बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा पर गोली चलाई, बच्ची पैर में गोली लगने से गंभीर रूप घायल
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र के लोकपुर गांव के निकट बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ई रिक्शा पर गोली चला दी। ई रिक्शा में बैठी एक बच्ची के गोली पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली कांड के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। चीख पुकार मच गई। तत्काल घायल किशोरी को सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्ची के परिजनों से बातचीत की। फिलहाल घायल बच्ची खतरे से बाहर है। फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट की रहने वाली आयुषी 10 वर्ष पुत्री गुड्डू अपने भाई और अपनी मां मैना देवी के साथ पारा गांव में अपने ननिहाल में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे ई रिक्शा से सवार होकर करीब सात लोग वापस लौट रहे थे। लोकपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक ई रिक्शा पर फायर कर दिया, जो बच्ची आयुषी के पैर में लगा। गोली पैर में लगने के बाद आर पार हो गई। फायर होने के बाद भगदड़ और चीख पुकार मच गई। घायल को तत्काल सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया आसपास के समस्त सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले युवकों तक पहुंच जाएगी। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शादी सौदा नहीं, संस्कार है: रेखा गुरु का संदेश
दहेज रहित विवाह समारोह में कई जोड़ों ने लिया संकल्प, समाज को दिया मजबूत संदेश

रितेश मिश्रा
संडीला/हरदोई: संडीला में आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह ने समाज में एक सकारात्मक पहल की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में किन्नर गुरु रेखा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “शादी कोई सौदा नहीं, बल्कि एक पवित्र संस्कार है, जिसे सादगी और सम्मान के साथ निभाना चाहिए।” इस अवसर पर उन्होंने नवदंपतियों को साड़ी, बाल्टी और नगद राशि उपहार स्वरूप भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह का संचालन समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुआ, जबकि उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, महामंत्री सत्यम गुप्ता और कोषाध्यक्ष पत्रकार प्रियदर्शी गुप्ता ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। मंच संचालन मुकेश गुप्ता (मोनी भइया) ने प्रभावी ढंग से किया। प्रचार-प्रसार में राम जी और अरुण गुप्ता सक्रिय रहे, वहीं अजय, धीरज, अभिषेक, अमन सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस आयोजन में कई जोड़ों ने दहेज मुक्त विवाह का संकल्प लिया, जिनमें अनिकेत–अत्ति, शिवांग–मांशी, सुनील–मीना, आलोक–काजल, अमन–संध्या, विनय–रचना देवी और मुरली–सीता प्रमुख रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नवागत एसडीएम अंकित तिवारी ने संभाली सवायजपुर तहसील की कमान, आते ही दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
रितेश मिश्रा
हरदोई/सवायजपुर तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जन समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजस्व कार्यों में तेजी लाने, लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
गौरतलब है कि अंकित तिवारी इससे पूर्व शाहाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को कुशलता से संचालित किया। उनके अनुभव का लाभ अब सवायजपुर तहसील को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
महिला ने काली मंदिर पर अपनी  जीभ काट के काली जी पर चढ़ाई
रितेश मिश्रा
हरदोई में कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार स्थित काली मंदिर में बावन चुंगी निवासी ऊषा ने पूजा के दौरान अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।परिजन व कुछ लोग विरोध कर रहे थे,लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाली।स्थानीय लोग इसे परंपरा बताते हैं,जबकि घटना ने अंधविश्वास बनाम आस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त डंडा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार  
                                 

रितेश मिश्रा
हरदोई !! सण्डीला पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 148/26 धारा 351(3),333/352 105 बी एन एस  से सम्बन्धित एक अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद डंडा सहित गिरफ्तार किया है प्राप्त बिबरण मे 21,अप्रैल 2026 को रामेसुर निवासी ग्राम शम्भू खेडा के द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि उसके भाई रामाकान्त को 16अप्रैल 2026 को गांव निवासी बिपक्षी सुनील कुमार  सहित अन्य 3 आरोपियो ने धक्का मुक्की कर के रामाकान्त चोटहिल कर  दिया जिनको इलाज के बास्ते   सण्डीला के एक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी म्रत्यु हो गई  जिसके सम्बन्ध मे सण्डीला  कोतवाली मे 3 आरोपियो के बिरूद्ध अभियोग पंजीक्रत किया गया है  उक्त प्रकरण के सम्बन्ध पुलिस ने एक अभियुक्त सुनील कुमार को डंडा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एटीएम बदलकर किसान के खाते से उड़ाए 96 हजार, मदद के बहाने शातिरों ने लगाया चूना*

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम सभा महरी के ग्राम बिबियापुर के किसान रुद्र कुमार के साथ फ्रॉड करने वाले साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से 95965 निकाल लिए, जब मोबाइल पर मैसेज आया, तब किसान को अपने साथ ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित किसान ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन व साइबर क्राइम से की है।

         थाना क्षेत्र बघौली के ग्राम बीबियापुर निवासी किसान रुद्र कुमार बृहस्पतिवार को परिवार में आवश्यक कार्य होने के लिए केनरा बैंक शाखा कछौना के एटीएम से पेमेंट निकालने आए, पेमेंट नहीं निकला, उसके बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा कछौना के एटीएम से रुपए निकालने के लिए गए, वहां पर भी पेमेंट नहीं निकला, इस दौरान दो युवक एटीएम के अंदर आए, उन्होंने पीड़ित किसान से कहा दोबारा एटीएम प्रयोग करो, उसके बाद पीड़ित किसान ने दोबारा एटीएम का प्रयोग किया, एटीएम से एक पर्ची निकली, पीड़ित किसान जब घर आया, तब उसके मोबाइल पर मैसेज कई बार पेमेंट निकालने के आए, चंद मिनटों में उसके खाते से 95965 निकल गए। किसान के खाते से उसकी गाड़ी कमाई के रुपए निकल गए। जब शुक्रवार की सुबह पूरी जानकारी केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक को दी, तब उन्होंने स्टेटमेंट निकाल कर दिया, बताया आपका यह एटीएम कार्ड नहीं है, यह किसी दूसरे के नाम से है। पीड़ित किसान के साथ किसी ने एटीएम बदलकर चालाकी से फ्रॉड किया, उसके खाते से 95965 रुपए निकाल लिए। पीड़ित किसान ने पूरे मामले की लिखित सूचना थाना बघौली व साइबर क्राइम को दी है।
पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त डंडा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार  
                                 

रितेश मिश्रा
हरदोई !! सण्डीला पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 148/26 धारा 351(3),333/352 105 बी एन एस  से सम्बन्धित एक अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद डंडा सहित गिरफ्तार किया है प्राप्त बिबरण मे 21,अप्रैल 2026 को रामेसुर निवासी ग्राम शम्भू खेडा के द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि उसके भाई रामाकान्त को 16अप्रैल 2026 को गांव निवासी बिपक्षी सुनील कुमार  सहित अन्य 3 आरोपियो ने धक्का मुक्की कर के रामाकान्त चोटहिल कर  दिया जिनको इलाज के बास्ते   सण्डीला के एक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी म्रत्यु हो गई  जिसके सम्बन्ध मे सण्डीला  कोतवाली मे 3 आरोपियो के बिरूद्ध अभियोग पंजीक्रत किया गया है  उक्त प्रकरण के सम्बन्ध पुलिस ने एक अभियुक्त सुनील कुमार को डंडा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रेक्षागृह में विभिन्न महिला संगठनों के तत्वावधान में एक विशाल 'जन आक्रोश सम्मेलन' का आयोजन किया गया।

जन आक्रोश सम्मेलन' में गरजीं महिलाएं; महिला सशक्तिकरण में विपक्ष के अड़ंगों की घोर निंदा

रितेश मिश्रा
हरदोई:प्रेक्षागृह में आज विभिन्न महिला संगठनों के तत्वावधान में एक विशाल 'जन आक्रोश सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज देश शक्ति स्वरूपा माँ पीताम्बरा के प्राकट्य उत्सव की भक्ति में लीन है। मान्यता है कि माता की आराधना करने से शत्रुओं का दमन होता है और जीवन की समस्त मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं। पर इस आध्यात्मिक उल्लास के बीच नारी शक्ति को अपना हक लेने के लिए 'जन आक्रोश सम्मेलन' के जरिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। यह नारी शक्ति के सम्मान पर एक गहरी चोट है। महिलाओं का संघर्ष विपक्ष की उस संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है, जो धर्म और जाति के नाम पर वोटबैंक की राजनीति के लिए महिलाओं के गौरव को ताक पर रख देती है।

मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज की नारी माँ पीताम्बरा से यही प्रार्थना करती है कि वह ऐसी महिला-विरोधी सोच का अंत करें और विपक्ष को सद्बुद्धि दें। समय की मांग है कि राजनीतिक द्वेष छोड़कर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को पूर्ण समर्थन दिया जाए। देश की आधी आबादी को वास्तविक रूप से सशक्त और सक्षम बनाने के लिए इस संशोधन बिल का पारित होना अनिवार्य है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित होना भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, लेकिन संशोधन बिल के माध्यम से महिलाओं को हक दिलाने की  बात हुई तो कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और राजद जैसे दलों ने इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन न करके यह सिद्ध कर दिया है कि वे महिला सशक्तिकरण के प्रबल विरोधी हैं।

कहा, "33 प्रतिशत आरक्षण देश की आधी आबादी का संवैधानिक हक है। विपक्षी दल इसे धर्म, जाति और कोटे के भीतर कोटे जैसे तर्कों में उलझाकर केवल अपनी तुष्टीकरण की राजनीति को पोषण दे रहे हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों के लिए महिला हित कभी प्राथमिकता नहीं रहे; वे केवल वोट बैंक की राजनीति के पोषक हैं।"

विकसित भारत के संकल्प में महिलाओं की सहभागिता पर
सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं को केवल 'लाभार्थी' नहीं बल्कि 'राष्ट्र निर्माता' के रूप में स्थापित किया है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया है। 'विकसित भारत' का संकल्प तभी पूरा होगा जब नारी शक्ति सशक्त होगी, और वर्तमान सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

महिलाओ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण केवल 'फोटो इवेंट' और कागजी नारों तक सीमित था। परिवारवाद की राजनीति के कारण महिलाओं के वास्तविक अधिकारों का गला घोंटा गया। विपक्षी नेताओं ने हमेशा अपने परिवार के हितों को देश की आधी आबादी के हितों से ऊपर रखा।

*प्रमुख मांगें और संकल्प*

सम्मेलन के अंत में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विपक्षी दलों से अपनी संकीर्ण मानसिकता त्यागकर नारी शक्ति के उत्थान में सहभागी बनने की अपील की गई। महिला संगठनों ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर विपक्ष की इन 'कु-नीतियों' का पर्दाफाश करेंगी। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी का स्वागत किया। मंच संचालन नीतू ने किया।

*विरोध में निकाला मार्च*

राज्यमंत्री रजनी तिवारी की अगुवाई में महिलाओं ने प्रेक्षागृह से आंबेडकर पार्क तक विरोध मार्च निकाला। आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का मुख्य पैमाना माना, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उस समानता के अधिकार से वंचित रखा। महिला आरक्षण अब समय की मांग है और भारत की मातृ शक्ति अपना हक लेकर रहेगी।
सम्मेलन में उपस्थित रही अलका, शशि, कुमुदिनी, महिमा श्रीवास्तव,अनुपमा सिंह, रीना गुप्ता किरण अग्रवाल, सोनी, अदिति कुशवाहा, सुमन, चंद्रप्रभा, श्वेता, अनीता गुप्ता, सुमन सिंह, कृति अग्रवाल, निधि, शोभना, दीपा बिस्वास,
सफलता का परचम: पाली के मेधावियों ने बोर्ड परीक्षा में दिखाया दमखम

हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तथा इंटर में सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज रहा अव्वल

विशाल वाजपेई
पाली, हरदोई। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार पाली कस्बे के मेधावियों ने सफलता की नई इबारत लिखी है। नगर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर, सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज और पब्लिक शिक्षा निकेतन के बीच अंकों की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

हाईस्कूल: अंचल, रंजना और कोमल ने लहराया परचम
हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर के अंचल अग्निहोत्री ने 91.33% अंकों के साथ नगर में सर्वोच्च स्थान की दौड़ में बढ़त बनाई। वहीं, पब्लिक शिक्षा निकेतन की रंजना बाजपेयी ने 90.66% अंक पाकर अपनी चमक बिखेरी। सेठ बाबूराम कॉलेज की कोमल देवी भी 90.5% अंक पाकर टॉपर्स की फेहरिस्त में शामिल रहीं।
इंटरमीडिएट: अरुण और प्रिंस रहे अव्वल
इंटरमीडिएट के परिणामों में सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज के अरुण कुमार ने 88.2% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रिंस चौहान ने भी 86.6% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

मेधावियों ने पेश की मिसाल
सरस्वती विद्या मंदिर के सौम्या गुप्ता (90.33%) और उत्कर्ष व आयुष (88.83%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं पंथ इंटर कॉलेज की आकांक्षा पाठक ने 86.6% अंक पाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। कासिम अली जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं असरा बनो और अलकमा ने भी विषम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की।

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पाली, हरदोई में कक्षा 10 में अंचल अग्निहोत्री ने 91.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सौम्या गुप्ता 90.33% के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि उत्कर्ष बाजपेई और आयुष ने 88.83% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12 में प्रिंस चौहान ने 86.6% अंक के साथ प्रथम, अंशू राठौर ने 84% के साथ द्वितीय और मानवी मिश्रा ने 83.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज, पाली, हरदोई के कक्षा 10 में कोमल देवी ने 90.5% अंक पाकर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। हसन फराज (85.86%) द्वितीय और आदित्य कुमार (84.83%) तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 12 में अरुण कुमार ने 88.2% अंक के साथ प्रथम, हर्षित कुमार 84.2% के साथ द्वितीय और शिवानी देवी 83.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

कासिम अली जनता इंटर कॉलेज, पाली में कक्षा 10 की छात्रा असरा बनो ने 82.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हरीम फातिमा (82%) द्वितीय और अंश मिश्रा (80.33%) तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 12 में अलकमा (80%) प्रथम, साजिया (79.8%) द्वितीय और निस्वानाज (77%) तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी क्रम में पब्लिक शिक्षा निकेतन, पाली के कक्षा 10 में रंजना बाजपेयी ने 90.66% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक मोहन (90.33%) द्वितीय और गोल्डी (89.66%) तृतीय स्थान पर रहे।

पंथ इंटरमीडिएट कॉलेज, पाली के कक्षा 10 में आकांक्षा पाठक ने 86.6% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। आदर्श तिवारी (83.16%) द्वितीय तथा अभिनव (78.16%) तृतीय स्थान पर रहे।

नगर के सभी विद्यालयों में परिणाम आते ही जश्न का माहौल हो गया। शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री  ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
रितेश मिश्रा
हरदोई. जनपद में दिनांक 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद की बिलग्राम तहसील के मल्लावां कट गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम स्थल एवं उससे संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, वीआईपी मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था सहित समस्त तैयारियों का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कदापि स्वीकार्य नहीं होगी। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री जी ने बैठने की समुचित व्यवस्था, पंडाल की गुणवत्ता, पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता, शौचालय व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति को मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित की जाएं। यातायात प्रबंधन की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम के समय यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा आम नागरिकों को असुविधा न हो। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं स्पष्ट संकेतक (साइन बोर्ड) स्थापित किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने हेलीपैड एवं वीआईपी मूवमेंट से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, अग्निशमन एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए और जहां कहीं भी कमी हो, उसे तत्काल दूर किया जाए। इस अवसर पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को मैप के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई तथा आश्वस्त किया गया कि समस्त तैयारियां समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में हरित वातावरण को बढ़ावा देने हेतु ‘हरि शंकरी’ प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जाए। अंत में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी, समन्वय एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करें।