युवती को बहला फुसलाकर में जाने का आरोप

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर। थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का ही आलिम पुत्र सादाब बहला फुसलाकर नकदी और सोने चांदी के जेवरात के साथ ले गया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर फरार युवक व युवती की बरामदगी के लिए टीमें लगा दी गई है।
मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप


विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

मीरापुर। गांव हाशमपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र जयकरण ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 28 अप्रैल की रात वह अपने घर के पास बबलू की दुकान पर सामान लेने गए थे। उसी दौरान गांव निवासी दिनेश पुत्र प्रेम सिंह और उसका बेटा तुषार वहां आ गए। आरोपियों ने अशोक कुमार से कहा कि वह अक्षय का बहुत साथ देता है और उसे गाली-गलौज करने लगे अशोक द्वारा  विरोध किया तो दिनेश और तुषार ने लाठी-डंडों और सरिया से उस पर हमला कर दिया  जिससे उसे काफी चोटें आई। सौर सुनकर गांव निवासी नवीन पुत्र कुलदीप उर्फ काकू मौके पर पहुंचे और उन्होंने अशोक को बचाया। हमलावर जाते-जाते अशोक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है
गैस सिलेण्डर लिकेज होने से होटल में आग लगी,लाखों का सामान जलकर राख हुआ
मौके पर अफरा तफरी मची


(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर।-कस्बें के भीड़भाड़ वाले इलाके बस स्टेंड चौराहे पर स्थित एक होटल में सिलेंडर लिकेज होने से भयंकर आग लग गई।आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई।होटल में खाना खा रहे लोगों ने बामुश्किल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।आग से होटल का लाखों का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

मीरापुर में बस स्टैंड चौराहे पर कस्बें के मौहल्ला कमलियाँन निवासी हारून पुत्र फारुख का लजीज होटल है।बुधवार की दोपहर होटल पर कई लोग खाना खा रहे थे। होटल के अंदर लगा गैस सिलेंडर लिकेज हो रहा था।इस दौरान अचानक लिकेज गैस सिलेण्डर में आग लग गई।आग ने कुछ ही पलों में भयंकर रूप धारण कर लिया।होटल के अंदर खाना खा रहें लोगों में अफरा तफरी मच गई।लोगों ने खाना छोड़कर बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मोके पर आये पुलिसकर्मियों ने आसपास की दुकानों व पास में खड़े लोगों को वहाँ से हटाया।होटल के अंदर लगी आग से वहाँ रखा लाखों की कीमत सारा फर्नीचर बर्तन ,खाद्य सामग्री व अन्य सामान जलकर राख हो गया।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
जानसठ में नई एसडीएम लक्ष्मी लांम्भा ने संभाला कार्यभार, कर्मचारियों ने किया स्वागत
जानसठ। तहसील जानसठ में बुधवार को नई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में लक्ष्मी लांम्भा ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालते ही तहसील परिसर में एक सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली की अपेक्षा जताई।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम लक्ष्मी लांम्भा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तहसील कर्मचारियों ने भी आश्वासन दिया कि वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, जिससे प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।
इस दौरान तहसील के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. संदीप शर्मा एवं ब्रह्म प्रकाश शर्मा को किया गया सम्मानित

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मंडी व्यापार संघ के प्रतिष्ठान पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में दोबारा निर्विरोध संदीप शर्मा राष्ट्रीय सचिव व ब्रह्म प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त होने पर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही ब्रह्म प्रकाश शर्मा जी को राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किए जाने पर समस्त ब्राह्मण समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण है।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, लक्ष्मण शर्मा तथा हरीश गौतम संजय गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरसोली निवासी जिहादी मेहताब पर धर्मांतरण अपहरण एवं शारीरिक शोषण पर सख्त कार्यवाही को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
आशीष कुमार


मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति ने मुजफ्फरनगर पुलिस कप्तान को हरसोली ग्राम निवासी एक जिहादी मेहताब के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए समिति के संयोजक नरेंद्र पवार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र कुमार ने पुलिस कप्तान को बताया कि मुजफ्फरनगर शहर की एक हिंदू कॉलोनी में मेहताब नाम का जिहादी जाट समाज की एक विधवा महिला उसके दो पुत्र एवं एक पुत्री को बहला फुसला कर रह रहा है l जिसकी पहले से ही 4 से 5 सादियां हो रखी है l सुनियोजित प्लानिंग के तहत यह जिहादी हिंदू परिवार का शोषण कर रहा है l कुछ समय पूर्व यह मेहताब विधवा महिला की पुत्री को लेकर फरार हो गया था एवं वापस आने पर अब विधवा महिला एवं उसकी पुत्री दोनों का शारीरिक शोषण कर रहा है l आशंका है कि इस जिहादी महताब ने पूरे परिवार का धर्मांतरण करा दिया है l

हिंदू संघर्ष समिति ने इस गंभीर प्रकरण में मुजफ्फरनगर जिले के पुलिस कप्तान से हरसोली ग्राम निवासी मेहताब पुत्र शरीफ के खिलाफ धर्मांतरण, अपहरण एवं नाबालिक का शारीरिक शोषण करने के कारण गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

इसी के साथ हिंदू समाज के परिवार की सकुशल  बरामदगी की  मांग भी की गई है l मुजफ्फरनगर जिले के एस एसपी को ज्ञापन देने के पश्चात हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी एवं एसपी देहात एवं सीओ मंडी  से भी मुलाकात की l


ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र पवार,अरुण प्रताप सिंह,देशराज चौहान,संजय मिश्रा, संजय वाल्मीकि, सुरेंद्र मित्तल, पवन मित्तल, पवन पांचाल,अनमोल रतन छाबड़ा, चमन लाल कुकी,सीताराम त्यागी,वैभव यादव,अमित गोयल, एडवोकेट कपिल गुप्ता,दिनेश त्यागी, पवन पांचाल, राजकुमार,रविकांत अग्रवाल, विक्की चावला,ऋषभ जैन, अंजेश गुर्जर,सरदार बालेंद्र सिंह, रक्षित पाल, लोकेंद्र,सुरेश मास्टर, विकास राज,  अमन सिंह, राजेंद्र धीमान, मोनू प्रजापति, पंडित धर्मेंद्र शास्त्री आदि शामिल रहे।
हाईवे पर पुलिस का सख्त एक्शन: अतिक्रमणकारियों को चेतावनी, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा व भारी पुलिस बल के साथ हाईवे और कस्बे के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग एवं भ्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी गई और नियमों की अनदेखी करने वालों पर मौके पर ही सख्ती दिखाई गई।
अभियान के दौरान जैसे ही पुलिस बल हाईवे पर पहुंचा, वहां मौजूद दुकानदारों, ठेला संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर आमजन में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों को लगा कि कोई विशेष घटना घटित हो गई है, जबकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह अभियान पूरी तरह से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
पुलिस टीम ने हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, सड़क पर फैलाए गए सामान, ठेलों व अस्थायी दुकानों को हटवाया। साथ ही संबंधित लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि वे दोबारा सड़क पर अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना व अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनमें बिना हेलमेट बाइक चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा अवैध पार्किंग प्रमुख रूप से शामिल रही। पुलिस ने ऐसे लोगों को मौके पर ही रोककर उनकी जमकर क्लास लगाई और नियमों का पालन करने के लिए सख्त चेतावनी दी।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हाईवे पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग न केवल यातायात बाधित करती है, बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क को साफ और सुरक्षित रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें।
कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा ने भी कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
पुलिस के इस सख्त अभियान का असर तत्काल देखने को मिला। जहां एक ओर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही, वहीं आम नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, तो हाईवे पर जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है।
कुल मिलाकर पुलिस की यह पहल क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।
भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मिले पहुंचे राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने की मुलाकात

आशीष कुमार

मुज़फ्फरनगर। शहर की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही तल्खियां अब खत्म होती नजर आ रही हैं। भाजपा नेता गौरव स्वरूप और राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा के बीच चला आ रहा मनमुटाव अब सुलह में बदल गया है। दोनों नेताओं ने साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब शहर की राजनीति टकराव से निकलकर विकास के मुद्दों पर केंद्रित होगी।
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने खुलकर बातचीत की और आपसी मतभेदों को किनारे रखते हुए सहयोग की नई शुरुआत करने पर सहमति जताई। इस दौरान सुमित खेड़ा ने शहर की समस्याओं को वार्डवार तरीके से विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि किन इलाकों में सफाई, जलभराव, टूटी सड़कों, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
बैठक के दौरान गौरव स्वरूप ने भी गंभीरता दिखाते हुए अपने प्रतिनिधि को सभी समस्याएं नोट करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा और एक महीने के भीतर सुधार की ठोस पहल दिखाई देगी। उनका कहना था कि शहर को बेहतर बनाना सिर्फ एक व्यक्ति या पार्टी का काम नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव है।
मुलाकात के बाद सुमित खेड़ा ने इसे सकारात्मक और जरूरी पहल बताया। उन्होंने कहा कि विरोध की राजनीति से आम जनता को कोई फायदा नहीं होता, इसलिए अब समय है कि सभी लोग मिलकर शहर के विकास के लिए काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह की बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शहर की राजनीति में यह बदलाव अहम मोड़ साबित हो सकता है। अब तक अलग-अलग ध्रुवों में बंटी राजनीति अगर विकास के मुद्दे पर एकजुट होती है, तो इसका सीधा फायदा आम नागरिकों को मिलेगा।
खतौली में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। खतौली में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामपाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नरेश पालीवाल जी, राकेश शर्मा, शिशु शर्मा, रमन शर्मा सुबोध शर्मा उमादत्त शर्मा एवं संजय मिश्रा (अध्यक्ष, नवीन मंडी व्यापार संघ) उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में खतौली अध्यक्ष के केपी शर्मा का विशेष सहयोग रहा, वहीं मंच संचालन मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में देवेश दीक्षित, नीरज दीक्षित, मनीज, अंकुर गौड़ सहित समस्त पदाधिकारियों व सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भगवान परशुराम के जयकारों के साथ निकली यह भव्य शोभायात्रा पूरे कस्बा खतौली के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गई। ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आपसी एकता और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

भगवान परशुराम से प्रार्थना है कि वे सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी का जीवन सफल एवं सार्थक बनाएं।
मुज़फ्फरनगर के बधाई खुर्द में महिला का आरोप—जेठ पर जबरन दुकान और घर पर कब्ज़े की कोशिश, पुलिस ने रुकवाया निर्माण
मुज़फ्फरनगर जनपद में थानां नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी महिला रितु ने अपने जेठ रंजन वीर पर जबरदस्ती दुकान और घर पर कब्ज़ा करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जेठ रंजनवीर ने बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू कर दिया और संपत्ति पर अपना अधिकार जताने की कोशिश की।
पीड़ित महिला रितु का कहना है कि अब से 10 वर्ष पूर्व दुकानों का बंटवारा हुआ था।लेकिन घर और जमीन का कोई बटवारा नही हुआ।लेकिन उसके बाद भी रंजनवीर ने घेर में जबरदस्ती निमार्ण कार्य शुरू कर दिया।निमार्ण कार्य की सूचना महिला को मिली।
पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा था,जिसकी शिकायत महिला ने चौकी रोहाना पर भी की थी ,लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। जिसके बाद अब जबरन कब्ज़े की कोशिश के चलते मामला बढ़ गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।