दूरदर्शन पर दिखेंगे हास्य कवि अजीत शुक्ल*
चार मई  दिन सोमवार शाम 7-30 बजे होगा प्रसारण*

रितेश मिश्रा
हरदोई। "हुनर गर आप में है तो दिखाना भी जरूरी है छुपाकर बैठ जाने से नहीं पहचान बनती है...." इन पंक्तियों के रचनाकर हास्य कवि अजीत शुक्ल ने एक बार फिर अपनी कविता के हुनर से हरदोई जनपद को गौरवान्वित किया है। शहर के कृष्ण नगरिया निवासी अजीत शुक्ल यूं तो पेशे से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक है किंतु अपनी काव्य प्रतिभा से पूरे देश में अपनी पहचान बनाई हुई है। अपनी हास्य कविताओं से सभी को गुदगुदाने वाले कवि अजीत शुक्ल विभिन्न राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में प्रतिभाग कर हरदोई का नाम रोशन करते आ रहे हैं। श्री शुक्ल की पूर्व में न्यूज 18 के चर्चित टीवी शो लपेटे में नेता जी, शेमारू टीवी के वाह
भाई वाह, आजतक, न्यूज 24, जी न्यूज, भारत समाचार व दूरदर्शन पर कविताएं प्रसारित हो चुकी हैं।  दूरदर्शन लखनऊ द्वारा प्रसारित होने वाले  वन्समोर कार्यक्रम का शूट सोमवार  को किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण चार मई दिन सोमवार को शाम 7-30 बजे किया जाएगा। अजीतशुक्ल के कार्यक्रम को लेकर उनके शुभचिंतकों में उत्साह है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सांडी डॉ सुनील कुमार, श्याम जी गुप्ता, अमित शुक्ल, सचिन मिश्र, पंकज अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, दुर्गेश तिवारी,रमेश कुमार, गीतेश दीक्षित  उदयराज सिंह,मनोज मानव,आर बी शर्मा, आकांक्षा गुप्ता सहित कई शिक्षकों, कवियों व समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी।
हरदोई में आयुष्मान योजना पर सवाल, अस्पताल ने कहा—यहां नहीं चलता कार्ड! .
रितेश मिश्रा
हरदोई जनपद के नघेटा रोड स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की अनदेखी का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता आकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके भाई का सड़क हादसे में पैर टूट गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए शिव शक्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जो आयुष्यमान योजना में निशुल्क इलाज के लिए सूचीबद्ध है।

आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर पी.सी. गुप्ता ने साफ तौर पर कह दिया कि यहां आयुष्मान कार्ड स्वीकार नहीं किया जाता। ऑपरेशन के लिए पूरा भुगतान जमा करने को कहा गया, अन्यथा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कही गई। गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब और जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का दावा करती हैं। इसके लिए गांव-गांव और शहर-शहर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
ऐसे में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद हरदोई में ही इस योजना की अनदेखी के आरोप सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अस्पताल संचालक सरकारी योजना की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद संबंधित अस्पताल और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है
हरदोई से गूंजी गौ को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
रितेश मिश्रा
हरदोई भारतवर्ष में चल रहा है गौ सम्मान आह्वान अभियान की गूंज उठी हरदोई में पुरजोर ढंग से उठी। गौभक्तों ने गौमाता के जयकारों के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई।
      शहर के रामजानकी मंदिर में आरती,पूजन के बाद गौभक्त समूह में भजन गीत गाते हुए शहर से एक रैली निकलते हुए सदर तहसील पहुंचीं। और ज्ञापन सौंपा। गौभक्त दिव्यांशी सैनी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि
भारतीय परम्परा में गोवंश संस्कृति संस्कार और जीवन शैली के लिए बहुत ही योगदान देता रहा है ।पूजनीय गोवंश की अत्यधिक दुर्दशा देख संपूर्ण भारत के संतो और गौ भक्तों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भारत के प्रत्यक्ष जिले व तहसील से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति, व मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि गौ माता को सेवा, उचित अनुसन्धान,अनुदान एवं  सुरक्षा मिले ,गौ हत्या बंद हो, कत्लखाने बंद करवाया जाए ,गौ माता को सम्मान मिले, गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए ताकि गोवंश की स्थिति में सुधार हो सके। 
            ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि आंकड़े बताते हैं कि प्रतिदिन 70 से 80 हजार गोवंश बीमारी के का दुर्घटना के कारण, कत्ल खानों में कट जाने से , तथा गौशालाओं में भूख प्यास के कारण तड़प तड़प कर प्राण त्याग  रहे हैं । विडंबना है कि  गोवंश विलुप्त होने की कगार पर है ।गोवंश की रक्षा करना नागरिको का कर्तव्य है ।
इस अवसर पर मातृ शक्ति गो पुत्री दिव्यांशी सैनी,मृत्युंजया प्रतिभा, वैष्णवी, प्राची ,गौ भक्त विनीत गुप्ता, अनुप गुप्ता, संजीव गुप्ता, भवानी शर्मा, आकाश पंडित, अभि शर्मा इइंजीनियर, नृपेंद्र सिंह,गौरव भदौरिया, अशोक सिंह  अन्य गौ भक्त गौ प्रेमी उपस्थित रहे।
यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार सफलता, श्रुति शुक्ला बनीं हरदोई जिले का गौरव
रितेश मिश्रा
हरदोई: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में श्रुति शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 300 में से 200 अंक प्राप्त कर 99.56 पर्सेंटाइल हासिल किया है, जो बेहद शानदार उपलब्धि मानी जा रही है। शिक्षा विषय एजुकेशन से परीक्षा देने वाली श्रुति शुक्ला ने न सिर्फ नेट क्वालिफाई किया बल्कि जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोवशिप) भी प्राप्त किया है। इसके साथ ही वह असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए भी पात्र घोषित की गई हैं।

श्रुति शुक्ला की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी माता आशा शुक्ला और पिता सुनील कुमार शुक्ला ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। जानकारी के अनुसार, इस विषय में कुल 45,883 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 34,284 परीक्षार्थी शामिल हुए।

ऐसे प्रतिस्पर्धी माहौल में श्रुति का 99.56 पर्सेंटाइल हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी श्रुति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
रेलवे ट्रैक पर मिला बिहार के युवक का शव, शिनाख्त के बाद परिजनों में मचा कोहराम*

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* दलेल नगर-बालामऊ जंक्सन रेलवे सेक्शन के बीच खंभा नंबर 1137/14-16 के पास शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुँचा। पुलिस को मृतक की जमा तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक आधार कार्ड और काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। इन दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त नागेंद्र राम पुत्र दुलारचंद के रूप में हुई। वह बिहार के जिला भभुआ, थाना बाबा, वार्ड नंबर 14 का निवासी था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे बिहार से हरदोई पहुँचे। पुलिस ने पंचनामा की कानूनी कार्यवाई पूरी कर शव को जिला मर्चरी, हरदोई भेज दिया। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है कि युवक ट्रेन से गिरा है या यह कोई अन्य हादसा है।
कॉपी विवाद से भड़का बवाल,निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने अभिभावक को गालियां दीं और बच्चे का नाम काटने की धमकी दी...
रितेश मिश्रा
हरदोई सन बीम विद्यालय में कॉपी-किताब खरीद को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोपों में बदल गया है। यूकेजी की छात्रा की मां नीलम वर्मा ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल पर न सिर्फ मनमानी का, बल्कि खुलेआम बेइज्जती और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, स्कूल ने पहले बाहरी दुकान से कोर्स सामग्री खरीदने को कहा था, लेकिन बाद में आदेश बदलते हुए नई कॉपियां केवल स्कूल से खरीदने की अनिवार्यता थोप दी, जिसकी कीमत करीब 1200 रुपये बताई गई।
नीलम वर्मा का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कुछ समय मांगा, लेकिन जब वह प्रिंसिपल से मिलने पहुंचीं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें “गंवार”, “ब्लडी” और “फूल” जैसे अपमानजनक शब्द कहे, साथ ही बच्चों का नाम स्कूल से काटने और “यहां से भाग जाने” तक की धमकी दी। इस दौरान मौजूद अन्य अभिभावकों के सामने हुई इस घटना से माहौल गरमा गया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद शहर में निजी स्कूलों की मनमानी,जबरन कॉपी-किताब खरीदवाने और अभिभावकों के साथ व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है।नीलम वर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर स्कूल प्रबंधन और संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
जन्मदिन से पहले हरियाली का संदेश: कर्ण सिंह राणा ने किया पौधरोपण, समाज को दी प्रेरणा
रितेश मिश्रा

हरदोई। समाजसेवा के प्रति समर्पित युवा चेहरे कर्ण सिंह राणा ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या को एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण के नाम कर दिया। हर वर्ष की भांति इस बार भी उन्होंने पौधरोपण कर अपने जन्मदिन की शुरुआत की और समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर समाजसेवी कर्ण सिंह राणा ने 5 पौधे रोपित किए। उन्होंने बताया कि यह पहल वह हर साल नियमित रूप से करते आ रहे हैं और आगे भी इसे अनवरत जारी रखेंगे। राणा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले वर्षों में लगाए गए पौधे अब विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा रहे हैं, जो उनके लिए सबसे संतोषजनक बात है।
उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन, सालगिरह या अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण जैसे कार्यों को अपनाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिल सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में सांडी विधानसभा से विधायक प्रभाष कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने कर्ण सिंह राणा की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
यह आयोजन न केवल एक व्यक्तिगत उत्सव था, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास भी साबित हुआ।
इस मौके पर यूथ आइकॉन आलोकिता श्रीवास्तव, संकल्प 1000 से श्याम जी गुप्ता, गौरव सिंह, पवन आदि मौजूद रहे।
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार*
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कछौना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बघौली के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष कछौना के कुशल नेतृत्व में की गई।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिव्यांश पुत्र रामजीवन निवासी छप्परताली मजरा दिदौरा थाना मिश्रिख, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देसी तमंचा (12 बोर) व 12 जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद हुआ है। कछौना पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली कछौना में मु0अ0सं0 121/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल, अरविन्द कुमार, कांस्टेबल बन्टी आदि शामिल रहें हैं।
तेज रफ्तार डंपर ने कई लोगों को मारी टक्कर एक महिला की मौत,करीब 11 लोग घायल
रितेश मिश्रा
हरदोई: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर एक अनियंत्रित डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे ठेले और दुकानों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,  11- लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के चलते बावन-सवायजपुर रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस लाइन हरदोई में  प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा ली गयी परेड की सलामी ।*
रितेश मिश्रा
हरदोई !आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन प्रांगण में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक रहे।

*समारोह का मुख्य विवरण:*
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई
मुख्यमंत्री का संबोधन एवं सजीव प्रसारण:*
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री  के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक और संवेदनशील तथा अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया *प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान:*
पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया गया इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।पद एवं गोपनीयता की शपथ:*
समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  सुबोध गौतम , अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स  आलोक राजनारायन, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अकिंत मिश्रा ,क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे  ।