यूपी बोर्ड परीक्षा में जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम*
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* कछौना कस्बा स्थित श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना पतसेनी की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट में छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। बेहतर रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों व माता-पिता व विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया। हाई स्कूल छात्र अभिषेक कुमार ने 90.50% अंक प्राप्त का प्रथम स्थान अर्जित किया, छात्र अनुराधा वर्मा ने 90.17% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, छात्र सत्येंद्र कुमार राना ने 89.81 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, छात्रा साक्षी भारतीय ने 89.83% अंक अर्जित का चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में छत्र राज किशोर ने 87.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, छात्र आयुष चौरसिया ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, छात्र नैमिष राठौर ने 87.00% अंक अर्जित कर तृतीय प्राप्त किया, छात्र कौशल किशोर ने 87.00 प्रतिशत अंक अर्जित चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल ने सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल ने कहा परीक्षाएं जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। सीखने की यात्रा का सिर्फ एक चरण है, सीखना जिंदगी भर चलता रहता है, परीक्षाएं सीखने, बैठने और खुद को समझने का अवसर है।
राष्ट्रीय भारत रत्न सम्मान 2026 के लिए आवेदक के रूप में चयनित किए गए डॉ गौरव अग्रवाल
रितेश मिश्रा
हरदोई। 25 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 के लिए कई प्रदेशों से अलग-अलग क्षेत्रों से कई प्रतिभाओं को आवेदक के रूप में चयनित किया गया है। जिसमें जिले से सामाजिक कार्यों के लिए डॉक्टर गौरव अग्रवाल को आवेदक के रूप में चयनित किया गया है। फाइनल चयन होने पर मुख्य अतिथि पद्मा श्री एक्टर, फिल्म मेकर व पॉलिटिशियन कंगना रनौत सम्मानित करेंगी। डॉक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि वह कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा पर गोली चलाई, बच्ची पैर में गोली लगने से गंभीर रूप घायल
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र के लोकपुर गांव के निकट बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ई रिक्शा पर गोली चला दी। ई रिक्शा में बैठी एक बच्ची के गोली पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली कांड के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। चीख पुकार मच गई। तत्काल घायल किशोरी को सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्ची के परिजनों से बातचीत की। फिलहाल घायल बच्ची खतरे से बाहर है। फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट की रहने वाली आयुषी 10 वर्ष पुत्री गुड्डू अपने भाई और अपनी मां मैना देवी के साथ पारा गांव में अपने ननिहाल में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे ई रिक्शा से सवार होकर करीब सात लोग वापस लौट रहे थे। लोकपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक ई रिक्शा पर फायर कर दिया, जो बच्ची आयुषी के पैर में लगा। गोली पैर में लगने के बाद आर पार हो गई। फायर होने के बाद भगदड़ और चीख पुकार मच गई। घायल को तत्काल सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया आसपास के समस्त सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले युवकों तक पहुंच जाएगी। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शादी सौदा नहीं, संस्कार है: रेखा गुरु का संदेश
दहेज रहित विवाह समारोह में कई जोड़ों ने लिया संकल्प, समाज को दिया मजबूत संदेश

रितेश मिश्रा
संडीला/हरदोई: संडीला में आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह ने समाज में एक सकारात्मक पहल की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में किन्नर गुरु रेखा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “शादी कोई सौदा नहीं, बल्कि एक पवित्र संस्कार है, जिसे सादगी और सम्मान के साथ निभाना चाहिए।” इस अवसर पर उन्होंने नवदंपतियों को साड़ी, बाल्टी और नगद राशि उपहार स्वरूप भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह का संचालन समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुआ, जबकि उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, महामंत्री सत्यम गुप्ता और कोषाध्यक्ष पत्रकार प्रियदर्शी गुप्ता ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। मंच संचालन मुकेश गुप्ता (मोनी भइया) ने प्रभावी ढंग से किया। प्रचार-प्रसार में राम जी और अरुण गुप्ता सक्रिय रहे, वहीं अजय, धीरज, अभिषेक, अमन सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस आयोजन में कई जोड़ों ने दहेज मुक्त विवाह का संकल्प लिया, जिनमें अनिकेत–अत्ति, शिवांग–मांशी, सुनील–मीना, आलोक–काजल, अमन–संध्या, विनय–रचना देवी और मुरली–सीता प्रमुख रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नवागत एसडीएम अंकित तिवारी ने संभाली सवायजपुर तहसील की कमान, आते ही दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
रितेश मिश्रा
हरदोई/सवायजपुर तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जन समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजस्व कार्यों में तेजी लाने, लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
गौरतलब है कि अंकित तिवारी इससे पूर्व शाहाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को कुशलता से संचालित किया। उनके अनुभव का लाभ अब सवायजपुर तहसील को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
महिला ने काली मंदिर पर अपनी  जीभ काट के काली जी पर चढ़ाई
रितेश मिश्रा
हरदोई में कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार स्थित काली मंदिर में बावन चुंगी निवासी ऊषा ने पूजा के दौरान अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।परिजन व कुछ लोग विरोध कर रहे थे,लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाली।स्थानीय लोग इसे परंपरा बताते हैं,जबकि घटना ने अंधविश्वास बनाम आस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त डंडा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार  
                                 

रितेश मिश्रा
हरदोई !! सण्डीला पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 148/26 धारा 351(3),333/352 105 बी एन एस  से सम्बन्धित एक अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद डंडा सहित गिरफ्तार किया है प्राप्त बिबरण मे 21,अप्रैल 2026 को रामेसुर निवासी ग्राम शम्भू खेडा के द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि उसके भाई रामाकान्त को 16अप्रैल 2026 को गांव निवासी बिपक्षी सुनील कुमार  सहित अन्य 3 आरोपियो ने धक्का मुक्की कर के रामाकान्त चोटहिल कर  दिया जिनको इलाज के बास्ते   सण्डीला के एक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी म्रत्यु हो गई  जिसके सम्बन्ध मे सण्डीला  कोतवाली मे 3 आरोपियो के बिरूद्ध अभियोग पंजीक्रत किया गया है  उक्त प्रकरण के सम्बन्ध पुलिस ने एक अभियुक्त सुनील कुमार को डंडा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एटीएम बदलकर किसान के खाते से उड़ाए 96 हजार, मदद के बहाने शातिरों ने लगाया चूना*

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम सभा महरी के ग्राम बिबियापुर के किसान रुद्र कुमार के साथ फ्रॉड करने वाले साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से 95965 निकाल लिए, जब मोबाइल पर मैसेज आया, तब किसान को अपने साथ ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित किसान ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन व साइबर क्राइम से की है।

         थाना क्षेत्र बघौली के ग्राम बीबियापुर निवासी किसान रुद्र कुमार बृहस्पतिवार को परिवार में आवश्यक कार्य होने के लिए केनरा बैंक शाखा कछौना के एटीएम से पेमेंट निकालने आए, पेमेंट नहीं निकला, उसके बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा कछौना के एटीएम से रुपए निकालने के लिए गए, वहां पर भी पेमेंट नहीं निकला, इस दौरान दो युवक एटीएम के अंदर आए, उन्होंने पीड़ित किसान से कहा दोबारा एटीएम प्रयोग करो, उसके बाद पीड़ित किसान ने दोबारा एटीएम का प्रयोग किया, एटीएम से एक पर्ची निकली, पीड़ित किसान जब घर आया, तब उसके मोबाइल पर मैसेज कई बार पेमेंट निकालने के आए, चंद मिनटों में उसके खाते से 95965 निकल गए। किसान के खाते से उसकी गाड़ी कमाई के रुपए निकल गए। जब शुक्रवार की सुबह पूरी जानकारी केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक को दी, तब उन्होंने स्टेटमेंट निकाल कर दिया, बताया आपका यह एटीएम कार्ड नहीं है, यह किसी दूसरे के नाम से है। पीड़ित किसान के साथ किसी ने एटीएम बदलकर चालाकी से फ्रॉड किया, उसके खाते से 95965 रुपए निकाल लिए। पीड़ित किसान ने पूरे मामले की लिखित सूचना थाना बघौली व साइबर क्राइम को दी है।
पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त डंडा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार  
                                 

रितेश मिश्रा
हरदोई !! सण्डीला पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 148/26 धारा 351(3),333/352 105 बी एन एस  से सम्बन्धित एक अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद डंडा सहित गिरफ्तार किया है प्राप्त बिबरण मे 21,अप्रैल 2026 को रामेसुर निवासी ग्राम शम्भू खेडा के द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि उसके भाई रामाकान्त को 16अप्रैल 2026 को गांव निवासी बिपक्षी सुनील कुमार  सहित अन्य 3 आरोपियो ने धक्का मुक्की कर के रामाकान्त चोटहिल कर  दिया जिनको इलाज के बास्ते   सण्डीला के एक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी म्रत्यु हो गई  जिसके सम्बन्ध मे सण्डीला  कोतवाली मे 3 आरोपियो के बिरूद्ध अभियोग पंजीक्रत किया गया है  उक्त प्रकरण के सम्बन्ध पुलिस ने एक अभियुक्त सुनील कुमार को डंडा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रेक्षागृह में विभिन्न महिला संगठनों के तत्वावधान में एक विशाल 'जन आक्रोश सम्मेलन' का आयोजन किया गया।

जन आक्रोश सम्मेलन' में गरजीं महिलाएं; महिला सशक्तिकरण में विपक्ष के अड़ंगों की घोर निंदा

रितेश मिश्रा
हरदोई:प्रेक्षागृह में आज विभिन्न महिला संगठनों के तत्वावधान में एक विशाल 'जन आक्रोश सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज देश शक्ति स्वरूपा माँ पीताम्बरा के प्राकट्य उत्सव की भक्ति में लीन है। मान्यता है कि माता की आराधना करने से शत्रुओं का दमन होता है और जीवन की समस्त मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं। पर इस आध्यात्मिक उल्लास के बीच नारी शक्ति को अपना हक लेने के लिए 'जन आक्रोश सम्मेलन' के जरिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। यह नारी शक्ति के सम्मान पर एक गहरी चोट है। महिलाओं का संघर्ष विपक्ष की उस संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है, जो धर्म और जाति के नाम पर वोटबैंक की राजनीति के लिए महिलाओं के गौरव को ताक पर रख देती है।

मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज की नारी माँ पीताम्बरा से यही प्रार्थना करती है कि वह ऐसी महिला-विरोधी सोच का अंत करें और विपक्ष को सद्बुद्धि दें। समय की मांग है कि राजनीतिक द्वेष छोड़कर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को पूर्ण समर्थन दिया जाए। देश की आधी आबादी को वास्तविक रूप से सशक्त और सक्षम बनाने के लिए इस संशोधन बिल का पारित होना अनिवार्य है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित होना भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, लेकिन संशोधन बिल के माध्यम से महिलाओं को हक दिलाने की  बात हुई तो कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और राजद जैसे दलों ने इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन न करके यह सिद्ध कर दिया है कि वे महिला सशक्तिकरण के प्रबल विरोधी हैं।

कहा, "33 प्रतिशत आरक्षण देश की आधी आबादी का संवैधानिक हक है। विपक्षी दल इसे धर्म, जाति और कोटे के भीतर कोटे जैसे तर्कों में उलझाकर केवल अपनी तुष्टीकरण की राजनीति को पोषण दे रहे हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों के लिए महिला हित कभी प्राथमिकता नहीं रहे; वे केवल वोट बैंक की राजनीति के पोषक हैं।"

विकसित भारत के संकल्प में महिलाओं की सहभागिता पर
सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं को केवल 'लाभार्थी' नहीं बल्कि 'राष्ट्र निर्माता' के रूप में स्थापित किया है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया है। 'विकसित भारत' का संकल्प तभी पूरा होगा जब नारी शक्ति सशक्त होगी, और वर्तमान सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

महिलाओ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण केवल 'फोटो इवेंट' और कागजी नारों तक सीमित था। परिवारवाद की राजनीति के कारण महिलाओं के वास्तविक अधिकारों का गला घोंटा गया। विपक्षी नेताओं ने हमेशा अपने परिवार के हितों को देश की आधी आबादी के हितों से ऊपर रखा।

*प्रमुख मांगें और संकल्प*

सम्मेलन के अंत में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विपक्षी दलों से अपनी संकीर्ण मानसिकता त्यागकर नारी शक्ति के उत्थान में सहभागी बनने की अपील की गई। महिला संगठनों ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर विपक्ष की इन 'कु-नीतियों' का पर्दाफाश करेंगी। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी का स्वागत किया। मंच संचालन नीतू ने किया।

*विरोध में निकाला मार्च*

राज्यमंत्री रजनी तिवारी की अगुवाई में महिलाओं ने प्रेक्षागृह से आंबेडकर पार्क तक विरोध मार्च निकाला। आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का मुख्य पैमाना माना, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उस समानता के अधिकार से वंचित रखा। महिला आरक्षण अब समय की मांग है और भारत की मातृ शक्ति अपना हक लेकर रहेगी।
सम्मेलन में उपस्थित रही अलका, शशि, कुमुदिनी, महिमा श्रीवास्तव,अनुपमा सिंह, रीना गुप्ता किरण अग्रवाल, सोनी, अदिति कुशवाहा, सुमन, चंद्रप्रभा, श्वेता, अनीता गुप्ता, सुमन सिंह, कृति अग्रवाल, निधि, शोभना, दीपा बिस्वास,