पारा शिक्षक नेता सोनू सरदार हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ पांच आरोपी अरेस्ट|

Ranchi | 17-12--2025: सरायकेला, प्रताप मिश्रा-सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बड़डीह गांव में पारा शिक्षक नेता सह मुखिया पति सोनू सरदार की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने पिस्तौल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आशीष गोराई, विश्वजीत नायक, अनिल सरदार उर्फ गोंदो, आनंद दास और सूरज मार्डी को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि मास्टरमाइंड बीरबल सरदार और लखीचरण नायक फरार हैं. 



मधुपुर में सिरियल बम धमाके मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार |

Ranchi | 16-12-2025: थाना क्षेत्र के लखना व पोखरिया डोमागढ़ा में लगातार तीन जगह एक सप्ताह पूर्व हुए बम विस्फोट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घटना को अंजाम देने वाले देवघर के हिरणा निवासी छोटू मल्लिक और मधुपुर के लालगढ़ निवासी जावेद शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस ने छोटू मल्लिक को गिरिडीह जिले के गांडेय स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बम धमाका करने में छोटू के साथ चार अपराधी शामिल थे. 



Ranchi AQI: रांची की हवा तीन सिगरेट के बराबर जहरीली, 300 के करीब पहुंचा आंकड़ा|

Ranchi | 15-12-2025: झारखंड एक तरफ शीतलहर की चपेट में है. वहीं दूसरी तरफ झारखंड के कई शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है. अगर रांची की बात करें तो यहां की भी हवा में जहर घुलने लगा है. रांची में एक्यूआई 300 के करीब पहुंच गया है. वहीं झारखंड के बड़े शहरों जमशेदपुर और धनबाद में भी एक्यूआई 200 के पार पहुंच चुका है.



राज्य को सोना की तरह बनाना है, पिछड़ेपन का कलंक मिटाना है : सीएम|

Ranchi | 14-12-2025: साहिबगंज एवं पाकुड़ में 537 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना साेरेन भोगनाडीह पहुंचने पर सबसे पहले सिदो-कान्हू पार्क गये. यहां वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद, भैरव व फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने फुटबॉल मैदान से साहिबगंज जिले के लिए 247.44 करोड़ की लागत की 224 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. पाकुड़ जिले के लिए 103.52 करोड़ की लागत से 107 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.



Maiya Samman Yojana को लेकर आया नया अपडेट, हेमंत सोरेन इस दिन भेज सकते हैं 2500 रुपये|

Ranchi | 13-12-2025: हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर अब नया अपडेट आया है. जानकारी के मुतबिक ऐसी संभावना है कि हेमंत सोरेन शनिवार को अपने विधानसा क्षेत्र बरहेट से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये डालेंगे.



कैमरून में फंसे 47 झारखंडी श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू|

Ranchi | 12-12-2025: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद कैमरून (मध्य अफ्रीका) में फंसे 47 झारखंडी श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वहीं, सीएम के निर्देश पर श्रमायुक्त ने नियोजकों/नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि नियोजकों/नियोक्ताओं और मिडिलमैन द्वारा उक्त श्रमिकों को अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिक (नियोजन का विनियमन और सेवा शर्त) अधिनियम, 1979 के अंतर्गत बिना प्रवासी मजदूर के रूप में निबंधन कराये एवं बगैर लाइसेंस प्राप्त किये धोखे एवं जालसाजी कर श्रमिकों को कैमरून भेजा गया है, जो गैरकानूनी है.

प्राची, अवनिका, दृष्टि, रिद्धिपता ने जीते गोल्ड !

Ranchi | 11-12-2025: रांची. खेलगांव के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में संपन्न झारखंड राज्य सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप में प्राची रंजन ने दो गोल्ड जीते. इसके अलावा अवनिका, दृष्टि थापा, रिद्धिपता रानी ने स्वर्ण, आयुष खत्री, तिमोथी जॉन टोपनो, आराध्या साहू ने रजत, जबकि अव्यांक जालान, अयान घोष, दिव्यांश कुमार, एंजेल शेरोन टोप्पो ने कांस्य पदक जीता.



सीएम हेमंत सोरेन ने रोजगार सौगात के तहत लगभग 9,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए; बहुमत गठबंधन पर राजनीति जारी|

Ranchi | 29-11-2025: 29 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में अपनी सरकार के एक वर्ष के कामकाज के हिस्से के रूप में लगभग 9,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए — यह रोजगार सृजन की एक बड़ी पहल मानी जा रही है। समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित INDIA ब्लॉक के नेताओं ने भाग लिया; वहीं भाजपा ने राज्य सरकार पर आरोपपत्र जारी कर ‘जनादेश के वायदे पूरे न होने’ का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक बहस भी जारी रही।

झारखंड सरकार 1‑साल पूरा होने पर लगभग 10,000 युवाओं को रोजगार सौगात देगी: CM हेमंत सोरेन का ऐलान|

Ranchi | 27-11-2025: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने पर लगभग 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। यह कार्यक्रम 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान रोजगार सृजन और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से है, जिसमें शिक्षकों के साथ प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियाँ शामिल हैं। 

कैमरून में भूखे और बिना वेतन 5 झारखंडी मजदूरों की मुश्किलें बढ़ीं|

Ranchi | 26-11-2025: झारखंड के हज़ारीबाग और गिरिडीह जिलों के 5 प्रवासी मजदूरों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला, जिससे वे कैमरून (Africa) में फंसे हुए हैं। वीडियो संदेशों में उन्होंने बताया कि उनके पास खाने और रहने का खर्च भी नहीं बचा है, और वे भारत सरकार से अपनी घर वापसी की व्यवस्था कराने की अपील कर रहे हैं।