टिकौला शुगर मिल में किसानों को 115 पुरस्कार वितरित, लकी ड्रॉ में मिला मिनी ट्रैक्टर

मेरठ। बहसूमा। रामराज। टिकौला शुगर मिल, जिला मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में पिछले सत्र की गन्ना आपूर्ति में 201 क्विंटल एवं उससे अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले कृषकों को पूर्व घोषित ईनामी योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप कुल 115 पुरस्कार वितरित किए गए।

उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मंडल एवं जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में 100 स्प्रे मशीन, 4 पेड़ी प्रबंधन यंत्र, 10 ट्रेंच प्लांटर तथा 1 मिनी ट्रैक्टर लकी ड्रॉ के माध्यम से किसानों को प्रदान किए गए।

लकी ड्रॉ में मिनी ट्रैक्टर का प्रथम पुरस्कार ग्राम शुक्रताल निवासी कृषक श्री ज्ञान सिंह पुत्र चंद्रपाल को प्राप्त हुआ, जिससे क्षेत्र के किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस ईनामी योजना का उद्घाटन उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर श्री ओमप्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री संजय सिसोदिया, सचिव रामराज समिति, सचिव मोरना, ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी टिकौला तथा मैनेजमेंट प्रतिनिधि श्री वेदांत स्वरूप ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में अध्यासी अध्यक्ष श्री हिमांशु कुमार मंगलम, गन्ना महाप्रबंधक, गन्ना विकास प्रबंधक, अन्य मिल अधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित किसान हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रोत्साहन योजनाएं किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक गन्ना आपूर्ति के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की मेहनत को सम्मान देना और उन्हें आधुनिक कृषि उपकरणों से जोड़ना है।
पुलिस के अभद्र व्यवहार के खिलाफ पत्रकारों का हल्लाबोल, सीओ को सौंपा ज्ञापन

मेरठ। बहसूमा।मवाना। मवाना थाना क्षेत्र में पत्रकारों के साथ लगातार हो रही अभद्रता और पुलिस के तानाशाही रवैये के विरोध में शुक्रवार को पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा। संयुक्त पत्रकार महासभा के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज लवानिया को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद के नेतृत्व में पत्रकारों ने सीओ से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड मवाना चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा पर पत्रकारों और संपादकों के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया। पत्रकारों का कहना था कि हाल के दिनों में कई पत्रकारों के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पूरे पत्रकार जगत में गहरा रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में बताया गया कि वरिष्ठ पत्रकार संचित अरोड़ा, अमित कांबोज और प्रिंस रस्तोगी के साथ हुई घटनाओं के संबंध में मवाना थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि समाचार संकलन के दौरान भी पुलिस का रवैया बेहद नकारात्मक और असहयोगपूर्ण रहता है।

सरताज अहमद ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल निंदनीय है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार भी है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया तो संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा।

पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की कि बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए तथा भविष्य में पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष प्रवेंद्र उर्फ जैन साहब ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही विभागीय कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील और जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन और व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर मवाना तहसील से सरताज अहमद (राष्ट्रीय अध्यक्ष), मोनू कुमार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष परविंदर जैन, संचित, रजनीश विश्वकर्मा, सोनू कुमार, अमरीश, आसिफ कुरैशी, रूपेश चौहान, प्रिंस रस्तोगी, अमित कांबोज, आरिफ कुरैशी, संचित अरोड़ा, रोहित दिलावर, रोहित, रामराज से अनस सैफी, जितेंद्र राठी, जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री डॉ. रईस अल्वी, संपादक पुनीत गोयल, शफीक, सत्येंद्र सैनी, नदीम, मीरापुर से रविंद्र कुमार, हस्तिनापुर से सत्येंद्र कुमार, शानू राजपूत, मनोज कुमार सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
बहसूमा एवं रामराज में शानदार परिणाम देख खुशी से उछल पड़े होनहार
बहसूमा। यूपी बोर्ड में शानदार परिणाम पाने वाले मेधावी बृहस्पतिवार को खुशी से झूम उठे। उन्होंने एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी। मिठाई बाटी शिक्षकों ने भी होनहारों की प्रतिभा की सराहना की। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सदरपुर के इंटर में क्रिस्टी ने (500/421 ) 84.2 प्रतिशत ने प्रथम स्थान, शिवांगी (500/405) ने 81.2 प्रतिशत द्वितीय स्थान, खुशी ने 79.2 तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही हाई स्कूल मे प्रथम स्थान छात्रा हिमांशी ने (600/543) 90.50 प्रतिशत अंक, रिया ने(600/505 ) 84.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

कस्बे के मन फूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने बताया इंटरमीडिएट मे कला वर्ग में फारिहा ने 81.6 प्रतिशत, हसिका ने 81.4 एवम विज्ञान वर्ग में वैष्णवी चौधरी 81.4 प्रतिशत, खुशी  गिरी 81.2%, वही
हाई स्कूल में मानसी व अंतिम 86.33 प्रतिशत प्रथम, सुहानी द्वितीय 86.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
   वही नव जीवन इंटर कालेज बहसूमा के प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने बताया कि हाई स्कूल में आयुष मार्कण्डेय ने ( 531/600) 88.6 % अंक ने प्रथम स्थान, संजय यादव ने (512/600) द्वितीय स्थान पर  अभिषेक कुमार 885.33 % ने प्राप्त किया। वही इंटर मे अनन्या शर्मा व जिया कुमारी ने  (398/500 ) 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, नैना शर्मा (397/500)  79.40% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं और अनुत्तीर्ण छात्र छात्राओं के प्रति भी सहानुभूति व्यक्त की जाती है। इस मौके पर अध्यापक अरविंद श्रीवास्तव, प्रीति चौधरी, अतुल देव, मनोज कुमार, दीपा सैनी, रोहित शर्मा रहे।
उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मेरठ। बहसूमा। 22 अप्रैल को उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने-अपने घरों से पौधे लाकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से “पेड़ लगाओ – पृथ्वी बचाओ” का संदेश दिया, जिसने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कक्षा यू.के.जी. से आदित्य, अन्वी एवं हरमन ने सहभागिता की। कक्षा एक से हसमीत कौर, कृष्णा, अनायरा और आरुष ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कक्षा दो से रेयांश, तनिषी, सिद्धार्थ, याज्ञवल्क्य, अनिका सिंह, अनिका पंवार, अन्वी जोशी, आयुष कश्यप एवं अक्षित चौहान ने भाग लिया। कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई, वहीं कक्षा आठ की छात्रा भव्या और अवनी ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की शिक्षिकाओं वीनस मैम, सोनिया मैम, सीमा चौधरी मैम एवं यशी मैम ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है।

विद्यालय के प्रबंधक सी. एस. चौधरी ने बच्चों को जल संरक्षण, स्वच्छता और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश देते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा बना सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में पर्यावरण की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती का यह आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
प्रशिक्षण का आज हुआ समापन
मोनू भाटी। मेरठ, मवाना।जनगणना 2027 के अन्तर्गत नगर पंचायत सिवालखास द्वारा 20, 21 व 22 अप्रैल, 2026 को सन्त माईकिल हाई स्कूल, सिवालखास, मेरठ में प्रातः 09.30 से सायं 05.30 तक प्रगणकों/पर्यवेक्षकों को मास्टर टेनर  विशाल शर्मा व  अजय कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसका आज समापन हुआ, जिस प्रशिक्षण के दौरान प्रश्न-उत्तर/किसी भी प्रकार की समस्या का निदान बड़ी ही कुशलतापूर्वक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तर के अधिकारीगण जैस शिव कुमार जी, तनीशा जी द्वारा भी निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिदिन  करिश्मा सिंह, चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत के साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
धीर सिंह, गुलजार अहमद, नईम अहमद, मौहम्मद मतीन, प्रवीण कुमार, नितिन कुमार, नीरज सरस, भूपेन्द्र सिंह, पायल बत्रा,  ऋचा, जयवीर सिंह, लाल बहादुर,  पूजा शर्मा एवं महमूद अली, फरमान अली, राकेश कुमार, लोकेश शर्मा, जितेन्द्र कुमार, फिरोज, नितिन आदि ने प्रतिभाग किया।
बारात में युवक पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर
मेरठ। बहसूमा। थाना क्षेत्र के ग्राम मोंड खुर्द निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर बारात के दौरान जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना बहसूमा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी कालूराम पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल 2026 को वह अपनी भतीजी की बारात में शामिल होने गया था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने कार लेकर आकर उसके साथ दबंगई दिखाई और रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने एससी समाज को लेकर अपमानजनक बातें कहीं, जिससे वहां मौजूद महिलाओं को भी गहरी ठेस पहुंची। घटना का वीडियो भी बनाए जाने की बात कही गई है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी और उसके साथियों ने झगड़ा शुरू कर दिया।

कालूराम ने बताया कि बाद में समाज के बुजुर्ग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बावजूद आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने थाना बहसूमा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
विश्व पृथ्वी दिवस पर दशमेश पब्लिक स्कूल में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मेरठ। बहसूमा। रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विस्तृत एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने किया, जिसमें समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रबंधक सरदार जसवंत सिंह सहोता ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने घर और आसपास कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

प्रधानाचार्य आमिर खान ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन भविष्य के लिए गंभीर संकट बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को “Reduce, Reuse और Recycle” के मंत्र को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, कोमल राणा, दीप्ति शर्मा, गुरजीत कौर, ज्योति, खुशबू, मोनिका, धनवीर सिंह, प्रशांत कुमार, प्रवेश कुमार, सुशील कुमार, सूरज जैन, विजय कुमार, निखिल आर्य, अशोक कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव उत्पन्न किया।
नगर पंचायत मे टंकी से गंदा पानी सप्लाई, लोगों में रोष
(परविंदर कुमार) 

बहसूमा (मेरठ)। कस्बा बहसूमा में नगर पंचायत मे पानी की टंकी से गंदा और दूषित पानी आने की शिकायत सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वार्ड निवासी एवं दुकानदार मनोज कुमार (मनोज पकौड़ी वाले) ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से टंकी से आने वाले पानी में काली गंदगी, गाद और बदबू आ रही है।

उन्होंने बताया कि पानी इतना खराब है कि उसे पीना तो दूर, घरेलू उपयोग में लेना भी मुश्किल हो रहा है। पानी में काले-काले कण और गाद लगातार निकल रही है, जिससे लोगों को बीमारियों का खतरा सताने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार दूषित पानी की सप्लाई जारी रही तो कस्बावासी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से तत्काल समस्या का समाधान कर साफ पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

कस्बावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं चेयरमैन से बात करने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सनातन धर्म मंदिर रामराज में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव
मेरठ। बहसूमा। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

हवन पूजन पंडित विजय प्रकाश जी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में पूर्णचंद शर्मा एवं पंडित विधि चंद शर्मा उपस्थित रहे। इसके उपरांत भंडारे में कढ़ी-चावल, आलू, पेठा और पूरी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

भंडारे में रामराज नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, संरक्षक नवीन कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विपुल शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, गौरव भारद्वाज, जोगेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, मांधाता शर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, हाशिमपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, अशोक सिंघल, सुदर्शन गोयल, डॉ. श्रीपाल कोहली, जितेंद्र सुधा वाल्मीकि, मोनू बंसल, जितेंद्र शर्मा, मास्टर अरुण शर्मा, रामकुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सम्मान समारोह एवं विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी आयोजित
मेरठ। बहसूमा। रामराज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती एवं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह और सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र सुधा वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मेरठ, द्वारा अपने आवास पर आयोजित कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा मानसिंह गोस्वामी, सत्येंद्र सिसोदिया, अमित गोयल, अमरजीत देशवाल, लकी चौधरी, भारतीय गौ रक्षा के जिला उपाध्यक्ष परविंदर उर्फ जैन साहब सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका संविधान निर्माण में योगदान अतुलनीय है और आज भी उनके विचार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नरेश बाला खटीक, मवाना पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, ग्राम प्रधान सरदार गुरबचन सिंह, ग्राम प्रधान विपिन छाबड़ा, ग्राम प्रधान अलीपुर मोरना शोरण सिंह जाटव, ग्राम प्रधान कृष्ण देशवाल, ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी, मालक सिंह गुर्जर, राजपाल सिंह नागर गुर्जर, पूर्व चेयरमैन छत्रपाल सिंह गुर्जर, जिला व्यापार संयोजक रोहित बंसल, पूर्व प्रधान ब्रह्म सिंह चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्म सिंह वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र मुखिया, मास्टर ब्रह्मचारी सिंह, विपिन मनचंदा, सुदर्शन गोयल, आशीष उपाध्याय, सतपाल वाल्मीकि, दीनदयाल वाल्मीकि, गंगा शरण वाल्मीकि, लीलू वाल्मीकि, बृजेश बेनीवाल, मनोज सांधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारत वीर गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संतराम जाटव, नवीन देशवाल, कालू देशवाल, मदनपाल चौधरी, सूरज पटवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।