गुंडा_टैक्स वसूली का आरोप, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने उठाई आवाज़
रितेश मिश्रा
हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न चौराहों, खासकर बिलग्राम चुंगी क्षेत्र में मैजिक, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों से कथित रूप से जबरन ‘गुंडा टैक्स’ वसूला जा रहा है।
रामज्ञान गुप्ता के अनुसार, जो गरीब चालक पैसे देने से मना करते हैं, उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हरदोई पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब रामज्ञान गुप्ता ने खुद पीड़ितों से बातचीत की। साथ ही, जिस अड्डा मैनेजर पर वसूली के आरोप हैं, उससे भी उनकी बातचीत हुई है। दोनों बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
सपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टीसी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह पीड़ितों के साथ खड़े हैं और किसी भी कीमत पर इस तरह की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगीI
आयुक्त एवं आईजी लखनऊ ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
रितेश मिश्रा

हरदोई मल्लावां आगामी 29 अप्रैल को  प्रधानमंत्री  द्वारा प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण एवं जनसभा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ विजय विश्वास पंत एवं आईजी, लखनऊ रेंज, लखनऊ किरण एस की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मल्लावां में आयोजित इस बैठक में जनपद हरदोई सहित कन्नौज, उन्नाव, शाहजहांपुर एवं फर्रुखाबाद के जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी हरदोई अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा जनपद में की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा आगंतुक गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के सुगम आवागमन हेतु तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी। आयुक्त, लखनऊ मंडल विजय विश्वास पंत द्वारा अधिकारियों के साथ आमजन की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनसभा में आने वाले नागरिकों के लिए विद्युत आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था एवं मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। आईजी, लखनऊ रेंज किरण एस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास सुगम यातायात संचालन हेतु प्रभावी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जाए तथा पार्किंग स्थलों का चयन इस प्रकार किया जाए कि आमजन को न्यूनतम दूरी पैदल तय करनी पड़े। साथ ही, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी जनपदों के पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
यूपी बोर्ड परीक्षा में जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम*
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* कछौना कस्बा स्थित श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना पतसेनी की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट में छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। बेहतर रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों व माता-पिता व विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया। हाई स्कूल छात्र अभिषेक कुमार ने 90.50% अंक प्राप्त का प्रथम स्थान अर्जित किया, छात्र अनुराधा वर्मा ने 90.17% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, छात्र सत्येंद्र कुमार राना ने 89.81 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, छात्रा साक्षी भारतीय ने 89.83% अंक अर्जित का चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में छत्र राज किशोर ने 87.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, छात्र आयुष चौरसिया ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, छात्र नैमिष राठौर ने 87.00% अंक अर्जित कर तृतीय प्राप्त किया, छात्र कौशल किशोर ने 87.00 प्रतिशत अंक अर्जित चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल ने सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल ने कहा परीक्षाएं जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। सीखने की यात्रा का सिर्फ एक चरण है, सीखना जिंदगी भर चलता रहता है, परीक्षाएं सीखने, बैठने और खुद को समझने का अवसर है।
राष्ट्रीय भारत रत्न सम्मान 2026 के लिए आवेदक के रूप में चयनित किए गए डॉ गौरव अग्रवाल
रितेश मिश्रा
हरदोई। 25 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 के लिए कई प्रदेशों से अलग-अलग क्षेत्रों से कई प्रतिभाओं को आवेदक के रूप में चयनित किया गया है। जिसमें जिले से सामाजिक कार्यों के लिए डॉक्टर गौरव अग्रवाल को आवेदक के रूप में चयनित किया गया है। फाइनल चयन होने पर मुख्य अतिथि पद्मा श्री एक्टर, फिल्म मेकर व पॉलिटिशियन कंगना रनौत सम्मानित करेंगी। डॉक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि वह कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा पर गोली चलाई, बच्ची पैर में गोली लगने से गंभीर रूप घायल
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र के लोकपुर गांव के निकट बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ई रिक्शा पर गोली चला दी। ई रिक्शा में बैठी एक बच्ची के गोली पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली कांड के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। चीख पुकार मच गई। तत्काल घायल किशोरी को सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्ची के परिजनों से बातचीत की। फिलहाल घायल बच्ची खतरे से बाहर है। फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट की रहने वाली आयुषी 10 वर्ष पुत्री गुड्डू अपने भाई और अपनी मां मैना देवी के साथ पारा गांव में अपने ननिहाल में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे ई रिक्शा से सवार होकर करीब सात लोग वापस लौट रहे थे। लोकपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक ई रिक्शा पर फायर कर दिया, जो बच्ची आयुषी के पैर में लगा। गोली पैर में लगने के बाद आर पार हो गई। फायर होने के बाद भगदड़ और चीख पुकार मच गई। घायल को तत्काल सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया आसपास के समस्त सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले युवकों तक पहुंच जाएगी। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शादी सौदा नहीं, संस्कार है: रेखा गुरु का संदेश
दहेज रहित विवाह समारोह में कई जोड़ों ने लिया संकल्प, समाज को दिया मजबूत संदेश

रितेश मिश्रा
संडीला/हरदोई: संडीला में आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह ने समाज में एक सकारात्मक पहल की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में किन्नर गुरु रेखा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “शादी कोई सौदा नहीं, बल्कि एक पवित्र संस्कार है, जिसे सादगी और सम्मान के साथ निभाना चाहिए।” इस अवसर पर उन्होंने नवदंपतियों को साड़ी, बाल्टी और नगद राशि उपहार स्वरूप भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह का संचालन समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुआ, जबकि उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, महामंत्री सत्यम गुप्ता और कोषाध्यक्ष पत्रकार प्रियदर्शी गुप्ता ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। मंच संचालन मुकेश गुप्ता (मोनी भइया) ने प्रभावी ढंग से किया। प्रचार-प्रसार में राम जी और अरुण गुप्ता सक्रिय रहे, वहीं अजय, धीरज, अभिषेक, अमन सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस आयोजन में कई जोड़ों ने दहेज मुक्त विवाह का संकल्प लिया, जिनमें अनिकेत–अत्ति, शिवांग–मांशी, सुनील–मीना, आलोक–काजल, अमन–संध्या, विनय–रचना देवी और मुरली–सीता प्रमुख रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नवागत एसडीएम अंकित तिवारी ने संभाली सवायजपुर तहसील की कमान, आते ही दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
रितेश मिश्रा
हरदोई/सवायजपुर तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जन समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजस्व कार्यों में तेजी लाने, लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
गौरतलब है कि अंकित तिवारी इससे पूर्व शाहाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को कुशलता से संचालित किया। उनके अनुभव का लाभ अब सवायजपुर तहसील को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
महिला ने काली मंदिर पर अपनी  जीभ काट के काली जी पर चढ़ाई
रितेश मिश्रा
हरदोई में कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार स्थित काली मंदिर में बावन चुंगी निवासी ऊषा ने पूजा के दौरान अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।परिजन व कुछ लोग विरोध कर रहे थे,लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाली।स्थानीय लोग इसे परंपरा बताते हैं,जबकि घटना ने अंधविश्वास बनाम आस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त डंडा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार  
                                 

रितेश मिश्रा
हरदोई !! सण्डीला पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 148/26 धारा 351(3),333/352 105 बी एन एस  से सम्बन्धित एक अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद डंडा सहित गिरफ्तार किया है प्राप्त बिबरण मे 21,अप्रैल 2026 को रामेसुर निवासी ग्राम शम्भू खेडा के द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि उसके भाई रामाकान्त को 16अप्रैल 2026 को गांव निवासी बिपक्षी सुनील कुमार  सहित अन्य 3 आरोपियो ने धक्का मुक्की कर के रामाकान्त चोटहिल कर  दिया जिनको इलाज के बास्ते   सण्डीला के एक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी म्रत्यु हो गई  जिसके सम्बन्ध मे सण्डीला  कोतवाली मे 3 आरोपियो के बिरूद्ध अभियोग पंजीक्रत किया गया है  उक्त प्रकरण के सम्बन्ध पुलिस ने एक अभियुक्त सुनील कुमार को डंडा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एटीएम बदलकर किसान के खाते से उड़ाए 96 हजार, मदद के बहाने शातिरों ने लगाया चूना*

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम सभा महरी के ग्राम बिबियापुर के किसान रुद्र कुमार के साथ फ्रॉड करने वाले साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से 95965 निकाल लिए, जब मोबाइल पर मैसेज आया, तब किसान को अपने साथ ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित किसान ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन व साइबर क्राइम से की है।

         थाना क्षेत्र बघौली के ग्राम बीबियापुर निवासी किसान रुद्र कुमार बृहस्पतिवार को परिवार में आवश्यक कार्य होने के लिए केनरा बैंक शाखा कछौना के एटीएम से पेमेंट निकालने आए, पेमेंट नहीं निकला, उसके बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा कछौना के एटीएम से रुपए निकालने के लिए गए, वहां पर भी पेमेंट नहीं निकला, इस दौरान दो युवक एटीएम के अंदर आए, उन्होंने पीड़ित किसान से कहा दोबारा एटीएम प्रयोग करो, उसके बाद पीड़ित किसान ने दोबारा एटीएम का प्रयोग किया, एटीएम से एक पर्ची निकली, पीड़ित किसान जब घर आया, तब उसके मोबाइल पर मैसेज कई बार पेमेंट निकालने के आए, चंद मिनटों में उसके खाते से 95965 निकल गए। किसान के खाते से उसकी गाड़ी कमाई के रुपए निकल गए। जब शुक्रवार की सुबह पूरी जानकारी केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक को दी, तब उन्होंने स्टेटमेंट निकाल कर दिया, बताया आपका यह एटीएम कार्ड नहीं है, यह किसी दूसरे के नाम से है। पीड़ित किसान के साथ किसी ने एटीएम बदलकर चालाकी से फ्रॉड किया, उसके खाते से 95965 रुपए निकाल लिए। पीड़ित किसान ने पूरे मामले की लिखित सूचना थाना बघौली व साइबर क्राइम को दी है।