हाईवे पर पुलिस का सख्त एक्शन: अतिक्रमणकारियों को चेतावनी, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा व भारी पुलिस बल के साथ हाईवे और कस्बे के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग एवं भ्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी गई और नियमों की अनदेखी करने वालों पर मौके पर ही सख्ती दिखाई गई।
अभियान के दौरान जैसे ही पुलिस बल हाईवे पर पहुंचा, वहां मौजूद दुकानदारों, ठेला संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर आमजन में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों को लगा कि कोई विशेष घटना घटित हो गई है, जबकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह अभियान पूरी तरह से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
पुलिस टीम ने हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, सड़क पर फैलाए गए सामान, ठेलों व अस्थायी दुकानों को हटवाया। साथ ही संबंधित लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि वे दोबारा सड़क पर अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना व अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनमें बिना हेलमेट बाइक चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा अवैध पार्किंग प्रमुख रूप से शामिल रही। पुलिस ने ऐसे लोगों को मौके पर ही रोककर उनकी जमकर क्लास लगाई और नियमों का पालन करने के लिए सख्त चेतावनी दी।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हाईवे पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग न केवल यातायात बाधित करती है, बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क को साफ और सुरक्षित रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें।
कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा ने भी कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
पुलिस के इस सख्त अभियान का असर तत्काल देखने को मिला। जहां एक ओर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही, वहीं आम नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, तो हाईवे पर जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है।
कुल मिलाकर पुलिस की यह पहल क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।
भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मिले पहुंचे राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने की मुलाकात

आशीष कुमार

मुज़फ्फरनगर। शहर की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही तल्खियां अब खत्म होती नजर आ रही हैं। भाजपा नेता गौरव स्वरूप और राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा के बीच चला आ रहा मनमुटाव अब सुलह में बदल गया है। दोनों नेताओं ने साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब शहर की राजनीति टकराव से निकलकर विकास के मुद्दों पर केंद्रित होगी।
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने खुलकर बातचीत की और आपसी मतभेदों को किनारे रखते हुए सहयोग की नई शुरुआत करने पर सहमति जताई। इस दौरान सुमित खेड़ा ने शहर की समस्याओं को वार्डवार तरीके से विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि किन इलाकों में सफाई, जलभराव, टूटी सड़कों, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
बैठक के दौरान गौरव स्वरूप ने भी गंभीरता दिखाते हुए अपने प्रतिनिधि को सभी समस्याएं नोट करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा और एक महीने के भीतर सुधार की ठोस पहल दिखाई देगी। उनका कहना था कि शहर को बेहतर बनाना सिर्फ एक व्यक्ति या पार्टी का काम नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव है।
मुलाकात के बाद सुमित खेड़ा ने इसे सकारात्मक और जरूरी पहल बताया। उन्होंने कहा कि विरोध की राजनीति से आम जनता को कोई फायदा नहीं होता, इसलिए अब समय है कि सभी लोग मिलकर शहर के विकास के लिए काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह की बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शहर की राजनीति में यह बदलाव अहम मोड़ साबित हो सकता है। अब तक अलग-अलग ध्रुवों में बंटी राजनीति अगर विकास के मुद्दे पर एकजुट होती है, तो इसका सीधा फायदा आम नागरिकों को मिलेगा।
खतौली में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। खतौली में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामपाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नरेश पालीवाल जी, राकेश शर्मा, शिशु शर्मा, रमन शर्मा सुबोध शर्मा उमादत्त शर्मा एवं संजय मिश्रा (अध्यक्ष, नवीन मंडी व्यापार संघ) उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में खतौली अध्यक्ष के केपी शर्मा का विशेष सहयोग रहा, वहीं मंच संचालन मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में देवेश दीक्षित, नीरज दीक्षित, मनीज, अंकुर गौड़ सहित समस्त पदाधिकारियों व सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भगवान परशुराम के जयकारों के साथ निकली यह भव्य शोभायात्रा पूरे कस्बा खतौली के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गई। ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आपसी एकता और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

भगवान परशुराम से प्रार्थना है कि वे सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी का जीवन सफल एवं सार्थक बनाएं।
मुज़फ्फरनगर के बधाई खुर्द में महिला का आरोप—जेठ पर जबरन दुकान और घर पर कब्ज़े की कोशिश, पुलिस ने रुकवाया निर्माण
मुज़फ्फरनगर जनपद में थानां नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी महिला रितु ने अपने जेठ रंजन वीर पर जबरदस्ती दुकान और घर पर कब्ज़ा करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जेठ रंजनवीर ने बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू कर दिया और संपत्ति पर अपना अधिकार जताने की कोशिश की।
पीड़ित महिला रितु का कहना है कि अब से 10 वर्ष पूर्व दुकानों का बंटवारा हुआ था।लेकिन घर और जमीन का कोई बटवारा नही हुआ।लेकिन उसके बाद भी रंजनवीर ने घेर में जबरदस्ती निमार्ण कार्य शुरू कर दिया।निमार्ण कार्य की सूचना महिला को मिली।
पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा था,जिसकी शिकायत महिला ने चौकी रोहाना पर भी की थी ,लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। जिसके बाद अब जबरन कब्ज़े की कोशिश के चलते मामला बढ़ गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुजडू गांव में तालाब की सफाई न होने पर भड़का जनाक्रोश, भाकियू टिकैत का समर्थन

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव के वार्ड 46 में तालाब की सफाई न होने को लेकर मोहल्ले वासियों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं की गई है, जिससे गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इस विरोध प्रदर्शन को भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला। संगठन के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन को जल्द कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तालाब की सफाई नहीं कराई गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसमे मोहम्मद जफरयाब मंडल उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, मुनाज़र पहलवान जिला सचिव भारतीय किसान यूनियनमहमूद त्यागी तहसील सचिव, हसरत, हसनैनफरमान राना, इंसाफरिफाकत, दानिश, सुहेल, शुहैब, फिरासत, वाहजुद्दीन अली राना, सैफ अली, अफसरमोहम्मद मुसीर, आस मोहम्मद, हाजी इमरानबाबू खान, फिरासतमून राना, मोहम्मद नईम राशिद राना , शाहरुख,अमान राना, सद्दाम।

मुजफ्फरनगर में पुलिस की कार्यशैली पर मुहर, एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने किया सम्मान
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अपराध और गुंडागर्दी पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल के समय में पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा का माहौल बना है।

इसी सराहनीय कार्य को देखते हुए एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने SSP संजय कुमार वर्मा और नए SP ग्रामीण अक्षय माहदिक व (SP City) अमृत जैन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

एंटी करप्शन जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली से जनता को राहत मिली है और अपराधियों में भय का माहौल बना है।
पुलिस अधिकारियों ने इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करते रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे। जिसमें मंडल अध्यक्ष विपिन सिंगल,जिला अध्यक्ष विक्की चावला, जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला महामंत्री मौo नदीम अंसारी,जिला सचिव रविकांत गोयला आदि मौजूद रहे।

हिंद मजदूर किसान समिति महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन।

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। सोमवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने महिला हाल में संसद भवन में आरक्षण बिल पास न होने पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आदि आबादी के लिए सड़कों पर उतरी महिलाओं का आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला और उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द महिला आरक्षण बिल को फिर से सदन में दोबारा लाकर पास कराने की मांग की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन के संदेश को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृदुला ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल का पास न होना देश की आधी आबादी के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं देश की 50 प्रतिशत आबादी हैं, तो उन्हें केवल 33 प्रतिशत नहीं बल्कि पूरा 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए।

नगर के हृदय स्थल शिव चौक से जुलूस के रूप में नारिया बाजी करते हुए प्रकाश चौक पहुंची महिला मोर्चा की सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ महिला विरोधी सोच के लोग 33 प्रतिशत आरक्षण भी देने के खिलाफ हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस बिल को पुनः संसद में लाया जाए और इसे हर हाल में पारित कराया जाए। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो नेता महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के वोट के जरिए जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आधी आबादी अपनी ताकत पहचान चुकी है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करेगी। महिला मोर्चा ने यह भी ऐलान किया कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो भविष्य में हर जिला मुख्यालय पर हजारों महिलाओं को एकत्रित कर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और अन्य महिलाओं को भी जागरूक किया जाएगा कि वे उसी उम्मीदवार को वोट दें जो महिला आरक्षण के पक्ष में हो। इस मौके पर मुख्य रूप से मोनिका, पंकज, बबीता, प्रतिमा, अलका, नेहा, राजबीरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

हत्या के मामले में वांछित गिरफ्तार
विपिन राठौर मीरापुर (मुज़फ्फरनगर )


मीरापुर। गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है
थाना रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी लापता सब्जी विक्रेता सुरेश पुत्र बाबू का शव शनिवार को बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी फौजी विकल की निशानदेही पर बहसूमा क्षेत्र की गंगनहर से बरामद कर लिया था और मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव निवासी फौजी विकल, कार्तिक व आदेश के विरुद्ध अपहरण,हत्या व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर फौजी विकल का शनिवार को चालान कर दिया था। रविवार सुबह पुलिस ने सूचना पर दूसरे आरोपी कार्तिक को गांव हासमपुर हाइवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसका चालान किया जाएगा
रहस्यमय तरीके से युवक को गोली लगी

विपिन राठौर मीरापुर (मुज़फ्फरनगर )
मीरापुर। क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला के जंगल में एक ट्यूबवेल पर रहस्यमय तरीके से एक युवक को गोली लग गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है
शनिवार की देर रात गांव कासमपुर खोला के जंगल में एक ट्यूबवेल पर दो युवक शराब का सेवन कर रहे थे। उसी दौरान रहस्यमय तरीके से एक युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी और छाती को छुते हुई पार हो गई। देर रात में ही गोली लगने से घायल युवक को लेकर परिजन कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर सरकारी अस्पताल में ले गए। वहा पर भी उसकी हालत में कोई सुधार न होने के कारण देर रात ही परिजन घायल को मेरठ निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राहमण समाज ने हवन यज्ञ किया
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित हनुमान-परशुराम मन्दिर में हुआ आयोजन


विपिन राठौर मीरापुर (मुज़फ्फरनगर )मीरापुर।कस्बे में ब्राह्मण समाज ने चिरंजीवी भगवान  परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान भगवान श्री हनुमान-परशुराम मन्दिर में  विशाल हवन यज्ञ किया गया।जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

रविवार को मीरापुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान  परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित भगवान श्री हनुमान-परशुराम मन्दिर में ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोगो ने हवन यज्ञ किया । इस दौरान पंडित कृष्णा वाजपेई ने विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ हवन-पूजन कराया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोगों ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को तिलक कर उनकी पूजा की,इसके बाद हवन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगो ने आहुति दी।इस दौरान मुख्यरूप से वरिष्ठ सपा नेता सुशील शर्मा,समाजसेवी अरुण शर्मा,पूर्व सभासद नरेश कौशिक ,मोनू शर्मा,रामकिशोर शर्मा,विकास कौशिक,गौरव शर्मा,विनय शर्मा,मूलचन्द शर्मा,प्रवीण कौशिक ,डॉ प्रवीण शर्मा ,नितिन शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा,गुडडू भारद्वाज ,कमलेश भारद्वाज,रमन शर्मा ,वासु कौशिक,मनु कौशिक,गोविन्द कौशिक आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
मीरापुर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर हवन करते ब्राह्मण समाज के लोग