*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक की गई आयोजित*
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईसीडीएस जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बीएचएनडी सत्र का आयोजन सभी विकास खंडों में शत प्रतिशत न होने पर सीडीपीओ भदोही, औराई को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर  जिला कार्यक्रम अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया।
          जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त सीडीपीओ की मॉनिटरिंग करें तथा समय से पोषण आहार का वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि पोषण आहार की मांग के संबंध में समय से शासन को डिमांड प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के वजन, गृह भ्रमण, सी०बी०ई० आदि की रिपोर्ट समय से पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग कराना सुनिश्चित करें।
        सैम/मैम बच्चों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शत प्रतिशत सैम/मैम बच्चों का चिन्हांकन कर उनको सैम/मैम की श्रेणी से बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार एनआरसी पर सैम/मैम बच्चों को भर्ती किया जाए।
         जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर हॉटकुक्ड मील योजना के अंतर्गत मीनू के अनुसार बच्चों क़ो गरम खाना दिया जाए। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निर्धारित समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से घर-घर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी दी जाए तथा उन्हें हरी सब्जी, फल, गुड आदि का सेवन करने के लिए जागरूक करें, ताकि वे एनीमिया से ग्रसित ना हो।
       बैठक में उपायुक्त मनरेगा राजा राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा सहित समस्त सीडीपीओ एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, नोटिस और सेवा समाप्ति के दिए निर्देश*
*डीएम शैलेष कुमार का कड़ा रुख, गैरहाजिरी व ढिलाई पर कार्रवाई, अवैध अस्पतालों की जांच के आदेश*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी कार्य एवं वित्तीय प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं, जिससे पारदर्शिता एवं समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने एमसीएस ज्ञानपुर के द्वारा टोटल ई-प्रिक्रिप्सन डॉक्टर डेस्क में अपेक्षित प्रगति न होने व कार्य में लापरवाही बरतने पर एमसीएस अधीक्षक ज्ञानपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। साथ ही अवैध चल रहे चिकित्सालयों का निरीक्षण करने के लिए सम्बन्धित एमओआईसी को निर्देश दिया। साथ ही जनऔषधि केन्द्रों की जॉच करने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया।
          डी०आई०ओ० द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि एच०पी०वी० वैक्सिन एक महत्वपूर्ण टीका है जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाता है, जो मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) का कारण बनता है, यह टीका 09 से 14 वर्ष लड़कियों के लिए प्रभावी है। परन्तु दिशा-निर्देश के अनुसार अभियान के रूप में जनपद स्तर पर यह वैक्सिन 14 वर्ष की किशोरियों को निःशुल्क लगाया जाना है। यह अभियान 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक चलाया जायेगा। 03 माह के पश्चात यह वैक्सीन प्रत्येक वी०एच०एन०डी० सत्र पर निःशुल्क लगाया जायेगा। जिस कम में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि समस्त अधीक्षक उक्त अभियान के अन्तर्गत अपने अपने क्षेत्रों में 14 वर्ष कि किशारियों का डयूलिस्ट बनाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। डी०टी०ओ० द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि रजनीश कुमार, एकाउन्टेन्ट टी०बी० कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नोटिस देने के उपरांत भी अपने कार्याे में कोई सुधार नही किया गया तथा निःक्षय पोर्टल पर डी०बी०टी० के फीडिंग का कार्य पूर्ण नही हो पा रहा है। जिस पर जिला कार्यकम प्रबन्धक द्वारा एन०एच०एम० के एच०आर० पालिसी पर चर्चा की गयी। उक्त के कम में अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त कर्मी द्वारा कार्य में लापरवाही किये जाने के दृष्टिगत सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई।
बैठक में सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आमजन से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। ेउन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर समय से उपस्थित रहकर मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित करें , किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने यू0पी0 हेल्थ डैशबोर्ड के विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। स्वास्थ्य विभाग के हर कार्यक्रम की कंपोजिट रिपोर्ट अगले बैठक में प्रस्तुत किया जाए। सभी एमओआईसी, आशा व एएनएम की हफ्ते में बैठक कर सघन समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैठक की कार्यवृत्ति में सभी बिन्दुओं की समीक्षा अगले दिन तक अवश्य उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने क्वालिटी एश्योंरेस कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में लैब स्लैब एवं बेसिंग उपलब्धता पर बल दिया। स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डॉक्टरों के उपस्थिति की चेकिंग एवं कार्य के प्रति उनकी दक्षता का सतत् मूल्यांकन हो। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्यक्तिगत व टीम बेस्ड इंटेंसिव बढ़ाने व सुधार करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। सभी पीएचसी, सीएचसी पर ड्यूटीरूम सहित सभी जगह साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाये, इस सन्दर्भ में आशा व एएनएम को प्रेरित करें। प्रसूता को कम से कम 48 घण्टे अस्पताल में रूकने हेतु प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत सभी कम्युनिटी आफिसर को निर्देशित किया कि आयुष्मान आरोग्य मन्दिर की प्रभावी क्रियाशीलता हेतु अटेन्डेंस के माध्यम से नियमित करें, लापरवाही न बरते। आयुष चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जितने भी पंजीकृत आयुष चिकित्सालय है। 15 दिन के भीतर टीम बनाकर मजिस्टेªट के साथ जॉचकर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*सात निकायों के 47 आर‌ओ में से 33 उगल रहे गरम पानी,आठ पड़े हैं बंद*

*साढ़े तीन करोड़ से सात निकायों में लगे वाटर कूलर का लाभ नहीं*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जिले की सात निकायों में लगे 47 आर‌ओ मशीन में से आठ बंद पड़े हैं। वहीं 33 आर‌ओ ऐसे हैं। जिनसे गर्म पानी निकल रहे हैं। तीन आर‌ओ किसी तरह से ठंडा पानी दे रहें हैं। 44 डिग्री तापमान में वाटर कूलर से निकल रहे गरम पानी से लोगों की प्यास बुझानी मुश्किल हो रहा है। इन वाटर कूलरों पर नगर पंचायत ने सीढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च किया है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च करके 47 आर‌ओ प्लांट,वाटर कूलर,आर‌ओ मशीन लगाए गए थे। लेकिन निकायों में लगे आर‌ओ वाटर कूलर की हकीकत कुछ और ही है। भदोही, गोपीगंज पालिका सहित, ज्ञानपुर, सुरियावां,न‌ई बाजार, खमरिया, घोसिया नगर पंचायत है। यहां करीब साढ़े तीन से चार लाख की आबादी निवास करती हैं। पड़ताल में पाया गया कि निकायों में लगे अधिकतर आर‌ओ मशीन से गर्म पानी निकलते मिले। ज्ञानपुर नगर में फरवरी में 1.74 करोड़ रुपए से 21 आर‌ओ मशीन लगाए गए थे। इसमें से दुर्गागंज, पुराना तहसील, मुखर्जी पार्क पर लगी मशीन खराब मिली। 18 मशीनों से ठंडा पानी नहीं निकल रहा है। दुर्गागंज त्रिमुहानी, मुखर्जी पार्क, पुरानी कलेक्ट्री में लगे वाटर कूलर बंद मिले
दुर्गागंज त्रिमुहानी, रजिस्ट्री आफिस, बिजली विभाग,जिला कारागार, पुरानी बाजार, विभुति वीएनजीआई पर लगे मशीनों से भी ठंडे पानी नहीं मिल रहा है।



भदोही में 20 दिन पहले दुरस्त कराया गया था,यदी कही पर तकनीकी खामियां मशीन में आई है, उसे चेक कराया जाएगा। ज्ञानपुर में दो से तीन में सभी मशीनें दुरस्त की जाएगी। बाकी निकाय के ईओ से बातचीत की आएगी।

धर्मराज सिंह नोडल निकाय भदोही
*भदोही में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिकारियों की बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश*
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के कुशल मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 को आयोजित की जा रही है। जिसके परिप्रेक्ष्य में श्री अखिलेश दूबे, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के निर्देशानुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु  पुष्पा सिंह अपर जिला जज द्वितीय / नोडल, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री आशीष कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही, प्रबन्धक जिला अग्रणी यूनियन बैंक व जनपद भदोही के समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकगण की बैठक जनपद न्यायालय के सभागर कक्ष में दिनांक 28.04.2026 को सायं 04:30 बजे से आहूत की गयी। जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
*जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति, जनपद भदोही की मासिक बैठक सम्पन्न*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही।‌ जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति, जनपद भदोही की मासिक बैठक आज कलेक्ट्रेट भदोही सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता एवं विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय द्वारा किया गया, जिसमें विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई। सर्वप्रथम जनपद के विद्यालयों में कराए जा रहे क्लास रूम टाइल्स कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके उपरांत शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बालक-बालिका नामांकन से वंचित न रहे। शेष बचे हुए बच्चों का चिन्हांकन कर शीघ्र प्रवेश दिलाया जाए तथा नामांकन एवं पंजीकरण की गति को और तेज किया जाए, जिससे शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य समय से प्राप्त किया जा सके। बैठक में जनपद में संचालित अमान्य विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल बंद कराया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनी रहे।
विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में नियमित रूप से समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएं, जिससे बच्चों में सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल एवं समसामयिक विषयों की समझ विकसित हो सके। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विभागीय समीक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही डायट मेंटरों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें तथा शिक्षकों को शैक्षणिक गतिविधियों में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को समयबद्ध विद्यालयों के निरीक्षण पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराया जाए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम, एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया: बैरकों, रसोई घर और डिस्पेंसरी का जायजा लिया गया


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से ज्ञानपुर स्थित जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं बंदियों को समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने भदोही जनपद के पुरुष और महिला बैरकों में जाकर कैदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बंदियों द्वारा की जा रही कालीन बुनाई को देखा और उसकी सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक और किशोर बैरक का भी गहनता से निरीक्षण किया। जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया गया, जहां दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने महिला बैरक में पहुंचकर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की और सुनिश्चित किया कि सभी सुविधाएं समय पर मिलती रहें। पेयजल व्यवस्था, शौचालयों और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही, मुलाकाती पंजिका का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जांच की गई। कारागार अधीक्षक ने अधिकारियों को पूरी जेल का अवलोकन कराया।
1 मई से 30 जून तक जनपद न्यायालय भदोही के न्यायालयों व कार्यालयों में कार्य करने का समय किया गया निर्धारित*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश के अनुक्रम में सचिव, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, भदोही का प्रस्ताव 18 अप्रैल को प्राप्त होने के उपरान्त 1 मई से 30 जून तक जनपद न्यायालय भदोही के न्यायालयों व कार्यालयों में कार्य करने का समय निर्धारित किया गया है। न्यायालय का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक होगा। इस दौरान आधे घण्टे का लंच सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक रहेगा। वहीं कार्यालय का समय सुबह 6.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक आधे घण्टे का लंच होगा। उन्होंने न्यायालयों एवं कार्यालयों में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आधे घंटे का लंच का समय इस प्रकार उपयोग किया जायेगा कि शासकीय काम बाधित नहीं हो। कर्मचारी किसी भी दशा में कार्यालय बंद कर लंच नहीं करेंगे।
डीएम शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने किया होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा पर जोर

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन, निर्विघ्न, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज तथा एम.ए. समद इंटर कॉलेज, भदोही पहुंचकर परीक्षा संचालन की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की।
          रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी से सम्पन्न कराने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल न बरती जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में तत्काल पुलिस बल का सहयोग लिया जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित न हो।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 2496 अभ्यर्थियों में 1898 उपस्थित रहे, जबकि 598 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 2496 अभ्यर्थियों में 1836 उपस्थित हुए और 660 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 1258 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।  निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैदी और गंभीरता का माहौल देखने को मिला। जनपद प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई।
भदोही में 198 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न:नवआरक्षियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ, बैंड की धुन पर किया मार्चपास्ट*
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को 198 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न हुई। इस समारोह में नवआरक्षियों ने अपने प्रशिक्षण और कौशल का प्रदर्शन किया।
वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और 07 टोलियों का निरीक्षण किया। मीणा ने प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता और ड्रिल की सराहना की। इसके बाद सभी टोलियों ने मार्चपास्ट किया। सभी टोलियों ने कदम से कदम मिलाकर सलामी मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्चपास्ट में नवआरक्षियों का तालमेल और अनुशासन स्पष्ट दिखा। समारोह में प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें प्रशिक्षु आरक्षी रामकरन पाल (जनपद भदोही) को सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी और अंतः कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी का पुरस्कार मिला। बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी का पुरस्कार प्रशिक्षु आरक्षी नरोत्तम सिंह (जनपद भदोही) को दिया गया।
इस अवसर पर भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लाइन्स भदोही बलराम, प्रतिसार निरीक्षक अनिल कुमार सहित अन्य क्षेत्राधिकारीगण, प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएचसी-पीएचसी पर ओपीडी के समय में बदलाव, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इलाज
*तेज धूप और लू को देखते हुए समय में किया गया बदलाव,अब सुबह 8 से 2 बजे तक मरीज देखेंगे डॉक्टर*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही‌। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। अब ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेगी। इससे मरीजों को उपचार कराने में आसानी होगी। पहले सुबह 10 बजे से साम चार बजे तक ओपीडी चलती थी। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना 1800 से 2200 की ओपीडी होती है। जिले में छह सीएचसी गोपीगंज, भानीपुर, औराई, डीघ, भदोही, सुरियावां हैं। यहां 1200 से 1400 की ओपीडी होती है। इसके अलावा 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां पर 800 से 1000 की ओपीडी होती है। मौसम की तल्खी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों का घर से निकल पाना मुश्किल हो गया है। जिला अस्पताल, एमबीएस भदोही की ओपीडी पहले की तरह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय सलाह है कि समय से अस्पताल पहुंचे। दवा लेकर सीधे घर पहुंचे। बीच में थकान महसूस होने पर किसी छायादार स्थान पर रूकें। घर पहुंचने के कुछ देर बाद हाथ पैर को ठंडे पानी से धुलें। आंख पर ठंड पानी का पुटा मारें। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। खान पान को लेकर बेहद सतर्कता बरतें। तले भुने खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि ओपीडी के समय में बदलाव हो चुका है। सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी अब सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। जो पहले सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक थी।