धूमधाम से मनाया जाएगा साई बाबा का जन्म दिवस, भजन संध्या से गूंजेगा गायत्री मंदिर

गायत्री प्रज्ञा पीठ में शाम 4 बजे से विशेष पूजन व महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन


बबलू प्रजापति
पिहानी। नगर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में आज शाम 4:00 बजे साई बाबा का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साई बाबा के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है।
साई बाबा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाना है।
बृजभूषण से बीजेपी,बीजेपी से बृजभूषण नहीं,योगी भाजपा की कृपा पर - पप्पू यादव

*बृजभूषण अपनी जगह के दादा

गोंडा।बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ़ पप्पू यादव ने जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।पप्पू यादव अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं।पप्पू यादव ने बृजभूषण शरण सिंह के बारे में कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह कभी मुलायम सिंह यादव के बहुत नजदीक रहे हैं तो कभी अमित शाह के बहुत नजदीक रहे हैं परन्तु योगी आदित्यनाथ उनको भाव नहीं देते हैं और इज्जत नहीं देते हैं तो यह गलत है ना।योगी जी गोरखपुर के दादा होंगे, नाना होंगे,लेकिन बृजभूषण शरण सिंह भी अपने जगह के दादा हैं।योगी आदित्यनाथ बीजेपी की कृपा पर हैं परन्तु बृजभूषण शरण सिंह से बीजेपी है,बीजेपी से बृजभूषण शरण सिंह नहीं हैं।बृजभूषण के कृपा पर बीजेपी है और योगी आदित्यनाथ बीजेपी की कृपा पर हैं।तो अंतर तो है ना।एक तरफ जब योगी कुछ नहीं थे तब बृजभूषण था,तो तकलीफ तो होगी ना।यहाँ कई खंभा है,बृजभूषण जी, योगी जी, राजा भैया तो वहां कितना,बनारस में एक अलग दादा।तो बड़ी अजीब कहानी है।दरअसल यह बयान बिहार की पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक निजी समाचार एजेंसी को दिया है।जिसमें उनसे पूछा गया था कि बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में 2027 और 2029 चुनाव को लेकर के राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी देते हुए बयान दिया था, जिसको लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी।अब एक बार फिर पप्पू यादव पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में सामने आए हैं।
थाना धानेपुर पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या करने के 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 191(2)/191(3)/ 115(2)/110/105, 109(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों- 01.रामनेवास पुत्र राम बहोर, 02.शिव कुमार पुत्र शान्ती प्रसाद दूबे, 03. प्रकाश दुबे पुत्र स्व0 रामबहारे दूबे सहित 02 बालअपचारी को नौसी नहर रोड, अलफनगर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद लकड़ी के डंडे (आलाकत्ल) बरामद किया गया

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 25/04/2026 को विपक्षी रामनरायन आदि ने प्रार्थी संजय दूबे, उनके पिता व माता को आपसी विवाद को लेकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। जिससे वादी के पिता देवनारायण दूबे को गंभीर चोटें आई थी जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 26.04.2026 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपी अभियुक्तगण -01.रामनेवास पुत्र राम बहोर, 02.शिव कुमार पुत्र शान्ती प्रसाद दूबे, 03.श्री प्रकाश दुबे पुत्र स्व0 रामबहारे दूबे सहित 02 बाल अपचारी को नौसी नहर रोड, अलफनगर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुकगण के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन

वर्दी का सपना हुआ साकार, पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर 497 आरक्षी जनसेवा हेतु हुए तैयार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के कुशल निर्देशन में संचालित 497 रिक्रूट आरक्षियों के 09 माह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण सत्र का सफल समापन आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा में भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत परेड समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। यह अवसर न केवल रिक्रूट आरक्षियों के लिए, बल्कि उनके परिवारजनों एवं सम्पूर्ण पुलिस विभाग के लिए गर्व एवं गौरव का क्षण रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का सूक्ष्म निरीक्षण कर मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का प्रदर्शन करते हुए टोलीवार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं अतिथियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा समस्त रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पित सेवा का माध्यम है, जिसमें अनुशासन, धैर्य, सहनशीलता एवं त्वरित निर्णय क्षमता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नवआरक्षियों को पुलिस परिवार में सम्मिलित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आंतरिक एवं बाह्य विषयों में उत्कृष्ट मानसिक एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करने हेतु रिक्रूट आरक्षी समर पाल वर्मा एवं शैलेन्द्र यादव को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वांग सर्वाेत्तम प्रदर्शन हेतु रिक्रूट आरक्षी नित्यानंद त्रिपाठी को “सर्वांग सर्वाेत्तम आरक्षी” का सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड के सफल संचालन में प्रथम परेड कमांडर सौभाग्य, द्वितीय परेड कमांडर अभय यादव एवं तृतीय परेड कमांडर अभय प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में परेड का संचालन अत्यंत प्रभावी एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षण सत्र में योगदान देने वाले समस्त इण्डोर एवं आउटडोर प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं पेशेवर दक्षता की सराहना की गई। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा के फलस्वरूप रिक्रूट आरक्षियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आई0टी0आई0 श्री अनिल कुमार यादव, पीटीआई श्री सेराज अहमद तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री इन्द्रेश कुमार गुप्ता एवं श्री प्रवीण पाण्डेय को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा नवप्रशिक्षित आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

*इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दवाच्यॉ, ट्रेनी आईपीएस श्री प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहै।

गोण्डा डीएम का आह्वान: मानवाधिकार लघु फिल्म प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लें भाग*
*युवाओं के लिए सुनहरा मौका: मानवाधिकार विषय पर फिल्म बनाकर जीतें लाखों के पुरस्कार*

*30 जून अंतिम तिथि: गोण्डा डीएम ने प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश*

*जिलाधिकारी गोण्डा ने मानवाधिकार विषयक लघु फिल्म प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु किया आह्वान*

गोण्डा, 25 अप्रैल 2026 — जिलाधिकारी गोण्डा ने (एनएचआरसी) द्वारा वर्ष 2026 के लिए आयोजित 12वीं राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जनपदवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए खुली है। प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में 3 से 10 मिनट की अवधि की लघु फिल्म बनाकर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। अन्य भाषाओं में बनी फिल्मों के साथ अंग्रेजी सबटाइटल अनिवार्य होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1.50 लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये निर्धारित है। इसके अतिरिक्त जूरी की संस्तुति पर अधिकतम चार फिल्मों को ‘स्पेशल मेंशन’ प्रमाणपत्र के साथ 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों, युवा समूहों एवं ग्राम पंचायतों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और युवाओं सहित आमजन को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 30 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम पर प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र एनएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
जनपद में अब तक 274 से अधिक चकमार्गों/ सार्वजनिक चकरोडों को कराया गया खाली*

*जनपद में चकमार्गों को खाली कराकर ग्रामीणों एवं आमजनों के आवागमन को किया गया सुव्यवस्थित*


*गोण्डा 25 अप्रैल,2026*।
जनपद में 01 अप्रैल, 2026 से जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार चकमार्ग/सार्वजनिक चकरोडों को अतिक्रमण मुक्त कराने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राजस्व, पुलिस तथा विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही करते हुए चकमार्गों को पुनः आमजन के आवागमन के लिए सुव्यवस्थित किया जा रहा है।
इस अभियान का परिणाम अत्यंत संतोषजन रहा हैं। वहीं आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सदर गोण्डा में अब तक 46 चकमार्ग, तहसील तरबगंज में 73 चकमार्ग, तहसील करनैलगंज में 95 चकमार्ग तथा तहसील मनकापुर में 60 चकमार्ग/सार्वजनिक चकरोड, इस प्रकार कुल मिलाकर जनपद में अब तक 274 से अधिक चकमार्ग/सार्वजनिक चकरोडों को सफलतापूर्वक अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। इस प्रकार कुल मिलाकर बड़ी संख्या में चकमार्गों को खाली कराकर ग्रामीणों एवं आमजन के आवागमन को सुव्यवस्थित बनाया गया है।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन ने इस अभियान को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान में और तेजी लाने तथा अगल बगल के खातेदारों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को चकमार्ग या सार्वजनिक चकरोड से संबंधित कोई शिकायत, आपत्ति अथवा सुझाव हो तो वह इस अभियान के दौरान अपनी बात प्रशासन तक अवश्य पहुंचाएं। प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जनपद के सभी चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुचारू हो, किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में किसी प्रकार की बाधा न आए तथा सार्वजनिक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

जनपद प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि ग्रामीण विकास एवं जनसुविधाओं को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

इस अभियान में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल व अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन जनपद के उपजिलाधिकारियों से खाली कराये गये चकमार्गों की बराबर रिपोर्ट ली जा रही है।
गोंडा में “अरगा ज्ञान गंज: चाय एण्ड चैप्टर्स” का शुभारंभ, संवाद व सशक्तिकरण को मिला नया मंच
*गोंडा में “अरगा ज्ञान गंज” की शुरुआत, युवाओं को मिला अध्ययन का नया केंद्र*

*आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया “चाय एण्ड चैप्टर्स” लाइब्रेरी का उद्घाटन*

*मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, “ज्ञान गंज” पहल से बढ़ेगा संवाद और सशक्तिकरण*

*विकास भवन में नई लाइब्रेरी शुरू, डीएम-सीडीओ की पहल से युवाओं को मिला सुरक्षित अध्ययन स्थल*

*गोंडा, 24 अप्रैल 2026* -  विकास भवन परिसर स्थित शक्ति कैफे में शुक्रवार को *“अरगा ज्ञान गंज: चाय एण्ड चैप्टर्स”* पहल का सफल शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत अब जनपद के युवाओं को सुरक्षित, शांत एवं सुविधाजनक वातावरण में बैठकर अध्ययन करने के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो गया है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त, देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल उपस्थित रहीं, जिन्होंने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहीं। आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की इस अभिनव पहल की सराहना की।  इस दौरान कमिश्नर डीएम और सीडीओ ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, डायरी एवं पेन भी भेंट किए।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से बात करते हुए आयुक्त ने कहा कि “चाय की चुस्की के साथ ज्ञान की राह” जैसी पहलें समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देती हैं तथा महिलाओं एवं युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने इसे सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की सफलता में उनके अलावा उनके अभिभावकों का भी काफी योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने तथा जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद की युवाओं को पढ़ने के लिए अच्छी और सुरक्षित जगह मिली है। सभी छात्र-छात्रायें अपने जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त करें।


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि विकास भवन परिसर में स्थापित इस लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि शक्ति कैफे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध है, जिससे छात्र-छात्राएं अध्ययन के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह लाइब्रेरी सभी विद्यार्थियों के लिए खुली है और कोई भी यहां आकर अध्ययन कर सकता है।


मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कहा कि इस लाइब्रेरी के निर्माण से छात्र-छात्राओं को शांत एवं अनुकूल वातावरण में अध्ययन करने की सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा बकरी चोरी करने का आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/26,  धारा 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त रिजवान कंकाली पुत्र जहीर कंकाली निवसी ग्राम हजरतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को हजरतपुर चौराहे से चन्द्रापुर रोड से गिरफ्तार किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
जनपद गोण्डा में विगत कुछ दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटनाएं प्रकाश में आई थी । उक्त घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में बकरी चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की गई तथा खुफिया सूचनाओं का प्रभावी संकलन किया गया। पुलिस टीमों की सक्रिय कार्यवाही के फलस्वरूप बकरी चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए दिनांक 10.04.2026 को 04 शातिर अभियुक्तों- 01. रफीक पुत्र तौफीक, 02. शकील पुत्र अब्दुल खालिक, 03. शमसुद्दीन पुत्र भगोले, 04. रहीश पुत्र रशीद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 अदद चोरी की बकरियां, घटना में प्रयुक्त 02 अदद स्कॉर्पियो वाहन तथा ₹23,800/- नकद बरामद किया गया। तथा अभियुक्त रिजवान कंकाली पुत्र जाहीर कंकाली गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था । आज दिनांक 24.04.2026 को फरार चल रहा अभियुक्त रिजवान कंकाली पुत्र जहीर कंकाली निवसी ग्राम हजरतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को हजरतपुर चौराहे से चन्द्रापुर रोड से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पेट्रोल पंप पर दो युवकों में जमकर मारपीट,एक दूसरे को मारा थप्पड़
*पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर आपस में भिंड़े

गोंडा।जिले में एक इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने को लेकर दो युवकों के  बीच जमकर मारपीट हुई।यह घटना इटियाथोक थाना क्षेत्र के मुंडेरवा गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई।मारपीट का 27 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।यह घटना बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है, जब उक्त पेट्रोल पंप पश्र वाहनों की लंबी लाइन लगी थी।पहले हम पेट्रोल डलवाएंगे, पहले हम पेट्रोल डलवाएंगे की कहासुनी को लेकर दो युवकों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई,जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।वीडियो में दोनों युवक एक दूसरे का कालर पकड़ कर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं,बाद में कुछ अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए।घटना के बाद इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामले की विस्तृत जांच जारी है।आश्चर्यजनक रूप से,मारपीट के बाद दोनों युवकों ने दोबारा लाइन में लगकर अपने अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाया और फिर वहाँ से चले गए।पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था,जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।इटियाथोक थानाध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो बृहस्पतिवार सुबह का है और मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की छूट किसी को नहीं दी गई है।इस पूरे मामले को लेकर के इटियाथोक थाने की पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर-प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को
गोण्डा। आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, चेकिंग/फ्रिस्किंग व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता भी चेक की गई, जिससे परीक्षा की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। महोदय द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा अभ्यर्थियों की नियमानुसार सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महोदय द्वारा बताया गया कि दिनांक 25 से 27 अप्रैल 2026 तक जनपद गोण्डा में उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 33,120 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5,520 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए जनपद में कुल 14 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 02 अपर पुलिस अधीक्षक, 03 क्षेत्राधिकारी, 40 निरीक्षक, 101 उपनिरीक्षक सहित कुल 449 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर 01 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 01 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गयी है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों के आसपास सतत निगरानी रखी जायेगी तथा भ्रमणशील पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रहे। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा।