लिए हुआ। इस चयन प्रक्रिया में विद्यालय के 253 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों का शारीरिक परीक्षण, दौड़, वजन, लंबाई एवं साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 50 सफल अभ्यर्थियों का एनसीसी कैडेट के रूप में चयन किया गया। ये सभी 391/36 ट्रुप के कैडेट्स हैं। प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि बच्चों को एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा, अनुशासन, नेतृत्व कौशल एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित कैडेट्स भविष्य में विद्यालय एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा जिला कार्यालय देवघर में प्रेस वार्ता की।
देवघर: भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा जिला कार्यालय देवघर में प्रेस वार्ता के माध्यम से महिलाओं के बीच नारी शक्ति बंधन अधिनियम बिल को बारे में बतायी की किस तरह कांग्रेस इंडी गठबंधन के नेताओं ने महिला बिल का विरोध किया और सदन में उसे पास नहीं होने दिया अब देश की महिला या अच्छी तरह से जान चुकी है। कि कांग्रेस जय में हिंदी गठबंधन के नेता पहले से ही महिला वीर का विरोध करते आया है और अब जब सम्मान देने की बात आई थी उसे बिल का सदन में विरोध करने का काम किया देश की यशस्वी प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा की महिलाओं को सदन में हिस्सेदारी के लिए आने दीजिए महिलाओं को आगे बढ़ाने दीजिए इसको नेतृत्व करने का अधिकार दीजिए ताकि महिलाओं के लिए जो आधी आबादी कहते हैं। इसको पूर्ण रूप से हक अधिकार मिल सके लेकिन कांग्रेस के लोग महिलाओं के आगे बढ़ना अच्छा नहीं लग रहा है। यह हमेशा महिला आरक्षण हो या ओबीसी आरक्षण हो इसका हमेशा यह कांग्रेस के लोग विरोध करते रहे हैं और सदन में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी इसका पुरजोर विरोध किया था मंडल कमीशन जो बिहार ओबीसी आरक्षण के लिए मंडल कमीशन लागू किया गया था उसको भी दबाने का काम कांग्रेस के लोगों ने किया था आज महिला आरक्षण का भी विरोध करके सदन में बिल पास नहीं होने दिया है। देश की महिला जान चुकी है और इसकी नियत पहचान चुकी है आने वाले समय में देश की महिला इनको हर जगह हर रास्ते पर हिंदी के नेताओं को विरोध करने का काम करेगी। देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि महिलाओं के लिए हम जो लड़ाई झाडे हैं वह आगे तक भी हम इसको ले जाएंगे हम चुप नहीं बैठेंगे। महिलाओं की हिस्सेदारी की बात जो हमने रखा है वह आगे भी हम इसको करेंगे सभी जगह कांग्रेस गठबंधन के प्रति महिलाओं का कड़ा विरोध हो रहा है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, ममता देवी पूर्व महिला आयोग सदस्य रीता चौरसिया विशाखा सिंह विजया सिंह मुकेश पाठक धनंजय तिवारी उमाशंकर एवं काफी संख्या में महिला उपस्थित थी।
देवघर-में विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन 2026 का आयोजन, शिक्षा विकास पर हुई विस्तृत चर्चा।
देवघर: उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर, कुंडा, देवघर में विद्या भारती प्रांतीय योजना के अंतर्गत विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सभा के साथ हुई, जिसमें विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, प्रदेश मंत्री प्रोफेसर ब्रजेश कुमार, देवघर विभाग प्रमुख सुरेश मंडल, साहिबगंज विभाग प्रमुख रमेश कुमार, जमशेदपुर विभाग प्रमुख ब्रेन टुडू सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, ओम तथा भारत माता के तैल चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजीत कुमार, सह सचिव प्रतिभा वर्णवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण भाई पटेल, कोषाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, सदस्य उपेन्द्र यादव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार की विशेष उपस्थिति रही। सम्मेलन में देवघर विभाग के सभी विद्यालयों के समिति सदस्य एवं प्रधानाचार्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों की शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य उल्लेखनीय कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, भविष्य में विद्यालयों के समग्र विकास के लिए तैयार की गई योजनाओं का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज में संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उपस्थित प्रांतीय अधिकारियों एवं देवघर विभाग के लगभग 20 विद्यालयों से आए प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रधानाचार्यों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालयों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। द्वितीय एवं तृतीय सत्र में विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई, जिसमें शिक्षा के आधुनिक स्वरूप, प्रबंधन की भूमिका और विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र में रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित कर शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षण कार्यों के समन्वय को नई दिशा देने का कार्य किया, जिससे क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होने की उम्मीद जताई गई।
देवघर-संघ यात्रा के 100 वर्ष प्रबुद्ध जन गोष्ठी संपन्न पंच परिवर्तन पर मुख्य वक्ता कुणाल कुमार का जोर, राष्ट्र निर्माण पर हुआ गहन मंथन।
देवघर: में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रबुद्ध जन गोष्ठी रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर शहर में पहले से उत्साह का माहौल था, जो कार्यक्रम के दौरान साफ नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से हुआ। इसके बाद मुख्य वक्ता प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार ने विस्तार से अपने विचार रखते हुए संघ की कार्यप्रणाली और समाज निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित किया। मौके पर मुख्य वक्ता कुणाल कुमार ने अपने संबोधन में पंच परिवर्तन स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि समाज में स्थायी परिवर्तन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि व्यक्ति के आचरण और जीवनशैली में बदलाव से आता है। उन्होंने स्वदेशी को आत्मनिर्भरता का आधार बताते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों और उत्पादों को बढ़ावा देना राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। नागरिक कर्तव्यों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन भी उतना ही आवश्यक है, तभी एक जिम्मेदार समाज का निर्माण हो सकता है। पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया। सामाजिक समरसता को उन्होंने राष्ट्र की एकता का मूल आधार बताते हुए कहा कि भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधना समय की मांग है। वहीं कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार संस्था को मजबूत करने पर भी उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश और हिन्दुत्व का यह स्वर्णिम काल है, लेकिन इस दौर में हमें सजग और संतुलित होकर आगे बढ़ना होगा, ताकि विकास के साथ मूल्यों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोकानंद झा ने शिक्षा और संस्कार के महत्व पर बल दिया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ मनीष राज और डॉ पूजा राय ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर लीलाबारानंद नाथ महाराज का आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम को आध्यात्मिक आयाम मिला। गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, संगठन की भूमिका और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर संघ व सामुहिक गीत के साथ अतिथियों का परिचय व स्वागत सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार गुप्ता ने व संचालन नगर कार्यवाह डॉ आनंद वर्धन ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व मंत्री राज पलिवार, डॉ राजीव रंजन, मधुसुदन मंडल, डॉ गोपाल जी शरण, सुजीत सिंह, विनय बरनवाल, पंकज कुमार बरनवाल, शैलेश सिंह, अमित राव, अभिषेक मिश्रा, शुभम कृष्णा, विनायक कुमार, डॉ राजेश प्रसाद, धुव्र प्रसाद साह, विजया सिंह, अलका सोनी, अजय कुमार सिंह, गौरी शंकर शर्मा, धनंजय तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता, प्रेमलता बरनवाल, दिलीप कुमार बरनवाल, संजय कुमार मिश्रा, संजीव जजवाडे़, आलोक मल्लिक, सुरज कुमार झा, मनोज कुमार, रीचा कुमारी, प्रकाश मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद और सामूहिक चिंतन को नई दिशा देते हैं।
देवघर-के डीएवी भंडारकोला विद्यालय में हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में आज महात्मा हंसराज जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ एवं हवन के साथ हुई।इसके बाद महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने उनके आदर्शों एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, अनुशासन एवं समर्पण की प्रेरणा देता है।उन्होंने भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया, जो आज भी डीएवी संस्थानों की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास करते हैं।उनका मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं कविता-पाठ प्रस्तुत किए गए, जिसमें हंसराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।